तहसील समाधान दिवस में प्राप्त विद्युत संबंधी शिकायतों पर जिलाधिकारी ने लिया तत्काल संज्ञान, सब स्टेशन मऊ का किया निरीक्षण तहसील समाधान दिवस में विद्युत आपूर्ति एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा फोन रिसीव न किए जाने संबंधी प्राप्त शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह ने सब स्टेशन मऊ का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सब स्टेशन पर तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नाम एवं मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से बाहर प्रदर्शित किए जाएं, ताकि विद्युत संबंधी समस्या होने पर आमजन संबंधित कार्मिक से सीधे संपर्क कर सकें। जिलाधिकारी ने उपखंड अधिकारी से सब स्टेशन पर संचालित फीडरों की संख्या की जानकारी ली। उपखंड अधिकारी द्वारा बताया गया कि यहां कुल 09 फीडर संचालित हैं। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने बियावल क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति से संबंधित रजिस्टर का अवलोकन किया, जिसमें 17:30 घंटे तक विद्युत आपूर्ति किए जाने का विवरण अंकित पाया गया। जिलाधिकारी ने सब स्टेशन ऑपरेटर को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं द्वारा किए जाने वाले प्रत्येक फोन कॉल को अनिवार्य रूप से रिसीव किया जाए। किसी कारणवश फोन रिसीव न हो पाने की स्थिति में संबंधित नंबर पर तत्काल कॉल बैक कर समस्या की जानकारी लेते हुए उसका समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही प्राप्त होने वाली शिकायतों एवं उनके निस्तारण का विवरण रजिस्टर में नियमित रूप से दर्ज किया जाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत राजापुर को निर्देश दिए कि कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अवर अभियंता एवं सब स्टेशन ऑपरेटर को नोटिस जारी किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यप्रणाली में अपेक्षित सुधार न होने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई, यहां तक कि निलंबन की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि जनपद के सभी विद्युत उपकेंद्रों के लिए एक समान प्रारूप तैयार कर लागू किया जाए, जिसमें प्रतिदिन प्राप्त फोन कॉल की संख्या, रिसीव किए गए कॉल, प्राप्त शिकायतों तथा उनके निस्तारण की स्थिति दर्ज की जाए। इस व्यवस्था की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी विद्युत उपकेंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों को सदैव क्रियाशील रखने के निर्देश दिए, ताकि व्यवस्थाओं की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित हो सके। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता विद्युत एवं उपखंड अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

- चित्रकूट नगर पालिका कर्वी के वार्ड नंबर-9 में नाली निर्माण पर सवाल! नगर पालिका कर्वी के वार्ड नंबर-9 में नाली निर्माण पर सवाल! राजा के घर के पास चल रहे नाली निर्माण एवं पाटन कार्य में मानकों की अनदेखी किए जाने के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि निर्माण में क्रेशर डस्ट व मानकविहीन गिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से मौके पर जांच कराकर निर्माण की गुणवत्ता और इस्तेमाल की गई सामग्री की जांच कराने की मांग की है। अब सवाल—क्या संबंधित विभाग मौके पर जांच कर निर्माण की वास्तविक गुणवत्ता सामने लाएगा? वार्ड नंबर-9, नगर पालिका कर्वी, चित्रकूट रिपोर्ट — पत्रकार पुष्पेंद्र कुमार तिवारी1
- *शंकर पार्वती गणेश जी के नारे से गुज उठा मलगांव* *10 वषों से विराजमान होते हैं शिव पार्वती गणेश* *आप देख रहे हैं लाईव इंडिया न्यूज़ 24* *सतना जिले से1
- 🔥 N.D. न्यूज़ चैनल सतना | मध्यप्रदेश की बड़ी खबर 🔥 नवीन न्यायालय भवन निर्माण को लेकर RTI में बड़ा खुलासा **वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप कुमार पाण्डेय ने नवीन न्यायालय भवन निर्माण सतना के लिए पहल शुरू की** हाईकोर्ट से अनुमोदन का मामला शासन के पास लंबित, प्रस्तावित भवन के आर.जी. नंबर की जानकारी भी मांगी गई थी सतना। जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय, सतना के लोक सूचना अधिकारी प्रकोष्ठ से अधिवक्ता श्री प्रदीप कुमार पाण्डेय द्वारा नवीन न्यायालय भवन निर्माण को लेकर लगाई गई सूचना के अधिकार (RTI) आवेदन पर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। आवेदन में नवीन न्यायालय भवन निर्माण की स्वीकृति, आर.जी. नंबर, स्वीकृत नक्शा, निर्माण की स्वीकृति राशि, निर्माण एजेंसी तथा निर्धारित समय-सीमा सहित कुल 6 बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई थी। 📌 RTI जवाब में क्या सामने आया? कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार— 1️⃣ नवीन न्यायालय भवन निर्माण का मामला माननीय उच्च न्यायालय से अनुमोदित मस्तव्य/मंतव्य के लिए शासन के पास लंबित बताया गया है। 2️⃣ प्रस्तावित नवीन न्यायालय भवन निर्माण से संबंधित आर.जी. नंबर की जानकारी शासन विभाग से प्राप्त की जानी है। 3️⃣ स्वीकृत नक्शा एवं अन्य निर्माण संबंधी जानकारी भी आवेदन में मांगी गई थी। इस जवाब से यह सवाल सामने आता है कि सतना के नवीन न्यायालय भवन निर्माण की प्रक्रिया आखिर किस स्तर पर लंबित है और निर्माण को लेकर आगे की कार्रवाई कब तक शुरू होगी? RTI आवेदन दिनांक 25 अगस्त 2026 तथा कार्यालयीन जवाब 11 सितंबर 2026 का है। 📰 N.D. न्यूज़ के सवालों पर वरिष्ठ अधिवक्ता श्री प्रदीप कुमार पाण्डेय ने न्यायालय भवन निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर प्रक्रिया लंबित क्यों है? जिम्मेदारी किस स्तर पर है और सतना को नवीन न्यायालय भवन कब मिलेगा? अधिवक्ताओ को चैंबर और वाहन पार्किंग और पच्छकारो को सर्वसुविधा जनक न्यायालय भवन परिसर कब तक उपलब्ध होगा ?? रावेन्द्र उरमलिया की रिपोर्ट N.D. न्यूज़ चैनल सतना | मध्यप्रदेश सच • निष्पक्ष • निर्भीक 🔥 N.D. न्यूज़ चैनल सतना | मध्यप्रदेश की बड़ी खबर 🔥 नवीन न्यायालय भवन निर्माण को लेकर RTI में बड़ा खुलासा **वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप कुमार पाण्डेय ने नवीन न्यायालय भवन निर्माण सतना के लिए पहल शुरू की** हाईकोर्ट से अनुमोदन का मामला शासन के पास लंबित, प्रस्तावित भवन के आर.जी. नंबर की जानकारी भी मांगी गई थी सतना। जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय, सतना के लोक सूचना अधिकारी प्रकोष्ठ से अधिवक्ता श्री प्रदीप कुमार पाण्डेय द्वारा नवीन न्यायालय भवन निर्माण को लेकर लगाई गई सूचना के अधिकार (RTI) आवेदन पर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। आवेदन में नवीन न्यायालय भवन निर्माण की स्वीकृति, आर.जी. नंबर, स्वीकृत नक्शा, निर्माण की स्वीकृति राशि, निर्माण एजेंसी तथा निर्धारित समय-सीमा सहित कुल 6 बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई थी। 📌 RTI जवाब में क्या सामने आया? कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार— 1️⃣ नवीन न्यायालय भवन निर्माण का मामला माननीय उच्च न्यायालय से अनुमोदित मस्तव्य/मंतव्य के लिए शासन के पास लंबित बताया गया है। 2️⃣ प्रस्तावित नवीन न्यायालय भवन निर्माण से संबंधित आर.जी. नंबर की जानकारी शासन विभाग से प्राप्त की जानी है। 3️⃣ स्वीकृत नक्शा एवं अन्य निर्माण संबंधी जानकारी भी आवेदन में मांगी गई थी। इस जवाब से यह सवाल सामने आता है कि सतना के नवीन न्यायालय भवन निर्माण की प्रक्रिया आखिर किस स्तर पर लंबित है और निर्माण को लेकर आगे की कार्रवाई कब तक शुरू होगी? RTI आवेदन दिनांक 25 अगस्त 2026 तथा कार्यालयीन जवाब 11 सितंबर 2026 का है। 📰 N.D. न्यूज़ के सवालों पर वरिष्ठ अधिवक्ता श्री प्रदीप कुमार पाण्डेय ने न्यायालय भवन निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर प्रक्रिया लंबित क्यों है? जिम्मेदारी किस स्तर पर है और सतना को नवीन न्यायालय भवन कब मिलेगा? अधिवक्ताओ को चैंबर और वाहन पार्किंग और पच्छकारो को सर्वसुविधा जनक न्यायालय भवन परिसर कब तक उपलब्ध होगा ?? रावेन्द्र उरमलिया की रिपोर्ट N.D. न्यूज़ चैनल सतना | मध्यप्रदेश सच • निष्पक्ष • निर्भीक3
- विद्युत विभाग की लापरवाही शान्तिपुरम में काटे गए हरे पेड़ की डाले नाले में फेंकी नाला जाम होने का खतरा *विद्युत विभाग की लापरवाही शान्तिपुरम में काटे गए हरे पेड़ की डाले नाले में फेंकी नाला जाम होने का खतरा* प्रयागराज। नगर निगम प्रयागराज क्षेत्र के फाफामऊ स्थित शांतिपुरम में विद्युत विभाग की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। शांतिपुरम फाफामऊ स्थित होम्योपैथिक कॉलेज के सामने बने नगर निगम के मुख्य बड़े नाले में विद्युत विभाग की टीम द्वारा 18 सितंबर को दोपहर लगभग 2 बजे हरे पेड़ों की बड़ी-बड़ी टहनियां और डालियां काटकर सीधे नाले में बहा दी गईं। इस घटना को लेकर स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों में भारी रोष है। टीवीसी (TVC) सदस्य रवि शंकर द्विवेदी और प्रयागराज आजाद स्ट्रीट वेंडर यूनियन के प्रतिनिधियों ने इस मामले में महापौर एवं नगर आयुक्त से शिकायत दर्ज कराई है। व्यापारी नेता अजय सोनी और स्थानीय निवासियों ने शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया कि नाले में भारी मात्रा में पेड़ों की डालियां फेंक दिए जाने से जलभराव और नाला पूरी तरह जाम होने की स्थिति बन गई है। यदि इसे जल्द से जल्द साफ नहीं कराया गया, तो आसपास के रिहायशी इलाकों में जलभराव की गंभीर समस्या पैदा हो जाएगी। लापरवाही बरतने वाले विद्युत विभाग के दोषियों पर वैधानिक कार्रवाई की जाए। इस शिकायत पत्र के साथ घटना की वीडियो व फोटो भी नगर निगम अधिकारियों को साक्ष्य के तौर पर संलग्न कर सौंपी गई है।1
- #sc-st #dalit #highcourt #latestnews गाजियाबाद में पिछले डेढ़ साल में एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज 15 से अधिक मामले फर्जी पाए गए हैं, जिसके बाद इनमें दी गई सहायता राशि वापस ले ली गई है, विस्तार से जानिए पूरा मामला1
- तहसील समाधान दिवस में प्राप्त विद्युत संबंधी शिकायतों पर जिलाधिकारी ने लिया तत्काल संज्ञान, सब स्टेशन मऊ का किया निरीक्षण तहसील समाधान दिवस में विद्युत आपूर्ति एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा फोन रिसीव न किए जाने संबंधी प्राप्त शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह ने सब स्टेशन मऊ का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सब स्टेशन पर तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नाम एवं मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से बाहर प्रदर्शित किए जाएं, ताकि विद्युत संबंधी समस्या होने पर आमजन संबंधित कार्मिक से सीधे संपर्क कर सकें। जिलाधिकारी ने उपखंड अधिकारी से सब स्टेशन पर संचालित फीडरों की संख्या की जानकारी ली। उपखंड अधिकारी द्वारा बताया गया कि यहां कुल 09 फीडर संचालित हैं। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने बियावल क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति से संबंधित रजिस्टर का अवलोकन किया, जिसमें 17:30 घंटे तक विद्युत आपूर्ति किए जाने का विवरण अंकित पाया गया। जिलाधिकारी ने सब स्टेशन ऑपरेटर को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं द्वारा किए जाने वाले प्रत्येक फोन कॉल को अनिवार्य रूप से रिसीव किया जाए। किसी कारणवश फोन रिसीव न हो पाने की स्थिति में संबंधित नंबर पर तत्काल कॉल बैक कर समस्या की जानकारी लेते हुए उसका समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही प्राप्त होने वाली शिकायतों एवं उनके निस्तारण का विवरण रजिस्टर में नियमित रूप से दर्ज किया जाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत राजापुर को निर्देश दिए कि कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अवर अभियंता एवं सब स्टेशन ऑपरेटर को नोटिस जारी किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यप्रणाली में अपेक्षित सुधार न होने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई, यहां तक कि निलंबन की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि जनपद के सभी विद्युत उपकेंद्रों के लिए एक समान प्रारूप तैयार कर लागू किया जाए, जिसमें प्रतिदिन प्राप्त फोन कॉल की संख्या, रिसीव किए गए कॉल, प्राप्त शिकायतों तथा उनके निस्तारण की स्थिति दर्ज की जाए। इस व्यवस्था की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी विद्युत उपकेंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों को सदैव क्रियाशील रखने के निर्देश दिए, ताकि व्यवस्थाओं की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित हो सके। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता विद्युत एवं उपखंड अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- चित्रकूट पहाड़ीभगौता पुरवा की समस्याओं पर DM ने लिया संज्ञान, ग्रामीणों को समाधान की उम्मीद चित्रकूट। पहाड़ी विकासखंड की ग्राम पंचायत पहाड़ी के भगौता पुरवा में ग्रामीण लंबे समय से स्थानीय जनसमस्याओं से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क, साफ-सफाई, जल निकासी, पेयजल सहित मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान की आवश्यकता है। पत्रकार से बातचीत में ग्रामीणों ने कहा कि जिलाधिकारी महोदय ने भगौता पुरवा की समस्याओं को संज्ञान में लेकर जनता की पीड़ा को समझा है। अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि डीएम के निर्देश पर संबंधित विभाग मौके पर समस्याओं की जांच कराकर जल्द समाधान की कार्रवाई करेंगे। ग्रामीणों की निगाहें अब डीएम के संज्ञान के बाद होने वाली जमीनी कार्रवाई पर टिकी हैं। इस दौरान समाजसेवी आकाश कुशवाहा, अरुण कुमार, सुशील, अवधेश, नागेंद्र, आयुष, ज्ञानेंद्र, शिवपूजन, राधा, आयुषी, सुमन, अंशिका, अनामिका सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं।1
- रीवा ब्रेकिंग। देर रात दो दुकानदारों के बीच महा संग्राम, जमकर हुई मारपीट। रीवा में देर रात दुकान के लिए जगह को लेकर दो दुकानदारों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर झूमाझटकी और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान महिलाये भी शामिल थी। घटना में कई लोगों के घायल होने की जानकारी है। बताया जा रहा है कि दुकान के लिए जगह को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जिसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। फिलहाल घटना की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस कार्रवाई और घायलों की स्थिति की जानकारी का इंतजार है।1
- दो कारों की भिड़ंत, गड्ढे से बिगड़ा संतुलन, एक कार खेत में गिरी, सभी सुरक्षित नागौद-सतना हाईवे पर बरेठिया में दो कारों की भिड़ंत, गड्ढे से बिगड़ा संतुलन, एक कार खेत में गिरी, सभी सुरक्षित* नागौद-सतना नेशनल हाईवे पर बरेठिया पुल के पास शनिवार को दो कारों में जोरदार टक्कर हो गई। गड्ढे में पहिया पड़ने से सतना जा रही किया सेल्टोस बेकाबू होकर अज्जू गौतम की स्विफ्ट से टकरा गई और खाई में जा गिरी। अफरा-तफरी मची, पर सभी यात्री सुरक्षित हैं।1