बाँदा: जमीन व पारिवारिक विवाद में पिता को गोली मारकर घायल करने वाला पुत्र एवं साला गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद यूपी: बाँदा जनपद में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना बबेरू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जान से मारने की नीयत से गोली चलाने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त घायल का पुत्र एवं साला हैं। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद कर लिया है। थाना बबेरू क्षेत्र के ग्राम मुरवल निवासी महादेव पुत्र रामाधार ने थाने पर सूचना दी थी कि दिनांक 28 अक्टूबर 2026 की शाम उनका पुत्र शिवा एवं साला कामता द्वारा पारिवारिक एवं जमीनी विवाद को लेकर उन्हें जान से मारने की नीयत से अवैध तमंचे से गोली मार दी गई। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना मिलते ही थाना बबेरू प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार द्विवेदी पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस ने साक्ष्य संकलित किए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया था। पुलिस टीमें लगातार अभियुक्तों की तलाश में जुटी थीं। इसी दौरान दिनांक 29 अक्टूबर की रात्रि गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने अभियुक्त शिवा पुत्र महादेव, कामता पुत्र शंकर दोनों निवासी मुरवल थाना बबेरु को गैस एजेंसी के आगे तुर्की तालाब के पास से घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के पास से 1 अवैध तमंचा 315 बोर एवं 1 खोखा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा से दोनों को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी मुरवल शैलेश यादव, कांस्टेबल इन्द्रजीत, कर्मवीर यादव मौजूद रहे। *बाइट- कृष्णकांत त्रिपाठी (क्षेत्राधिकारी बबेरु)
बाँदा: जमीन व पारिवारिक विवाद में पिता को गोली मारकर घायल करने वाला पुत्र एवं साला गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद यूपी: बाँदा जनपद में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना बबेरू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जान से मारने की नीयत से गोली चलाने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त घायल का पुत्र एवं साला हैं। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद कर लिया है। थाना बबेरू क्षेत्र के ग्राम मुरवल निवासी महादेव पुत्र रामाधार ने थाने पर सूचना दी थी कि दिनांक 28 अक्टूबर 2026 की शाम उनका पुत्र शिवा एवं साला कामता द्वारा पारिवारिक एवं जमीनी विवाद को लेकर उन्हें जान से मारने की नीयत से अवैध तमंचे से गोली मार दी गई। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो
गया था। सूचना मिलते ही थाना बबेरू प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार द्विवेदी पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस ने साक्ष्य संकलित किए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया था। पुलिस टीमें लगातार अभियुक्तों की तलाश में जुटी थीं। इसी दौरान दिनांक 29 अक्टूबर की रात्रि गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने अभियुक्त शिवा पुत्र महादेव, कामता पुत्र शंकर दोनों निवासी मुरवल थाना बबेरु को गैस एजेंसी के आगे तुर्की तालाब के पास से घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के पास से 1 अवैध तमंचा 315 बोर एवं 1 खोखा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा से दोनों को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी मुरवल शैलेश यादव, कांस्टेबल इन्द्रजीत, कर्मवीर यादव मौजूद रहे। *बाइट- कृष्णकांत त्रिपाठी (क्षेत्राधिकारी बबेरु)
- शहर फैलता गया, पुलिस व्यवस्था सिमटी रही! सिविल लाइन को थाना बनाने की मांग ने खोली व्यवस्था की जरूरत बांदा। शहर की आबादी बढ़ रही है, रिहायशी कॉलोनियों का दायरा फैल रहा है और सरकारी संस्थानों का महत्व भी लगातार बढ़ रहा है, लेकिन पुलिस व्यवस्था का ढांचा शहर की बदलती जरूरतों के अनुरूप कितना विकसित हुआ है, यह सवाल अब उठने लगा है। इसी जरूरत को रेखांकित करते हुए जिला अधिवक्ता संघ ने सिविल लाइन पुलिस चौकी को उच्चीकृत कर पूर्ण थाना बनाए जाने की मांग की है। संघ के अध्यक्ष विमल कुमार सिंह 'वी.के. सिंह' एडवोकेट ने 30 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर इस दिशा में ठोस पहल की मांग की। ज्ञापन में तर्क दिया गया कि सिविल लाइन, इंदिरा नगर और तुलसी नगर क्षेत्र में जिला न्यायालय, आयुक्त कार्यालय, जिलाधिकारी कार्यालय, आयकर कार्यालय सहित अनेक महत्वपूर्ण सरकारी संस्थान और बड़ी आवासीय कॉलोनियां स्थित हैं। ऐसे महत्वपूर्ण क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था केवल चौकी के भरोसे छोड़ना भविष्य की आवश्यकताओं के लिहाज से पर्याप्त नहीं माना जा सकता। अधिवक्ता संघ का कहना है कि कोतवाली नगर पहले से ही शहर के व्यस्ततम बाजार क्षेत्र की कानून-व्यवस्था संभाल रही है। ऐसे में दूरस्थ क्षेत्रों में कोई घटना होने पर पुलिस की तत्काल पहुंच प्रभावित हो सकती है। अलग थाना स्थापित होने से पुलिस बल की उपलब्धता, गश्त, त्वरित कार्रवाई और शिकायतों के निस्तारण को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। दरअसल, कानून-व्यवस्था केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई करने का नाम नहीं, बल्कि अपराध की आशंका को रोकने और नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा पैदा करने की व्यवस्था भी है। जब शहर का भूगोल बदल रहा हो, आबादी नए इलाकों में बस रही हो और प्रशासनिक गतिविधियां बढ़ रही हों, तब पुलिस व्यवस्था का पुराने ढर्रे पर बने रहना व्यावहारिक नहीं कहा जा सकता।अधिवक्ता संघ ने पुलिस अधीक्षक से सिविल लाइन चौकी को थाना बनाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की मांग की है। ज्ञापन की प्रतिलिपि पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र और जिलाधिकारी को भी भेजी गई है।अब देखना यह है कि शहर की बढ़ती जरूरतों को पुलिस प्रशासन समय रहते समझता है या फिर किसी बड़ी घटना के बाद ही व्यवस्था के विस्तार की आवश्यकता महसूस की जाएगी। सुरक्षा का तकाजा है कि पुलिस व्यवस्था शहर के पीछे नहीं, शहर की जरूरतों के साथ कदमताल करे।1
- बांदा में पिता को गोली मारने वाले पुत्र और साले गिरफ्तार, बांदा के बबेरू में पारिवारिक और जमीन के विवाद में एक व्यक्ति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में घायल व्यक्ति का पुत्र शिवा और साला कामता शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। VO: पूरा मामला जनपद बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरवल गांव का है। जहां पारिवारिक और जमीन संबंधी विवाद को लेकर महादेव ने अपने पुत्र शिवा और साले कामता पर गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया था। पीड़ित की सूचना पर बबेरू पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी क्रम में 29 अक्टूबर की रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गैस एजेंसी से थोड़ा आगे तुर्की तालाब के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है फिलहाल, बबेरू पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।4
- बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन हमारी टक्कर, तीनों युवक गंभीर रूप से घायल, दो लोगों को जिला अस्पताल किया रेफर1
- 😱 चींटियों को हवा में उछालकर शिकार करती है ये मकड़ी! वैज्ञानिक भी हैरान | कुदरत का अनोखा कारनामा दुनिया में शिकार करने के कई तरीके देखे गए हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की छोटी-सी बॉलिस्टा मकड़ी का तरीका बेहद अनोखा है। यह मकड़ी रेशम जैसे मजबूत धागे से स्प्रिंग वाला जाल तैयार करती है। जैसे ही हरी पेड़ वाली चींटी उस धागे को काटती है, वह गुलेल की तरह उछलकर सीधे मकड़ी के जाल में जा गिरती है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह मकड़ी खास तौर पर इसी चींटी का शिकार करती दिखाई दी है। प्रकृति की इस अद्भुत तकनीक ने शोधकर्ताओं का ध्यान खींचा है। स्रोत: Mongabay, 23 अक्टूबर 2026; शोध Current Biology में प्रकाशित।1
- हमीरपुर :डीएम ने कुरावली PET परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण, बाहरी जनपदों से आने वाले अभ्यर्थियों के ठहरने, परिवहन और यातायात व्यवस्था के लिए किए गए विशेष इंतजाम हमीरपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अशोक कुमार ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुछेछा स्थित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा संचालन, सुरक्षा व्यवस्था और अभ्यर्थियों की सुविधाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के 12 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जा रही है। प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। अधिकारियों को पूरी सतर्कता के साथ परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। बाहरी जनपदों से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए नगरपालिका सभागार, अंबेडकर पार्क और रैन बसेरों में ठहरने की व्यवस्था की गई है। होटल एवं सराय संचालकों को उचित दरों पर कमरे उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। अभ्यर्थियों के आवागमन के लिए ई-रिक्शा से रियायती और कुछ स्थानों पर निःशुल्क परिवहन सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं, बेतवा एवं यमुना पुल पर जाम की समस्या से निपटने के लिए एआरटीओ और पीटीओ की ड्यूटी लगाई गई है। एनएचएआई के माध्यम से क्रेन की व्यवस्था भी की गई है, ताकि खराब वाहनों को तत्काल हटाया जा सके। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई जाए।1
- परसौली न्याय पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेर्राँव दतौराविनोठपरसौली कोर्रा तराया केआस पास गाँवों मेधान की फसलपानी में डूबी किसान संकट मे परसौली न्याय पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेर्राँव दतौरा विनोठ परसौली कोर्रा तराया के आस पास गाँवों मे धान की फसल पानी में डूबी किसान संकट मे बंगाल की खाड़ी से उठे अर्नब चक्रवात तूफान की वजह से बबेरू कमासिन क्षेत्र मे रात से ही तेज हवाएं और बारिश के कारण जीवन अस्त वेस्त किसानों मे मचा कोहराम अचानक बढ़ती ठंड से लोग परेशान लगातार बारिश ने किसानों की महीनों की मेहनत और पूरे साल की आर्थिक उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। खेतों में खड़ी और कटी हुई धान की फसल पानी में डूब गई है। किसान पहले ही महंगी खाद,महंगे बीज और महंगे डीजल की मार झेलते हुए कर्ज लेकर फसल तैयार कर रहा था। अब प्राकृतिक आपदा नेअन्नदाता के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा कर दिया है। सरकार से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल फसल नुकसान का सर्वे कराया जाए और सर्वे के आधार पर किसानों को समयबद्ध एवं उचित मुआवजा दिया जाए। 🔴 48 घंटे के भीतर फसल नुकसान का सर्वे हो। 🔴 फसल बीमा क्लेम का तत्काल निस्तारण हो। 🔴 प्रभावित धान की सरकारी खरीद सुनिश्चित हो। 🔴 खरीद मानकों में आवश्यक व्यावहारिक राहत दी जाए। 🔴 राहतऔर मुआवजा वितरण मेंपूरी पारदर्शिता बरती जाए । “कागजों में सर्वे नहीं,खेतों में जाकर सर्वे चाहिए। आश्वासन नहीं, किसानों के खाते में समयबद्ध राहत चाहिए। किसान की फसल बर्बाद हुई है तो सरकार उसकी भरपाई की जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकती।”अन्नदाता संकट में हैअब सरकार को जमीन पर उतरकर जवाब देना3
- बबेरू में धूमधाम से मनाया गया करवा चौथ का पर्व, बादलों के साये में छिपा रहा चांद, देर रात सुहागिनों ने खोला व्रत बबेरू कस्बा व क्षेत्र का है, जहाँ गुरुवार की रात्रि करवा चौथ का पर्व श्रद्धा, आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना को लेकर दिनभर निर्जला व्रत रखा। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और करवा चौथ की कथा सुनकर व्रत का संकल्प पूरा किया। शाम होते ही महिलाओं को चंद्रमा के निकलने का बेसब्री से इंतजार रहा, लेकिन आसमान में छाए बादलों के कारण चांद काफी देर तक बादलों के पीछे छिपा रहा। चंद्र दर्शन में देरी होने से सुहागिन महिलाओं को लंबा इंतजार करना पड़ा। आखिरकार देर रात चंद्र दर्शन के बाद महिलाओं ने चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित किया और छलनी से चांद के दर्शन कर उसी छलनी से अपने पति का चेहरा देखा। इसके बाद पतियों ने अपनी पत्नियों को मिठाई खिलाकर और पानी पिलाकर उनका व्रत खुलवाया। चांद के इंतजार में सुहागिन महिलाओं को देर रात तक जागना पड़ा, लेकिन पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना के साथ महिलाओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा से पर्व मनाया। पूरे कस्बे में करवा चौथ को लेकर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।1
- बाँदा: जमीन व पारिवारिक विवाद में पिता को गोली मारकर घायल करने वाला पुत्र एवं साला गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद यूपी: बाँदा जनपद में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना बबेरू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जान से मारने की नीयत से गोली चलाने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त घायल का पुत्र एवं साला हैं। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद कर लिया है। थाना बबेरू क्षेत्र के ग्राम मुरवल निवासी महादेव पुत्र रामाधार ने थाने पर सूचना दी थी कि दिनांक 28 अक्टूबर 2026 की शाम उनका पुत्र शिवा एवं साला कामता द्वारा पारिवारिक एवं जमीनी विवाद को लेकर उन्हें जान से मारने की नीयत से अवैध तमंचे से गोली मार दी गई। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना मिलते ही थाना बबेरू प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार द्विवेदी पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस ने साक्ष्य संकलित किए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया था। पुलिस टीमें लगातार अभियुक्तों की तलाश में जुटी थीं। इसी दौरान दिनांक 29 अक्टूबर की रात्रि गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने अभियुक्त शिवा पुत्र महादेव, कामता पुत्र शंकर दोनों निवासी मुरवल थाना बबेरु को गैस एजेंसी के आगे तुर्की तालाब के पास से घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के पास से 1 अवैध तमंचा 315 बोर एवं 1 खोखा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा से दोनों को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी मुरवल शैलेश यादव, कांस्टेबल इन्द्रजीत, कर्मवीर यादव मौजूद रहे। *बाइट- कृष्णकांत त्रिपाठी (क्षेत्राधिकारी बबेरु)2