logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गीजगढ़ में विधायक विक्रम का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी सिकराय। विधायक विक्रम ने ग्राम गीजगढ़ स्थित सीएचसी अस्पताल और पशु चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अस्पताल में उन्होंने मरीजों को मिल रही सुविधाओं, साफ-सफाई और दवाइयों की उपलब्धता की समीक्षा की तथा आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए पानी, हवा (पंखे/कूलर) और दवाइयों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पशु चिकित्सालय में कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर विधायक ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने पशुपालकों को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इस दौरान एसडीएम डॉ. नवनीत कुमार भी मौजूद रहे और उन्होंने भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष जयनारायण मीणा भी मौजूद रहे

2 hrs ago
user_पुष्पेन्द्र घूमना
पुष्पेन्द्र घूमना
Sikrai, Dausa•
2 hrs ago
1625c0d6-3d48-4ded-a7cc-5c001e3c1afc

गीजगढ़ में विधायक विक्रम का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी सिकराय। विधायक विक्रम ने ग्राम गीजगढ़ स्थित सीएचसी अस्पताल और पशु चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अस्पताल में उन्होंने मरीजों को मिल रही सुविधाओं, साफ-सफाई और दवाइयों की उपलब्धता की समीक्षा की तथा आगामी

fb672689-7b8e-4f3a-b833-4e07ae08a043

गर्मी के मौसम को देखते हुए पानी, हवा (पंखे/कूलर) और दवाइयों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पशु चिकित्सालय में कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर विधायक ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने पशुपालकों को समय पर सेवाएं उपलब्ध

f3b4a6a2-76e5-40b1-8dfc-a7246e20b027

कराने पर जोर दिया। इस दौरान एसडीएम डॉ. नवनीत कुमार भी मौजूद रहे और उन्होंने भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष जयनारायण मीणा भी मौजूद रहे

More news from Dausa and nearby areas
  • सिकराय से बड़ी खबर पुष्पेंद्र मीना 9414415998 सिकराय क्षेत्र के गढ़ी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पोषाहार बनाते समय बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, केंद्र पर सहायिका संतोष देवी बच्चों के लिए पोषाहार तैयार कर रही थी, तभी अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे संतोष देवी झुलस गई। घटना के बाद आंगनबाड़ी केंद्र में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सहायता करते हुए झुलसी सहायिका को एंबुलेंस की मदद से गीजगढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही उपखंड अधिकारी डॉ. नवनीत कुमार, बीसीएमएचओ मनोज मीणा एवं नायब तहसीलदार अस्पताल पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। वहीं, सूचना के बावजूद महिला एवं बाल विकास विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली।
    1
    सिकराय से बड़ी खबर 
पुष्पेंद्र मीना 
9414415998
सिकराय क्षेत्र के गढ़ी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पोषाहार बनाते समय बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, केंद्र पर सहायिका संतोष देवी बच्चों के लिए पोषाहार तैयार कर रही थी, तभी अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे संतोष देवी झुलस गई।
घटना के बाद आंगनबाड़ी केंद्र में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सहायता करते हुए झुलसी सहायिका को एंबुलेंस की मदद से गीजगढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही उपखंड अधिकारी डॉ. नवनीत कुमार, बीसीएमएचओ मनोज मीणा एवं नायब तहसीलदार अस्पताल पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। वहीं, सूचना के बावजूद महिला एवं बाल विकास विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली।
    user_पुष्पेन्द्र घूमना
    पुष्पेन्द्र घूमना
    Sikrai, Dausa•
    1 hr ago
  • ​ब्यावर (राजस्थान): राजस्थान के ब्यावर-पाली हाईवे पर अपराध का एक खौफनाक चेहरा सामने आया है। यहाँ एक होटल के बाहर सो रहे तीन युवकों पर नकाबपोश बदमाशों ने बेरहमी से हमला कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
    1
    ​ब्यावर (राजस्थान): राजस्थान के ब्यावर-पाली हाईवे पर अपराध का एक खौफनाक चेहरा सामने आया है। यहाँ एक होटल के बाहर सो रहे तीन युवकों पर नकाबपोश बदमाशों ने बेरहमी से हमला कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
    user_Raj Kumar Chaturvedi
    Raj Kumar Chaturvedi
    Local News Reporter Bandikui, Dausa•
    2 hrs ago
  • काचरोली में भागवत कथा से पहले निकली कलश यात्रा विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने की शिरकत हिंडौन ग्रामीण काचरोली गांव में गुरुवार को भागवत कथा के उपलक्ष में आचार्य मनीष शास्त्री की सानिध्य में कलश यात्रा निकाली गई इस दौरान भागवत पुराण की शोभायात्रा के साथ मोहन दास जी महाराज की मूर्ति स्थापना की प्राण प्रतिष्ठा में सैकड़ो महिलाओं ने 111 सिर पर कलश धारण कर पूरे गांव में श्रद्धा आस्था का माहौल बना दिया आयोजक तिवाड़ी परिवार काचरौली पंडित श्याम बिहारी शास्त्री विनोद तिवाड़ी मनोज तिवाड़ी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा मोहन दास जी महाराज लक्ष्मण झूला वालों से विधि विधान के साथ हुई इसके बाद शोभायात्रा और कलश यात्रा गांव के मुख्य मार्ग से होती हुई भागवत कथा स्थल पर पहुंची यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीत और जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे कथा के प्रथम दिन कथा व्यास मनीष उपाध्याय ने श्रीमद् भागवत महापुराण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की भागवत कथा का श्रवण करने से जीवन के दुखों से मुक्ति मिलती है यह अज्ञानता को दूर कर व्यक्ति को सच्चे जीवन का बोध कराती है इस दौरान हजारों की संख्या में शामिल महिलाओं और पुरुषों ने भागवत कथा सुनी
    6
    काचरोली में भागवत कथा से पहले निकली कलश यात्रा विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने की शिरकत 
हिंडौन ग्रामीण काचरोली गांव में गुरुवार को भागवत कथा के उपलक्ष में आचार्य मनीष शास्त्री की सानिध्य में कलश यात्रा निकाली गई इस दौरान भागवत पुराण की शोभायात्रा के साथ मोहन दास जी महाराज की मूर्ति स्थापना की प्राण प्रतिष्ठा में सैकड़ो महिलाओं ने 111 सिर पर कलश धारण कर पूरे गांव में श्रद्धा आस्था का माहौल बना दिया 
आयोजक तिवाड़ी परिवार काचरौली पंडित श्याम बिहारी शास्त्री विनोद तिवाड़ी मनोज तिवाड़ी ने बताया  कि कार्यक्रम की शुरुआत मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा मोहन दास जी महाराज लक्ष्मण झूला वालों से विधि विधान के साथ हुई इसके बाद शोभायात्रा और कलश यात्रा गांव के मुख्य मार्ग से होती हुई भागवत कथा स्थल पर पहुंची यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीत और जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे कथा के प्रथम दिन कथा व्यास मनीष उपाध्याय ने श्रीमद् भागवत महापुराण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की भागवत कथा का श्रवण करने से जीवन के दुखों से मुक्ति मिलती है यह अज्ञानता को दूर कर व्यक्ति को सच्चे जीवन का बोध कराती है इस दौरान हजारों की संख्या में शामिल महिलाओं और पुरुषों ने भागवत कथा सुनी
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    4 hrs ago
  • Post by Hanis Sheikh
    1
    Post by Hanis Sheikh
    user_Hanis Sheikh
    Hanis Sheikh
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • अमेरिका में चुनावी मुद्दा:- हम ग्रेट अमेरिका बनाएंगे अन्य देशों के चुनावी मुद्दे:- नौकरी, अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी,शिक्षा, स्वास्थ्य आदि भारत के पश्चिम बंगाल में चुनावी मुद्दा:- हम आपसे एक किलो अधिक मांस खाएंगे।
    1
    अमेरिका में चुनावी मुद्दा:- हम ग्रेट अमेरिका बनाएंगे 
अन्य देशों के चुनावी मुद्दे:- नौकरी, अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी,शिक्षा, स्वास्थ्य आदि
भारत के पश्चिम बंगाल में चुनावी मुद्दा:- हम आपसे एक किलो अधिक मांस खाएंगे।
    user_Rajasthan lok news 24x7
    Rajasthan lok news 24x7
    Court reporter मंडावर, दौसा, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़, 22 अप्रैल 2026। पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा पुलिस लाइन परिसर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त वातानुकूलित लाइब्रेरी एवं सामुदायिक भवन का विधिवत लोकार्पण किया गया। यह पहल पुलिस कर्मियों के कल्याण एवं उनके समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा बुधवार को पुलिस लाइन परिसर में निर्मित आधुनिक सुविधाओं से युक्त वातानुकूलित लाइब्रेरी एवं सामुदायिक भवन का विधिवत लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अतिथियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर उत्तम राय, यूनिट हेड, अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड (यूनिट आदित्य सीमेंट वर्क्स, चित्तौड़गढ़) द्वारा निर्मित वातानुकूलित लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया। यह लाइब्रेरी राजस्थान पुलिस के कर्मठ एवं कर्तव्यनिष्ठ जवानों तथा उनके परिवारजनों को समर्पित है। लाइब्रेरी में अध्ययन हेतु अनुकूल वातावरण, संदर्भ सामग्री, समाचार-पत्र एवं प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे पुलिस कर्मियों को ज्ञानार्जन एवं आत्मविकास के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। इसी क्रम में आलोक रंजन, लोकेशन हेड, हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड, चित्तौड़गढ़ द्वारा निर्मित सामुदायिक भवन का भी लोकार्पण किया गया। यह भवन राजस्थान पुलिस के कर्मठ एवं कर्तव्यनिष्ठ जवानों को समर्पित है तथा विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए उपयोगी रहेगा। कार्यक्रम के दौरान महानिरीक्षक महोदय ने फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर दोनों सुविधाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आलोक रंजन एवं उत्तम राय की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। अपने संबोधन में महानिरीक्षक महोदय ने कहा कि पुलिस कर्मियों के कल्याण एवं उनके परिवारजनों के विकास के लिए इस प्रकार की आधारभूत सुविधाएं अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि एक सशक्त एवं सकारात्मक कार्य वातावरण से पुलिस बल की कार्यक्षमता एवं मनोबल में वृद्धि होती है, जिसका सीधा लाभ आमजन को बेहतर पुलिस सेवा के रूप में प्राप्त होता है। उन्होंने अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड एवं हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत किए गए इस सहयोग की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यों में सहभागिता बनाए रखने की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सरिता सिंह तथा पुलिस उप अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।
    4
    चित्तौड़गढ़, 22 अप्रैल 2026। पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा पुलिस लाइन परिसर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त वातानुकूलित लाइब्रेरी एवं सामुदायिक भवन का विधिवत लोकार्पण किया गया। यह पहल पुलिस कर्मियों के कल्याण एवं उनके समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा बुधवार को पुलिस लाइन परिसर में निर्मित आधुनिक सुविधाओं से युक्त वातानुकूलित लाइब्रेरी एवं सामुदायिक भवन का विधिवत लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अतिथियों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर उत्तम राय, यूनिट हेड, अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड (यूनिट आदित्य सीमेंट वर्क्स, चित्तौड़गढ़) द्वारा निर्मित वातानुकूलित लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया। यह लाइब्रेरी राजस्थान पुलिस के कर्मठ एवं कर्तव्यनिष्ठ जवानों तथा उनके परिवारजनों को समर्पित है। लाइब्रेरी में अध्ययन हेतु अनुकूल वातावरण, संदर्भ सामग्री, समाचार-पत्र एवं प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे पुलिस कर्मियों को ज्ञानार्जन एवं आत्मविकास के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।
इसी क्रम में आलोक रंजन, लोकेशन हेड, हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड, चित्तौड़गढ़ द्वारा निर्मित सामुदायिक भवन का भी लोकार्पण किया गया। यह भवन राजस्थान पुलिस के कर्मठ एवं कर्तव्यनिष्ठ जवानों को समर्पित है तथा विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए उपयोगी रहेगा। कार्यक्रम के दौरान महानिरीक्षक महोदय ने फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर दोनों सुविधाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आलोक रंजन एवं उत्तम राय की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। अपने संबोधन में महानिरीक्षक महोदय ने कहा कि पुलिस कर्मियों के कल्याण एवं उनके परिवारजनों के विकास के लिए इस प्रकार की आधारभूत सुविधाएं अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि एक सशक्त एवं सकारात्मक कार्य वातावरण से पुलिस बल की कार्यक्षमता एवं मनोबल में वृद्धि होती है, जिसका सीधा लाभ आमजन को बेहतर पुलिस सेवा के रूप में प्राप्त होता है। उन्होंने अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड एवं हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत किए गए इस सहयोग की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यों में सहभागिता बनाए रखने की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सरिता सिंह तथा पुलिस उप अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।
    user_Neeraj Maheshwari
    Neeraj Maheshwari
    Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • *भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर पांच दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत।* गंगापुर सिटी में भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव पर पांच दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत। *22 तारीख बुधवार प्रातः* काल 10 बजे श्रीगोपाल गौशाला प्रांगण में श्री परशुराम जन्मोत्सव के अंतर्गत ब्राह्मण समाज गंगापुर सिटी के द्वारा गौमाता पूजा आरती व हरा चारा व गुड़ खिला कर बड़े धूमधाम से गो सेवा कार्य किया। श्री गोपाल गौशाला समिति के उपाध्यक्ष श्रीमती पूनम जी जगवानी ,महामंत्री कृपा शंकर उपाध्याय, प्रीतम एवं मंत्री ओमप्रकाश गुप्ता पीएनबी द्वारा सभी आगंतुकोंका स्वागत किया।कार्यक्रम में बाबू लाल सेकेट्री, श्यामलाल शर्मा, कुलदीप जैमिनी ,डॉ अनुज कुमार शर्मा, कमलेश जोशी ,अजय पाराशर ,राकेश उपाध्याय,राजेश शर्मा, कौशल बौहरा, दिलीप तिवाड़ी ,मदनमोहन भारद्वाज, सीताराम ,गिर्राज ,श्याम सुंदर जी ,मुकेश व्यास, धर्मेंद्र ,जितेंद्र ,श्याम,कमलेशजी शर्मा ,घनश्याम मिश्र ,सुरेश गोपाल जी, रमाकांत शर्मा ,शुभम , अवधबिहारी जी , गौरी शंकर शुक्ला एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे। *भगवान परशुराम जन्मोत्सव आगामी कार्यक्रम इस प्रकार है 23 ,24 अप्रैल 2026 को* महिलाओं,पुरुषों ,बालक बालिकाओं के लिए , साहित्यिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जावेगा।इसके अंतर्गत मेहंदी रंगोली श्लोक, आशुभाषण ,रस्साकसी, कुर्सी दौड़ , चम्मच दौड़, कैरम और शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।शाम 5 बजे से परशुराम छात्रावास दशहरा मैदान में। *25 तारीख को शाम 5 बजे से सालौदा मोड़ से बाइक रैली का आयोजन होगा* । *26 तारीख रविवार को भगवान परशुराम जी की जन्म उत्सव पर भव्य और दिव्य शोभायात्रा का आयोजन होगा जो दोपहर 2:00 से सीताराम जी के मंदिर से शुरुआत होगी।* आप सभी से निवेदन है कि संस्कृति ,संस्कार,सामाजिक सौहार्द एवं एकता बनाए रखने के उद्देश्य आयोजित इस कार्यक्रम में आप सभी जरूर पधारे एवं कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं ।
    1
    *भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर पांच दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत।*
गंगापुर सिटी में भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव पर पांच दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत।  *22 तारीख बुधवार प्रातः* काल 10 बजे श्रीगोपाल गौशाला प्रांगण में श्री परशुराम जन्मोत्सव के अंतर्गत ब्राह्मण समाज गंगापुर सिटी के द्वारा  गौमाता पूजा आरती व हरा चारा व गुड़ खिला कर  बड़े धूमधाम से गो सेवा कार्य किया। श्री गोपाल गौशाला समिति के उपाध्यक्ष श्रीमती पूनम जी जगवानी ,महामंत्री कृपा शंकर उपाध्याय, प्रीतम एवं मंत्री ओमप्रकाश गुप्ता पीएनबी द्वारा सभी आगंतुकोंका स्वागत किया।कार्यक्रम में  बाबू लाल सेकेट्री, श्यामलाल शर्मा, कुलदीप जैमिनी ,डॉ अनुज कुमार शर्मा, कमलेश जोशी ,अजय पाराशर ,राकेश उपाध्याय,राजेश शर्मा, कौशल बौहरा, दिलीप तिवाड़ी ,मदनमोहन भारद्वाज, सीताराम ,गिर्राज ,श्याम सुंदर  जी  ,मुकेश व्यास, धर्मेंद्र  ,जितेंद्र ,श्याम,कमलेशजी शर्मा ,घनश्याम मिश्र ,सुरेश गोपाल  जी, रमाकांत शर्मा ,शुभम , अवधबिहारी जी , गौरी शंकर शुक्ला एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
*भगवान परशुराम जन्मोत्सव आगामी कार्यक्रम इस प्रकार है 23 ,24 अप्रैल 2026 को* महिलाओं,पुरुषों ,बालक बालिकाओं के लिए , साहित्यिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जावेगा।इसके अंतर्गत मेहंदी रंगोली श्लोक, आशुभाषण ,रस्साकसी, कुर्सी दौड़ , चम्मच दौड़, कैरम और शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।शाम 5 बजे से परशुराम छात्रावास दशहरा मैदान में।
*25 तारीख को शाम 5 बजे से सालौदा मोड़ से बाइक रैली का आयोजन होगा* ।
*26 तारीख रविवार को भगवान परशुराम जी की जन्म उत्सव पर भव्य और दिव्य शोभायात्रा का आयोजन होगा जो दोपहर 2:00 से सीताराम जी के मंदिर से शुरुआत होगी।* 
आप सभी से निवेदन है कि संस्कृति ,संस्कार,सामाजिक सौहार्द एवं एकता बनाए रखने के उद्देश्य आयोजित इस कार्यक्रम में आप सभी जरूर पधारे एवं कार्यक्रम की  शोभा बढ़ाएं ।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • सचिन पायलट से हाथ मिलाकर पत्रकारों से बोले पूर्व सीएम अशोक गहलोत
    1
    सचिन पायलट से हाथ मिलाकर पत्रकारों से बोले पूर्व सीएम अशोक गहलोत
    user_Raj Kumar Chaturvedi
    Raj Kumar Chaturvedi
    Local News Reporter Bandikui, Dausa•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.