आजमगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, 30 दिनों में ₹9.37 लाख भरण–पोषण राशि दिलाई आजमगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, 30 दिनों में ₹9.37 लाख भरण–पोषण राशि दिलाई आजमगढ़। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत जनपद आजमगढ़ पुलिस ने महिलाओं एवं बच्चों के हित में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के नेतृत्व में की गई प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरूप मात्र 30 दिनों में ₹9.37 लाख की भरण–पोषण धनराशि पीड़ित महिलाओं को दिलाई गई है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब तक कुल 126 मामलों में ₹23.00 लाख की धनराशि पीड़ित महिलाओं के खातों में सीधे प्रेषित की जा चुकी है। इस पहल से न केवल महिलाओं एवं बच्चों को आर्थिक संबल मिला है, बल्कि उनके चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार ने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 का उद्देश्य महिलाओं को न्याय, सुरक्षा और सम्मान दिलाना है। आजमगढ़ पुलिस भविष्य में भी इसी तरह संवेदनशीलता और तत्परता के साथ पीड़िताओं को न्याय दिलाने के लिए कार्य करती रहेगी।
आजमगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, 30 दिनों में ₹9.37 लाख भरण–पोषण राशि दिलाई आजमगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, 30 दिनों में ₹9.37 लाख भरण–पोषण राशि दिलाई आजमगढ़। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत जनपद आजमगढ़ पुलिस ने महिलाओं एवं बच्चों के हित में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के नेतृत्व में की गई प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरूप मात्र 30 दिनों में ₹9.37 लाख की भरण–पोषण धनराशि पीड़ित महिलाओं को दिलाई गई है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब तक कुल 126 मामलों में ₹23.00 लाख की धनराशि पीड़ित महिलाओं के खातों में सीधे प्रेषित की जा चुकी है। इस पहल से न केवल महिलाओं एवं बच्चों को आर्थिक संबल मिला है, बल्कि उनके चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार ने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 का उद्देश्य महिलाओं को न्याय, सुरक्षा और सम्मान दिलाना है। आजमगढ़ पुलिस भविष्य में भी इसी तरह संवेदनशीलता और तत्परता के साथ पीड़िताओं को न्याय दिलाने के लिए कार्य करती रहेगी।
- आजमगढ़। विश्व कैंसर दिवस (04 फरवरी) के अवसर पर ए.एन.एम. प्रशिक्षण केंद्र (एएनएमटीसी), आजमगढ़ में “United by Unique” थीम के अंतर्गत जन-जागरूकता संगोष्ठी एवं कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला स्वास्थ्य समिति, आजमगढ़ द्वारा एनसीडी (गैर-संचारी रोग) कार्यक्रम के तहत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी आजमगढ़ डॉ. एन. आर. वर्मा ने कहा कि कैंसर के मामलों में लगातार वृद्धि एक गंभीर चुनौती है, लेकिन समय पर जांच, सही जानकारी और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इससे काफी हद तक बचाव संभव है। उन्होंने आमजन से नियमित स्क्रीनिंग कराने और कैंसर के लक्षणों के प्रति सतर्क रहने की अपील की। एडिशनल मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उमाशरण पांडेय ने कैंसर के सामान्य लक्षणों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि लगातार थकान, त्वचा में पीलापन, वजन का असामान्य घटना तथा भोजन निगलने में कठिनाई जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित मनोवैज्ञानिक सौरभ कुमार ने कहा कि कैंसर केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी व्यक्ति को प्रभावित करता है, ऐसे में मानसिक सहयोग और परामर्श की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। एएनएमटीसी सेंटर की प्रधानाचार्य प्रियंका यादव ने एएनएम छात्राओं से आह्वान किया कि वे समुदाय में कैंसर जागरूकता की सशक्त कड़ी बनें तथा महिलाओं में विशेष रूप से स्तन कैंसर की समय पर जांच के लिए लोगों को प्रेरित करें। वक्ताओं ने गुटखा, पान एवं अन्य तंबाकू उत्पादों के सेवन से मुंह एवं ग्रासनली (ईसोफेगस) कैंसर के बढ़ते खतरे पर भी विस्तार से चर्चा करते हुए तंबाकू से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी प्रचार-प्रसार मनीष तिवारी द्वारा किया गया। संगोष्ठी को सफल बनाने में एनसीडी सेल से दिलीप मौर्या एवं चंद्र प्रकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में एएनएम छात्राओं, स्वास्थ्य कर्मियों एवं विशेषज्ञों ने सहभागिता करते हुए समाज में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। अंत में “जल्द पहचान – सुरक्षित जीवन” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने की अपील की गई।1
- Post by Flash News UP1
- मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनूप कुमार के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नगर श्री क्रिस राजपूत के कुशल नेतृत्व मे थाना सरायलखंसी पुलिस, एसोजी टीम व सर्विलांस टीम द्वारा बुधवार को सम्बन्धित मु0अ0सं0 46/2026 धारा 103(1) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 3(5) बीएनएस व 4/25 आयुध अधि0 थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ से सम्बन्धित कुल 04 नफर अभियुक्त (03 नफर अभियुक्त व 01 नफर अभियुक्ता) को गिरफ्तार करते हुए उनके निशां देही पर घटना मे प्रयुक्त एक अदद नाजायज चाकू व तीन अदद अन्ड्रायड मोबाइल फोन व एक अदद मो0सा0 स्प्लेन्डर प्लस बरामद किया गया । उल्लेखनीय है कि ग्राम चोरपाखुर्द मे ट्यूब बेल के पास दिनांक 01 फरवरी 2026 को अमरुद के बगीचे में मृतक सुबच्चन उर्फ गेडी राजभर पुत्र स्व0 जगरुप निवासी मठ मुहम्मदपुर थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ उम्र करीब 54 वर्ष की धारदार हथियार से हाथ की कलाई व गला काट कर हत्या कर दी गयी थी । जिसके सम्बन्ध मे मृतक सुबच्चन उर्फ गेड़ी की पत्नी रमावती देवी के द्वारा दिनांक 2 फरवरी 2026 को लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 46/2026 धारा 103(1) बीएनएस थाना सरायलखंसी मऊ बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था । मृतक सुबच्चन उर्फ गेडी की हत्या कारित करने वाले अभियुक्त की तलाश व गिरफ्तारी हेतु थाना सरायलखंसी की पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास व सर्विलांस टीम की भी मदद लिया जा रहा था । मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित मृतक सुबच्चन उर्फ गेडी राजभर पुत्र स्व0 जगरुप निवासी मठ मुहम्मदपुर थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ के द्वारा इलेक्ट्रानिक साक्ष्यो का प्रयोग व सीडीआर के अवलोकन करते हुए (03 नफर अभियुक्त व 01 नफर अभियुक्ता) कुल 04 नफर अभियुक्तो क्रमशः 1.राममिलन राजभर उर्फ मुकधुन पुत्र स्व0 मुन्ना राजभर निवासी ग्राम सिगाड़ी थाना मोहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ उम्र 24 वर्ष 2.सुधीर राजभर उर्फ दीपू पुत्र रामकिशुन राजभर निवासी ग्राम सिगाड़ी थाना मोहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ उम्र करीब 21 वर्ष 3. छट्ठू राजभर उर्फ रोहित पुत्र कन्हैया राजभर निवासी ग्राम सिगाड़ी थाना मोहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ उम्र 19 वर्ष 4.पिंकी राजभर पत्नी चन्दन राजभर सा0 मठ मुहम्मदपुर थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ की घटना में संलिप्तता के प्रमाणिक व पुष्टिकारक साक्ष्य पाये जाने पर मुकदमा उपरोक्त में उपरोक्त अभियुक्तगण का नाम प्रकाश में आया तथा मुकदमा उपरोक्त में धारा 3(5) बीएनएस व 4/25 आयुध अधि0 की बढोत्तरी की गयी करते हुए अभियुक्त राममिलन राजभर उर्फ मुकधुन , सुधीर राजभर उर्फ दीपू , छट्टू राजभर उर्फ रोहित को ग्राम सिगाडी थाना मोहम्मदाबाद व अभियुक्ता पिंकी राजभर को ग्राम मठमुहम्मदपुर से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त राममिलन राजभर उर्फ मुकधुन उपरोक्त से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि साहब मैं पिंकी राजभर से बात करता हूँ मृतक सुबच्चन उर्फ गेडी राजभर ने पिंकी को भला बुरा कहते हुए उसे बहुत डांटा था तो पिंकी ने मुझे सारी बातें बतायी मुझे बहुत गुस्सा आ गया इसीलिए दिनांक 01.02.2026 की रात में मैं मेरे दो दोस्त सुधीर राजभर उर्फ दीपू पुत्र रामकिशुन राजभर निवासी ग्राम सिगाड़ी थाना मोहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ तथा छट्ठू राजभर उर्फ रोहित पुत्र कन्हैया राजभर निवासी ग्राम सिगाड़ी थाना मोहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ के साथ सुधीर तीनों लोग मिलकर शराब पिये और और सुबच्चन उर्फ गेडी राजभर को फोन करके गरथौली गांव के बाहर एक ट्यूबेल पर शराब पिलाने के बुलाया। हम चारो लोगों ने एकसाथ शराब पी शराब पीते समय मैने अपने फोन से हम लोगो का वीडियो भी बनाया था। जब सुबच्चन उर्फ गेडी राजभर जब नशे में हो गया तो उसको अमरुद के पेड़ के पास ले गये फिर उसका मुंह दबाकर धारदार चाकू से उसका गला रेत दिया जिससे सुबच्चन वहीं पर गिर पड़ा फिर मैने उसी चाकू से उसका गला रेता तथा फिर मेरे दोस्त छट्ठू राजभर उर्फ रोहित ने उसी चाकू से सुबच्चन का गला काट दिया तथा दाहिने हांथ की कलाई रोहित उर्फ छट्ठू ने उसी चाकू से काट दिया और फिर हम लोगो ने तब तक उसका गला रेतते रहे जब तक कि सुबच्चन राजभर मर नहीं गया । मैने गला रेतते हुए वीडियो अपने मोबाइल से बनाया था तथा अभियुक्तो के निशां देही पर घटना मे प्रयुक्त एक अदद नाजायज चाकू व तीन अदद अन्ड्रायड मोबाइल फोन व एक अदद मो0सा0 स्प्लेन्डर प्लस वाहन संख्या UP54AZ7890 बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तो को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । *नाम पता अभियुक्तगण -* 1. राममिलन राजभर उर्फ मुकधुन पुत्र स्व0 मुन्ना राजभर निवासी ग्राम सिगाड़ी थाना मोहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ उम्र 24 वर्ष 2. सुधीर राजभर उर्फ दीपू पुत्र रामकिशुन राजभर निवासी ग्राम सिगाड़ी थाना मोहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ उम्र करीब 21 वर्ष 3. छट्ठू राजभर उर्फ रोहित पुत्र कन्हैया राजभर निवासी ग्राम सिगाड़ी थाना मोहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ उम्र 19 वर्ष 4. 4.पिंकी राजभर पत्नी चन्दन राजभर सा0 मठ मुहम्मदपुर थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ । *पंजीकृत अभियोंग-* 1. मु0अ0सं0 46/2026 धारा 103(1) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 3(5) बीएनएस व 4/25 आयुध अधि0 थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ । *बरामदगी का विवरण-* 1. घटना मे प्रयुक्त एक अदद नाजायज चाकू 2. तीन अदद अन्ड्रायड मोबाइल फोन 3. एक अदद मो0सा0 स्प्लेन्डर प्लस वाहन संख्या UP54AZ7890 गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह , मय हमराही,एसोजी टीम मऊ,सर्विलांस टीम मऊ मौजूद रहे।2
- पांच साल भी नहीं टिक पाया पंचायत भवन, रंगाई-पुताई के नाम पर निकाला गया बजट—बसखारी ब्लॉक में गड़बड़ी के आरोप अम्बेडकर नगर। विकास खंड बसखारी की ग्राम सभा शंकरपुर विशुनपुर में पंचायत भवन निर्माण को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हैरानी की बात यह है कि पंचायत भवन बने अभी पूरे पांच वर्ष भी नहीं हुए, लेकिन उसकी छत और दीवारों का जोड़ अलग होने लगा है, जिससे निर्माण गुणवत्ता पर बड़ा प्रश्नचिह्न लग गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत भवन के बगल बने सामुदायिक शौचालय पर कहीं भी मरम्मत, पुट्टी या रंगाई-पुताई के कोई स्पष्ट निशान दिखाई नहीं देते, इसके बावजूद रंगाई-पुताई व मरम्मत के नाम पर ग्राम पंचायत से धनराशि निकाल ली गई। इतना ही नहीं, शौचालय के पास बनाया गया नया कूड़ा घर बाहर से रंगाई-पुताई में पूरा और चमकदार जरूर दिखता है, लेकिन अंदर से वह अब भी अधूरा बताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि काम कागजों में पूरा दिखाकर भुगतान करा लिया गया। स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो बड़ा घोटाला सामने आ सकता है।1
- सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ अरविंद राजभर ने अयोध्या में सम्राट राजा सुहेलदेव जी का भव्य मंदिर बनवाने का ऐलान किये और बोले कि नेता जी से उसका उदघाटन करवाऊंगा। Omprakash Rajbhar Arun Rajbhar #दलजीतसिंहन्यूज़रिपोर्टर #daljeetsinghjournalist #reelsvideoシ #shortsreels #वायरलवीडियोシ #itnnational #videoviralシ #viralvideoシ #VistaarNews #maunews1
- *पुलिस आयुक्त, लखनऊ द्वारा सुदृढ़ पुलिस व्यवस्थापन, अथक परिश्रम और उच्च कोटि की प्रबंधन क्षमता प्रदर्शित करने के लिए क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद को दिया गया प्रशस्ति पत्र, की गई प्रशंसा #संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा आज दिनाँक 04.02.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार को पुलिस कार्यालय में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार समर्पण भाव से कार्य करते हुए पुलिस विभाग की छवि को उज्ज्वल बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया यह प्रशस्ति पत्र क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद को पूर्व में लखनऊ में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी और अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के दौरान सुदृढ़ पुलिस व्यवस्थापन, अथक परिश्रम और उच्च कोटि की प्रबंधन क्षमता प्रदर्शित करने के लिए पुलिस आयुक्त, लखनऊ द्वारा दिया गया है। पुलिस आयुक्त, लखनऊ द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद के राजकीय कर्तव्यों के प्रति उनकी दृढ़ निष्ठा और प्रतिबद्धता की सराहना की गई है।1
- Post by शुरू न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश1
- आजमगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, 30 दिनों में ₹9.37 लाख भरण–पोषण राशि दिलाई आजमगढ़। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत जनपद आजमगढ़ पुलिस ने महिलाओं एवं बच्चों के हित में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के नेतृत्व में की गई प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरूप मात्र 30 दिनों में ₹9.37 लाख की भरण–पोषण धनराशि पीड़ित महिलाओं को दिलाई गई है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब तक कुल 126 मामलों में ₹23.00 लाख की धनराशि पीड़ित महिलाओं के खातों में सीधे प्रेषित की जा चुकी है। इस पहल से न केवल महिलाओं एवं बच्चों को आर्थिक संबल मिला है, बल्कि उनके चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार ने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 का उद्देश्य महिलाओं को न्याय, सुरक्षा और सम्मान दिलाना है। आजमगढ़ पुलिस भविष्य में भी इसी तरह संवेदनशीलता और तत्परता के साथ पीड़िताओं को न्याय दिलाने के लिए कार्य करती रहेगी।1