logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

13 hrs ago
user_सतरंगी जहानाबादी (public news)
सतरंगी जहानाबादी (public news)
काको, जहानाबाद, बिहार•
13 hrs ago

More news from बिहार and nearby areas
  • जहानाबाद जिले के नगला में रविवार देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, लेकिन वह डॉक्टरों की निगरानी में है। इस संबंध में घायल की पत्नी ने बताया कि उनके पति रोजमर्रा के काम से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनके पति सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था कर अस्पताल ले जाया गया। घायल की पत्नी ने प्रशासन से दोषी वाहन चालक की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि समय पर लोगों की मदद नहीं मिलती, तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी चालक का पता लगाया जा
    1
    जहानाबाद जिले के नगला में रविवार देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया,  चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, लेकिन वह डॉक्टरों की निगरानी में है। इस संबंध में घायल की पत्नी ने बताया कि उनके पति रोजमर्रा के काम से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनके पति सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था कर अस्पताल ले जाया गया।
घायल की पत्नी ने प्रशासन से दोषी वाहन चालक की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि समय पर लोगों की मदद नहीं मिलती, तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी चालक का पता लगाया जा
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    6 hrs ago
  • Post by सतरंगी जहानाबादी (public news)
    1
    Post by सतरंगी जहानाबादी (public news)
    user_सतरंगी जहानाबादी (public news)
    सतरंगी जहानाबादी (public news)
    काको, जहानाबाद, बिहार•
    13 hrs ago
  • हुलास गंज सीएचसी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत 102गर्भवती महिलाओं के प्रसव पूर्व स्वास्थ्य की हुई जांच।
    1
    हुलास गंज सीएचसी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत  102गर्भवती महिलाओं के प्रसव पूर्व स्वास्थ्य की हुई जांच।
    user_मनोज कुमार
    मनोज कुमार
    पत्रकार हुलासगंज, जहानाबाद, बिहार•
    8 hrs ago
  • दरभंगा में 6 साल की मासूम के साथ हुई दरिंदगी की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय निवासियों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और वे न्याय की गुहार लगा रहे हैं। ​दरभंगा: मासूम से हैवानियत पर फूटा लोगों का गुस्सा ​बिहार के दरभंगा से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 6 साल की मासूम बच्ची को हैवानियत का शिकार बनाया गया। इस घटना के विरोध में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए हैं और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ​मुख्य बिंदु: ​मासूम से दरिंदगी: पीड़ित बच्ची की उम्र महज 6 साल बताई जा रही है। ​आरोपी की पहचान: प्रदर्शनकारियों के अनुसार, आरोपी का नाम विकास महतो है, जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष है। ​जनता की मांग: गुस्साई महिलाओं और स्थानीय लोगों ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान "तनु के हत्यारे को फांसी दो" जैसे नारे लगाए गए और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। ​पुलिस प्रशासन की भूमिका: प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन पर भी अपना गुस्सा जाहिर किया है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है, लेकिन लोगों को डर है कि उसे कड़ी सजा नहीं मिलेगी।
    1
    दरभंगा में 6 साल की मासूम के साथ हुई दरिंदगी की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय निवासियों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और वे न्याय की गुहार लगा रहे हैं।
​दरभंगा: मासूम से हैवानियत पर फूटा लोगों का गुस्सा
​बिहार के दरभंगा से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 6 साल की मासूम बच्ची को हैवानियत का शिकार बनाया गया। इस घटना के विरोध में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए हैं और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
​मुख्य बिंदु:
​मासूम से दरिंदगी: पीड़ित बच्ची की उम्र महज 6 साल बताई जा रही है।
​आरोपी की पहचान: प्रदर्शनकारियों के अनुसार, आरोपी का नाम विकास महतो है, जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष है।
​जनता की मांग: गुस्साई महिलाओं और स्थानीय लोगों ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान "तनु के हत्यारे को फांसी दो" जैसे नारे लगाए गए और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
​पुलिस प्रशासन की भूमिका: प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन पर भी अपना गुस्सा जाहिर किया है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है, लेकिन लोगों को डर है कि उसे कड़ी सजा नहीं मिलेगी।
    user_Amit Kumar
    Amit Kumar
    Job Centre Ekangarsarai, Nalanda•
    18 hrs ago
  • पाल पटना पालीगंज अनुमंडल के विक्रम बाजार स्थित शहीद चौक के पास ब्रेक फेल होने से स्कूल बस के आमने-सामने की टक्कर
    1
    पाल पटना पालीगंज अनुमंडल के विक्रम बाजार स्थित शहीद चौक के पास ब्रेक फेल होने से स्कूल बस के आमने-सामने की टक्कर
    user_संध्या न्यूज़ NH139 पटना पालीग
    संध्या न्यूज़ NH139 पटना पालीग
    पालीगंज, पटना, बिहार•
    10 hrs ago
  • मुससी गांव के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी ठोकर ,तीन लोग हुए घायल पटना गया राष्टीय मार्ग के मुससी के समीप से भीषण सड़क हादसा मामला सामने आया है। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को ठोकर मार दिया ।जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे डायल 112 और आमलोगो के सहयोग से मखदुमपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहा प्राथमिक उपचार के बाद जहानाबाद रेफर कर दिया गया। घटना मखदुमपुर NH बायपास मुससी मोड़ के करीब की है। जहां गया जा रहे तीन बाइक सवार को तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दिया जिसमे बाइक सवार नितेश रंजन , पीकू कुमार, और सूरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि तीन पुनपुन निवासी थे जो गया जा रहे तभी एनएच बायपास के मुससी के समीप दुर्घटना के शिकार हो गए। फिलहाल तीनो को मखदुमपुर अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है ।
    1
    मुससी गांव के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी ठोकर ,तीन लोग हुए घायल
पटना गया राष्टीय मार्ग के मुससी के समीप से भीषण सड़क हादसा मामला सामने आया है। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को ठोकर मार दिया ।जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे डायल 112 और आमलोगो के सहयोग से मखदुमपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहा प्राथमिक उपचार के बाद जहानाबाद रेफर कर दिया गया। घटना मखदुमपुर NH बायपास मुससी मोड़ के करीब की है। जहां गया जा रहे तीन बाइक सवार को तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दिया जिसमे बाइक सवार नितेश रंजन , पीकू कुमार, और सूरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि तीन पुनपुन निवासी थे जो गया जा रहे तभी एनएच बायपास के मुससी के समीप  दुर्घटना के शिकार हो गए। फिलहाल तीनो को मखदुमपुर अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है ।
    user_Ramesh Kumar
    Ramesh Kumar
    Local News Reporter मखदूमपुर, जहानाबाद, बिहार•
    14 hrs ago
  • Post by Md Akhtar
    1
    Post by Md Akhtar
    user_Md Akhtar
    Md Akhtar
    Speech Therapist बेन, नालंदा, बिहार•
    6 hrs ago
  • जहानाबाद जिले के काको बाजार क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक किशोर का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। मृतक की पहचान काको थाना क्षेत्र निवासी शशि भूषण के 16 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पाकर काको थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक के पिता शशि भूषण ने बताया कि उनका पुत्र रविवार दोपहर खाना खाकर घर से निकला था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन चिंतित हो गए और उसकी खोजबीन शुरू की गई, लेकिन रात में कोई सुराग नहीं मिल सका। सोमवार सुबह गांव के लोगों ने पेड़ के पास शव लटका हुआ देखा, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे ने एक हार्डवेयर दुकान से कुछ सामान लिया था, जिसको लेकर उसके साथ मारपीट की गई और उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने हार्डवेयर दुकानदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, जहानाबाद भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है।
    1
    जहानाबाद जिले के काको बाजार क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक किशोर का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। मृतक की पहचान काको थाना क्षेत्र निवासी शशि भूषण के 16 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पाकर काको थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
मृतक के पिता शशि भूषण ने बताया कि उनका पुत्र रविवार दोपहर खाना खाकर घर से निकला था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन चिंतित हो गए और उसकी खोजबीन शुरू की गई, लेकिन रात में कोई सुराग नहीं मिल सका। सोमवार सुबह गांव के लोगों ने पेड़ के पास शव लटका हुआ देखा, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे ने एक हार्डवेयर दुकान से कुछ सामान लिया था, जिसको लेकर उसके साथ मारपीट की गई और उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने हार्डवेयर दुकानदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, जहानाबाद भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.