Shuru
Apke Nagar Ki App…
Hanuman Prasad(मिठू शर्मा )
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Hanuman Prasad(मिठू शर्मा )1
- राजेंद्र गुढ़ा का भाजपा पर बड़ा हमला: बोले— ‘या तो न्याय करो, नहीं तो गांवों में नहीं घुसने देंगे मंत्री-नेता’ राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने राजपूत समाज की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ और प्रदेश सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। गुढ़ा ने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समाज के साथ न्याय नहीं किया गया, तो आने वाले समय में राजपूत समाज भाजपा के मंत्रियों और नेताओं का गांवों में प्रवेश बंद कर देगा। ‘कमल का फूल बन गया सत्यनाशी का फूल’ राजेंद्र गुढ़ा ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, "जिस राजपूत समाज ने अपनी पूरी ताकत लगाकर इस कमल के फूल को खिलाया, आज वही कमल का फूल राजपूत समाज के लिए सत्यनाशी का फूल बन चुका है।" उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद पार्टी ने समाज के योगदान को भुला दिया है और लोगों में उपेक्षा को लेकर भारी आक्रोश है। राजनीतिक मायने और दबाव की रणनीति गुढ़ा के इस आक्रामक रुख को प्रदेश की सियासत में राजपूत समाज को लामबंद करने और सत्तापक्ष पर दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। राजेंद्र राठौड़ को सीधे निशाने पर लेकर उन्होंने साफ संदेश दिया है कि यदि समाज से जुड़े मुद्दों का समाधान नहीं निकला, तो भाजपा नेताओं को जमीनी स्तर पर कड़े विरोध का सामना करना पड़ेगा।1
- 196 मरीजों की आंखों की जांच, 48 का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन झुंझुनूं। श्री केड शक्ति धाम, केड व लॉयन्स क्लब झुंझुनूं तथा जिला अंधता निवारण समिति, जयपुर के सहयोग से रविवार को नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में शंकरा आई हॉस्पिटल, जयपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने 196 मरीजों की आंखों की जांच की। जांच के बाद 48 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। चयनित सभी मरीजों को आयोजकों की देखरेख में शंकरा आई हॉस्पिटल, जयपुर ले जाया गया, जहां उनका नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। ऑपरेशन के दौरान अत्याधुनिक लेंस प्रत्यारोपित किए जाएंगे। शिविर में जांच के लिए पहुंचे अन्य मरीजों को भी चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार नि:शुल्क दवाइयां एवं चश्मे उपलब्ध कराए गए। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को उनके नजदीक ही बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना रहा। आयोजकों के अनुसार आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए इस तरह के शिविर काफी उपयोगी साबित होते हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अत्याधुनिक उपकरणों से मरीजों की आंखों की जांच कर आवश्यक उपचार संबंधी सलाह दी। शिविर का आयोजन क्लब के मार्गदर्शक एमजेएफ लॉयन डॉ. जेसी जैन की प्रेरणा से किया गया। आयोजन में श्री केड शक्ति धाम की टीम के दीपक केडिया, प्रबंधक प्रदीप, जितेन्द्र एवं सवाई सिंह छावसरी का सहयोग रहा। लॉयन्स क्लब झुंझुनूं की वर्ष 2026-27 की टीम में अध्यक्ष एमजेएफ डॉ. डीएन तुलस्यान, सचिव एमजेएफ रघुनाथ प्रसाद पोद्दार, कोषाध्यक्ष भागीरथ प्रसाद जांगिड़, शिविर संयोजक सुरेन्द्र केडिया, अशोक केडिया, सीए पवन केडिया, उपाध्यक्ष शिवकुमार जांगिड़ एवं गोपालकृष्ण गुप्ता कैलाश चन्द्र सिंघानिया, योगेश खंडेलिया, जुगल किशोर पाटोदिया, डॉ. उम्मेद सिंह शेखावत, डॉ. एनएस नरुका, महिपाल सिंह, शकुंतला पुरोहित, मंजू कुमावत, सुभाष प्रजापत, रामप्रताप कुमावत, सुरेश कुमार मोदी, मांगीलाल वर्मा, एडवोकेट नीरज शर्मा एवं शिवरतन शर्मा उपस्थित रहे आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों के लिए ऐसे सेवा कार्य जारी रखे जाएंगे।1
- कोतवाली पुलिस ने अवैध गांजे के साथ 53 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार, 77.85 ग्राम गांजा जब्त झुंझुनूं। कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 77.85 ग्राम गांजा जब्त किया है। थानाधिकारी श्रवण कुमार मील के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बाईपास रोड स्थित बालाजी विहार के पास एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर बेचने की फिराक में बैठा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली। पुलिस ने शकील अहमद पुत्र जमील अहमद (53) निवासी मोहल्ला खत्रीयान, चेजारों की मस्जिद के पास, वार्ड नंबर 43, झुंझुनूं के कब्जे से 77.85 ग्राम गांजा बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ NDPS एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आसूचना तंत्र को सक्रिय रखते हुए लगातार निगरानी की जा रही है। जिला पुलिस की ओर से अवैध मादक पदार्थों के परिवहन और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | सीकर सीकर जिले में निकाय चुनावों की वार्ड आरक्षण लॉटरी आज 🔴 14 नगरीय निकायों के वार्डों का आरक्षण तय होगा 🔴 सीकर, लोसल, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, धोद और रामगढ़-शेखावाटी सहित निकाय शामिल 🔴 इसके बाद पलसाना, दांतारामगढ़, खाटूश्यामजी, रींगस, खंडेला, श्रीमाधोपुर, अजीतगढ़ और नीमकाथाना के वार्डों की लॉटरी 🔴 SC, ST, OBC, सामान्य और महिला आरक्षण से तय होंगे वार्डों के समीकरण 🔴 लॉटरी के साथ ही कई दावेदारों के चुनावी समीकरण बदलेंगे सीकर जिले में निकाय चुनाव को लेकर आज का दिन अहम—वार्ड आरक्षण की तस्वीर साफ होते ही चुनावी सरगर्मियां तेज।1
- सालासर मंदिर धाम समिति से अनुरोध है कि समिति द्वारा केवल वैध राशि ही ली जाए। किसी भी प्रकार से अवैध रूप से धन न लिया जाए। सालासर मंदिर धाम समिति से अनुरोध है कि समिति द्वारा केवल वैध राशि ही ली जाए। किसी भी प्रकार से अवैध रूप से धन न लिया जाए। धन्यवाद। ---1
- नोहर: बाल संस्कार केंद्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, नन्हे कलाकारों ने देशभक्ति गीतों व नाटिका से बांधा समां ### **नोहर: बाल संस्कार केंद्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, नन्हे कलाकारों ने देशभक्ति गीतों व नाटिका से बांधा समां** **नोहर:** सेवा भारती द्वारा संचालित बाल संस्कार केंद्र में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। संस्कार केंद्र, जहाँ लगभग 60 से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, में सुबह 9:15 बजे ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। **सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने किया भावविभोर** शाम 5 बजे आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व बच्चों द्वारा स्वस्ति वाचन के साथ हुई। इसके बाद, नन्हे बच्चों ने अत्यंत रोचक व भावपूर्ण देशभक्ति गीतों और नाटिकाओं की प्रस्तुति दी। विशेष रूप से, सीमा पर तैनात सिपाही की व्यथा को दर्शाती नाटिका ने उपस्थित सभी दर्शकों को भावविभोर कर दिया। **अतिथियों ने की सेवा भारती के कार्यों की सराहना** कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता काशीराम गोदारा ने की, जबकि मुख्य अतिथि बलदेव अग्रवाल (एडवोकेट) व विशिष्ट अतिथि लक्ष्मी नारायण (एडवोकेट) रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए काशीराम गोदारा ने सेवा भारती द्वारा किए जा रहे कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। **स्वरोजगार व जन-सहयोग की पहल** खंड संरक्षक मुकेश हिसारिया ने बाल संस्कार केंद्र द्वारा चलाई जा रही अन्य योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संस्था गरीब परिवारों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए हाथ-रेहड़ी व अन्य आवश्यक सामान उपलब्ध करवा रही है। इस नेक कार्य के लिए भामाशाह विनोद गोल्यान ने सहयोग की घोषणा की। इसके अतिरिक्त, अनेक दानदाताओं द्वारा बच्चों के लिए सहयोग राशि भेंट की गई। *नये संस्कार केन्द्र खोलने की हुई घोषणा* कार्यक्रम में नोहर के वरिष्ठ स्वयं सेवक जगत पाल शर्मा द्वारा सेवा भारती अधिकारियों व समस्त सदस्यों के समक्ष टीले वाली गौशाला नोहर के पास एक और संस्कार केन्द्र खोलने का निवेदन किया, बताया कि उस क्षेत्र में केन्द्र की आवश्यकता है जहाँ बच्चे संस्कारित होकर सनातन संस्कृति से जुड़ सके और स्वयं जगत पाल शर्मा को उस नये शिक्षा केन्द्र में आचार्य शिक्षक कार्य का मौका दिया जायेगा ज्ञात हो कि जगत पाल शर्मा एम. ए. (हिन्दी, संस्कृत), बी. एड., एम. एड. शिक्षित प्रशिक्षित है और रोवर स्काउटिंग में राष्ट्रपति अवार्डेड, आरएसएस आईटीसी प्रशिक्षण प्राप्त व स्थानिय आदर्श विद्या मन्दिर विद्यालय में अपनी सेवा दे चुके हैं l कार्यक्रम में व्यापार मंडल के सचिव राजेंद्र कन्दोई, कृष्ण चाचान, सामाजिक कार्यकर्ता किशन चाचान, बसंत तिवारी, रतन अरोड़ा, हनुमान व्यास, रामनिवास सोनी, राजेंद्र जी गाजुवास, बसंत तोषनीवाल, इंजीनियर गोपाल स्वामी, घनश्याम गुप्ता, जगतपाल शर्मा, ईश्वर फौजी, राजीव ओझा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अंत में सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया। ---1
- महेंद्रगढ़ जिला में औद्योगिक क्रांति की शुरुआत, इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब में रेल संपर्क तैयार महेंद्रगढ़ जिला में औद्योगिक क्रांति की शुरुआत, इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब में रेल संपर्क तैयार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 23 अगस्त को दिखाएंगे पहली मालगाड़ी को हरी झंडी लगभग 2 किलोमीटर लंबी चार पटरियों के साथ दोहरे स्टेशन तैयार डीसी अनुपमा अंजली ने परखी व्यवस्थाएं नारनौल, 17 अगस्त। जिला महेंद्रगढ़ में विकसित हो रहे इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब के शुभारंभ की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने पुलिस अधीक्षक दीपक और एसडीएम अनिरुद्ध यादव सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। आगामी 23 अगस्त को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी यहां समर्पित माल ढुलाई गलियारे से जुड़े नए रेल मार्ग का विधिवत उद्घाटन करेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर राजस्थान के न्यू डाबला रेलवे स्टेशन से मालगाड़ी तलोट, घाटाशेर तथा बसीरपुर की जमीन पर बने इस केंद्र पर पहुंचेगी, जिसे मुख्यमंत्री हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि यह पूरी परियोजना कुल 1305 एकड़ भूमि पर स्थापित होनी है, जिसके पहले चरण के तहत 408 एकड़ क्षेत्र को पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। परियोजना के तहत तलोट, घाटाशेर तथा बसीरपुर गांव में रेल पटरी के दोनों तरफ आधुनिक स्टेशन भवनों का निर्माण किया गया है और मालगाड़ियों के सुगम संचालन के लिए चार रेल पटरियां बिछाई गई हैं। यहां माल चढ़ाने और उतारने के लिए लगभग 2 किलोमीटर लंबा विशाल रेलवे मंच तैयार किया गया है, जो भारी मालवाहक गाड़ियों की आवाजाही को बेहद आसान बनाएगा। उन्होंने बताया कि पश्चिमी समर्पित माल ढुलाई गलियारे के किनारे स्थित यह केंद्र देश के व्यापारिक मानचित्र पर एक मजबूत आधार बनेगा। भारत सरकार के उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग और हरियाणा सरकार के सहयोग से तैयार यह परियोजना पूरे क्षेत्र की आर्थिक तस्वीर बदलने की क्षमता रखती है। डीसी ने बताया कि इस केंद्र के शुरू होने से बड़े उद्योगों को नई गति मिलेगी और स्थानीय युवाओं के लिए हजारों प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शुभारंभ कार्यक्रम से जुड़े सभी सुरक्षा, यातायात और तकनीकी प्रबंध समय रहते पूरी गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।1