महेंद्रगढ़ जिला में औद्योगिक क्रांति की शुरुआत, इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब में रेल संपर्क तैयार महेंद्रगढ़ जिला में औद्योगिक क्रांति की शुरुआत, इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब में रेल संपर्क तैयार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 23 अगस्त को दिखाएंगे पहली मालगाड़ी को हरी झंडी लगभग 2 किलोमीटर लंबी चार पटरियों के साथ दोहरे स्टेशन तैयार डीसी अनुपमा अंजली ने परखी व्यवस्थाएं नारनौल, 17 अगस्त। जिला महेंद्रगढ़ में विकसित हो रहे इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब के शुभारंभ की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने पुलिस अधीक्षक दीपक और एसडीएम अनिरुद्ध यादव सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। आगामी 23 अगस्त को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी यहां समर्पित माल ढुलाई गलियारे से जुड़े नए रेल मार्ग का विधिवत उद्घाटन करेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर राजस्थान के न्यू डाबला रेलवे स्टेशन से मालगाड़ी तलोट, घाटाशेर तथा बसीरपुर की जमीन पर बने इस केंद्र पर पहुंचेगी, जिसे मुख्यमंत्री हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि यह पूरी परियोजना कुल 1305 एकड़ भूमि पर स्थापित होनी है, जिसके पहले चरण के तहत 408 एकड़ क्षेत्र को पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। परियोजना के तहत तलोट, घाटाशेर तथा बसीरपुर गांव में रेल पटरी के दोनों तरफ आधुनिक स्टेशन भवनों का निर्माण किया गया है और मालगाड़ियों के सुगम संचालन के लिए चार रेल पटरियां बिछाई गई हैं। यहां माल चढ़ाने और उतारने के लिए लगभग 2 किलोमीटर लंबा विशाल रेलवे मंच तैयार किया गया है, जो भारी मालवाहक गाड़ियों की आवाजाही को बेहद आसान बनाएगा। उन्होंने बताया कि पश्चिमी समर्पित माल ढुलाई गलियारे के किनारे स्थित यह केंद्र देश के व्यापारिक मानचित्र पर एक मजबूत आधार बनेगा। भारत सरकार के उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग और हरियाणा सरकार के सहयोग से तैयार यह परियोजना पूरे क्षेत्र की आर्थिक तस्वीर बदलने की क्षमता रखती है। डीसी ने बताया कि इस केंद्र के शुरू होने से बड़े उद्योगों को नई गति मिलेगी और स्थानीय युवाओं के लिए हजारों प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शुभारंभ कार्यक्रम से जुड़े सभी सुरक्षा, यातायात और तकनीकी प्रबंध समय रहते पूरी गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।

- #हरियाणवी सुपरहिट गीत "कैथल की छोरी " निर्माता नेहा बंसल #हरियाणवी सुपरहिट गीत "कैथल की छोरी " निर्माता नेहा बंसल1
- स्कूलों की हालत पर हाईकोर्ट की फटकार के बाद बौखलाई सरकार, जूली बोले - 85 हजार स्कूलों के कैमरे खराब, 3700 जर्जर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर स्कूलों की खस्ता हालत और मीडिया पर रोक को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार अब डर के कारण तानाशाही रवैया अपना रही है। जूली ने कहा कि जैन जी के बाद अब जैन अल्फा का मामला सामने आया है। जैन अल्फा ने 4-5 स्कूलों में विरोध किया है और उसी से सरकार इतनी डर गई कि उसने मोबाइल पर प्रतिबंध लगा दिया और मीडिया को अंदर जाने से रोक दिया। उनका आरोप है कि सरकार को सबसे बड़ा डर मीडिया से है क्योंकि मीडिया अंदर जाकर स्कूलों की कमियों को उजागर कर देगी। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने भी इस मामले में सरकार को फटकार लगाई है और वहां सरकार को सॉरी फील करना पड़ा। हाईकोर्ट ने टिप्पणी की कि जब आप स्कूलों के कमरों को ठीक करने की स्थिति में नहीं हो तो राजस्थान का क्या करोगे। जूली के अनुसार प्रदेश के 85 हजार स्कूलों के कैमरे खराब पड़े हैं और 3,768 के आसपास स्कूल जर्जर घोषित हो चुके हैं, लेकिन अब तक एक भी स्कूल को नहीं बनाया गया। टीकाराम जूली ने कहा कि यह सरकार का डर और फेलियर है। उन्होंने बच्चों से भी अपील की कि उन्होंने आवाज उठाना शुरू किया है, उस आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। बच्चों को भी इसका विरोध करना चाहिए क्योंकि स्कूलों के अंदर जो कमियां हैं वे उजागर होनी ही चाहिए। पिछले 3-4-5 घटनाओं के बाद सरकार बैकफुट पर आ गई है और इसी का डर सरकार को सता रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधते हुए जूली ने कहा कि प्रेस पर रोक लगाकर आप क्या दिखाना चाहते हो। आज अचानक आपको छात्रों के हित नजर आने लगे कि छात्रों के हित उजागर हो जाएंगे इसलिए मीडिया नहीं जानी चाहिए। बच्चे आपसे सिर्फ शिक्षा ही तो मांग रहे हैं - पढ़ने के लिए कक्षा-कक्ष हो, पीने के लिए साफ पानी हो, बैठने की व्यवस्था हो और पढ़ाने के लिए टीचर हों। यह बुनियादी मांगें भी आप पूरी नहीं कर पा रहे हो।1
- नगर परिषद हेली मंडी पाटौदी सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चारमुराई2
- 196 मरीजों की आंखों की जांच, 48 का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन झुंझुनूं। श्री केड शक्ति धाम, केड व लॉयन्स क्लब झुंझुनूं तथा जिला अंधता निवारण समिति, जयपुर के सहयोग से रविवार को नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में शंकरा आई हॉस्पिटल, जयपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने 196 मरीजों की आंखों की जांच की। जांच के बाद 48 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। चयनित सभी मरीजों को आयोजकों की देखरेख में शंकरा आई हॉस्पिटल, जयपुर ले जाया गया, जहां उनका नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। ऑपरेशन के दौरान अत्याधुनिक लेंस प्रत्यारोपित किए जाएंगे। शिविर में जांच के लिए पहुंचे अन्य मरीजों को भी चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार नि:शुल्क दवाइयां एवं चश्मे उपलब्ध कराए गए। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को उनके नजदीक ही बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना रहा। आयोजकों के अनुसार आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए इस तरह के शिविर काफी उपयोगी साबित होते हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अत्याधुनिक उपकरणों से मरीजों की आंखों की जांच कर आवश्यक उपचार संबंधी सलाह दी। शिविर का आयोजन क्लब के मार्गदर्शक एमजेएफ लॉयन डॉ. जेसी जैन की प्रेरणा से किया गया। आयोजन में श्री केड शक्ति धाम की टीम के दीपक केडिया, प्रबंधक प्रदीप, जितेन्द्र एवं सवाई सिंह छावसरी का सहयोग रहा। लॉयन्स क्लब झुंझुनूं की वर्ष 2026-27 की टीम में अध्यक्ष एमजेएफ डॉ. डीएन तुलस्यान, सचिव एमजेएफ रघुनाथ प्रसाद पोद्दार, कोषाध्यक्ष भागीरथ प्रसाद जांगिड़, शिविर संयोजक सुरेन्द्र केडिया, अशोक केडिया, सीए पवन केडिया, उपाध्यक्ष शिवकुमार जांगिड़ एवं गोपालकृष्ण गुप्ता कैलाश चन्द्र सिंघानिया, योगेश खंडेलिया, जुगल किशोर पाटोदिया, डॉ. उम्मेद सिंह शेखावत, डॉ. एनएस नरुका, महिपाल सिंह, शकुंतला पुरोहित, मंजू कुमावत, सुभाष प्रजापत, रामप्रताप कुमावत, सुरेश कुमार मोदी, मांगीलाल वर्मा, एडवोकेट नीरज शर्मा एवं शिवरतन शर्मा उपस्थित रहे आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों के लिए ऐसे सेवा कार्य जारी रखे जाएंगे।1
- हरसौरा थाना अधिकारी प्रकाश सिंह राठौड़ ने क्षेत्र के लोगों से अपील #public @highlight #harsora #news #jksxyz #jks #xys #rajasthan हरसौरा थाना अधिकारी प्रकाश सिंह राठौड़ ने क्षेत्र के लोगों से अपील #public @highlight #harsora #news #jksxyz #jks #xys #rajasthan1
- खैरथल तिजारा जिला मुख्यालय पर नगर निकाय चुनावों को लेकर जिले की सभी नगर परिषद व नगर पालिकाओं की पार्षदों की लॉटरी निकाली गई1
- #बाबा रामदेव ने मारी पलटी #लगता है बाबा अब मौसम वैज्ञानिक बन गए है #अब हवा का रुख देख कर बात कर रहे है #बीजेपी अब जाने वाली है #बाबा रामदेव ने मारी पलटी #लगता है बाबा अब मौसम वैज्ञानिक बन गए है #अब हवा का रुख देख कर बात कर रहे है #बीजेपी अब जाने वाली है1
- कोतवाली पुलिस ने अवैध गांजे के साथ 53 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार, 77.85 ग्राम गांजा जब्त झुंझुनूं। कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 77.85 ग्राम गांजा जब्त किया है। थानाधिकारी श्रवण कुमार मील के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बाईपास रोड स्थित बालाजी विहार के पास एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर बेचने की फिराक में बैठा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली। पुलिस ने शकील अहमद पुत्र जमील अहमद (53) निवासी मोहल्ला खत्रीयान, चेजारों की मस्जिद के पास, वार्ड नंबर 43, झुंझुनूं के कब्जे से 77.85 ग्राम गांजा बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ NDPS एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आसूचना तंत्र को सक्रिय रखते हुए लगातार निगरानी की जा रही है। जिला पुलिस की ओर से अवैध मादक पदार्थों के परिवहन और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।1
- किशनगढ़ बास। निकाय चुनाव को लेकर गंज रोड पर स्थित गुलाब देवी धर्मशाला में कांग्रेस की एक बैठक का आयोजन किया गया । विधायक खैरिया के निजी सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि किशनगढ़ बास नगर पालिका चुनाव हेतु एक संगठनात्मक बैठक विधायक दीपचंद खैरिया के मुख्यातिथि , विधानसभा प्रभारी देव कसाना की मौजूदगी में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संस्कार अग्रवाल ने की। इस मौके पर विधायक दीपचंद खेरिया, प्रभारी देव कसाना, पीसीसी महासचिव अजीत यादव, वीरनारायण यादव, किसान नेता जसवन्त यादव, एससी विभाग कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भूपेश लहकरा, पूर्व प्रधान रोहतास चौधरी, संदीप पाटिल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखें। इस मौके पर विधायक खैरिया में विधान सभा प्रभारी देव कसाना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले नगर निकाय के चुनाव में कांग्रेस पार्टी का बोर्ड बनाना है तो सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव लड़ना होगा। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं से सुझाव मांगे गए तथा कहा कि टिकट वितरण में पारदर्शिता बढ़ाते हुए सर्वे के आधार पर देखते हैं वितरण की जाएगी। इस मौके पर उमेश यादव, पूर्व सरपंच अजय चौधरी, कमल सिंह, शेर सिंह चौधरी, सुल्तान यादव , सरपंच संजीव कुमार, नवीन खेरिया , उमाशंकर शर्मा, रामेश्वर जांगिड़, राजेंद्र सिंघल बलवान यादव, पार्सद सुनील सांवरिया, पार्षद नितिन यादव, जतिन लालवानी, पूर्व सरपंच इंदर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन सूरत सिंह खैरिया ने किया1