Shuru
Apke Nagar Ki App…
रसोई गैस पर क्या बोले जिला पूर्ति अधिकारी चंदौली भारत गैस, इंडेन या HP, अगर डीलर नहीं दे रहा गैस तो इन नंबरों पर करें शिकायत भारत गैस हेल्पलाइन नंबर 1800-22-4344 (टोल फ्री) इंडेन गैस कस्टमर केयर नंबर 1800-2333-555 (टोल फ्री) एचपी गैस कस्टमर केयर नंबर 1800-2333-555 (टोल फ्री)।
Shrikant Sagar
रसोई गैस पर क्या बोले जिला पूर्ति अधिकारी चंदौली भारत गैस, इंडेन या HP, अगर डीलर नहीं दे रहा गैस तो इन नंबरों पर करें शिकायत भारत गैस हेल्पलाइन नंबर 1800-22-4344 (टोल फ्री) इंडेन गैस कस्टमर केयर नंबर 1800-2333-555 (टोल फ्री) एचपी गैस कस्टमर केयर नंबर 1800-2333-555 (टोल फ्री)।
More news from Chandauli and nearby areas
- नौकरी छोड़िए, गधे पालिए! सरकार दे रही 50 लाख रुपये, जानिए क्या है पूरी स्कीम। अब आप बस गधों को पालकर भी करोड़पति बन सकते हैं. दरअसल, केंद्र सरकार ने गधा पालन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय पशुधन मिशन के तहत योजना शुरू की है. इसमें सरकार बड़ी सब्सिडी दे रही है. आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में...1
- भारत गैस, इंडेन या HP, अगर डीलर नहीं दे रहा गैस तो इन नंबरों पर करें शिकायत भारत गैस हेल्पलाइन नंबर 1800-22-4344 (टोल फ्री) इंडेन गैस कस्टमर केयर नंबर 1800-2333-555 (टोल फ्री) एचपी गैस कस्टमर केयर नंबर 1800-2333-555 (टोल फ्री)।1
- . भ्रामक सूचनाओं के बचे, कहां- कहीं भी जिले में गैस की किल्ल्त हो तो हमारे नंबर पर संपर्क करें और दलालों के चक्कर भी न पड़े1
- जनपद में रसोई गैस को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें LPG गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई DM चंद्र मोहन गर्ग चंदौली/दिनांक 12 मार्च, 2026 जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के संबंधित तेल कंपनियों के प्रबंधकों एवं एलपीजी गैस वितरकों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम तथा इंडियन ऑयल के क्षेत्रीय प्रबंधकों ने जानकारी दी कि जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। सभी गैस वितरकों को उनकी मांग के अनुरूप समय-समय पर गैस की आपूर्ति की जा रही है। बैठक में मौजूद सभी गैस वितरकों ने भी इस बात की पुष्टि की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि हाल के दिनों में अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को लेकर सोशल मीडिया पर गैस की संभावित कमी संबंधी भ्रामक सूचनाएँ प्रसारित की जा रही हैं, जिससे आम लोगों में अनावश्यक भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी अफवाहों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। जिलाधिकारी ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि अफवाह फैलाने वाले, जमाखोरी करने वाले या गैस की कालाबाजारी करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि गैस की पूर्ण उपलब्धता को देखते हुए अनावश्यक रूप से अतिरिक्त गैस सिलेंडर की बुकिंग या घरों में गैस सिलेंडरों का भंडारण न करें, ताकि सभी उपभोक्ताओं को सुचारु रूप से गैस उपलब्ध हो सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग, अनधिकृत भंडारण या अवैध वितरण करना नियमों का उल्लंघन है, ऐसे मामलों में कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी ने सभी गैस वितरकों को निर्देश दिया कि वे उपभोक्ताओं को निर्धारित नियमों के अनुसार समय पर गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करें तथा वितरण व्यवस्था में किसी प्रकार की अनियमितता न होने दें। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को एलपीजी गोदामों, वितरण केंद्रों एवं अन्य संदिग्ध स्थलों पर नियमित निरीक्षण करने तथा आवश्यकता पड़ने पर तलाशी और जब्ती की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अंत में जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से संयम बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी भी प्रकार की घबराहट की आवश्यकता नहीं है। साथ ही चेतावनी दी कि इस संबंध में अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में पुलिस अधीक्षक आदित्य लाँघे, अपर जिलाधिकारी (वित्त राजस्व), अपर पुलिस अधीक्षक, जिला पूर्ति अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे1
- रिंग रोड से नेशनल हाईवे-2 (NH-2) पर उतरते समय रेवसा पचफेड़वा के पास आज एक भीषण लापरवाही के कारण बड़ा सड़क हादसा होने से बच गया। हरहुआ में आयोजित एक शादी समारोह से लौट रहे यात्रियों से भरी 'रेखा' नामक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गहरे गड्ढे में जा धंसी। शादी की खुशियां मातम में बदलते बचीं जानकारी के अनुसार, बस में सवार सभी यात्री झारखंड के रांची के रहने वाले थे। वे वाराणसी के हरहुआ में एक शादी में शामिल होने आए थे और वापस लौट रहे थे। जैसे ही बस रिंग रोड से NH-2 की ओर मुड़ी, सड़क के खराब रख-रखाव और वहां मौजूद गहरे गड्ढे की वजह से बस का अगला हिस्सा उसमें समा गया। बस के फंसते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। ड्राइवर ने बताई लापरवाही की कहानी मौके पर मौजूद बस ड्राइवर मोहम्मद आजाद फारूकी ने मीडिया को बताया कि सड़क पर इतना गहरा गड्ढा था कि एयर सस्पेंशन वाली बस का अगला पहिया उसमें धंस गया और गाड़ी आगे नहीं बढ़ सकी। ड्राइवर के अनुसार, सड़क की खराब स्थिति और अचानक आए गहरे ढलान की वजह से यह स्थिति पैदा हुई। मौके पर पहुंचा प्रशासन हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को गड्ढे से निकालने का प्रयास शुरू किया और यातायात को सुचारू कराया। कारण: सड़क पर गहरा गड्ढा और खराब सड़क प्रबंधन। जनता का आक्रोश हादसे के बाद यात्रियों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। लोगों का कहना है कि रिंग रोड और हाईवे के मुख्य पॉइंट पर इस तरह के जानलेवा गड्ढे होना किसी बड़ी अनहोनी को दावत देने जैसा है।3
- यह रास्ता और नाली दोनों खराब1
- वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती में बुधवार को “उड़ान” थीम पर वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डायट सारनाथ के प्राचार्य उमेश कुमार शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान बच्चों ने गणेश वंदना के साथ “होली खेले मसाने में”, “महारास”, “आदि योगी” और “आलू की बारात” जैसी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए और तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डायट प्राचार्य उमेश कुमार शुक्ला ने कहा कि बेसिक शिक्षा में लगातार नवाचार किए जा रहे हैं और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं भाजपा प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बेटियों को शिक्षित बनाना समाज के विकास के लिए बेहद जरूरी है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका डॉ. सुमन कुमारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापक सुरेश राम ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक और क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।1
- वाराणसी के शकुलधारा पोखरा क्षेत्र में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कूड़ा डंप स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।”1