logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हनुमानगढ़ जिला कलेक्ट्रेट पर माकपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

1 hr ago
user_Navratan Bhartat  94130-44646
Navratan Bhartat 94130-44646
हनुमानगढ़, हनुमानगढ़, राजस्थान•
1 hr ago

हनुमानगढ़ जिला कलेक्ट्रेट पर माकपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

More news from राजस्थान and nearby areas
  • हनुमानगढ़ जिला कलेक्ट्रेट पर माकपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
    1
    हनुमानगढ़ जिला कलेक्ट्रेट पर माकपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
    user_Navratan Bhartat  94130-44646
    Navratan Bhartat 94130-44646
    हनुमानगढ़, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • बड़ी चौपड़, जयपुर में पुरोहित जी के कटले में भीषण आग देखते ही देखते आसपास की 20 से ज्यादा दुकानों और गोदामों तक फैल गई। बड़ी चौपड़, जयपुर में पुरोहित जी के कटले में भीषण आग जयपुर के परकोटा क्षेत्र में बड़ी चौपड़ स्थित पुरोहित जी के कटले में गुरुवार सुबह करीब 7 बजे भीषण आग लग गई। आग देखते ही देखते आसपास की 20 से ज्यादा दुकानों और गोदामों तक फैल गई। कपड़ों, प्लास्टिक सामान और चूड़ी-बैंगल्स समेत बड़ी मात्रा में सामान आग की चपेट में आया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। बाजार की संकरी गलियों और दुकानों में मौजूद ज्वलनशील सामान के कारण दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई रिपोर्टों में शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताए जाने की बात सामने आई है, हालांकि अंतिम कारण की पुष्टि जांच के बाद होगी। आग से व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान होने की जानकारी सामने आई है। राहत की बात यह है कि शुरुआती रिपोर्टों में किसी जनहानि की सूचना नहीं बताई गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से दिखाई दिया, जबकि दमकलकर्मी कई घंटों तक आग पर काबू पाने में जुटे रहे।
    1
    बड़ी चौपड़, जयपुर में पुरोहित जी के कटले में भीषण आग देखते ही देखते आसपास की 20 से ज्यादा दुकानों और गोदामों तक फैल गई।
बड़ी चौपड़, जयपुर में पुरोहित जी के कटले में भीषण आग
जयपुर के परकोटा क्षेत्र में बड़ी चौपड़ स्थित पुरोहित जी के कटले में गुरुवार सुबह करीब 7 बजे भीषण आग लग गई। आग देखते ही देखते आसपास की 20 से ज्यादा दुकानों और गोदामों तक फैल गई। कपड़ों, प्लास्टिक सामान और चूड़ी-बैंगल्स समेत बड़ी मात्रा में सामान आग की चपेट में आया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। बाजार की संकरी गलियों और दुकानों में मौजूद ज्वलनशील सामान के कारण दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई रिपोर्टों में शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताए जाने की बात सामने आई है, हालांकि अंतिम कारण की पुष्टि जांच के बाद होगी। 
आग से व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान होने की जानकारी सामने आई है। राहत की बात यह है कि शुरुआती रिपोर्टों में किसी जनहानि की सूचना नहीं बताई गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। 
आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से दिखाई दिया, जबकि दमकलकर्मी कई घंटों तक आग पर काबू पाने में जुटे रहे।
    user_Jalpa sharma
    Jalpa sharma
    वकील हनुमानगढ़, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • जोधपुर में सेवा का संगम: सोजती गेट गुरुद्वारे में लगा निःशुल्क होम्योपैथी शिविर , 150 मरीजों को मिला लाभ जोधपुर।सेवा ही सबसे बड़ा धर्म के भाव के साथ आज इंद्रलोक होम्योपैथी केयर क्लीनिक की ओर से गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, सोजती गेट (आनंद सिनेमा के पास) में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 125 से 150 मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच करवाई और अनुभवी चिकित्सकों से परामर्श लिया। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। इस सेवा कार्य में लायंस क्लब जोधपुर इंटरनेशनल से शशि मेहता, किरण क्रांति फाउंडेशन जोधपुर चैप्टर की प्रेसिडेंट अनिता परिहार, महासचिव शशि मेहता, एडवोकेट सुनील ओझा एवं कशिश देवलानी ने विशेष सेवाएं दीं। यह शिविर रॉयल प्रॉपर्टीज एंड डेवलपर्स के सहयोग से आयोजित हुआ। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार दर्शन सिंह लोटे, सचिव सरदार कुलदीप सिंह सलूजा एवं समस्त सेवादारों के सहयोग से यह पुनीत कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
    1
    जोधपुर में सेवा का संगम: सोजती गेट गुरुद्वारे में लगा निःशुल्क होम्योपैथी शिविर
, 150 मरीजों को मिला लाभ
जोधपुर।सेवा ही सबसे बड़ा धर्म के भाव के साथ आज इंद्रलोक होम्योपैथी केयर क्लीनिक की ओर से गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, सोजती गेट (आनंद सिनेमा के पास) में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में लगभग 125 से 150 मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच करवाई और अनुभवी चिकित्सकों से परामर्श लिया। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
इस सेवा कार्य में लायंस क्लब जोधपुर इंटरनेशनल से  शशि मेहता, किरण क्रांति फाउंडेशन जोधपुर चैप्टर की प्रेसिडेंट  अनिता परिहार, महासचिव  शशि मेहता, एडवोकेट  सुनील ओझा एवं कशिश देवलानी ने विशेष सेवाएं दीं।
यह शिविर रॉयल प्रॉपर्टीज एंड डेवलपर्स के सहयोग से आयोजित हुआ। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार दर्शन सिंह लोटे, सचिव सरदार कुलदीप सिंह सलूजा एवं समस्त सेवादारों के सहयोग से यह पुनीत कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
    user_NEWS JAN AWAZ
    NEWS JAN AWAZ
    Local News Reporter पीलीबंगा, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • sriganganagar सूरतगढ़ में कांग्रेस पार्षद कृष्ण कुमार बेनीवाल के अपहरण के आरोप में परिजनों का उग्र प्रदर्शन, सड़क जाम sriganganagar सूरतगढ़ में कांग्रेस पार्षद कृष्ण कुमार बेनीवाल के अपहरण के आरोप में परिजनों का उग्र प्रदर्शन, सड़क जाम अपहरण का आरोप: सूरतगढ़ के वार्ड नंबर 43 से कांग्रेस पार्षद कृष्ण कुमार बेनीवाल को जबरन उठाए जाने (अपहरण) का मामला सामने आया है। पार्षद की बहन मोनिका और माता कमला देवी ने आरोप लगाया है कि पुलिस की मिलीभगत और साजिश के तहत यह कार्रवाई की गई है, तथा पुलिस प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। राजनीतिक समीकरण: नगरपालिका चुनाव परिणाम के बाद सूरतगढ़ में भाजपा और कांग्रेस दोनों के पास 16-16 पार्षद हैं। बराबरी के इस समीकरण को साधने और बोर्ड बनाने के लिए सत्ताधारी दल पर पार्षदों की 'खरीद-फरोख्त' तथा साम-दाम-दंड-भेद अपनाने के गंभीर आरोप लग रहे हैं। मुख्य बाजार में चक्काजाम: घटना से आक्रोशित परिजनों और समर्थकों ने सूरतगढ़ के मुख्य बाजार के बीचों-बीच सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। डीएसपी कार्यालय व थाने के बाहर धरना: उपखंड अधिकारी (SDM) के समक्ष विरोध दर्ज कराने के बाद, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस उप अधीक्षक (DSP) कार्यालय और सिटी थाने के ठीक सामने सड़क को पूरी तरह से जाम कर दिया है, जिससे आवागमन ठप हो गया है।
    1
    sriganganagar सूरतगढ़ में कांग्रेस पार्षद कृष्ण कुमार बेनीवाल के अपहरण के आरोप में परिजनों का उग्र प्रदर्शन, सड़क जाम
sriganganagar सूरतगढ़ में कांग्रेस पार्षद कृष्ण कुमार बेनीवाल के अपहरण के आरोप में परिजनों का उग्र प्रदर्शन, सड़क जाम
अपहरण का आरोप: सूरतगढ़ के वार्ड नंबर 43 से कांग्रेस पार्षद कृष्ण कुमार बेनीवाल को जबरन उठाए जाने (अपहरण) का मामला सामने आया है। पार्षद की बहन मोनिका और माता कमला देवी ने आरोप लगाया है कि पुलिस की मिलीभगत और साजिश के तहत यह कार्रवाई की गई है, तथा पुलिस प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।
राजनीतिक समीकरण: नगरपालिका चुनाव परिणाम के बाद सूरतगढ़ में भाजपा और कांग्रेस दोनों के पास 16-16 पार्षद हैं। बराबरी के इस समीकरण को साधने और बोर्ड बनाने के लिए सत्ताधारी दल पर पार्षदों की 'खरीद-फरोख्त' तथा साम-दाम-दंड-भेद अपनाने के गंभीर आरोप लग रहे हैं।
मुख्य बाजार में चक्काजाम: घटना से आक्रोशित परिजनों और समर्थकों ने सूरतगढ़ के मुख्य बाजार के बीचों-बीच सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
डीएसपी कार्यालय व थाने के बाहर धरना: उपखंड अधिकारी (SDM) के समक्ष विरोध दर्ज कराने के बाद, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस उप अधीक्षक (DSP) कार्यालय और सिटी थाने के ठीक सामने सड़क को पूरी तरह से जाम कर दिया है, जिससे आवागमन ठप हो गया है।
    user_Duc News Rajsthan चैनल
    Duc News Rajsthan चैनल
    Sri Ganganagar, Rajasthan•
    1 hr ago
  • सिरसा में शुरू हुआ है ट्रक डिस्पैचर बनने का कम्प्लीट प्रशिक्षण, सीखिए लोड बुकिंग से लेकर रेट नेगोशिएशन और ट्रैकिंग तक का काम सिरसा में शुरू हुआ है ट्रक डिस्पैचर बनने का कम्प्लीट प्रशिक्षण, सीखिए लोड बुकिंग से लेकर रेट नेगोशिएशन और ट्रैकिंग तक का काम
    1
    सिरसा में शुरू हुआ है ट्रक डिस्पैचर बनने का कम्प्लीट प्रशिक्षण, सीखिए लोड बुकिंग से लेकर रेट नेगोशिएशन और ट्रैकिंग तक का काम
सिरसा में शुरू हुआ है ट्रक डिस्पैचर बनने का कम्प्लीट प्रशिक्षण, सीखिए लोड बुकिंग से लेकर रेट नेगोशिएशन और ट्रैकिंग तक का काम
    user_TEZ HARYANA
    TEZ HARYANA
    Local News Reporter डबवाली, सिरसा, हरियाणा•
    19 hrs ago
  • *हैडलाइन* *सेना में राजस्थान का गौरव: राष्ट्रपति की ADC बनीं मेजर नव्या शेखावत, CM भजनलाल शर्मा बोले- बेटियों के लिए प्रेरणा हैं आप* *हैडलाइन: राजस्थान की बेटी, देश की शान: राष्ट्रपति की ADC बनीं मेजर नव्या शेखावत, CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई* *जयपुर, 18 सितंबर।* वर्तमान में माननीया राष्ट्रपति जी की ADC के रूप में दायित्व निभा रहीं राजस्थान की बेटी मेजर नव्या शेखावत जी प्रदेश की बेटियों के सामर्थ्य, साहस और आत्मविश्वास की प्रेरणादायी मिसाल हैं। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि भारतीय सेना में अपनी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण से आपने महिला सशक्तीकरण की एक नई मिसाल कायम की है। आपकी यह गौरवपूर्ण यात्रा राजस्थान की बेटियों को बड़े सपने देखने, लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने मेजर नव्या शेखावत जी के उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। --- *संवाददाता : राजेश चौधरी, जयपुर (राजस्थान)* *मो. 9983919191*
    1
    *हैडलाइन* 
*सेना में राजस्थान का गौरव: राष्ट्रपति की ADC बनीं मेजर नव्या शेखावत, CM भजनलाल शर्मा बोले- बेटियों के लिए प्रेरणा हैं आप*
*हैडलाइन: राजस्थान की बेटी, देश की शान: राष्ट्रपति की ADC बनीं मेजर नव्या शेखावत, CM भजनलाल शर्मा  ने दी बधाई*
*जयपुर, 18 सितंबर।* वर्तमान में माननीया राष्ट्रपति जी की ADC के रूप में दायित्व निभा रहीं राजस्थान की बेटी मेजर नव्या शेखावत जी प्रदेश की बेटियों के सामर्थ्य, साहस और आत्मविश्वास की प्रेरणादायी मिसाल हैं।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि भारतीय सेना में अपनी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण से आपने महिला सशक्तीकरण की एक नई मिसाल कायम की है। आपकी यह गौरवपूर्ण यात्रा राजस्थान की बेटियों को बड़े सपने देखने, लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर प्रेरित करती रहेगी।
उन्होंने मेजर नव्या शेखावत जी के उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।
---
*संवाददाता : राजेश चौधरी, 
जयपुर (राजस्थान)*
*मो. 9983919191*
    user_राजेश चौधरी
    राजेश चौधरी
    Local News Reporter भादरा, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • यूपीआई एमडीआर को लेकर व्यापारियों में असंतोष,सरकार को पुनः विचार करने की मांग
    1
    यूपीआई एमडीआर को लेकर व्यापारियों में असंतोष,सरकार को पुनः विचार करने की मांग
    user_Krishan gopal joshi
    Krishan gopal joshi
    चूरू, चूरू, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • सब्जी मंडी में सीडब्ल्यूसी का औचक निरीक्षण,एक बालिका को किया दस्तयाब रावतसर। शुक्रवार अलसुबह बालश्रम एवं भिक्षावृत्ति की रोकथाम को लेकर सीडब्ल्यूसी बेंच मजिस्ट्रेट जितेंद्र गोयल ने पुलिस जाब्ते के साथ होलसेल सब्जी मंडी का औचक निरीक्षण किया। सीडब्ल्यूसी एवं पुलिस टीम को देखकर मंडी में बालश्रम व भिक्षावृत्ति के लिए आए कई बच्चे मौके से भाग गए। इस दौरान टीम ने एक बालिका को दस्तयाब कर अपने साथ ले लिया। निरीक्षण के दौरान सीडब्ल्यूसी मजिस्ट्रेट जितेंद्र गोयल ने मंडी के दुकानदारों एवं व्यापारियों को स्पष्ट रूप से समझाइश करते हुए कहा कि भविष्य में किसी भी प्रतिष्ठान पर बच्चा बालश्रम करता हुआ पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध बालश्रम अधिनियम के तहत नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गोयल ने कहा कि होलसेल सब्जी मंडी में अलसुबह बड़ी संख्या में बच्चों से बालश्रम करवाए जाने तथा बदले में उन्हें सड़े-गले फल एवं सब्जियां दिए जाने की लगातार शिकायतें सीडब्ल्यूसी को प्राप्त हो रही थीं। शिकायतों में बच्चों के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ किए जाने की बात सामने आई थी। इसी को गंभीरता से लेते हुए बच्चों के बचपन को सुरक्षित रखने एवं बालश्रम की रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की गई। गोयल ने कहा कि बच्चों से मजदूरी करवाना कानूनन अपराध है और बच्चों का बचपन मजदूरी के लिए नहीं, शिक्षा एवं सुरक्षित भविष्य के लिए है। मंडी व्यापारियों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में किसी बच्चे को काम पर लगाए जाने की सूचना या मामला सामने आने पर संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीडब्ल्यूसी मजिस्ट्रेट ने बच्चों के परिजनों से भी समझाइश करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को सुबह-सुबह होलसेल सब्जी मंडी में बालश्रम अथवा भिक्षावृत्ति के लिए न भेजें। ऐसा पाए जाने पर दुकानदारों के साथ-साथ संबंधित परिजनों के विरुद्ध भी नियमानुसार मुकदमा दर्ज करवाने की कार्रवाई की जा सकती है। औचक निरीक्षण के दौरान एडवोकेट एमएल. शर्मा सहायक उपनिरीक्षक भूराराम, कांस्टेबल दलीप कुमार, गृह सुरक्षा गार्ड सुरेंद्र सुथार, नितिन सुथार सहित अन्य मौजूद रहे। कार्रवाई के बाद मंडी में बालश्रम को लेकर व्यापारियों एवं चौकीदार को भी जागरूक रहने की हिदायत दी गई।
    1
    सब्जी मंडी में सीडब्ल्यूसी का औचक निरीक्षण,एक बालिका को किया दस्तयाब

रावतसर। शुक्रवार अलसुबह बालश्रम एवं भिक्षावृत्ति की रोकथाम को लेकर सीडब्ल्यूसी बेंच मजिस्ट्रेट जितेंद्र गोयल ने पुलिस जाब्ते के साथ होलसेल सब्जी मंडी का औचक निरीक्षण किया। सीडब्ल्यूसी एवं पुलिस टीम को देखकर मंडी में बालश्रम व भिक्षावृत्ति के लिए आए कई बच्चे मौके से भाग गए। इस दौरान टीम ने एक बालिका को दस्तयाब कर अपने साथ ले लिया। निरीक्षण के दौरान सीडब्ल्यूसी मजिस्ट्रेट जितेंद्र गोयल ने मंडी के दुकानदारों एवं व्यापारियों को स्पष्ट रूप से समझाइश करते हुए कहा कि भविष्य में किसी भी प्रतिष्ठान पर बच्चा बालश्रम करता हुआ पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध बालश्रम अधिनियम के तहत नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गोयल ने कहा कि होलसेल सब्जी मंडी में अलसुबह बड़ी संख्या में बच्चों से बालश्रम करवाए जाने तथा बदले में उन्हें सड़े-गले फल एवं सब्जियां दिए जाने की लगातार शिकायतें सीडब्ल्यूसी को प्राप्त हो रही थीं। शिकायतों में बच्चों के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ किए जाने की बात सामने आई थी। इसी को गंभीरता से लेते हुए बच्चों के बचपन को सुरक्षित रखने एवं बालश्रम की रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की गई। गोयल ने कहा कि बच्चों से मजदूरी करवाना कानूनन अपराध है और बच्चों का बचपन मजदूरी के लिए नहीं, शिक्षा एवं सुरक्षित भविष्य के लिए है। मंडी व्यापारियों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में किसी बच्चे को काम पर लगाए जाने की सूचना या मामला सामने आने पर संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीडब्ल्यूसी मजिस्ट्रेट ने बच्चों के परिजनों से भी समझाइश करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को सुबह-सुबह होलसेल सब्जी मंडी में बालश्रम अथवा भिक्षावृत्ति के लिए न भेजें। ऐसा पाए जाने पर दुकानदारों के साथ-साथ संबंधित परिजनों के विरुद्ध भी नियमानुसार मुकदमा दर्ज करवाने की कार्रवाई की जा सकती है। औचक निरीक्षण के दौरान एडवोकेट एमएल. शर्मा सहायक उपनिरीक्षक भूराराम, कांस्टेबल दलीप कुमार, गृह सुरक्षा गार्ड सुरेंद्र सुथार, नितिन सुथार सहित अन्य मौजूद रहे। कार्रवाई के बाद मंडी में बालश्रम को लेकर व्यापारियों एवं चौकीदार को भी जागरूक रहने की हिदायत दी गई।
    user_Navratan Bhartat  94130-44646
    Navratan Bhartat 94130-44646
    हनुमानगढ़, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.