बाबतपुर में रसोई गैस के लिए लगी लंबी कतारें, उपभोक्ता परेशान बाबतपुर में रसोई गैस के लिए लगी लंबी कतारें, उपभोक्ता परेशान वाराणसी। बाबतपुर स्थित एचपी गैस गोदाम पर रसोई गैस को लेकर गुरुवार को उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह करीब 7 बजे से ही लोग खाली सिलेंडर लेकर गोदाम के बाहर लाइन में खड़े रहे, लेकिन कई उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार के बाद भी गैस नहीं मिल सकी। इससे लोगों में नाराजगी और आक्रोश नजर आया। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस बुकिंग कराने के कई दिन बाद भी सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हो रही है, जिसके कारण उन्हें खुद गोदाम पर आकर लाइन लगानी पड़ रही है। बाबतपुर के सिसवा गांव निवासी माया प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि रसोई गैस की किल्लत से आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार जल्द ही इस समस्या का समाधान करेगी, अन्यथा खासकर महिला वर्ग में नाराजगी बढ़ सकती है। वहीं चुरापुर निवासी दिलीप ने बताया कि उन्होंने आठ दिन पहले गैस बुक कराई थी, लेकिन अब तक सिलेंडर नहीं मिला। मजबूरी में उन्हें गोदाम पर आकर लाइन में लगना पड़ रहा है। बाबतपुर निवासी अनिल मिश्रा ने कहा कि बुकिंग की संख्या कम है लेकिन गैस लेने वालों की संख्या ज्यादा है, ऐसे में सभी को एक साथ सिलेंडर मिल पाना मुश्किल हो रहा है। इस संबंध में गैस गोदाम के इंचार्ज प्रदीप कुमार ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के पास बुकिंग का ओटीपी है, उन्हें ही गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार ही वितरण किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही गैस की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है।
बाबतपुर में रसोई गैस के लिए लगी लंबी कतारें, उपभोक्ता परेशान बाबतपुर में रसोई गैस के लिए लगी लंबी कतारें, उपभोक्ता परेशान वाराणसी। बाबतपुर स्थित एचपी गैस गोदाम पर रसोई गैस को लेकर गुरुवार को उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह करीब 7 बजे से ही लोग खाली सिलेंडर लेकर गोदाम के बाहर लाइन में खड़े रहे, लेकिन कई उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार के बाद भी गैस नहीं मिल सकी। इससे लोगों में नाराजगी और आक्रोश नजर आया। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस बुकिंग कराने के कई दिन बाद भी सिलेंडर की डिलीवरी
नहीं हो रही है, जिसके कारण उन्हें खुद गोदाम पर आकर लाइन लगानी पड़ रही है। बाबतपुर के सिसवा गांव निवासी माया प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि रसोई गैस की किल्लत से आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार जल्द ही इस समस्या का समाधान करेगी, अन्यथा खासकर महिला वर्ग में नाराजगी बढ़ सकती है। वहीं चुरापुर निवासी दिलीप ने बताया कि उन्होंने आठ दिन पहले गैस बुक कराई थी, लेकिन अब तक सिलेंडर नहीं मिला। मजबूरी में उन्हें गोदाम पर आकर लाइन में लगना पड़ रहा है। बाबतपुर
निवासी अनिल मिश्रा ने कहा कि बुकिंग की संख्या कम है लेकिन गैस लेने वालों की संख्या ज्यादा है, ऐसे में सभी को एक साथ सिलेंडर मिल पाना मुश्किल हो रहा है। इस संबंध में गैस गोदाम के इंचार्ज प्रदीप कुमार ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के पास बुकिंग का ओटीपी है, उन्हें ही गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार ही वितरण किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही गैस की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है।
- नौकरी छोड़िए, गधे पालिए! सरकार दे रही 50 लाख रुपये, जानिए क्या है पूरी स्कीम। अब आप बस गधों को पालकर भी करोड़पति बन सकते हैं. दरअसल, केंद्र सरकार ने गधा पालन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय पशुधन मिशन के तहत योजना शुरू की है. इसमें सरकार बड़ी सब्सिडी दे रही है. आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में...1
- भारत गैस, इंडेन या HP, अगर डीलर नहीं दे रहा गैस तो इन नंबरों पर करें शिकायत भारत गैस हेल्पलाइन नंबर 1800-22-4344 (टोल फ्री) इंडेन गैस कस्टमर केयर नंबर 1800-2333-555 (टोल फ्री) एचपी गैस कस्टमर केयर नंबर 1800-2333-555 (टोल फ्री)।1
- गोपीगंज में गैस का संकट, हाहाकार* *एजेंसी संचालक गायब उपभोक्ता हो रहे परेशान* *कालाबाजारियों को दे रहा बढ़ावा* *सरकार कह रही है कि कोई संकट नहीं,* *क्या सरकार को बदनाम करने की साजिश*1
- शहर कांग्रेस कमेटी मिर्जापुर की तरफ से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन मिर्जापुर मुख्यालय पर शहर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले किया गया प्रदर्शन शहर अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक के नेतृत्व में वर्तमान समय में चल रही गैस की समस्याएं एवं कालाबाजारी के संबंध में शहर मुख्यालय पर गैस सिलेंडर लेकर बैठे कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की बताया जहां आम लोगों को गैस नहीं मिल पा रहा है वही बाहरी लोग ऊंचे दामों पर बेचकर कालाबाजारी कर रहे हैं ऐसे में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को पत्रक सौप कर कहा हमारी मांग को पूरी की जाए2
- *_मीरजापुर: थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र के महुवरिया स्थित शिव शक्ति पुरम कॉलोनी में विक्की पुत्र स्वo महेन्द्र 30 वर्ष द्वारा अपने घर में अज्ञात कारणों से फांसी लगा लिया हैं। परिवारिजनों ने 112 पर सूचना दिया गया है मौके पर 112 पुलिस टीम पहुंची है।_*1
- Post by Rakesh Kumar jaago news1
- मालवीय चौराहे के पास चलती इनोवा में लगी आग, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा वाराणसी। शहर के व्यस्त इलाके मालवीय चौराहा के पास बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती इनोवा कार में अचानक आग लग गई। घटना लंका थाना क्षेत्र की है। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। गनीमत रही कि कार में सवार लोग समय रहते बाहर निकल आए और आसपास मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। अचानक धुआं उठने के बाद लगी आग बताया जा रहा है कि इनोवा कार हैदराबाद गेट से रविंद्रपुरी की ओर जा रही थी। जैसे ही वाहन मालवीय चौराहे के पास पहुंचा, अचानक कार से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। स्थिति को भांपते हुए कार में बैठे लोगों ने तुरंत वाहन रोक दिया और बाहर निकलकर आसपास मौजूद लोगों से मदद मांगी। स्थानीय लोगों ने दिखायी तत्परता घटना स्थल पर मौजूद दुकानदारों और राहगीरों ने तुरंत पानी की व्यवस्था कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कुछ ही देर में कई लोग मौके पर पहुंच गए और सभी के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अगर समय रहते आग नहीं बुझाई जाती तो कार पूरी तरह जल सकती थी और आसपास खड़े अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंच सकता था। कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित आग लगने की घटना के दौरान कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने क्या कहा लंका थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका सामने आई है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। हालांकि आग से वाहन के कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंचा है।1
- वाराणसी के शकुलधारा पोखरा क्षेत्र में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कूड़ा डंप स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।”1
- सदर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में सदर थाना पुलिस टीम ने की छापेमारी... छापेमारी कर पुलिस ने महिला समेत दो लोगों को किया गिरफ्तार... मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर छापेमार कार्रवाई... निजी अस्पताल के पास स्थित मकान में पुलिस ने की कार्रवाई... छापे के दौरान एक महिला और एक पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले.... गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमरावती और रजत जायसवाल उर्फ मोनू के रूप में हुई... मौके से 1680 पैकेट कंडोम, शक्ति वर्धक दवा और अंग्रेजी शराब की बोतल बरामद... पूछताछ में महिला ने घर पर बाहरी महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराने की बात कबूली... पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया... पुलिस पूरे नेटवर्क और अन्य संभावित लोगों की तलाश में जुटी.... सदर थाना क्षेत्र का पूरा मामला...1