पांच साल भी नहीं टिक पाया पंचायत भवन, रंगाई-पुताई के नाम पर निकाला गया बजट—बसखारी ब्लॉक में गड़बड़ी के आरोप अम्बेडकर नगर। विकास खंड बसखारी की ग्राम सभा शंकरपुर विशुनपुर में पंचायत भवन निर्माण को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हैरानी की बात यह है कि पंचायत भवन बने अभी पूरे पांच वर्ष भी नहीं हुए, लेकिन उसकी छत और दीवारों का जोड़ अलग होने लगा है, जिससे निर्माण गुणवत्ता पर बड़ा प्रश्नचिह्न लग गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत भवन के बगल बने सामुदायिक शौचालय पर कहीं भी मरम्मत, पुट्टी या रंगाई-पुताई के कोई स्पष्ट निशान दिखाई नहीं देते, इसके बावजूद रंगाई-पुताई व मरम्मत के नाम पर ग्राम पंचायत से धनराशि निकाल ली गई। इतना ही नहीं, शौचालय के पास बनाया गया नया कूड़ा घर बाहर से रंगाई-पुताई में पूरा और चमकदार जरूर दिखता है, लेकिन अंदर से वह अब भी अधूरा बताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि काम कागजों में पूरा दिखाकर भुगतान करा लिया गया। स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो बड़ा घोटाला सामने आ सकता है।

- पांच साल भी नहीं टिक पाया पंचायत भवन, रंगाई-पुताई के नाम पर निकाला गया बजट—बसखारी ब्लॉक में गड़बड़ी के आरोप अम्बेडकर नगर। विकास खंड बसखारी की ग्राम सभा शंकरपुर विशुनपुर में पंचायत भवन निर्माण को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हैरानी की बात यह है कि पंचायत भवन बने अभी पूरे पांच वर्ष भी नहीं हुए, लेकिन उसकी छत और दीवारों का जोड़ अलग होने लगा है, जिससे निर्माण गुणवत्ता पर बड़ा प्रश्नचिह्न लग गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत भवन के बगल बने सामुदायिक शौचालय पर कहीं भी मरम्मत, पुट्टी या रंगाई-पुताई के कोई स्पष्ट निशान दिखाई नहीं देते, इसके बावजूद रंगाई-पुताई व मरम्मत के नाम पर ग्राम पंचायत से धनराशि निकाल ली गई। इतना ही नहीं, शौचालय के पास बनाया गया नया कूड़ा घर बाहर से रंगाई-पुताई में पूरा और चमकदार जरूर दिखता है, लेकिन अंदर से वह अब भी अधूरा बताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि काम कागजों में पूरा दिखाकर भुगतान करा लिया गया। स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो बड़ा घोटाला सामने आ सकता है।1
- Post by शुरू न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश1
- *पुलिस आयुक्त, लखनऊ द्वारा सुदृढ़ पुलिस व्यवस्थापन, अथक परिश्रम और उच्च कोटि की प्रबंधन क्षमता प्रदर्शित करने के लिए क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद को दिया गया प्रशस्ति पत्र, की गई प्रशंसा #संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा आज दिनाँक 04.02.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार को पुलिस कार्यालय में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार समर्पण भाव से कार्य करते हुए पुलिस विभाग की छवि को उज्ज्वल बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया यह प्रशस्ति पत्र क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद को पूर्व में लखनऊ में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी और अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के दौरान सुदृढ़ पुलिस व्यवस्थापन, अथक परिश्रम और उच्च कोटि की प्रबंधन क्षमता प्रदर्शित करने के लिए पुलिस आयुक्त, लखनऊ द्वारा दिया गया है। पुलिस आयुक्त, लखनऊ द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद के राजकीय कर्तव्यों के प्रति उनकी दृढ़ निष्ठा और प्रतिबद्धता की सराहना की गई है।1
- 😱😱😱😱😱👍1
- शराब के नशे में झूमता हुआ व्यक्ति,, अम्बेडकरनगर सम्मनपुर थाना क्षेत्र के बरियावान बाजार के पास शराब ठेके पर ऐसे शराबियों का होता है एक्सीडेंट,, ब्यूरो रिपोर्ट वैभव सिंह ✍️1
- रिपोर्ट-अनन्त कुशवाहा अंबेडकर नगर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना आलापुर पुलिस ने पाक्सो एक्ट से जुड़े गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त को दबोच लिया। यह कार्रवाई जिले में अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने के अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अनुपालन में, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, क्षेत्राधिकारी आलापुर एवं थाना प्रभारी आलापुर के नेतृत्व में मिशन शक्ति केंद्र पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। पुलिस के अनुसार, थाना आलापुर में पंजीकृत मु0अ0सं0-22/2026, धारा 137(2)/87/64(1) बीएनएस एवं ¾ पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त नीरज पुत्र रमेश कुमार, निवासी ग्राम मोहम्मदपुर देवी दयाल, थाना आलापुर (उम्र लगभग 19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने 03 फरवरी 2026 को सुबह 07:50 बजे ग्राम जुनैदपुर स्थित विश्राम यादव के ट्यूबेल के पास से अभियुक्त को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय में पेश किए जाने हेतु भेजा गया। इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक राम खेलाड़ी, उपनिरीक्षक राहुल, महिला कांस्टेबल प्रीती, महिला कांस्टेबल अंजु, कांस्टेबल मनीष कुमार यादव एवं कांस्टेबल राम बहादुर सरोज शामिल रहे। पुलिस प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा, और ऐसे मामलों में सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।1
- संतोष कुमार जायसवाल सचिव एमेच्योर खो खो संघ, बस्ती1
- Post by Vindhyavasini Yadav1