डीएम के पहले दौरे से बदलापुर में मचा हड़कंप, सेंटर सीज बदलापुर, जौनपुर। नवागत जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन के बदलापुर में पहले दौरे को लेकर मंगलवार को अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। जिलाधिकारी ने बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं, चिकित्सकों और कर्मचारियों की उपस्थिति समेत विभिन्न बिंदुओं की जांच की गई। सीएचसी के निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने अस्पताल के आसपास संचालित मेडिकल स्टोरों तथा एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सेंटरों का भी निरीक्षण किया। इस कार्रवाई की सूचना मिलते ही कई संचालकों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कुछ मेडिकल स्टोर और जांच केंद्र संचालक अपने प्रतिष्ठान बंद कर मौके से चले गए। वहीं, जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच के दौरान एक एक्स-रे सेंटर और एक अल्ट्रासाउंड सेंटर को सीज कर दिया गया। इसके बाद जिलाधिकारी ने बदलापुर तहसील का भी औचक निरीक्षण किया। तहसील परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी से मिलने के लिए खड़े अधिवक्ताओं और फरियादियों को स्कॉर्ट टीम तथा स्थानीय पुलिस द्वारा रोके जाने पर तीखी नोकझोंक की स्थिति बन गई। डीएम के अचानक निरीक्षण से पूरे तहसील और स्वास्थ्य विभाग में दिनभर हलचल बनी रही।
डीएम के पहले दौरे से बदलापुर में मचा हड़कंप, सेंटर सीज बदलापुर, जौनपुर। नवागत जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन के बदलापुर में पहले दौरे को लेकर मंगलवार को अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। जिलाधिकारी ने बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की
व्यवस्थाओं, चिकित्सकों और कर्मचारियों की उपस्थिति समेत विभिन्न बिंदुओं की जांच की गई। सीएचसी के निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने अस्पताल के आसपास संचालित मेडिकल स्टोरों तथा एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सेंटरों का भी निरीक्षण किया। इस कार्रवाई की सूचना मिलते ही कई संचालकों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है
कि कुछ मेडिकल स्टोर और जांच केंद्र संचालक अपने प्रतिष्ठान बंद कर मौके से चले गए। वहीं, जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच के दौरान एक एक्स-रे सेंटर और एक अल्ट्रासाउंड सेंटर को सीज कर दिया गया। इसके बाद जिलाधिकारी ने बदलापुर तहसील का भी औचक निरीक्षण किया। तहसील परिसर स्थित विभिन्न
कार्यालयों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी से मिलने के लिए खड़े अधिवक्ताओं और फरियादियों को स्कॉर्ट टीम तथा स्थानीय पुलिस द्वारा रोके जाने पर तीखी नोकझोंक की स्थिति बन गई। डीएम के अचानक निरीक्षण से पूरे तहसील और स्वास्थ्य विभाग में दिनभर हलचल बनी रही।
- *शिवगढ़ गौशाला में लगी झटका मशीन को लेकर CVO से भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा विडियो*2
- बरौंसा चौराहे पर यात्री सुविधाओं का अभाव, धूप में बसों का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राएं जयसिंहपुर क्षेत्र का व्यस्त बरौंसा चौराहा आज भी मूलभूत यात्री सुविधाओं से वंचित है। यहां से सुल्तानपुर मुख्यालय, कादीपुर, शाहगंज और बलिया सहित विभिन्न मार्गों पर यात्रा करने वाले यात्रियों और कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को खुले आसमान के नीचे सड़क किनारे वाहनों का इंतजार करना पड़ता है। मंगलवार को भी तेज धूप में कई स्कूली व कॉलेज के छात्र-छात्राएं और राहगीर सड़क किनारे बसों का इंतजार करते देखे गए।बरसात के दिनों में यह समस्या और गंभीर हो जाती है, क्योंकि यात्रियों के लिए न तो बारिश से बचने के लिए पर्याप्त शेड है और न ही बैठने की कोई उचित व्यवस्था।स्थानीय निवासियों के अनुसार, बरौंसा चौराहा लंबे समय से आवागमन का एक प्रमुख केंद्र रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग यहां से विभिन्न गंतव्यों के लिए यात्रा करते हैं। हालांकि, अब तक यहां एक व्यवस्थित बस स्टैंड या यात्री प्रतीक्षालय की व्यवस्था नहीं हो पाई है। इस अभाव के कारण यात्रियों, विशेषकर छात्र-छात्राओं, महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से बरौंसा चौराहे पर व्यवस्थित बस स्टैंड, यात्री प्रतीक्षालय और अन्य आवश्यक सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की है। उद्योग व्यापार मंडल के विधिक सलाहकार एडवोकेट संजय गुप्ता ने बताया कि बस स्टैंड और बैठने की व्यवस्था न होने के कारण छात्र-छात्राएं और अन्य यात्री सड़क पर खड़े होने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। व्यापारी धर्मेंद्र वर्मा ने कहा कि यात्रियों के सड़क पर खड़े होने के कारण डग्गामार वाहनों की भरमार हो गई है। ये वाहन दुकानों के सामने खड़े हो जाते हैं, जिससे व्यापार में भी समस्या आ रही है। चौक निवासी व्यापारी विनोद मोदनवाल ने चिंता व्यक्त की कि सड़क पर खड़े रहने से सड़क दुर्घटना होने की संभावना अधिक रहती है।2
- सुल्तानपुर जिला अधिकारी द्वारा झटका मशीन को नियमानुसार जप्त करने के संदर्भ में बाइट सुल्तानपुर जिलाधिकारी ने झटका मशीन के मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पांचो तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पहुंच कर नियमानुसार कार्यवाही की है, इस संदर्भ में बाइट1
- सदर कोतवाली में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर राम कुमार ने शांतिपूर्ण ढंग से बैठे मासूम बच्चों को 'हट-हट-हट' कहकर कलेक्ट्रेट से भगाते दिखे उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में पक्की सड़क बनवाने की मांग लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे बच्चों पर पुलिस का सख्त रूप दिखा.1
- *पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा आखिरी दौर में है। पुलिस–प्रशासन का पूरा अमला कांवड़ियों की सेवा में उतर आया है। कहीं फूल बरसाए जा रहे तो कहीं उन्हें माला पहनाई जा रही है। Video जिला मुजफ्फरनगर की है।*1
- सेमरी बाजार में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जय घोष शान से लहराया तिरंगा भाजपा सेमरी मंडल के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा सुल्तानपुर। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के सेमरी बाजार में भाजपा सेमरी मंडल के नेतृत्व में भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा और जुबां पर देशभक्ति के नारे लिए बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। पूरे बाजार में राष्ट्रभक्ति का माहौल दिखाई दिया और जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। तिरंगा यात्रा में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आर.ए. वर्मा, विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष रोहित पांडेय समेत मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। यात्रा में जयसिंहपुर क्षेत्राधिकारी और कोतवाली पुलिस की मौजूदगी भी रही। कार्यक्रम में पीआर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की।1
- सवाल पूछने पर सीएम हेमंत सोरेन ने छोड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस.. रांची में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर पत्रकार ने कल पूछा था सवाल। सवाल पूछने पर सीएम हेमंत सोरेन ने छोड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस.. रांची में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर पत्रकार ने कल पूछा था सवाल।1
- सुलतानपुर ब्रेकिंग* टोलकर्मी से मारपीट,सीसीटीवी में कैद हुई दबंगई,अखंडनगर के भेलारा टोल प्लाजा पर रात में हुई वारदात, *सुलतानपुर ब्रेकिंग* टोलकर्मी से मारपीट,सीसीटीवी में कैद हुई दबंगई,अखंडनगर के भेलारा टोल प्लाजा पर रात में हुई वारदात, नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ तहरीर।अखंडनगर थाना क्षेत्र के भेलारा टोल प्लाजा पर मनबढ़ युवकों ने टोलकर्मी से मारपीट कर दी।मारपीट की पूरी वारदात टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।घटना के बाद टोल कर्मियों में हड़कंप मच गया।घटना 10 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 182 स्थित भेलारा टोल प्लाजा की है।टिकट कलेक्टर अतुल विश्वकर्मा के साथ युवकों ने मारपीट की।पीड़ित ने अखंडनगर थाने में एक नामजद समेत अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान और कार्रवाई में जुटी है।1