Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत शिविर में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की हुई जांच हुलास गंज सीएचसी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत 102गर्भवती महिलाओं के प्रसव पूर्व स्वास्थ्य की हुई जांच।
मनोज कुमार
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत शिविर में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की हुई जांच हुलास गंज सीएचसी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत 102गर्भवती महिलाओं के प्रसव पूर्व स्वास्थ्य की हुई जांच।
More news from बिहार and nearby areas
- हुलास गंज सीएचसी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत 102गर्भवती महिलाओं के प्रसव पूर्व स्वास्थ्य की हुई जांच।1
- Post by सतरंगी जहानाबादी (public news)1
- मुससी गांव के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी ठोकर ,तीन लोग हुए घायल पटना गया राष्टीय मार्ग के मुससी के समीप से भीषण सड़क हादसा मामला सामने आया है। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को ठोकर मार दिया ।जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे डायल 112 और आमलोगो के सहयोग से मखदुमपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहा प्राथमिक उपचार के बाद जहानाबाद रेफर कर दिया गया। घटना मखदुमपुर NH बायपास मुससी मोड़ के करीब की है। जहां गया जा रहे तीन बाइक सवार को तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दिया जिसमे बाइक सवार नितेश रंजन , पीकू कुमार, और सूरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि तीन पुनपुन निवासी थे जो गया जा रहे तभी एनएच बायपास के मुससी के समीप दुर्घटना के शिकार हो गए। फिलहाल तीनो को मखदुमपुर अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है ।1
- दरभंगा में 6 साल की मासूम के साथ हुई दरिंदगी की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय निवासियों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और वे न्याय की गुहार लगा रहे हैं। दरभंगा: मासूम से हैवानियत पर फूटा लोगों का गुस्सा बिहार के दरभंगा से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 6 साल की मासूम बच्ची को हैवानियत का शिकार बनाया गया। इस घटना के विरोध में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए हैं और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मुख्य बिंदु: मासूम से दरिंदगी: पीड़ित बच्ची की उम्र महज 6 साल बताई जा रही है। आरोपी की पहचान: प्रदर्शनकारियों के अनुसार, आरोपी का नाम विकास महतो है, जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष है। जनता की मांग: गुस्साई महिलाओं और स्थानीय लोगों ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान "तनु के हत्यारे को फांसी दो" जैसे नारे लगाए गए और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। पुलिस प्रशासन की भूमिका: प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन पर भी अपना गुस्सा जाहिर किया है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है, लेकिन लोगों को डर है कि उसे कड़ी सजा नहीं मिलेगी।1
- जहानाबाद जिले के नगला में रविवार देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, लेकिन वह डॉक्टरों की निगरानी में है। इस संबंध में घायल की पत्नी ने बताया कि उनके पति रोजमर्रा के काम से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनके पति सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था कर अस्पताल ले जाया गया। घायल की पत्नी ने प्रशासन से दोषी वाहन चालक की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि समय पर लोगों की मदद नहीं मिलती, तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी चालक का पता लगाया जा1
- Post by Md Akhtar1
- “गया जी: निगरानी विभाग ने ₹50, 000 की रिश्वत लेते हुए BDO को रंगे हाथों पकड़ा ।”1
- घोसी विधायक ऋतुराज द्वारा नरमा एवं रुस्तमपुर में दो उत्क्रमित हाई स्कूलों का उद्घाटन किया गया ।उन्होंने विधायक बनने के बाद पहली बार दो स्कूलों के उद्घाटन का मौका मिलना अपने लिए सौभाग्य की बात बताएं।1