उपकेंद्र की खबर शुरू एप चलने के बाद धमकी का आरोप, डीएम व स्वास्थ्य विभाग से कार्रवाई की मांग उपकेंद्र की खबर चलने के बाद धमकी का आरोप, डीएम व स्वास्थ्य विभाग से कार्रवाई की मांग भदोही | भदोही। थाना भदोही क्षेत्र के ग्राम सराय क्षत्रशाह में स्थित मातृ शिशु कल्याण उपकेंद्र/हेल्थ वेलनेस सेंटर के लंबे समय से बंद रहने की समस्या उजागर करने के बाद फोन पर धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने चौकी मोढ़ में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम निवासी आशीष कुमार पुत्र रामलखन बिंद एवं राजेश कुमार पुत्र हीरालाल के अनुसार, गांव में संचालित उपकेंद्र लंबे समय से बंद पड़ा है, जिससे ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। इस जनसमस्या को लेकर उन्होंने समाचार चैनल के माध्यम से खबर प्रसारित कराई थी। आरोप है कि खबर प्रसारित होने के बाद 03 फरवरी 2026 को लगभग 11:45 बजे फोन कर उन्हें धमकी दी गई। कहा गया कि यदि आगे भी शिकायत या खबर प्रसारित की गई तो उन्हें एससी/एसटी एक्ट में फंसा दिया जाएगा। पीड़ितों ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई तथा चौकी मोढ़ में लिखित शिकायत भी सौंपी गई है। साथ ही जिला अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कर मामले में संज्ञान लेने और निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जनहित में आवाज उठाने पर इस प्रकार की धमकियां मिलेंगी, तो शिकायत करना भी कठिन हो जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

- मिर्ज़ापुर जनपद की पावन विंध्याचल धरती पर आज देशभक्ति और सम्मान से भरा वातावरण देखने को मिला। कोलाही ग्राम सभा निवासी भारतीय सेना के वीर जवान संतोष विश्वकर्मा, पुत्र उमाशंकर विश्वकर्मा, 24 वर्षों तक निष्ठा, अनुशासन और साहस के साथ मातृभूमि की सेवा करने के बाद सेवानिवृत्त होकर आज अपने पैतृक गांव कोलाही आगमन की सूचना मिलते ही क्षेत्रवासियों ने अपने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के साथ मांडा रेलवे स्टेशन पहुंच कर भव्य स्वागत एवम माल्यार्पण अभिनंदन किए। उनके आगमन पर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा। सेवानिवृत्त जवान संतोष विश्वकर्मा कल महाराष्ट्र के अहमदनगर से सेना की सेवा पूर्ण कर अपने गांव के लिए रवाना हुए थे। प्रयागराज जनपद के मांडा रोड रेलवे स्टेशन पर उनके आगमन की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्टेशन परिसर “भारत माता की जय” और “वीर जवान की जय” जैसे नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर उनके पिता उमाशंकर विश्वकर्मा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद यादव, पूर्व बीडीसी विनय कुमार सरोज, रामनारायन विश्वकर्मा, शिवशंकर विश्वकर्मा, सुनील कुमार विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, राजेश तिवारी बिंद सहित कोलाही ग्राम सभा एवं आसपास के गांवों के सैकड़ों सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने माल्यार्पण कर, मिठाइयां खिलाकर और पुष्पवर्षा कर वीर जवान का भव्य स्वागत किया। गांव पहुंचने पर पारंपरिक ढंग से उनका अभिनंदन किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि संतोष विश्वकर्मा ने देश की सीमाओं पर रहकर जिस साहस, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ सेवा की है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। 24 वर्षों तक सेना में रहकर उन्होंने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे मिर्ज़ापुर जनपद का नाम रोशन किया है। स्वागत समारोह के दौरान लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे वीर सपूत ही देश की असली पहचान हैं, जिनके त्याग और बलिदान से देश सुरक्षित है। कार्यक्रम के अंत में देशभक्ति गीतों और नारों के साथ समारोह का समापन हुआ।1
- एलमुनियम मेल्टिंग और भारतीय जीवन बीमा के साथ कार्यकरते हुए5
- तमिलनाडु में काम के दौरान छत से गिरकर जान गंवाने वाले झारखंड निवासी अरविंद सिंह के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। मृतक के परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए 25 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है। परिजनों का कहना है कि जिस स्थान पर अरविंद काम कर रहा था, वहां कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। हादसे के बाद भी कंपनी की ओर से तत्काल उचित इलाज की व्यवस्था नहीं की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई और गांव वालों ने प्रशासन से मांग की है कि कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता दी जाए वहीं, स्थानीय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आश्वासन दिया1
- मिर्जापुर। दिल्ली के भाजपा सांसद एवं प्रसिद्ध गायक मनोज तिवारी मृदुल मिर्जापुर पहुंचे, जहां उन्होंने मां विंध्यवासिनी धाम में विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर मां का आशीर्वाद लिया। दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। दर्शन-पूजन के बाद सांसद मनोज तिवारी एक स्थानीय होटल पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि “मां विंध्यवासिनी की कृपा से जो विशालता हमें मिलती है, वही विशालता हमारे हृदय में समाज के प्रति भी होनी चाहिए।” उन्होंने कहा कि समाज के लिए सेवा, समर्पण और सकारात्मक सोच ही सच्ची भक्ति है। मनोज तिवारी ने यह भी बताया कि वे एक गीत के माध्यम से समाज को यह संदेश देने का प्रयास करेंगे, जिससे लोगों में प्रेम, एकता और सामाजिक चेतना का भाव जागृत हो। उन्होंने कहा कि संगीत और भक्ति समाज को जोड़ने का सबसे सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय श्रद्धालु एवं समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सांसद के आगमन को लेकर मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।1
- धनवंतरी सभा कक्ष का उद्घाटन नगर विधायक ने किया1
- मिर्जापुर मे परिवार सहित माँ विंध्यवासिनी धाम में किया दर्शन पूजन दर्शन पूजन के पश्चात पत्रकारों से बात चीत के दौरान उन्होंने विंध्य कारिडोर की जमकर तारीफ की उन्होंने कहा कि मैने महसूस किया है कि ये जो बड़े बड़े कारिडोर बनें है और चौड़ी चौड़ी सड़के बनीं है यह बताता है कि माँ की जो कृपा विशालता हमारे ह्रदय में है वही समाज के लिए होना चाहिए उन्होंने माँ के भजन के साथ माँ की महिमा बताई और अन्य सवालों के जबाब दिए2
- नकली कमला नगर पुलिस चौकी देख चौंकी काशी, कुछ देर को उलझी मडुआडीह पुलिस वाराणसी, 4 फरवरी। चाँदपुर इंडस्ट्रियल एस्टेट में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब पूर्व सांसद डॉ. विजय सोनकर शास्त्री के आवास के पास कमला नगर पुलिस चौकी खुली नजर आई। अचानक चौकी दिखने से आसपास के लोग हैरान रह गए। कुछ देर के लिए तो मडुआडीह पुलिस भी असमंजस में पड़ गई कि बिना सूचना नई पुलिस चौकी कैसे खुल गई। मामला यहीं नहीं रुका—कई जागरूक नागरिकों ने इसकी पुष्टि के लिए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को फोन तक कर डाले। हालांकि, थोड़ी ही देर में स्थिति साफ हो गई। दरअसल, यहां दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘नारी शक्ति’ की शूटिंग चल रही थी। इसी सिलसिले में कमला नगर पुलिस चौकी का हूबहू सेट लगाया गया था, जिसे देखकर लोग भ्रमित हो गए। ‘नारी शक्ति’ एक नारी सशक्तिकरण और देशभक्ति से ओतप्रोत धारावाहिक है, जिसका निर्माण काशी विश्वनाथ धारावाहिक बनाने वाले वाराणसी के मडुआडीह निवासी दिलीप सोनकर कर रहे हैं। सेट इतना वास्तविक था कि पहली नजर में किसी को भी यह असली पुलिस चौकी ही लगी। धारावाहिक में रवि कोठारी, कुणाल सिंह राजपूत, गरिमा अग्रवाल, प्रिया राजपूत, पूर्वी सोनकर, महेश पुजारी, अभिषेक सक्लानी, निरंजन चौबे और सरवंती मुखर्जी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। शूटिंग की जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत की सांस ली।1
- वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की इंस्टाग्राम पर राजू भाई के नाम से इंस्टाग्राम आईडी है रील में उसने सोने के भाव को लेकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के ऊपर अभद्र टिप्पणी की है युवक ने एक वीडियो में बताया कि वह मिर्जापुर का ही रहने वाला है2
- hamare jeene Ka Andaaz thoda alag hai Ham Apne man se nahin Apne jid Se jite Hain1