Shuru
Apke Nagar Ki App…
किस को अच्छा पानी मिलते हुए किसानों का फूल अपनी फसलों के लिए पानी मिला है इस बार अच्छा है नहर अच्छी नहीं है
Bhawni sing
किस को अच्छा पानी मिलते हुए किसानों का फूल अपनी फसलों के लिए पानी मिला है इस बार अच्छा है नहर अच्छी नहीं है
More news from राजस्थान and nearby areas
- आजादी के 80 साल बाद भी अगर यह दृश्य देखने को मिलेगा हमें तो हमें दुर्भाग्य से कहना पड़ रहा है की सरकारी आती है सरकार जाती है फिर भी यह असुविधा देखने को मिलती है एक तरफ राइजिंग राजस्थान हो रहा है यह दृश्य शिव तहसील के एक छोटे से बॉर्डर के गांव की है रविंद्र सिंह भाटी,,,1
- भेरूंदा पंचायत समिति क्षेत्र के गोल गांव में विकास कार्यों का लोकार्पण समारोह हुआ आयोजित गोल में विकास की सौगात, स्वास्थ्य केंद्र व सड़क की मांग नागौर के भेरूंदा पंचायत समिति क्षेत्र के गोल गांव में विकास कार्यों का लोकार्पण समारोह आयोजित हुआ। राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ और डेगाना विधायक अजय सिंह किलक, पूर्व प्रधान जसवंत सिंह थाटा ने नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन, उप स्वास्थ्य केंद्र तथा सांसद एवं विधायक कोष से बने दो सामुदायिक भवनों का लोकार्पण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में स्वास्थ्य केंद्र और सड़क निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई। गोल गांव में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विकास कार्यों पर चर्चा की। ग्रामीणों की ओर से दशरथ सिंह ने गुडा जोधा गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र की आवश्यकता बताते हुए कहा कि भेरूंदा और थांवला दोनों दूर होने के कारण ग्रामीणों को तत्काल उपचार और दवा की सुविधा नहीं मिल पाती। उन्होंने गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग रखी। ग्रामीणों ने गोल से गुडा होते हुए बनवाड़ा को जोड़ने वाली करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क के निर्माण की मांग भी रखी। ग्रामीणों के अनुसार यह सड़क मुख्य हाईवे से जुड़ती है, जिससे आवागमन आसान होगा।सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया और विकास कार्यों के लिए बजट की कमी नहीं आने देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर विद्यार्थियों के लिए लाइब्रेरी विकसित करने की आवश्यकता बताई।वहीं विधायक अजय सिंह किलक ने गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था, गौचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने और प्रत्येक ग्राम पंचायत में लाइब्रेरी के लिए स्थान चिह्नित करने पर जोर दिया।समारोह में सभी अतिथियों का राजस्थानी परंपरा के अनुसार माला और साफा पहनाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। इसके बाद डीजे की धुन पर जुलूस निकाला गया, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लिया।कार्यक्रम में भेरूंदा ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेंद्र चौधरी, विकास अधिकारी सीमा गौड़, सहायक लेखाधिकारी कैलाश चंद बोरानिया, नरपत सिंह राजपुरोहित, पूर्व प्रधान जसवंत सिंह थाटा, उप प्रधान चेनाराम, जिला आईटी संयोजक गौरव जोशी, भाजपा हरसौर मंडल अध्यक्ष अमित आसोपा, भाजपा थांवला मंडल अध्यक्ष ब्रजराज सिंह लखावत,सहायक विकास अधिकारी नंदकिशोर टाक, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि रामनिवास घासल, मनीष चौधरी, बाढ़ी घाटी प्रशासक शंकरलाल बंजारा, गोल प्रशासक रघुवीर सिंह, पूर्व सरपंच देवाराम गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य कैलाशचंद कुमावत सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।3
- राजस्थान के 5.5 करोड़ लोगों तक जल पहुँचाकर उनकी प्यास बुझाने और जल सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में राजस्थान सरकार ने ऐतिहासिक काम किया है। - माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी राजस्थान के 5.5 करोड़ लोगों तक जल पहुँचाकर उनकी प्यास बुझाने और जल सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में राजस्थान सरकार ने ऐतिहासिक काम किया है। - माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी1
- Post by Hanuman Prasad(मिठू शर्मा )1
- राजेंद्र गुढ़ा का भाजपा पर बड़ा हमला: बोले— ‘या तो न्याय करो, नहीं तो गांवों में नहीं घुसने देंगे मंत्री-नेता’ राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने राजपूत समाज की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ और प्रदेश सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। गुढ़ा ने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समाज के साथ न्याय नहीं किया गया, तो आने वाले समय में राजपूत समाज भाजपा के मंत्रियों और नेताओं का गांवों में प्रवेश बंद कर देगा। ‘कमल का फूल बन गया सत्यनाशी का फूल’ राजेंद्र गुढ़ा ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, "जिस राजपूत समाज ने अपनी पूरी ताकत लगाकर इस कमल के फूल को खिलाया, आज वही कमल का फूल राजपूत समाज के लिए सत्यनाशी का फूल बन चुका है।" उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद पार्टी ने समाज के योगदान को भुला दिया है और लोगों में उपेक्षा को लेकर भारी आक्रोश है। राजनीतिक मायने और दबाव की रणनीति गुढ़ा के इस आक्रामक रुख को प्रदेश की सियासत में राजपूत समाज को लामबंद करने और सत्तापक्ष पर दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। राजेंद्र राठौड़ को सीधे निशाने पर लेकर उन्होंने साफ संदेश दिया है कि यदि समाज से जुड़े मुद्दों का समाधान नहीं निकला, तो भाजपा नेताओं को जमीनी स्तर पर कड़े विरोध का सामना करना पड़ेगा।1
- नागौर में बड़ा हादसा टला: संजय कॉलोनी में अनियंत्रित कार बिजली पोल से टकराई, दो पोल और तार टूटकर गिरे अनियंत्रित कार बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो बिजली के पोल और बिजली के तार टूटकर जमीन पर गिर गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बिजली के पोल और तार सड़क पर गिरने से आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई।1
- जोधपुर रेलवे स्टेडियम में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस जोधपुर रेलवे स्टेडियम में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस 80वें स्वतंत्रता दिवस पर रेलवे स्टेडियम में गरिमामय समारोह आयोजित जोधपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर रेल मंडल के रेलवे स्टेडियम में गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने रेलकर्मियों के नाम अपना संदेश दिया तथा उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले रेल कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने रेलवे स्टेडियम में उपस्थित सभी रेलकर्मियों एवं उनके परिजनों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता का अर्थ केवल आजादी प्राप्त करना ही नहीं, बल्कि राष्ट्रहित में अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करते हुए देश की प्रगति में निरंतर योगदान देना है। उन्होंने कहा कि जोधपुर मंडल के सभी रेलकर्मी पूरी निष्ठा, समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्य के साथ रेल सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं और भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे। जोधपुर मंडल रेलवे के विकास, यात्री सुविधाओं, सुरक्षा एवं बेहतर रेल सेवाओं के क्षेत्र में निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रहा है और आगे भी इसी दृढ़ संकल्प के साथ अपनी भूमिका निभाता रहेगा। समारोह के दौरान मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ने स्काउट एवं गाइड तथा विभिन्न परेड दलों का निरीक्षण किया। इसके पश्चात स्काउट एवं गाइड तथा स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में समां बांध दिया। समारोह के उपरांत मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी एवं महिला कल्याण संगठन पदाधिकारियों के साथ मंडल रेल अस्पताल पहुंचे। यहां मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं चिकित्सा दल द्वारा उनका स्वागत किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की तथा उन्हें फल वितरित किए। इस अवसर पर महिला कल्याण संगठन की पदाधिकारियों द्वारा तिरंगे रंगों के गुब्बारों को खुले आसमान में छोड़ा गया, जो स्वतंत्रता एवं राष्ट्रभक्ति के संदेश का प्रतीक रहा। समारोह में मंडल के वरिष्ठ अधिकारी, रेल कर्मचारी, ट्रेड यूनियन प्रतिनिधि, प्रेस एवं मीडिया प्रतिनिधि तथा आमजन उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।1
- कुड़की। सावन के तीसरे सोमवार को कुड़की स्थित प्रसिद्ध नीलगढ़ महादेव मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में भगवान नीलकंठ महादेव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। आसपास के गांवों के साथ-साथ दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे। यह मंदिर क्षेत्र के सबसे प्राचीन और आस्था के प्रमुख केंद्रों में से एक माना जाता है। मान्यता है कि भगवान विष्णु के यज्ञ के दौरान राक्षसों से रक्षा के लिए चार कुंडों का निर्माण कर उनके समीप मंदिर स्थापित किए गए थे, जिनमें नीलगढ़ महादेव मंदिर प्रमुख है। सावन मास में यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है, और पूरे महीने में पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। सावन के तीसरे सोमवार को मंदिर में सुबह से ही विशेष पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और बेलपत्र, धतूरा, फूल तथा प्रसाद अर्पित किए। बड़ी संख्या में कांवड़िये और अन्य शिव भक्त भी मंदिर पहुंचे और सुख-समृद्धि व क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर के पुजारी विक्रम नाथ ने बताया कि सावन मास में नीलगढ़ महादेव के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर में सुबह और शाम होने वाली आरती में आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीण शामिल होते हैं। सोमवार को भी आरती के दौरान भारी भीड़ रही, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में दिनभर चहल-पहल बनी रही। भक्तों ने 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारे लगाते हुए अपनी आस्था प्रकट की। सावन के तीसरे सोमवार पर नीलगढ़ महादेव मंदिर में उमड़ा यह जनसैलाब क्षेत्र की गहरी धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था का प्रतीक बन गया। कुड़की। सावन के तीसरे सोमवार को कुड़की स्थित प्रसिद्ध नीलगढ़ महादेव मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में भगवान नीलकंठ महादेव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। आसपास के गांवों के साथ-साथ दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे। यह मंदिर क्षेत्र के सबसे प्राचीन और आस्था के प्रमुख केंद्रों में से एक माना जाता है। मान्यता है कि भगवान विष्णु के यज्ञ के दौरान राक्षसों से रक्षा के लिए चार कुंडों का निर्माण कर उनके समीप मंदिर स्थापित किए गए थे, जिनमें नीलगढ़ महादेव मंदिर प्रमुख है। सावन मास में यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है, और पूरे महीने में पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। सावन के तीसरे सोमवार को मंदिर में सुबह से ही विशेष पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और बेलपत्र, धतूरा, फूल तथा प्रसाद अर्पित किए। बड़ी संख्या में कांवड़िये और अन्य शिव भक्त भी मंदिर पहुंचे और सुख-समृद्धि व क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर के पुजारी विक्रम नाथ ने बताया कि सावन मास में नीलगढ़ महादेव के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर में सुबह और शाम होने वाली आरती में आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीण शामिल होते हैं। सोमवार को भी आरती के दौरान भारी भीड़ रही, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में दिनभर चहल-पहल बनी रही। भक्तों ने 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारे लगाते हुए अपनी आस्था प्रकट की। सावन के तीसरे सोमवार पर नीलगढ़ महादेव मंदिर में उमड़ा यह जनसैलाब क्षेत्र की गहरी धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था का प्रतीक बन गया।1
- बीकानेर में नशे ने ली 25 वर्षीय युवक की जान खंडर मिली लाश बीकानेर / पत्रकार इकबाल खान मुक्ता प्रसाद क्षेत्र में रविवार सुबह आवासन मंडल के पुराने खंडहरनुमा क्वार्टर में 25 वर्षीय अजय मौर्य का शव मिला। सूचना पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के कार्यकर्ता एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक नशे की गिरफ्त में था।1