logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बड़ोद 24 सितंबर 0विराट हास्य कवि सम्मेलन में देर रात तक गूंजे ठहाके श्री गणेश मित्र मंडल ने कराया अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन, बड़ी संख्या में जुटे श्रोता बड़ौद (आगर)। श्री गणेश मित्र मंडल बस स्टैंड बड़ौद द्वारा दस दिवसीय गणेशोत्सव के अवसर पर बुधवार रात बस स्टैंड परिसर में अखिल भारतीय विराट हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि थाना प्रभारी रूप सिंह वैस, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन लववंशी एवं अंजुमन कमेटी सदर रशीद भाई ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कवि सम्मेलन में देशभर से आए कवियों ने हास्य-व्यंग्य से भरपूर रचनाओं की शानदार प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को देर रात तक गुदगुदाया। प्रख्यात कवि अशोक नागर के संचालन में लाफ्टर कलाकार सुनील समैया, गोपाल धुरंधर, साबिया असर, राजेश लोटपोट, रोहित झन्नाट, नारायण नीडर, मोहन गोस्वामी सहित अन्य कवियों ने अपनी प्रस्तुतियों से खूब तालियां और ठहाके बटोरे। कवियों ने सामाजिक, पारिवारिक एवं समसामयिक विषयों पर हास्य-व्यंग्य की रचनाएं प्रस्तुत कीं। वहीं बेटियों पर प्रस्तुत की गई भावपूर्ण एवं रचनात्मक कविताओं ने श्रोताओं को भावुक कर दिया। कार्यक्रम में नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रोता पहुंचे। देर रात तक चले कवि सम्मेलन में श्रोता अपनी जगह पर जमे रहे और कवियों की प्रस्तुतियों का आनंद लेते नजर आए। इस अवसर पर श्री गणेश मित्र मंडल के सदस्यों द्वारा मंडल अध्यक्ष रितेश नोलखा का साफा बांधकर सम्मान किया गया। मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संभालीं।

1 hr ago
user_पिंटू बैरागी
पिंटू बैरागी
बड़ोद, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
1 hr ago
51ce539a-3c0e-41c6-91ee-4f7e0de25dfa

बड़ोद 24 सितंबर 0विराट हास्य कवि सम्मेलन में देर रात तक गूंजे ठहाके श्री गणेश मित्र मंडल ने कराया अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन, बड़ी संख्या में जुटे श्रोता बड़ौद (आगर)। श्री गणेश मित्र मंडल बस स्टैंड बड़ौद द्वारा दस दिवसीय गणेशोत्सव के अवसर पर बुधवार रात बस स्टैंड परिसर में अखिल भारतीय विराट हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

99d37f95-095e-42ed-abf4-3b734734545d

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि थाना प्रभारी रूप सिंह वैस, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन लववंशी एवं अंजुमन कमेटी सदर रशीद भाई ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कवि सम्मेलन में देशभर से आए कवियों ने हास्य-व्यंग्य से भरपूर रचनाओं की शानदार प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को देर रात तक गुदगुदाया। प्रख्यात कवि अशोक नागर के संचालन में लाफ्टर

कलाकार सुनील समैया, गोपाल धुरंधर, साबिया असर, राजेश लोटपोट, रोहित झन्नाट, नारायण नीडर, मोहन गोस्वामी सहित अन्य कवियों ने अपनी प्रस्तुतियों से खूब तालियां और ठहाके बटोरे। कवियों ने सामाजिक, पारिवारिक एवं समसामयिक विषयों पर हास्य-व्यंग्य की रचनाएं प्रस्तुत कीं। वहीं बेटियों पर प्रस्तुत की गई भावपूर्ण एवं रचनात्मक कविताओं ने श्रोताओं को भावुक कर दिया। कार्यक्रम में नगर सहित आसपास के

ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रोता पहुंचे। देर रात तक चले कवि सम्मेलन में श्रोता अपनी जगह पर जमे रहे और कवियों की प्रस्तुतियों का आनंद लेते नजर आए। इस अवसर पर श्री गणेश मित्र मंडल के सदस्यों द्वारा मंडल अध्यक्ष रितेश नोलखा का साफा बांधकर सम्मान किया गया। मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संभालीं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मुख्य चुनाव आयुक्त के चयन समिति से भारत के मुख्य न्यायाधीश को बाहर रखने के पर आए मुख्य चुनाव आयुक्त के चयन समिति से भारत के मुख्य न्यायाधीश को बाहर रखने के पर आए फैसले को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने अपनी प्रतिक्रिया दी।
    1
    मुख्य चुनाव आयुक्त के चयन समिति से भारत के मुख्य न्यायाधीश को बाहर रखने के पर आए 
मुख्य चुनाव आयुक्त के चयन समिति से भारत के मुख्य न्यायाधीश को बाहर रखने के पर आए फैसले को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने अपनी प्रतिक्रिया दी।
    user_ठा शंभू सिंह तंवर पत्रकार
    ठा शंभू सिंह तंवर पत्रकार
    कृषि कार्य एवं पत्रकारिता ताल, रतलाम, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • महज 48 घंटे में 50,000 रुपये कीमत का मशरूका बरामद, 02 आरोपी गिरफ्तार थाना मोहन बड़ोदिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता महज 48 घंटे में 50,000 रुपये कीमत का मशरूका बरामद, 02 आरोपी गिरफ्तार घटना का विवरण: दिनांक 20.09.2026 को एनटीपीसी कंपनी के सोलर ऊर्जा प्लांट के सिक्योरिटी सुपरवाइजर पंकज पिता राजेन्द्र सिंह गुर्जर, उम्र 30 वर्ष, निवासी चौमा डाक बंगला ने थाना मोहन बड़ोदिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम धतरावदा निवासी सुभाष पिता राजाराम पाल एवं मोती पिता नारायण पाल ने दिनांक 18.09.2026 की शाम एनटीपीसी कंपनी के सोलर ऊर्जा प्लांट यूनिट क्रमांक-01, बुड़लाव बांध से करीब 700 मीटर इलेक्ट्रिक कॉपर केबल चोरी कर ली है। चोरी की गई केबल की अनुमानित कीमत करीब 50,000 रुपये बताई गई। रिपोर्ट पर थाना मोहन बड़ोदिया में अपराध क्रमांक दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की गई। अपराध का खुलासा: विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शाजापुर श्रीमती कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोहन बड़ोदिया निरीक्षक मनीषा शर्मा द्वारा पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना एवं साइबर सेल की सहायता से दिनांक 21.09.2026 को आरोपी सुभाष पिता राजाराम पाल, उम्र 34 वर्ष एवं मोतीसिंह पिता नारायण पाल, उम्र 35 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम धतरावदा, को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने उक्त इलेक्ट्रिक कॉपर केबल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर दिनांक 22.09.2026 को जंगल में झाड़ियों में छुपाकर रखी गई 700 मीटर इलेक्ट्रिक कॉपर केबल, जिसकी कीमत करीब 50,000 रुपये है, बरामद की गई। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। सराहनीय भूमिका: उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीषा शर्मा, प्रआर. मो. सरीफ, प्रआर. जगदीश दांगी, प्रआर. शंकर चौधरी, आर. अनिल सेन, आर. केशव शर�
    1
    महज 48 घंटे में 50,000 रुपये कीमत का मशरूका बरामद, 02 आरोपी गिरफ्तार

थाना मोहन बड़ोदिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता
महज 48 घंटे में 50,000 रुपये कीमत का मशरूका बरामद, 02 आरोपी गिरफ्तार
घटना का विवरण:
दिनांक 20.09.2026 को एनटीपीसी कंपनी के सोलर ऊर्जा प्लांट के सिक्योरिटी सुपरवाइजर पंकज पिता राजेन्द्र सिंह गुर्जर, उम्र 30 वर्ष, निवासी चौमा डाक बंगला ने थाना मोहन बड़ोदिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम धतरावदा निवासी सुभाष पिता राजाराम पाल एवं मोती पिता नारायण पाल ने दिनांक 18.09.2026 की शाम एनटीपीसी कंपनी के सोलर ऊर्जा प्लांट यूनिट क्रमांक-01, बुड़लाव बांध से करीब 700 मीटर इलेक्ट्रिक कॉपर केबल चोरी कर ली है। चोरी की गई केबल की अनुमानित कीमत करीब 50,000 रुपये बताई गई।
रिपोर्ट पर थाना मोहन बड़ोदिया में अपराध क्रमांक दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की गई।
अपराध का खुलासा:
विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शाजापुर श्रीमती कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोहन बड़ोदिया निरीक्षक मनीषा शर्मा द्वारा पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना एवं साइबर सेल की सहायता से दिनांक 21.09.2026 को आरोपी सुभाष पिता राजाराम पाल, उम्र 34 वर्ष एवं मोतीसिंह पिता नारायण पाल, उम्र 35 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम धतरावदा, को गिरफ्तार किया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने उक्त इलेक्ट्रिक कॉपर केबल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर दिनांक 22.09.2026 को जंगल में झाड़ियों में छुपाकर रखी गई 700 मीटर इलेक्ट्रिक कॉपर केबल, जिसकी कीमत करीब 50,000 रुपये है, बरामद की गई।
दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
सराहनीय भूमिका:
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीषा शर्मा, प्रआर. मो. सरीफ, प्रआर. जगदीश दांगी, प्रआर. शंकर चौधरी, आर. अनिल सेन, आर. केशव शर�
    user_Mukesh Bamniya
    Mukesh Bamniya
    Voice of people मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • टप्पू के राजा आवास कॉलोनी माचलपुर गणेश जी की एटमी पूजा आरती का शानदार नजारा राजगढ़ के माचलपुर में आवास कॉलोनी स्थित श्री गणेश जी की झांकी की पूजा आरती का सुंदर दृश्य देखते बनता है और बच्चों का जो प्रयास है वह भी बहुत ही आत्मीयता से भगवान की पूजा आरती कर रहे हैं ढोल की थाप पर देखिए आप कितना सुंदर तस्वीरो का शानदार नजारा है पूरा वीडियो देखिए अंत तक। देखिए बीएसजी न्यूज़ 24 की खबर खबर को शेयर हुआ चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूले
    1
    टप्पू के राजा आवास कॉलोनी माचलपुर गणेश जी की एटमी पूजा आरती का शानदार नजारा
राजगढ़ के माचलपुर में आवास कॉलोनी स्थित श्री गणेश जी की झांकी की पूजा आरती का सुंदर दृश्य देखते बनता है और बच्चों का जो प्रयास है वह भी बहुत ही आत्मीयता से भगवान की पूजा आरती कर रहे हैं ढोल की थाप पर देखिए आप कितना सुंदर तस्वीरो का शानदार नजारा है पूरा वीडियो देखिए अंत तक।
देखिए बीएसजी न्यूज़ 24 की खबर खबर को शेयर हुआ चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूले
    user_BS Mandloi The News Today
    BS Mandloi The News Today
    Court reporter जीरापुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • बिजाना में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन, सुदामा चरित्र ने मोहा मन शाजापुर जिले के ग्राम बिजाना स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का बुधवार शाम 4 बजे के करीब विधिवत समापन हुआ। समापन अवसर पर भागवत प्रवक्ता पंडित राजेश शुक्ल के मुखारविंद से ग्रामवासियों ने कथा का श्रवण किया। कथा के अंतिम दिवस पंडित राजेश शुक्ल ने भगवान श्रीकृष्ण और उनके परम मित्र सुदामा के चरित्र का मार्मिक प्रसंग सुनाया। उन्होंने सुदामा चरित्र के माध्यम से मित्रता, प्रेम, समर्पण और भक्ति का महत्व बताया। कथा के पश्चात विधिवत महाआरती की गई। महाआरती के बाद महाप्रसादी एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए और प्रसादी ग्रहण की। सात दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में ग्रामवासियों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सहभागिता की। बता दे, कथा के आयोजक समस्त ग्रामवासी बिजाना रहे ।
    1
    बिजाना में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन, सुदामा चरित्र ने मोहा मन
शाजापुर जिले के ग्राम बिजाना स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का बुधवार शाम 4 बजे के करीब विधिवत समापन हुआ। समापन अवसर पर भागवत प्रवक्ता पंडित राजेश शुक्ल के मुखारविंद से ग्रामवासियों ने कथा का श्रवण किया।
कथा के अंतिम दिवस पंडित राजेश शुक्ल ने भगवान श्रीकृष्ण और उनके परम मित्र सुदामा के चरित्र का मार्मिक प्रसंग सुनाया। उन्होंने सुदामा चरित्र के माध्यम से मित्रता, प्रेम, समर्पण और भक्ति का महत्व बताया। कथा के पश्चात विधिवत महाआरती की गई।
महाआरती के बाद महाप्रसादी एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए और प्रसादी ग्रहण की। सात दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में ग्रामवासियों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सहभागिता की।
बता दे, कथा के आयोजक समस्त ग्रामवासी बिजाना रहे ।
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बकानी पंचायत समिति में आरक्षण की तस्वीर साफ, प्रधान पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित बकानी पंचायत समिति में आरक्षण की तस्वीर साफ, प्रधान पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित बकानी। पंचायत समिति बकानी में प्रधान पद एवं वार्डों की आरक्षण लॉटरी के बाद आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई है। प्रधान पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं विभिन्न वार्डों का आरक्षण भी निर्धारित कर दिया गया है। आरक्षण के अनुसार वार्ड संख्या 1 एससी सामान्य तथा वार्ड 15 एससी महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसी प्रकार वार्ड 2 एसटी सामान्य और वार्ड 17 एसटी महिला के लिए निर्धारित किया गया है। वहीं वार्ड संख्या 12 और 14 ओबीसी सामान्य तथा वार्ड 16 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। वार्ड संख्या 3, 4, 8, 10 और 13 सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा शेष बचे वार्ड सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। आरक्षण लॉटरी के बाद पंचायत समिति क्षेत्र में चुनावी गतिविधियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब संभावित दावेदारों की नजरें अपने-अपने वार्डों के आरक्षण के अनुसार आगामी चुनावी समीकरणों पर टिकी हैं।
    1
    बकानी पंचायत समिति में आरक्षण की तस्वीर साफ, प्रधान पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित

बकानी पंचायत समिति में आरक्षण की तस्वीर साफ, प्रधान पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित
बकानी। पंचायत समिति बकानी में प्रधान पद एवं वार्डों की आरक्षण लॉटरी के बाद आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई है। प्रधान पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं विभिन्न वार्डों का आरक्षण भी निर्धारित कर दिया गया है।
आरक्षण के अनुसार वार्ड संख्या 1 एससी सामान्य तथा वार्ड 15 एससी महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसी प्रकार वार्ड 2 एसटी सामान्य और वार्ड 17 एसटी महिला के लिए निर्धारित किया गया है।
वहीं वार्ड संख्या 12 और 14 ओबीसी सामान्य तथा वार्ड 16 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। वार्ड संख्या 3, 4, 8, 10 और 13 सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा शेष बचे वार्ड सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं।
आरक्षण लॉटरी के बाद पंचायत समिति क्षेत्र में चुनावी गतिविधियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब संभावित दावेदारों की नजरें अपने-अपने वार्डों के आरक्षण के अनुसार आगामी चुनावी समीकरणों पर टिकी हैं।
    user_Giriraj regar reporter
    Giriraj regar reporter
    Reporter बकानी, झालावाड़, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • बेरछा पुलिस ने 24 घंटे में लूट की घटना का किया पर्दाफाश एक आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद बेरछा पुलिस ने 24 घंटे में लूट की घटना का किया पर्दाफाश एक आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्शन में शाजापुर पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। घटना का विवरण— दिनांक 22.09.2026 को फरियादी रामप्रसाद निवासी रंथभंवर द्वारा थाना बेरछा पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि रात करीब 07:30 बजे ग्राम रंथभंवर में सोसायटी के सामने ग्राम भीलसामी के दो व्यक्ति आए और धक्का देकर उसकी मोटरसाइकिल क्रमांक MP 42 MG 8392 छीनकर ले गए। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बेरछा में अपराध क्रमांक 199/2026, धारा 309(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस की कार्रवाई— प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय एवं एसडीओपी डॉ. नागेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी बेरछा निरीक्षक भरतसिंह किरार द्वारा विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर मुखबिर सूचना पर दिनांक 23.09.2026 को आरोपी जितेन्द्र पिता अमरसिंह गुर्जर, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम भीलसामी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल क्रमांक MP 42 MG 8392, कीमत ₹35,000/- बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी जितेन्द्र द्वारा अपने साथी धरम उर्फ धर्मेन्द्र गुर्जर के साथ मिलकर लूट की घटना करना स्वीकार किया गया। फरार आरोपी धरम उर्फ धर्मेन्द्र गुर्जर की तलाश जारी है। सराहनीय भूमिका उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भरतसिंह किरार, उप निरीक्षक सुरजभानसिंह ढिल्लन, उप निरीक्षक मेहरबानसिंह चौहान, प्रधान आरक्षक विनोद शर्मा, प्रधान आरक्षक पिंकु यादव, प्रधान आरक्षक इंद्रजीत चौहान, प्रधान आरक्षक हेमन्द्र सोलंकी, प्रधान आरक्षक मुकेश चौहान, आरक्षक रुपसिंह यादव, आरक्षक दीपक साहू, आरक्षक अरुण सितपरा, आरक्षक गौरव शर्मा एवं आरक्षक महेश कुमार की सराहनीय भूमिका रही।
    1
    बेरछा पुलिस ने 24 घंटे में लूट की घटना का किया पर्दाफाश
एक आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद
बेरछा पुलिस ने 24 घंटे में लूट की घटना का किया पर्दाफाश
एक आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद
पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्शन में शाजापुर पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
घटना का विवरण—
दिनांक 22.09.2026 को फरियादी रामप्रसाद निवासी रंथभंवर द्वारा थाना बेरछा पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि रात करीब 07:30 बजे ग्राम रंथभंवर में सोसायटी के सामने ग्राम भीलसामी के दो व्यक्ति आए और धक्का देकर उसकी मोटरसाइकिल क्रमांक MP 42 MG 8392 छीनकर ले गए।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बेरछा में अपराध क्रमांक 199/2026, धारा 309(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस की कार्रवाई—
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय एवं एसडीओपी डॉ. नागेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी बेरछा निरीक्षक भरतसिंह किरार द्वारा विशेष टीम गठित की गई।
गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर मुखबिर सूचना पर दिनांक 23.09.2026 को आरोपी जितेन्द्र पिता अमरसिंह गुर्जर, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम भीलसामी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल क्रमांक MP 42 MG 8392, कीमत ₹35,000/- बरामद की गई।
पूछताछ में आरोपी जितेन्द्र द्वारा अपने साथी धरम उर्फ धर्मेन्द्र गुर्जर के साथ मिलकर लूट की घटना करना स्वीकार किया गया। फरार आरोपी धरम उर्फ धर्मेन्द्र गुर्जर की तलाश जारी है।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भरतसिंह किरार, उप निरीक्षक सुरजभानसिंह ढिल्लन, उप निरीक्षक मेहरबानसिंह चौहान, प्रधान आरक्षक विनोद शर्मा, प्रधान आरक्षक पिंकु यादव, प्रधान आरक्षक इंद्रजीत चौहान, प्रधान आरक्षक हेमन्द्र सोलंकी, प्रधान आरक्षक मुकेश चौहान, आरक्षक रुपसिंह यादव, आरक्षक दीपक साहू, आरक्षक अरुण सितपरा, आरक्षक गौरव शर्मा एवं आरक्षक महेश कुमार की सराहनीय भूमिका रही।
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • सुसनेरनगर के पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह को बड़ी जिम्मेदारी राणा को भाजपा जिला कोर कमेटी में नियुक्त बड़ी जिम्मेदारी मिली सुसनेर नगर के पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह उर्फ गुड्डू भैया को भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने उन्हें जिला आगर की कोर कमेटी में सदस्य नियुक्त किया है। प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन द्वारा जारी नियुक्ति पत्र जिला अध्यक्ष ओम मालवीय को भेजा गया है। नियुक्ति की खबर से सुसनेर सहित पूरे जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष है। कार्यकर्ताओं ने इसे सुसनेर क्षेत्र के लिए सम्मान बताया। गौरतलब है कि राणा विक्रम सिंह सुसनेर विधानसभा से विधायक रह चुके हैं और क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। कोर कमेटी में शामिल होने से जिले में पार्टी की रणनीति और संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
    1
    सुसनेरनगर के पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह को बड़ी जिम्मेदारी


राणा को भाजपा जिला कोर कमेटी में नियुक्त बड़ी जिम्मेदारी मिली

सुसनेर नगर के पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह उर्फ गुड्डू भैया को भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने उन्हें जिला आगर की कोर कमेटी में सदस्य नियुक्त किया है।

प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन द्वारा जारी नियुक्ति पत्र जिला अध्यक्ष ओम मालवीय को भेजा गया है। नियुक्ति की खबर से सुसनेर सहित पूरे जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष है। कार्यकर्ताओं ने इसे सुसनेर क्षेत्र के लिए सम्मान बताया।

गौरतलब है कि राणा विक्रम सिंह सुसनेर विधानसभा से विधायक रह चुके हैं और क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। कोर कमेटी में शामिल होने से जिले में पार्टी की रणनीति और संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • युपीCM योगी ने लखनऊ में अपने संबोधन के दौरान किया बड़ा CM योगी ने लखनऊ में अपने संबोधन के दौरान किया बड़ा ऐलान। सुनिए, क्या कहा...
    1
    युपीCM योगी ने लखनऊ में अपने संबोधन के दौरान किया बड़ा 
CM योगी ने लखनऊ में अपने संबोधन के दौरान किया बड़ा ऐलान। सुनिए, क्या कहा...
    user_ठा शंभू सिंह तंवर पत्रकार
    ठा शंभू सिंह तंवर पत्रकार
    कृषि कार्य एवं पत्रकारिता ताल, रतलाम, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर संयुक्त राज्य अमेरिका पहुंच गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनका भव्य स्वागत किया।* BIG BREKING 📍 🇨🇳🇺🇸चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर संयुक्त राज्य अमेरिका पहुंच गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनका भव्य स्वागत किया।*
    1
    चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर संयुक्त राज्य अमेरिका पहुंच गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनका भव्य स्वागत किया।*
BIG BREKING 📍 
🇨🇳🇺🇸चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर संयुक्त राज्य अमेरिका पहुंच गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनका भव्य स्वागत किया।*
    user_MP - Nandkishor Rathore
    MP - Nandkishor Rathore
    Newspaper publisher मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.