logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखीमपुर खीरी: कटौली में बुलडोजर की कार्रवाई से हड़कंप, पानी की टंकी पर चढ़ा परिवार | CM योगी से मिलने निकला पीड़ित जनपद लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र के कटौली गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब मकान पर बुलडोजर चलने की कार्रवाई के विरोध में एक परिवार जल निगम की पानी की टंकी पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि प्रशासनिक कार्रवाई की सूचना मिलते ही परिवार के लोग विरोध में टंकी पर चढ़ गए और न्याय की मांग करने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए, जबकि बड़ी संख्या में ग्रामीण भी वहां इकट्ठा हो गए। इस मामले को लेकर BKU टिकैत परिवार ने भी नाराजगी जताई है और आरोप लगाया है कि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल पाया है। बताया जा रहा है कि अब पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए निकल चुका है। अब देखना होगा कि इस पूरे मामले में प्रशासन क्या कदम उठाता है और पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिलता है। 📍 स्थान: कटौली, ईसानगर 📍 जनपद: लखीमपुर खीरी Up Gram Kranti News Editor in Chief: धर्मेन्द्र पटेल

7 hrs ago
user_Up Gram Kranti Digital Media
Up Gram Kranti Digital Media
Graphic designer धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

लखीमपुर खीरी: कटौली में बुलडोजर की कार्रवाई से हड़कंप, पानी की टंकी पर चढ़ा परिवार | CM योगी से मिलने निकला पीड़ित जनपद लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र के कटौली गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब मकान पर बुलडोजर चलने की कार्रवाई के विरोध में एक परिवार जल निगम की पानी की टंकी पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि प्रशासनिक कार्रवाई की सूचना मिलते ही परिवार के लोग विरोध में टंकी पर चढ़ गए और न्याय की मांग करने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए, जबकि बड़ी संख्या में ग्रामीण भी वहां इकट्ठा हो गए। इस मामले को लेकर BKU टिकैत परिवार ने भी नाराजगी जताई है और आरोप लगाया है कि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल पाया है। बताया जा रहा है कि अब पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए निकल चुका है। अब देखना होगा कि इस पूरे मामले में प्रशासन क्या कदम उठाता है और पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिलता है। 📍 स्थान: कटौली, ईसानगर 📍 जनपद: लखीमपुर खीरी Up Gram Kranti News Editor in Chief: धर्मेन्द्र पटेल

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शौच करने गए बालक की डूबने से हुई मौत, शव की तलाश जारी,, ग्रामीणों में मचा हड़कंप, परिजनों में शोक। जुटी भारी भीड़। जनपद बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रायगंज मैं आज सोमवार लगभग 1:00 गांव निवासी राम सहारे का किशोर बालक अनुज वर्मा सरयू नदी के भगहर के किनारे शौच को गया हुआ था, वहीं पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से मौत हो गई। जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची चौकी वैवाही पुलिस ग्रामीणों संग शव की खोज में जुटी हुई है। पिता राम सहारे ने बताया कि बालक कक्षा तीन का छात्र था और रामपुर में पढ़ता था। वहीं चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव की खोजबीन कराई जा रही है। बॉडी मिलने पर संवैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
    1
    शौच करने गए बालक की डूबने से हुई मौत, शव की तलाश जारी,, ग्रामीणों में मचा हड़कंप, परिजनों में शोक।  जुटी भारी भीड़।
जनपद बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रायगंज मैं आज सोमवार लगभग 1:00 गांव निवासी राम सहारे का किशोर बालक अनुज वर्मा सरयू नदी के भगहर के किनारे शौच को गया हुआ था, वहीं पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से मौत हो गई। जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची चौकी वैवाही पुलिस ग्रामीणों संग शव की खोज में जुटी हुई है। पिता राम सहारे ने बताया कि बालक कक्षा तीन का छात्र था और रामपुर में पढ़ता था। वहीं चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव की खोजबीन कराई जा रही है। बॉडी मिलने पर संवैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
    user_RN Tiwari
    RN Tiwari
    मिहीनपुरवा मोतीपुर, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • कस्बा खीरी से रसूलपुर व अन्य दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली खड़ंजा सड़क बदहाल हालत में है। सड़क खराब होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण समस्या और बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से जल्द पक्की सड़क बनवाने की मांग की है।
    1
    कस्बा खीरी से रसूलपुर व अन्य दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली खड़ंजा सड़क बदहाल हालत में है। सड़क खराब होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण समस्या और बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से जल्द पक्की सड़क बनवाने की मांग की है।
    user_Shahnawaz Gauri
    Shahnawaz Gauri
    पत्रकार लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी- कस्बा खीरी से एक बेहद दुखद और दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। खीरी एकता परिषद के अध्यक्ष और खीरी सत्य डिजिटल प्लेटफार्म के निर्भीक पत्रकार मोहम्मद अशरफ खान ने लंबी बीमारी के बाद कल दोपहर इस दुनिया-ए-फानी को अलविदा कह दिया। सबसे पहले मैं नवाज़ अहमद रिज़वी, अपने अज़ीज़ दोस्त, अपने भाई मरहूम अशरफ खान को नम आंखों से खिराज-ए-अकीदत पेश करता हूं। अशरफ भाई सिर्फ एक पत्रकार नहीं थे… बल्कि वो सच की आवाज़ थे, गरीबों और मजलूमों की उम्मीद थे। ज़िला मुख्यालय लखीमपुर से जुड़े कस्बा खीरी में जन्मे अशरफ खान ने अपनी पूरी ज़िंदगी पत्रकारिता को समर्पित कर दी। उन्होंने हमेशा अपनी कलम और अपनी आवाज़ के जरिए कस्बे की जन समस्याओं को उठाया और यह साबित कर दिया कि सच्चा पत्रकार वही होता है जो सच का आईना बनकर समाज के सामने खड़ा हो जाए। काफी समय से वह एक लंबी बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने हिम्मत के साथ इस बीमारी से लड़ाई लड़ी… लेकिन आखिरकार कुदरत के कानून के आगे हर किसी को झुकना पड़ता है। जिसका वक्त पूरा हो जाता है, उसे इस दुनिया से रुखसत होना ही पड़ता है। कल बाद नमाज़-ए-ईशा दरगाह हज़रत हाफिज़ मोहम्मद मुश्ताक उर्फ़ छेदा मियां रहमतुल्लाह अलैह के परिसर में उनकी नमाज़-ए-जनाज़ा अदा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में उनके चाहने वाले, पत्रकार साथी और कस्बे के लोग मौजूद रहे। हर आंख नम थी और हर दिल गमगीन था।
    1
    लखीमपुर खीरी- कस्बा खीरी से एक बेहद दुखद और दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है।
खीरी एकता परिषद के अध्यक्ष और खीरी सत्य डिजिटल प्लेटफार्म के निर्भीक पत्रकार मोहम्मद अशरफ खान ने लंबी बीमारी के बाद कल दोपहर इस दुनिया-ए-फानी को अलविदा कह दिया।
सबसे पहले मैं नवाज़ अहमद रिज़वी, अपने अज़ीज़ दोस्त, अपने भाई मरहूम अशरफ खान को नम आंखों से खिराज-ए-अकीदत पेश करता हूं।
अशरफ भाई सिर्फ एक पत्रकार नहीं थे…
बल्कि वो सच की आवाज़ थे, गरीबों और मजलूमों की उम्मीद थे।
ज़िला मुख्यालय लखीमपुर से जुड़े कस्बा खीरी में जन्मे अशरफ खान ने अपनी पूरी ज़िंदगी पत्रकारिता को समर्पित कर दी।
उन्होंने हमेशा अपनी कलम और अपनी आवाज़ के जरिए कस्बे की जन समस्याओं को उठाया और यह साबित कर दिया कि सच्चा पत्रकार वही होता है जो सच का आईना बनकर समाज के सामने खड़ा हो जाए।
काफी समय से वह एक लंबी बीमारी से जूझ रहे थे।
उन्होंने हिम्मत के साथ इस बीमारी से लड़ाई लड़ी…
लेकिन आखिरकार कुदरत के कानून के आगे हर किसी को झुकना पड़ता है।
जिसका वक्त पूरा हो जाता है, उसे इस दुनिया से रुखसत होना ही पड़ता है।
कल बाद नमाज़-ए-ईशा दरगाह हज़रत हाफिज़ मोहम्मद मुश्ताक उर्फ़ छेदा मियां रहमतुल्लाह अलैह के परिसर में उनकी नमाज़-ए-जनाज़ा अदा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में उनके चाहने वाले, पत्रकार साथी और कस्बे के लोग मौजूद रहे।
हर आंख नम थी और हर दिल गमगीन था।
    user_Nawaz ahmad Rizvi
    Nawaz ahmad Rizvi
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *तेंदुए से भिड़ गया युवक, रस्सी से बांधाः देवी पुरवा गांव से दूर 200 मीटर की घटना।* *उप सम्पादक रमाकांत दीक्षित✍️* *हाथ घायल*अंकुर भार्गव* *लखीमपुर खीरी।* के धौरहरा वन रेंज अंतर्गत देवी पुरवा में सोमवार सुबह 10 बजे एक युवक का तेंदुए से आमना-सामना हो गया। अचानक हुए इस हमले के बावजूद युवक ने साहस का परिचय देते हुए तेंदुए को काबू में कर रस्सी से बांध दिया। हालांकि इस दौरान अंकुर का एक हाथ जख्मी हो गया। और अंकुर घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेंदुए से भिड़ने वाला युवक अंकुल भार्गव नाम बताया है। अंकुर द्वारा खेत में बांधे गए तेंदुए को पकड़ती वन विभाग की टीम।जानकारी के अनुसार, देवी पुरवा गांव निवासी अंकुल भार्गव आयु लगभग 30 वर्ष है वह अपने खेत पर किसी व्यक्ति को बुलाने गए थे। इसी दौरान गेहूं के खेत की ओर से उन्हें किसी जानवर के गुर्राने की आवाज सुनाई दी। जब वह आवाज की दिशा में आगे बढ़े तो सामने एक तेंदुआ खड़ा दिखाई दिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। अंकुर बहुत जोर से चिल्लाया और गांव वालों को बुलाने लगा कि हमको बचा लो हमें तेंदुआ खाया जा रहा है। वही तुरंत मौके पर ग्रामीण ग्रामीण पहुंचकर अंकुर की जान बचाई और तेंदुआ रस्सी से बांधा गया।ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित कब्जे में लेने की कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं, घायल अंकुल को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। ग्रामीणों में दर्शन का माहौल बना हुआ है ग्रामीण बताते हैं दो तेंदुआ और है वन विभाग के लापरवाही के चलते आए दिन तेंदुए अटैक करते हैं।बताया जा रहा है कि बीते एक माह में धौरहरा वन रेंज में यह तीसरा तेंदुआ है, जिसे वन विभाग ने पकड़ा है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि जंगली जानवर दिखने पर स्वयं जोखिम न उठाएं और तुरंत विभाग को सूचित करें।
    1
    *तेंदुए से भिड़ गया युवक, रस्सी से बांधाः देवी पुरवा गांव से दूर 200 मीटर की घटना।*
*उप सम्पादक रमाकांत दीक्षित✍️*
*हाथ घायल*अंकुर भार्गव* 
*लखीमपुर खीरी।* के धौरहरा वन रेंज अंतर्गत देवी पुरवा में सोमवार सुबह 10 बजे एक युवक का तेंदुए से आमना-सामना हो गया। अचानक हुए इस हमले के बावजूद युवक ने साहस का परिचय देते हुए तेंदुए को काबू में कर रस्सी से बांध दिया। हालांकि इस दौरान अंकुर का एक हाथ जख्मी हो गया। और अंकुर घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तेंदुए से भिड़ने वाला युवक अंकुल भार्गव नाम बताया है।
अंकुर द्वारा खेत में बांधे गए तेंदुए को पकड़ती वन विभाग की टीम।जानकारी के अनुसार, देवी पुरवा गांव निवासी अंकुल भार्गव आयु लगभग 30 वर्ष है वह अपने खेत पर किसी व्यक्ति को बुलाने गए थे। इसी दौरान गेहूं के खेत की ओर से उन्हें किसी जानवर के गुर्राने की आवाज सुनाई दी। जब वह आवाज की दिशा में आगे बढ़े तो सामने एक तेंदुआ खड़ा दिखाई दिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। अंकुर बहुत जोर से चिल्लाया और गांव वालों को बुलाने लगा कि हमको बचा लो हमें तेंदुआ खाया जा रहा है। वही तुरंत मौके पर ग्रामीण ग्रामीण पहुंचकर अंकुर की जान बचाई और तेंदुआ रस्सी से बांधा गया।ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित कब्जे में लेने की कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं, घायल अंकुल को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। ग्रामीणों में दर्शन का माहौल बना हुआ है ग्रामीण बताते हैं दो तेंदुआ और है वन विभाग के लापरवाही के चलते आए दिन तेंदुए अटैक करते हैं।बताया जा रहा है कि बीते एक माह में धौरहरा वन रेंज में यह तीसरा तेंदुआ है, जिसे वन विभाग ने पकड़ा है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि जंगली जानवर दिखने पर स्वयं जोखिम न उठाएं और तुरंत विभाग को सूचित करें।
    user_उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी रमाकांत दीक्षित
    उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी रमाकांत दीक्षित
    निघासन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Anurag Patel
    1
    Post by Anurag Patel
    user_Anurag Patel
    Anurag Patel
    Newspaper publisher लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • तिकुनियां खीरी *तिकुनियां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनवीरपुर में घर में घुसा तेंदुआ बड़ी मुश्किल से वन विभाग की टीम द्वारा सूझबूझ से पकड़ा गया तेंदुआ जहां पर वन विभाग टीम के साथ साथ पुलिस विभाग भी मैजूद रहा।
    1
    तिकुनियां खीरी 
*तिकुनियां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनवीरपुर में घर में घुसा तेंदुआ बड़ी मुश्किल से वन विभाग की टीम द्वारा सूझबूझ से पकड़ा गया तेंदुआ जहां पर वन विभाग टीम के साथ साथ पुलिस विभाग भी मैजूद रहा।
    user_Rajeev Khatri
    Rajeev Khatri
    निघासन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बैरिया पेट्रोल पम्प मोड़ के पास हुआ भीषड़ सड़क हादसा 11000 लाइन के 3 खम्भे टूटे *पढुआखीरी* जनपद लखीमपुर खीरी थाना पढुआ क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैरिया पेट्रोल पंप मोड़ के पास ओवर लोड ईंट से लदा हुआ u p 31 B K 2702 ट्रेक्टर ट्राली आ रहा था अचानक आगे फोर व्हीलर आ जाने के कारण अनियन्त्रित होकर खम्भे से जा टकराया भीषण सड़क हादसा होगया मौजूद लोगो से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे की चपेट मे तीन पोलिंग खम्भा भी टूट गये हे जो 11000 हजार लाइन के खम्भे हे एक मोटर साइकिल भी ट्रेक्टर के नीचे आजाने पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी जिसकी कीमत लगभग 20000 से 25000 हजार बताई जा रही हे चाट भंडार का ठेला चपेट मे आने से पूरी तरह हुआ क्षतिग्रस्त जिसमे लगभग 1500 रुपये के करीब चाट का सामान मौजूद था वही पर गुटखा पान मसाला की दुकान झोपड़ी डाल कर अपने परिवार का खर्च चलाता था झोपडी भी ट्रेक्टर ट्राली की चपेट मे आने से क्षतिग्रस्त होगयी हे जिसमें लगभग 1000 के करीब नुकशान हो गया हे शुक्र हे कोइ जान हानी नही हुई मौके से ट्रेक्टर चालक हुआ फरार पुलिस जुटी जाँच ।
    1
    बैरिया पेट्रोल पम्प मोड़ के पास हुआ भीषड़ सड़क हादसा 11000 लाइन के 3 खम्भे टूटे
*पढुआखीरी* जनपद लखीमपुर खीरी थाना पढुआ क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैरिया पेट्रोल पंप मोड़ के पास ओवर लोड ईंट से लदा हुआ u p 31 B K 2702  ट्रेक्टर ट्राली आ रहा था अचानक आगे फोर व्हीलर आ जाने के कारण अनियन्त्रित होकर खम्भे से जा टकराया भीषण सड़क हादसा होगया मौजूद लोगो से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे की चपेट मे तीन पोलिंग खम्भा भी टूट गये हे जो 11000 हजार लाइन के खम्भे हे एक मोटर साइकिल भी ट्रेक्टर के नीचे आजाने  पूरी तरह  क्षतिग्रस्त हो गयी जिसकी कीमत लगभग 20000 से 25000 हजार बताई जा रही हे चाट भंडार का ठेला चपेट मे आने से पूरी तरह हुआ क्षतिग्रस्त जिसमे लगभग 1500 रुपये के करीब चाट का सामान मौजूद था
वही पर गुटखा पान मसाला की दुकान झोपड़ी डाल कर अपने परिवार का खर्च चलाता था झोपडी भी ट्रेक्टर ट्राली की चपेट मे आने से क्षतिग्रस्त होगयी हे जिसमें  लगभग 1000 के करीब नुकशान हो गया हे 
शुक्र हे कोइ जान हानी नही हुई मौके से ट्रेक्टर चालक हुआ फरार पुलिस जुटी जाँच ।
    user_शाहिद मंसूरी जिला ब्यूरो चीफ ल
    शाहिद मंसूरी जिला ब्यूरो चीफ ल
    धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • शौच करने गए बालक की डूबने से हुई मौत, शव की तलाश जारी,, ग्रामीणों में मचा हड़कंप, परिजनों में शोक। जुटी भारी भीड़। जनपद बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रायगंज मैं आज सोमवार लगभग 1:00 गांव निवासी राम सहारे का किशोर बालक अनुज वर्मा सरयू नदी के भगहर के किनारे शौच को गया हुआ था, वहीं पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से मौत हो गई। जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची चौकी वैवाही पुलिस ग्रामीणों संग शव की खोज में जुटी हुई है। पिता राम सहारे ने बताया कि बालक कक्षा तीन का छात्र था और रामपुर में पढ़ता था। वहीं चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव की खोजबीन कराई जा रही है। बॉडी मिलने पर संवैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
    2
    शौच करने गए बालक की डूबने से हुई मौत, शव की तलाश जारी,, ग्रामीणों में मचा हड़कंप, परिजनों में शोक।  जुटी भारी भीड़।
जनपद बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रायगंज मैं आज सोमवार लगभग 1:00 गांव निवासी राम सहारे का किशोर बालक अनुज वर्मा सरयू नदी के भगहर के किनारे शौच को गया हुआ था, वहीं पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से मौत हो गई। जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची चौकी वैवाही पुलिस ग्रामीणों संग शव की खोज में जुटी हुई है। पिता राम सहारे ने बताया कि बालक कक्षा तीन का छात्र था और रामपुर में पढ़ता था। वहीं चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव की खोजबीन कराई जा रही है। बॉडी मिलने पर संवैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
    user_RN Tiwari
    RN Tiwari
    मिहीनपुरवा मोतीपुर, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी -थाना खीरी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस टीम ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी के निकट पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खीरी प्रभारी निरीक्षक निराला तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी रियासत खां पुत्र कमाल अहमद, निवासी ग्राम पगनीकला, थाना खीरी है, जो लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में थाना खीरी प्रभारी निरीक्षक निराला तिवारी के साथ पुलिस टीम के अन्य जवानों ने भी अहम भूमिका निभाई। क्षेत्र में इस कार्रवाई के बाद लोगों ने पुलिस की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि ऐसे ठगों पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई होती रहेगी।
    1
    लखीमपुर खीरी -थाना खीरी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस टीम ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी के निकट पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खीरी प्रभारी निरीक्षक निराला तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी रियासत खां पुत्र कमाल अहमद, निवासी ग्राम पगनीकला, थाना खीरी है, जो लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई में थाना खीरी प्रभारी निरीक्षक निराला तिवारी के साथ पुलिस टीम के अन्य जवानों ने भी अहम भूमिका निभाई। क्षेत्र में इस कार्रवाई के बाद लोगों ने पुलिस की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि ऐसे ठगों पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई होती रहेगी।
    user_Nawaz ahmad Rizvi
    Nawaz ahmad Rizvi
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.