Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन हमारी टक्कर, तीनों युवक गंभीर रूप से घायल, दो लोगों को जिला अस्पताल किया रेफर
JSB NEWS UP
बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन हमारी टक्कर, तीनों युवक गंभीर रूप से घायल, दो लोगों को जिला अस्पताल किया रेफर
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन हमारी टक्कर, तीनों युवक गंभीर रूप से घायल, दो लोगों को जिला अस्पताल किया रेफर1
- परसौली न्याय पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेर्राँव दतौराविनोठपरसौली कोर्रा तराया केआस पास गाँवों मेधान की फसलपानी में डूबी किसान संकट मे परसौली न्याय पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेर्राँव दतौरा विनोठ परसौली कोर्रा तराया के आस पास गाँवों मे धान की फसल पानी में डूबी किसान संकट मे बंगाल की खाड़ी से उठे अर्नब चक्रवात तूफान की वजह से बबेरू कमासिन क्षेत्र मे रात से ही तेज हवाएं और बारिश के कारण जीवन अस्त वेस्त किसानों मे मचा कोहराम अचानक बढ़ती ठंड से लोग परेशान लगातार बारिश ने किसानों की महीनों की मेहनत और पूरे साल की आर्थिक उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। खेतों में खड़ी और कटी हुई धान की फसल पानी में डूब गई है। किसान पहले ही महंगी खाद,महंगे बीज और महंगे डीजल की मार झेलते हुए कर्ज लेकर फसल तैयार कर रहा था। अब प्राकृतिक आपदा नेअन्नदाता के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा कर दिया है। सरकार से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल फसल नुकसान का सर्वे कराया जाए और सर्वे के आधार पर किसानों को समयबद्ध एवं उचित मुआवजा दिया जाए। 🔴 48 घंटे के भीतर फसल नुकसान का सर्वे हो। 🔴 फसल बीमा क्लेम का तत्काल निस्तारण हो। 🔴 प्रभावित धान की सरकारी खरीद सुनिश्चित हो। 🔴 खरीद मानकों में आवश्यक व्यावहारिक राहत दी जाए। 🔴 राहतऔर मुआवजा वितरण मेंपूरी पारदर्शिता बरती जाए । “कागजों में सर्वे नहीं,खेतों में जाकर सर्वे चाहिए। आश्वासन नहीं, किसानों के खाते में समयबद्ध राहत चाहिए। किसान की फसल बर्बाद हुई है तो सरकार उसकी भरपाई की जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकती।”अन्नदाता संकट में हैअब सरकार को जमीन पर उतरकर जवाब देना3
- शहर फैलता गया, पुलिस व्यवस्था सिमटी रही! सिविल लाइन को थाना बनाने की मांग ने खोली व्यवस्था की जरूरत बांदा। शहर की आबादी बढ़ रही है, रिहायशी कॉलोनियों का दायरा फैल रहा है और सरकारी संस्थानों का महत्व भी लगातार बढ़ रहा है, लेकिन पुलिस व्यवस्था का ढांचा शहर की बदलती जरूरतों के अनुरूप कितना विकसित हुआ है, यह सवाल अब उठने लगा है। इसी जरूरत को रेखांकित करते हुए जिला अधिवक्ता संघ ने सिविल लाइन पुलिस चौकी को उच्चीकृत कर पूर्ण थाना बनाए जाने की मांग की है। संघ के अध्यक्ष विमल कुमार सिंह 'वी.के. सिंह' एडवोकेट ने 30 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर इस दिशा में ठोस पहल की मांग की। ज्ञापन में तर्क दिया गया कि सिविल लाइन, इंदिरा नगर और तुलसी नगर क्षेत्र में जिला न्यायालय, आयुक्त कार्यालय, जिलाधिकारी कार्यालय, आयकर कार्यालय सहित अनेक महत्वपूर्ण सरकारी संस्थान और बड़ी आवासीय कॉलोनियां स्थित हैं। ऐसे महत्वपूर्ण क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था केवल चौकी के भरोसे छोड़ना भविष्य की आवश्यकताओं के लिहाज से पर्याप्त नहीं माना जा सकता। अधिवक्ता संघ का कहना है कि कोतवाली नगर पहले से ही शहर के व्यस्ततम बाजार क्षेत्र की कानून-व्यवस्था संभाल रही है। ऐसे में दूरस्थ क्षेत्रों में कोई घटना होने पर पुलिस की तत्काल पहुंच प्रभावित हो सकती है। अलग थाना स्थापित होने से पुलिस बल की उपलब्धता, गश्त, त्वरित कार्रवाई और शिकायतों के निस्तारण को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। दरअसल, कानून-व्यवस्था केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई करने का नाम नहीं, बल्कि अपराध की आशंका को रोकने और नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा पैदा करने की व्यवस्था भी है। जब शहर का भूगोल बदल रहा हो, आबादी नए इलाकों में बस रही हो और प्रशासनिक गतिविधियां बढ़ रही हों, तब पुलिस व्यवस्था का पुराने ढर्रे पर बने रहना व्यावहारिक नहीं कहा जा सकता।अधिवक्ता संघ ने पुलिस अधीक्षक से सिविल लाइन चौकी को थाना बनाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की मांग की है। ज्ञापन की प्रतिलिपि पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र और जिलाधिकारी को भी भेजी गई है।अब देखना यह है कि शहर की बढ़ती जरूरतों को पुलिस प्रशासन समय रहते समझता है या फिर किसी बड़ी घटना के बाद ही व्यवस्था के विस्तार की आवश्यकता महसूस की जाएगी। सुरक्षा का तकाजा है कि पुलिस व्यवस्था शहर के पीछे नहीं, शहर की जरूरतों के साथ कदमताल करे।1
- बांदा में पिता को गोली मारने वाले पुत्र और साले गिरफ्तार, बांदा के बबेरू में पारिवारिक और जमीन के विवाद में एक व्यक्ति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में घायल व्यक्ति का पुत्र शिवा और साला कामता शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। VO: पूरा मामला जनपद बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरवल गांव का है। जहां पारिवारिक और जमीन संबंधी विवाद को लेकर महादेव ने अपने पुत्र शिवा और साले कामता पर गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया था। पीड़ित की सूचना पर बबेरू पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी क्रम में 29 अक्टूबर की रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गैस एजेंसी से थोड़ा आगे तुर्की तालाब के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है फिलहाल, बबेरू पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।4
- NaooHome : अब कटिंग, स्टाइलिंग, क्लीन शेव और शानदार फेशियल के लिए दूसरे शहर जाने की जरूरत नहीं! फतेहपुर में पुरुषों की ग्रूमिंग को मिलेगी नई पहचान, नाऊ होम शोरूम में आधुनिक सुविधाओं की तैयारी 8 हेयर कटिंग चेयर्स और 30 फुट का वेटिंग एरिया, शादी-विवाह से लेकर रोजमर्रा की ग्रूमिंग तक मिलेगी सुविधा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार का अवसर, लगभग 10 अनुभवी मेल बार्बर्स की होगी भर्ती फतेहपुर, 30 अक्टूबर 2026। जनपद फतेहपुर में पुरुषों की हेयर कटिंग और ग्रूमिंग सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नाऊ होम शोरूम एक नई पहल के साथ सामने आ रहा है। अब हेयर कटिंग, स्टाइलिश हेयरस्टाइल, शेविंग, फेशियल और पुरुषों के विशेष मेकअप जैसी सुविधाओं के लिए दूसरे जनपदों का रुख करने की जरूरत कम होगी। अटल बिहारी चौक, वर्मा चौराहा स्थित इस शोरूम का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों को अनुभवी कारीगरों के माध्यम से बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है। आधुनिक व्यवस्था के साथ तैयार हो रहा शोरूम शोरूम प्रबंधन के मुताबिक, ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यहां आठ आधुनिक हेयर कटिंग चेयर्स की व्यवस्था की जा रही है। इसके अतिरिक्त लगभग 30 फुट का बैठने का स्थान बनाया गया है, जिससे ग्राहकों को अपनी बारी आने तक आरामदायक वेटिंग सुविधा मिल सके। प्रबंधन का कहना है कि उनका प्रयास केवल एक सामान्य हेयर कटिंग शोरूम तैयार करना नहीं, बल्कि पुरुषों की ग्रूमिंग से जुड़ी जरूरतों के लिए एक व्यवस्थित और सुविधाजनक केंद्र विकसित करना है। शादी-विवाह और विशेष अवसरों पर मिलेगी सुविधा अक्सर फतेहपुर के लोगों को शादी-विवाह, सगाई, पार्टी और अन्य विशेष अवसरों पर बेहतर हेयर स्टाइलिंग, फेशियल, शेविंग और पुरुषों के मेकअप के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है। नाऊ होम शोरूम इसी जरूरत को देखते हुए स्थानीय स्तर पर बेहतर विकल्प उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है। प्रबंधन के अनुसार, ग्राहकों को उनकी पसंद, चेहरे की बनावट और अवसर के अनुरूप ग्रूमिंग सेवाएं देने के लिए अनुभवी कारीगरों को प्राथमिकता दी जाएगी। सेवाओं की गुणवत्ता, स्वच्छता और ग्राहकों के संतोष पर विशेष ध्यान रखने की योजना है। लगभग 10 अनुभवी बार्बर्स की भर्ती इस पहल के साथ स्थानीय युवाओं और प्रशिक्षित हेयर कटिंग कारीगरों के लिए रोजगार के अवसर भी सामने आए हैं। शोरूम में लगभग 10 अनुभवी मेल बार्बर्स की आवश्यकता है। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए पुरुषों की हेयर कटिंग, आधुनिक हेयर स्टाइलिंग और शेविंग का अनुभव होना जरूरी है। ग्राहकों के साथ अच्छा व्यवहार, साफ-सफाई और कार्य के प्रति जिम्मेदारी को भी प्राथमिकता दी जाएगी। कारीगरों का वेतन उनके अनुभव, हुनर और कार्यकुशलता के आधार पर निर्धारित किया जाएगा। इच्छुक कारीगर शोरूम पहुंचकर प्रबंधन से भर्ती संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। स्थानीय रोजगार और व्यवसाय को बढ़ावा देने की पहल नाऊ होम शोरूम प्रबंधन का कहना है कि स्थानीय प्रतिभाओं को अपने ही शहर में रोजगार उपलब्ध कराना भी इस पहल का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। इससे अनुभवी कारीगरों को दूसरे शहरों में नौकरी तलाशने की मजबूरी कम होगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार को प्रोत्साहन मिलेगा। ND NEWS की अपील: फतेहपुर के नागरिक स्थानीय व्यवसायों और मेहनती कारीगरों को प्रोत्साहित करें। वहीं, प्रतिष्ठान संचालक स्वच्छता, उचित मूल्य, प्रशिक्षित कर्मचारियों और ग्राहकों की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। इच्छुक युवाओं से अपील है कि अपने हुनर को निखारें और उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाएं। शोरूम का पता: नाऊ होम शोरूम, अटल बिहारी चौक, वर्मा चौराहा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश। 👇👇👇👇 #NDNews #दैनिकनिष्पक्षधारा #NaooHome #NauHomeShowroom #FatehpurNews #Fatehpur #MensGrooming #BarberHiring #BarberJobs #HairStylist #HairCutting #MensSalon #MensFacial #CleanShave #HairStyling #WeddingGrooming #GroomMakeup #LocalEmployment #FatehpurJobs #LocalBusiness #रोजगार #फतेहपुर #बार्बरभर्ती #हेयरकटिंग #पुरुषग्रूमिंग 👇👇 🟥 ND NEWS | दैनिक निष्पक्ष धारा मुख्य संपादक/संस्थापक: राजन सिंह हाड़ा सह-संपादक: शालिनी सिंह भदौरिया रिपोर्ट: संबंधित जिला ब्यूरो 📅 दिनांक: 30 अक्टूबर 2026 📍 फतेहपुर: 1/1, अटल बिहारी चौराहा, नियर वर्मा चौराहा, UP–212601 📍 लखनऊ: विधानसभा रोड, बर्लिंगटन चौराहा, UP–226001 📍 दिल्ली: U158, विकास मार्ग, लक्ष्मी नगर, दिल्ली–110092 📞 9696119696 संकल्प: निष्पक्ष पत्रकारिता, जनहित सर्वोपरि।1
- बबेरू में धूमधाम से मनाया गया करवा चौथ का पर्व, बादलों के साये में छिपा रहा चांद, देर रात सुहागिनों ने खोला व्रत बबेरू कस्बा व क्षेत्र का है, जहाँ गुरुवार की रात्रि करवा चौथ का पर्व श्रद्धा, आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना को लेकर दिनभर निर्जला व्रत रखा। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और करवा चौथ की कथा सुनकर व्रत का संकल्प पूरा किया। शाम होते ही महिलाओं को चंद्रमा के निकलने का बेसब्री से इंतजार रहा, लेकिन आसमान में छाए बादलों के कारण चांद काफी देर तक बादलों के पीछे छिपा रहा। चंद्र दर्शन में देरी होने से सुहागिन महिलाओं को लंबा इंतजार करना पड़ा। आखिरकार देर रात चंद्र दर्शन के बाद महिलाओं ने चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित किया और छलनी से चांद के दर्शन कर उसी छलनी से अपने पति का चेहरा देखा। इसके बाद पतियों ने अपनी पत्नियों को मिठाई खिलाकर और पानी पिलाकर उनका व्रत खुलवाया। चांद के इंतजार में सुहागिन महिलाओं को देर रात तक जागना पड़ा, लेकिन पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना के साथ महिलाओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा से पर्व मनाया। पूरे कस्बे में करवा चौथ को लेकर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।1
- बांदा-बेटे ने धारदार हथियार से की पिता की हत्या। आरोपी गिरफ्तार1
- बाँदा: जमीन व पारिवारिक विवाद में पिता को गोली मारकर घायल करने वाला पुत्र एवं साला गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद यूपी: बाँदा जनपद में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना बबेरू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जान से मारने की नीयत से गोली चलाने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त घायल का पुत्र एवं साला हैं। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद कर लिया है। थाना बबेरू क्षेत्र के ग्राम मुरवल निवासी महादेव पुत्र रामाधार ने थाने पर सूचना दी थी कि दिनांक 28 अक्टूबर 2026 की शाम उनका पुत्र शिवा एवं साला कामता द्वारा पारिवारिक एवं जमीनी विवाद को लेकर उन्हें जान से मारने की नीयत से अवैध तमंचे से गोली मार दी गई। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना मिलते ही थाना बबेरू प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार द्विवेदी पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस ने साक्ष्य संकलित किए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया था। पुलिस टीमें लगातार अभियुक्तों की तलाश में जुटी थीं। इसी दौरान दिनांक 29 अक्टूबर की रात्रि गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने अभियुक्त शिवा पुत्र महादेव, कामता पुत्र शंकर दोनों निवासी मुरवल थाना बबेरु को गैस एजेंसी के आगे तुर्की तालाब के पास से घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के पास से 1 अवैध तमंचा 315 बोर एवं 1 खोखा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा से दोनों को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी मुरवल शैलेश यादव, कांस्टेबल इन्द्रजीत, कर्मवीर यादव मौजूद रहे। *बाइट- कृष्णकांत त्रिपाठी (क्षेत्राधिकारी बबेरु)2