हमीरपुर :मरीजों को अनावश्यक रेफर न करें चिकित्सक, डीएम ने सीएचसी मुस्करा का किया औचक निरीक्षण हमीरपुर। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने देर शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, इमरजेंसी, दवाओं की उपलब्धता और साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मरीज को समुचित उपचार उपलब्ध कराएं और बिना पर्याप्त चिकित्सकीय आवश्यकता के मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर न करें। गंभीर मरीजों को आवश्यकतानुसार उच्च चिकित्सा केंद्र भेजने में देरी न हो। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस राजपूत और इमरजेंसी चिकित्सक उपस्थित मिले। अस्पताल में एक दुर्घटनाग्रस्त मरीज का उपचार चल रहा था, जबकि एक महिला मरीज भर्ती मिलीं। डीएम ने अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता, स्वच्छता और आपातकालीन सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सकों के नाम, फोटो, विशेषज्ञता और ड्यूटी समय वाले सूचना बोर्ड लगवाने को कहा। जिलाधिकारी ने अस्पताल की टूटी बाउंड्री वॉल की मरम्मत कराने तथा मुख्य गेट के आसपास अतिक्रमण की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ाने और अल्ट्रासाउंड मशीन सहित आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की व्यवस्था के लिए शासन स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। डीएम ने स्पष्ट किया कि मरीजों को समय से बेहतर उपचार और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
हमीरपुर :मरीजों को अनावश्यक रेफर न करें चिकित्सक, डीएम ने सीएचसी मुस्करा का किया औचक निरीक्षण हमीरपुर। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने देर शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, इमरजेंसी, दवाओं की उपलब्धता और साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मरीज को समुचित उपचार उपलब्ध कराएं और बिना पर्याप्त चिकित्सकीय आवश्यकता के मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर न करें। गंभीर मरीजों को आवश्यकतानुसार उच्च चिकित्सा केंद्र भेजने में देरी न हो। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस राजपूत और इमरजेंसी चिकित्सक उपस्थित मिले। अस्पताल में एक दुर्घटनाग्रस्त मरीज का उपचार चल रहा था, जबकि एक
महिला मरीज भर्ती मिलीं। डीएम ने अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता, स्वच्छता और आपातकालीन सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सकों के नाम, फोटो, विशेषज्ञता और ड्यूटी समय वाले सूचना बोर्ड लगवाने को कहा। जिलाधिकारी ने अस्पताल की टूटी बाउंड्री वॉल की मरम्मत कराने तथा मुख्य गेट के आसपास अतिक्रमण की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ाने और अल्ट्रासाउंड मशीन सहित आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की व्यवस्था के लिए शासन स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। डीएम ने स्पष्ट किया कि मरीजों को समय से बेहतर उपचार और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
- हमीरपुर :डीएम ने कुरावली PET परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण, बाहरी जनपदों से आने वाले अभ्यर्थियों के ठहरने, परिवहन और यातायात व्यवस्था के लिए किए गए विशेष इंतजाम हमीरपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अशोक कुमार ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुछेछा स्थित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा संचालन, सुरक्षा व्यवस्था और अभ्यर्थियों की सुविधाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के 12 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जा रही है। प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। अधिकारियों को पूरी सतर्कता के साथ परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। बाहरी जनपदों से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए नगरपालिका सभागार, अंबेडकर पार्क और रैन बसेरों में ठहरने की व्यवस्था की गई है। होटल एवं सराय संचालकों को उचित दरों पर कमरे उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। अभ्यर्थियों के आवागमन के लिए ई-रिक्शा से रियायती और कुछ स्थानों पर निःशुल्क परिवहन सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं, बेतवा एवं यमुना पुल पर जाम की समस्या से निपटने के लिए एआरटीओ और पीटीओ की ड्यूटी लगाई गई है। एनएचएआई के माध्यम से क्रेन की व्यवस्था भी की गई है, ताकि खराब वाहनों को तत्काल हटाया जा सके। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई जाए।1
- हमीरपुर पात्र युवाओं का मतदाता सूची में नाम दर्द कारण शिक्षण संस्थान डीएम अशोक कुमार 📍 एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूरे करने वाले युवाओं का होगा पंजीकरण। 📍 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित होंगे। 📍 बीएलओ मतदान केंद्रों पर मौजूद रहकर नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के आवेदन लेंगे। 📍 डीएम ने विद्यालयों में निर्वाचन साक्षरता क्लब गठित कर मतदाता जागरूकता अभियान चलाने के दिए निर्देश।1
- शहर फैलता गया, पुलिस व्यवस्था सिमटी रही! सिविल लाइन को थाना बनाने की मांग ने खोली व्यवस्था की जरूरत बांदा। शहर की आबादी बढ़ रही है, रिहायशी कॉलोनियों का दायरा फैल रहा है और सरकारी संस्थानों का महत्व भी लगातार बढ़ रहा है, लेकिन पुलिस व्यवस्था का ढांचा शहर की बदलती जरूरतों के अनुरूप कितना विकसित हुआ है, यह सवाल अब उठने लगा है। इसी जरूरत को रेखांकित करते हुए जिला अधिवक्ता संघ ने सिविल लाइन पुलिस चौकी को उच्चीकृत कर पूर्ण थाना बनाए जाने की मांग की है। संघ के अध्यक्ष विमल कुमार सिंह 'वी.के. सिंह' एडवोकेट ने 30 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर इस दिशा में ठोस पहल की मांग की। ज्ञापन में तर्क दिया गया कि सिविल लाइन, इंदिरा नगर और तुलसी नगर क्षेत्र में जिला न्यायालय, आयुक्त कार्यालय, जिलाधिकारी कार्यालय, आयकर कार्यालय सहित अनेक महत्वपूर्ण सरकारी संस्थान और बड़ी आवासीय कॉलोनियां स्थित हैं। ऐसे महत्वपूर्ण क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था केवल चौकी के भरोसे छोड़ना भविष्य की आवश्यकताओं के लिहाज से पर्याप्त नहीं माना जा सकता। अधिवक्ता संघ का कहना है कि कोतवाली नगर पहले से ही शहर के व्यस्ततम बाजार क्षेत्र की कानून-व्यवस्था संभाल रही है। ऐसे में दूरस्थ क्षेत्रों में कोई घटना होने पर पुलिस की तत्काल पहुंच प्रभावित हो सकती है। अलग थाना स्थापित होने से पुलिस बल की उपलब्धता, गश्त, त्वरित कार्रवाई और शिकायतों के निस्तारण को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। दरअसल, कानून-व्यवस्था केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई करने का नाम नहीं, बल्कि अपराध की आशंका को रोकने और नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा पैदा करने की व्यवस्था भी है। जब शहर का भूगोल बदल रहा हो, आबादी नए इलाकों में बस रही हो और प्रशासनिक गतिविधियां बढ़ रही हों, तब पुलिस व्यवस्था का पुराने ढर्रे पर बने रहना व्यावहारिक नहीं कहा जा सकता।अधिवक्ता संघ ने पुलिस अधीक्षक से सिविल लाइन चौकी को थाना बनाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की मांग की है। ज्ञापन की प्रतिलिपि पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र और जिलाधिकारी को भी भेजी गई है।अब देखना यह है कि शहर की बढ़ती जरूरतों को पुलिस प्रशासन समय रहते समझता है या फिर किसी बड़ी घटना के बाद ही व्यवस्था के विस्तार की आवश्यकता महसूस की जाएगी। सुरक्षा का तकाजा है कि पुलिस व्यवस्था शहर के पीछे नहीं, शहर की जरूरतों के साथ कदमताल करे।1
- बांदा में पिता को गोली मारने वाले पुत्र और साले गिरफ्तार, बांदा के बबेरू में पारिवारिक और जमीन के विवाद में एक व्यक्ति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में घायल व्यक्ति का पुत्र शिवा और साला कामता शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। VO: पूरा मामला जनपद बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरवल गांव का है। जहां पारिवारिक और जमीन संबंधी विवाद को लेकर महादेव ने अपने पुत्र शिवा और साले कामता पर गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया था। पीड़ित की सूचना पर बबेरू पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी क्रम में 29 अक्टूबर की रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गैस एजेंसी से थोड़ा आगे तुर्की तालाब के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है फिलहाल, बबेरू पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।4
- हमीरपुर के मुस्करा में अनोखी परंपरा - जहां जलता नहीं, पूजा जाता है रावण! नमस्कार, आप देख रहे हैं बलदाऊ टीवी न्यूज़। खबर हमीरपुर जिले के मुस्करा ब्लॉक के बिहुनी कला गांव से है, जहां दशहरे पर रावण का दहन नहीं, बल्कि रावण की पूजा होती है। ग्रामीणों का मानना है रावण एक महान विद्वान था, इसलिए यहां उसकी 10 फीट ऊंची प्राचीन प्रतिमा की पूजा की जाती है। हमीरपुर से जिला रिपोर्टर बीरू प्रजापति की रिपोर्ट।2
- करवा चौथ पर भावुक कर देने वाला दृश्य, कैंसर से जूझ रहे पति के लिए महापौर ने रखा व्रत कानपुर, 30 अक्टूबर 2026 कानपुर में करवा चौथ के पावन पर्व पर एक ऐसा भावुक कर देने वाला दृश्य सामने आया, जिसने हर किसी का दिल छू लिया। कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय ने पत्नी की अनूठी परंपरा निभाते हुए अपने पति के प्रति अटूट प्रेम और समर्पण की मिसाल पेश की। महापौर प्रमिला पांडेय कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे अपने पति के पास पहुंचीं। उन्होंने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए करवा चौथ का निर्जला व्रत रखा। बेड पर लेटे पति के पास बैठकर महापौर ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने पति के माथे पर तिलक लगाया और उनकी दीर्घायु की कामना की। इस दौरान वह पति के चरणों में झुककर आशीर्वाद लेती हुई नजर आईं। यह भावुक क्षण देखकर वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए। महापौर का यह रूप एक जनप्रतिनिधि से हटकर एक समर्पित पत्नी का था, जो अपने पति के लिए हर कठिनाई में साथ खड़ी है।1
- हमीरपुर :डीएम ने व्यापारियों से ब्याज माफी योजना-2026 का लाभ उठाकर बकाया कर जमा करने की अपील की हमीरपुर। जिलाधिकारी अशोक कुमार की अध्यक्षता में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में व्यापार मंडल एवं कर अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। डीएम ने 31 दिसंबर 2025 तक के बकाया कर के निस्तारण के लिए ब्याज माफी योजना-2026 का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने और पात्र व्यापारियों से लाभ उठाने की अपील की। साथ ही दीपावली पर ग्रीन पटाखों की बिक्री, मिलावट रहित मिठाइयां उपलब्ध कराने और दुकानों में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।1
- बाँदा: जमीन व पारिवारिक विवाद में पिता को गोली मारकर घायल करने वाला पुत्र एवं साला गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद यूपी: बाँदा जनपद में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना बबेरू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जान से मारने की नीयत से गोली चलाने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त घायल का पुत्र एवं साला हैं। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद कर लिया है। थाना बबेरू क्षेत्र के ग्राम मुरवल निवासी महादेव पुत्र रामाधार ने थाने पर सूचना दी थी कि दिनांक 28 अक्टूबर 2026 की शाम उनका पुत्र शिवा एवं साला कामता द्वारा पारिवारिक एवं जमीनी विवाद को लेकर उन्हें जान से मारने की नीयत से अवैध तमंचे से गोली मार दी गई। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना मिलते ही थाना बबेरू प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार द्विवेदी पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस ने साक्ष्य संकलित किए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया था। पुलिस टीमें लगातार अभियुक्तों की तलाश में जुटी थीं। इसी दौरान दिनांक 29 अक्टूबर की रात्रि गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने अभियुक्त शिवा पुत्र महादेव, कामता पुत्र शंकर दोनों निवासी मुरवल थाना बबेरु को गैस एजेंसी के आगे तुर्की तालाब के पास से घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के पास से 1 अवैध तमंचा 315 बोर एवं 1 खोखा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा से दोनों को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी मुरवल शैलेश यादव, कांस्टेबल इन्द्रजीत, कर्मवीर यादव मौजूद रहे। *बाइट- कृष्णकांत त्रिपाठी (क्षेत्राधिकारी बबेरु)2