logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आप अपने गांव अपने शहर अंबेकर नगर में घर बैठे सोशल मीडिया से कर सकते है अच्छी कमाई बनाए AI वीडियो AI वीडियो कैसे बनाए 8452959460

14 hrs ago
user_शुरू न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
शुरू न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
अल्लापुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

आप अपने गांव अपने शहर अंबेकर नगर में घर बैठे सोशल मीडिया से कर सकते है अच्छी कमाई बनाए AI वीडियो AI वीडियो कैसे बनाए 8452959460

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रिपोर्ट-अनन्त कुशवाहा अंबेडकर नगर यूपी के अंबेडकर नगर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिला मुख्यालय पर आज प्रधान संघ ने जोरदार प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रधान संघ के जिला उपाध्यक्ष पर दर्ज मुकदमे को लेकर जिले भर के प्रधानों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। प्रदर्शन कर रहे प्रधानों ने टांडा तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की कड़ी निंदा की। प्रधान संघ का आरोप है कि बिना ठोस कारण के उनके पदाधिकारियों को निशाना बनाया जा रहा है और लगातार प्रधानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। प्रधान संघ के अध्यक्ष ने प्रशासन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “जिस तरीके से ग्राम प्रधानों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतंत्र के खिलाफ है। यदि इस तरह का रवैया जारी रहा, तो प्रधान संघ चुप नहीं बैठेगा।” उन्होंने साफ चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रधान संघ के जिला उपाध्यक्ष पर दर्ज मुकदमे को जल्द वापस नहीं लिया गया और निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में प्रधान मौजूद रहे, जिससे कुछ देर के लिए जिला मुख्यालय पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है और आगे की रणनीति को लेकर प्रधान संघ जल्द ही बड़ा फैसला ले सकता है।
    1
    रिपोर्ट-अनन्त कुशवाहा
अंबेडकर नगर
यूपी के अंबेडकर नगर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिला मुख्यालय पर आज प्रधान संघ ने जोरदार प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रधान संघ के जिला उपाध्यक्ष पर दर्ज मुकदमे को लेकर जिले भर के प्रधानों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला।
प्रदर्शन कर रहे प्रधानों ने टांडा तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की कड़ी निंदा की। प्रधान संघ का आरोप है कि बिना ठोस कारण के उनके पदाधिकारियों को निशाना बनाया जा रहा है और लगातार प्रधानों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
प्रधान संघ के अध्यक्ष ने प्रशासन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “जिस तरीके से ग्राम प्रधानों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतंत्र के खिलाफ है। यदि इस तरह का रवैया जारी रहा, तो प्रधान संघ चुप नहीं बैठेगा।”
उन्होंने साफ चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रधान संघ के जिला उपाध्यक्ष पर दर्ज मुकदमे को जल्द वापस नहीं लिया गया और निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में प्रधान मौजूद रहे, जिससे कुछ देर के लिए जिला मुख्यालय पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है और आगे की रणनीति को लेकर प्रधान संघ जल्द ही बड़ा फैसला ले सकता है।
    user_Anant kushwaha
    Anant kushwaha
    पत्रकार अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • छोटा सा बच्चा कितना ख़ूबसूरत पड़ रहा है ❤️
    1
    छोटा सा बच्चा कितना ख़ूबसूरत पड़ रहा है ❤️
    user_Rohit nishad Rohit Kumar
    Rohit nishad Rohit Kumar
    Artist Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    3 hrs ago
  • अजीत मिश्रा(खोजी) ●छावनी पुलिस ने निमन्त्रण वाले कार्ड को बनाया तहरीर विडियों सोशलमीडिया पर हुआ वायरल... ●पंचायत मे दोनो पक्षों ने किया सुलह,तो हडकाने पहुंच गई छावनी पुलिस... ●पंच होते है परमेश्वर शायद इस कथन को भूल गई छावनी पुलिस,यदि सही से हो जाये जाँच तो खुल जायेगी पोल... ●प्रधान व बीडीसी,एव गाँव के सम्मानित लोगों ने दो पक्षो के विवाद को निपटाया... ●दोनो पक्षो से किस ने नहीं किया शिकायत तब फिर कैसे गाँव पहुंच गई पुलिस... ●छावनी पुलिस उलटे पंचायत मे शामिल लोगों को ही लगी हडकाने... ●शिवसहाय व काँन्ती के बीच था पेड को लेकर विवाद पंचो ने निपटाया,बिन बुलाये धमकी पुलिस तब शुरु हुआ खेल... ●वायरल वीडियो छावनी थाना क्षेत्र के शक्तिपुर गाँव का बताया जा रहा है...
    1
    अजीत मिश्रा(खोजी)
●छावनी पुलिस ने निमन्त्रण वाले कार्ड को बनाया तहरीर विडियों सोशलमीडिया पर हुआ वायरल...
●पंचायत मे दोनो पक्षों ने किया सुलह,तो हडकाने पहुंच गई छावनी पुलिस...
●पंच होते है परमेश्वर शायद इस कथन को भूल गई छावनी पुलिस,यदि सही से हो जाये जाँच तो खुल जायेगी पोल...
●प्रधान व बीडीसी,एव गाँव के सम्मानित लोगों ने दो पक्षो के विवाद को निपटाया...
●दोनो पक्षो से किस ने नहीं किया शिकायत तब फिर कैसे गाँव पहुंच गई पुलिस...
●छावनी पुलिस उलटे पंचायत मे शामिल लोगों को ही लगी हडकाने...
●शिवसहाय व काँन्ती के बीच था पेड को लेकर विवाद पंचो ने निपटाया,बिन बुलाये धमकी पुलिस तब शुरु हुआ खेल...
●वायरल वीडियो छावनी थाना क्षेत्र के शक्तिपुर गाँव का बताया जा रहा है...
    user_अजीत मिश्रा (खोजी)
    अजीत मिश्रा (खोजी)
    Journalist बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 🇮🇳👏
    1
    🇮🇳👏
    user_Santosh Jaiswal
    Santosh Jaiswal
    Basti, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • आजमगढ़। विश्व कैंसर दिवस (04 फरवरी) के अवसर पर ए.एन.एम. प्रशिक्षण केंद्र (एएनएमटीसी), आजमगढ़ में “United by Unique” थीम के अंतर्गत जन-जागरूकता संगोष्ठी एवं कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला स्वास्थ्य समिति, आजमगढ़ द्वारा एनसीडी (गैर-संचारी रोग) कार्यक्रम के तहत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी आजमगढ़ डॉ. एन. आर. वर्मा ने कहा कि कैंसर के मामलों में लगातार वृद्धि एक गंभीर चुनौती है, लेकिन समय पर जांच, सही जानकारी और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इससे काफी हद तक बचाव संभव है। उन्होंने आमजन से नियमित स्क्रीनिंग कराने और कैंसर के लक्षणों के प्रति सतर्क रहने की अपील की। एडिशनल मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उमाशरण पांडेय ने कैंसर के सामान्य लक्षणों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि लगातार थकान, त्वचा में पीलापन, वजन का असामान्य घटना तथा भोजन निगलने में कठिनाई जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित मनोवैज्ञानिक सौरभ कुमार ने कहा कि कैंसर केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी व्यक्ति को प्रभावित करता है, ऐसे में मानसिक सहयोग और परामर्श की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। एएनएमटीसी सेंटर की प्रधानाचार्य प्रियंका यादव ने एएनएम छात्राओं से आह्वान किया कि वे समुदाय में कैंसर जागरूकता की सशक्त कड़ी बनें तथा महिलाओं में विशेष रूप से स्तन कैंसर की समय पर जांच के लिए लोगों को प्रेरित करें। वक्ताओं ने गुटखा, पान एवं अन्य तंबाकू उत्पादों के सेवन से मुंह एवं ग्रासनली (ईसोफेगस) कैंसर के बढ़ते खतरे पर भी विस्तार से चर्चा करते हुए तंबाकू से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी प्रचार-प्रसार मनीष तिवारी द्वारा किया गया। संगोष्ठी को सफल बनाने में एनसीडी सेल से दिलीप मौर्या एवं चंद्र प्रकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में एएनएम छात्राओं, स्वास्थ्य कर्मियों एवं विशेषज्ञों ने सहभागिता करते हुए समाज में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। अंत में “जल्द पहचान – सुरक्षित जीवन” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने की अपील की गई।
    1
    आजमगढ़। विश्व कैंसर दिवस (04 फरवरी) के अवसर पर ए.एन.एम. प्रशिक्षण केंद्र (एएनएमटीसी), आजमगढ़ में “United by Unique” थीम के अंतर्गत जन-जागरूकता संगोष्ठी एवं कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला स्वास्थ्य समिति, आजमगढ़ द्वारा एनसीडी (गैर-संचारी रोग) कार्यक्रम के तहत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी आजमगढ़ डॉ. एन. आर. वर्मा ने कहा कि कैंसर के मामलों में लगातार वृद्धि एक गंभीर चुनौती है, लेकिन समय पर जांच, सही जानकारी और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इससे काफी हद तक बचाव संभव है। उन्होंने आमजन से नियमित स्क्रीनिंग कराने और कैंसर के लक्षणों के प्रति सतर्क रहने की अपील की।
एडिशनल मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उमाशरण पांडेय ने कैंसर के सामान्य लक्षणों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि लगातार थकान, त्वचा में पीलापन, वजन का असामान्य घटना तथा भोजन निगलने में कठिनाई जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में उपस्थित मनोवैज्ञानिक सौरभ कुमार ने कहा कि कैंसर केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी व्यक्ति को प्रभावित करता है, ऐसे में मानसिक सहयोग और परामर्श की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
एएनएमटीसी सेंटर की प्रधानाचार्य प्रियंका यादव ने एएनएम छात्राओं से आह्वान किया कि वे समुदाय में कैंसर जागरूकता की सशक्त कड़ी बनें तथा महिलाओं में विशेष रूप से स्तन कैंसर की समय पर जांच के लिए लोगों को प्रेरित करें। वक्ताओं ने गुटखा, पान एवं अन्य तंबाकू उत्पादों के सेवन से मुंह एवं ग्रासनली (ईसोफेगस) कैंसर के बढ़ते खतरे पर भी विस्तार से चर्चा करते हुए तंबाकू से दूर रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन प्रभारी प्रचार-प्रसार मनीष तिवारी द्वारा किया गया। संगोष्ठी को सफल बनाने में एनसीडी सेल से दिलीप मौर्या एवं चंद्र प्रकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम में एएनएम छात्राओं, स्वास्थ्य कर्मियों एवं विशेषज्ञों ने सहभागिता करते हुए समाज में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। अंत में “जल्द पहचान – सुरक्षित जीवन” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने की अपील की गई।
    user_VOD LIVE NEWS
    VOD LIVE NEWS
    Voice of people Sagri, Azamgarh•
    9 hrs ago
  • Post by Flash News UP
    1
    Post by Flash News UP
    user_Flash News UP
    Flash News UP
    Newspaper advertising department Azamgarh, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • अंबेडकर नगर जिले के अकबरपुर नगर पालिका परिषद से एक अहम खबर सामने आई है। नगर पालिका प्रशासन द्वारा जल्द ही पेट्रोल पंप का संचालन किया जाएगा। यह जानकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी अधिशासी अधिकारी विशाल सारस्वत ने दी। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद को आत्मनिर्भर बनाने और आय के स्रोत बढ़ाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया जा रहा है। पेट्रोल पंप के संचालन से नगर पालिका की आमदनी में बढ़ोतरी होगी, जिसका सीधा लाभ नगर के विकास कार्यों में देखने को मिलेगा। विशाल सारस्वत ने कहा कि नगर के विकास के लिए राजस्व संग्रह बेहद जरूरी है। इसी क्रम में नगर पालिका क्षेत्र के हाउस टैक्स बकायेदारों से भी अपील की गई है कि वे समय से अपना बकाया टैक्स जमा करें और विकास कार्यों में सहयोग दें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि टैक्स वसूली और आय के नए संसाधनों के माध्यम से नगर में सड़क, जलापूर्ति, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा। पेट्रोल पंप का संचालन नगर पालिका के लिए एक स्थायी आय का जरिया बनेगा। नगर पालिका प्रशासन के इस फैसले को नगर के समग्र विकास की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों में भी इस योजना को लेकर उत्सुकता देखी जा रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि इससे नगर की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
    1
    अंबेडकर नगर जिले के अकबरपुर नगर पालिका परिषद से एक अहम खबर सामने आई है। नगर पालिका प्रशासन द्वारा जल्द ही पेट्रोल पंप का संचालन किया जाएगा। यह जानकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी अधिशासी अधिकारी विशाल सारस्वत ने दी।
उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद को आत्मनिर्भर बनाने और आय के स्रोत बढ़ाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया जा रहा है। पेट्रोल पंप के संचालन से नगर पालिका की आमदनी में बढ़ोतरी होगी, जिसका सीधा लाभ नगर के विकास कार्यों में देखने को मिलेगा।
विशाल सारस्वत ने कहा कि नगर के विकास के लिए राजस्व संग्रह बेहद जरूरी है। इसी क्रम में नगर पालिका क्षेत्र के हाउस टैक्स बकायेदारों से भी अपील की गई है कि वे समय से अपना बकाया टैक्स जमा करें और विकास कार्यों में सहयोग दें।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि टैक्स वसूली और आय के नए संसाधनों के माध्यम से नगर में सड़क, जलापूर्ति, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा। पेट्रोल पंप का संचालन नगर पालिका के लिए एक स्थायी आय का जरिया बनेगा।
नगर पालिका प्रशासन के इस फैसले को नगर के समग्र विकास की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों में भी इस योजना को लेकर उत्सुकता देखी जा रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि इससे नगर की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
    user_Anant kushwaha
    Anant kushwaha
    पत्रकार अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • आकाशवाणी 4.2.2026 ई0 * मुसलमान नहीं समझे ज्ञान * गतांक से आगे⬅ फजाइले जिक्र :- हय्यिईज्या फुजीआआन कुल्लू विहीम कालू अ,मजा काला रबूकूम कालूल् हक्का व हुब्बल्लीउल कबीर -6 भावार्थ:- (जब फरिश्तों को कबीर अल्लाह की तरफ से कोई हुक्म होता है तो वह खौफ के मारे घबरा जाते हैं)!यहां तक कि जब उनके दिलों से घबराहट दूर हो जाती है तो एक दूसरे से पूछते हैं कि कबीर परवरदिगार का क्या हम है? वह कहते हैं कि (फलानी) हक बात का हुक्म हुआ वाकई वह कबीर आलीशान और मर्तवे वाला है। -6 इसी तरह अल्लाह जल्ल सानूह ने तुम्हारे लिए मुस्क्खर कर दिया ,ताकि तुम कबीर अल्लाह की बड़ाई बयान करो ,इस बात पर कि उसने तुमको हिदायत की इख्लास वालों को (अल्लाह की रजा) के खुशखबरी सुना दीजिए। :: फजाइले जिक्र -3 पस हुकुम कबीर अल्लाह ही के लिए है, जो आलीशान है। बड़े रुतबे वाला है । फजाईले दरूद शरीफ , -7,
    2
    आकाशवाणी
4.2.2026 ई0
* मुसलमान नहीं समझे ज्ञान  *
गतांक से आगे⬅
फजाइले जिक्र :- हय्यिईज्या  फुजीआआन
कुल्लू विहीम कालू अ,मजा काला रबूकूम  कालूल्  हक्का व हुब्बल्लीउल कबीर -6
भावार्थ:- (जब फरिश्तों को कबीर अल्लाह की तरफ से कोई हुक्म होता है तो वह खौफ के मारे घबरा जाते हैं)!यहां तक कि जब उनके दिलों से घबराहट दूर हो जाती है तो एक दूसरे से पूछते हैं कि कबीर परवरदिगार का क्या हम है? वह कहते हैं कि (फलानी) हक बात का हुक्म हुआ वाकई वह कबीर आलीशान और मर्तवे वाला है। -6
इसी तरह अल्लाह जल्ल  सानूह ने तुम्हारे लिए मुस्क्खर कर दिया ,ताकि तुम कबीर अल्लाह की बड़ाई  बयान करो ,इस बात पर कि उसने तुमको हिदायत की  इख्लास वालों को (अल्लाह की  रजा) के खुशखबरी सुना दीजिए। ::  फजाइले जिक्र -3
पस हुकुम कबीर अल्लाह ही के लिए है, जो आलीशान है। बड़े रुतबे वाला है । 
फजाईले दरूद शरीफ , -7,
    user_Kamalakant tiwari
    Kamalakant tiwari
    Journalist खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • आजमगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, 30 दिनों में ₹9.37 लाख भरण–पोषण राशि दिलाई आजमगढ़। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत जनपद आजमगढ़ पुलिस ने महिलाओं एवं बच्चों के हित में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के नेतृत्व में की गई प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरूप मात्र 30 दिनों में ₹9.37 लाख की भरण–पोषण धनराशि पीड़ित महिलाओं को दिलाई गई है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब तक कुल 126 मामलों में ₹23.00 लाख की धनराशि पीड़ित महिलाओं के खातों में सीधे प्रेषित की जा चुकी है। इस पहल से न केवल महिलाओं एवं बच्चों को आर्थिक संबल मिला है, बल्कि उनके चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार ने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 का उद्देश्य महिलाओं को न्याय, सुरक्षा और सम्मान दिलाना है। आजमगढ़ पुलिस भविष्य में भी इसी तरह संवेदनशीलता और तत्परता के साथ पीड़िताओं को न्याय दिलाने के लिए कार्य करती रहेगी।
    1
    आजमगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, 30 दिनों में ₹9.37 लाख भरण–पोषण राशि दिलाई
आजमगढ़। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत जनपद आजमगढ़ पुलिस ने महिलाओं एवं बच्चों के हित में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के नेतृत्व में की गई प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरूप मात्र 30 दिनों में ₹9.37 लाख की भरण–पोषण धनराशि पीड़ित महिलाओं को दिलाई गई है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब तक कुल 126 मामलों में ₹23.00 लाख की धनराशि पीड़ित महिलाओं के खातों में सीधे प्रेषित की जा चुकी है। इस पहल से न केवल महिलाओं एवं बच्चों को आर्थिक संबल मिला है, बल्कि उनके चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार ने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 का उद्देश्य महिलाओं को न्याय, सुरक्षा और सम्मान दिलाना है। आजमगढ़ पुलिस भविष्य में भी इसी तरह संवेदनशीलता और तत्परता के साथ पीड़िताओं को न्याय दिलाने के लिए कार्य करती रहेगी।
    user_VOD LIVE NEWS
    VOD LIVE NEWS
    Voice of people Sagri, Azamgarh•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.