सड़क हादसों पर सख्त हुई पुलिस, वाहन चेकिंग में 20 बाइक जब्त सड़क हादसों पर सख्त हुई नगर उंटारी पुलिस, वाहन चेकिंग में 20 बाइक जब्त बंशीधर नगर:-जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए श्री बंशीधर नगर पुलिस ने रविवार की शाम सख्त रुख अपनाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में थाना गेट के सामने मुख्य मार्ग पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन कर चल रहे 20 दोपहिया वाहनों को जब्त कर चालान की कार्रवाई की गई।पुलिस की अचानक हुई इस कार्रवाई से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कई बाइक चालक दूर से ही पुलिस की चेकिंग देखकर रास्ता बदलकर भागते नजर आए। जांच अभियान के दौरान पुलिस ने सड़क से गुजर रहे दोपहिया वाहनों को रोककर वाहन के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा और हेलमेट की जांच की। बिना हेलमेट चलने वाले बाइक चालकों को पुलिस ने जमकर फटकार लगाई। वहीं कई नाबालिग बच्चे भी बाइक चलाते पकड़े गए, जिनके खिलाफ भी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई।थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी ही सड़क दुर्घटनाओं की सबसे बड़ी वजह बन रही है। लोग छोटी लापरवाही को गंभीरता से नहीं लेते, लेकिन हादसा होने के बाद उसका दर्द समझ में आता है। उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट बाइक, सीट बेल्ट के कार चलाना सीधे तौर पर जान जोखिम में डालना है। इसलिए घर से निकलते समय हेलमेट, सीट बेल्ट अवश्य पहनें और वाहन के सभी जरूरी कागजात साथ रखें।उन्होंने बताया कि पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर यह विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें 20 दोपहिया वाहनों को जब्त करते हुए मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी को पत्राचार किया गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए यातायात नियमों का पालन बेहद जरूरी है और आगे भी इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा।इधर, वाहन जांच अभियान समाप्त होने के बाद कई लोगों ने पैरवी कर जब्त बाइक छुड़वाने का प्रयास किया, लेकिन थाना प्रभारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पैरवी करने के बजाय लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर लोग न सिर्फ खुद सुरक्षित रह सकते हैं, बल्कि दूसरों की जिंदगी भी बचा सकते हैं। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस पदाधिकारी अमित प्रशांत, सअनि मुन्ना सिंह, अनुज सिंह, संजय महतो,कौशल दुबे, विजय लाल चौरसिया सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

- Post by Dharmendra Kujur1
- विंढमगंज, बुतबेढ़वा में सांड के आतंक से ग्रामीणों को मिली राहत, गौशाला भेजा गया वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने के लिए ये # इस्तेमाल कर सकते हैं - विंढमगंज, बुतबेढ़वा में सांड के आतंक से ग्रामीणों को मिली राहत, गौशाला भेजा गया वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने के लिए ये # इस्तेमाल कर सकते हैं -1
- झारखंड के गढ़वा जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस दुखद घटना से छाताकुंड क्षेत्र में गहरे शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- सोनभद्र के रेणुकूट स्थित नागेश्वर नाथ महादेव मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए और भक्तिभाव में लीन दिखे।1
- सिंगरौली की निगाही खदान में कबाड़ी गैंग का आतंक चरम पर है। दिनदहाड़े बाइक पर लोहा चोरी करते चोरों का वीडियो वायरल हुआ है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस कार्रवाई के बावजूद गैंग बेखौफ है, जो बड़े हादसे का संकेत है।1
- चिनियां थाना क्षेत्र के चिरका गांव में आधी रात एक जंगली हाथी घुस आया, जिसने एक ग्रामीण का खपरैल घर तोड़ दिया। परिवार किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकला, जिसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर हाथी को गांव से खदेड़ा। वन विभाग ने क्षतिग्रस्त घर का मुआयना कर मुआवजे का आश्वासन दिया है।1
- गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी जी सवाल पूछे उसका जवाब दिए रौशन पाठक गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी जी का एक सवाल बना चर्चा का विषय सवाल पूछे विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी जी, तो जवाब देने सामने आए रौशन पाठक जी! बयानों के बाद इलाके की राजनीति में बढ़ी हलचल, समर्थकों के बीच छिड़ी नई चर्चा और बहस। आखिर क्या था सवाल और क्या मिला जवाब? पूरा मामला बना लोगों के बीच चर्चा का विषय!1
- सोनभद्र के दूधी में मोबाइल को लेकर हुए विवाद के बाद एक महिला की मौत हो गई। उसका शव 3 घंटे बाद एक कुएं से बरामद किया गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।1