Shuru
Apke Nagar Ki App…
सदन से तेजस्वी यादव की गैरहाजिरी पर विजय सिन्हा ने बड़ा सवाल उठाया है। विजय सिन्हा ने कहा कि अगर नेता प्रतिपक्ष सक्रिय रहते हैं, तो सरकार और भी अधिक जिम्मेदारी के साथ काम करती है।
JMBNEWS
सदन से तेजस्वी यादव की गैरहाजिरी पर विजय सिन्हा ने बड़ा सवाल उठाया है। विजय सिन्हा ने कहा कि अगर नेता प्रतिपक्ष सक्रिय रहते हैं, तो सरकार और भी अधिक जिम्मेदारी के साथ काम करती है।
More news from बिहार and nearby areas
- गंगा में डूबने से दो बालकों की मौत हो गई है, जिसके बाद मोकामा में SDRF की स्थायी तैनाती की मांग एक बार फिर से उठ गई है। पिछले तीन वर्षों के भीतर गंगा में डूबने से 50 से अधिक मौतों का दावा किया गया है, जिसके आधार पर मोकामा में SDRF की स्थायी मौजूदगी सुनिश्चित करने की मांग को बार-बार दोहराया जा रहा है।1
- सोनम वांगचुक ने 28 दिनों के लंबे समय बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया है। इस दौरान जेपी नड्डा ने खुद पहुंचकर उन्हें जूस पिलाया और उनका अनशन तुड़वाया।1
- 23 जुलाई, गुरुवार को पटना के बख्तियारपुर स्थित स्टेशन रोड, पुरानी बाईपास के नंदन पैलेस में श्री श्याम सेवा मंडल की ओर से 11वें भव्य श्री श्याम कीर्तन समारोह का आयोजन बड़ी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। शाम से शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन में बख्तियारपुर सहित आसपास के कई गांवों और प्रखंडों से बड़ी संख्या में श्याम भक्त पहुंचे। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा श्याम की पूजा-अर्चना और मंगल आरती के साथ हुआ, जिसके बाद आयोजित भजन संध्या में गायकों की प्रस्तुतियों से पूरा परिसर "हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा" के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर मुख्य यजमान गोपाल कृष्ण लोहिया एवं मधु लोहिया ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने दरबार में मत्था टेककर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। श्री श्याम सेवा मंडल द्वारा आयोजित इस वार्षिक कीर्तन में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की भारी भागीदारी रही और लोग देर रात तक भजनों की धुन पर झूमते रहे। आयोजकों ने बताया कि वर्ष 2021 में स्थापित श्री श्याम सेवा मंडल का उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। मंडल के सदस्यों और स्वयंसेवकों की सक्रिय भूमिका से संपन्न हुए इस कार्यक्रम के अंत में बाबा श्याम की आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।1
- बिहार विधानसभा में दो पत्रकारों के प्रवेश पास रद्द किए जाने के विरोध में पटना के पत्रकारों ने अनोखा और प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया है। विधानसभा परिसर के बाहर बड़ी संख्या में एकत्र हुए विभिन्न मीडिया संस्थानों के पत्रकारों ने अपने-अपने चैनलों के माइक ज़मीन पर रखकर प्रेस की स्वतंत्रता के समर्थन में अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारी पत्रकारों का कहना है कि यह कदम सिर्फ दो पत्रकारों का नहीं, बल्कि स्वतंत्र पत्रकारिता की आवाज़ को दबाने का प्रयास है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आलोचनात्मक सवालों से बचना चाहती है और केवल अपनी उपलब्धियों की प्रशंसा सुनना चाहती है। पत्रकारों ने माँग की है कि दोनों पत्रकारों के पास तत्काल बहाल किए जाएं और मीडिया को बिना किसी दबाव या भेदभाव के अपना काम करने दिया जाए। प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने लोकतंत्र में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के महत्व को भी रेखांकित किया।1
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर महिला प्रदर्शनकारियों के साथ हुए व्यवहार, पुलिस कार्रवाई, राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने और पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर सियासत तेज हो गई है। इन घटनाओं को लेकर कांग्रेस पार्टी केंद्र और राज्य सरकारों पर हमलावर है और लगातार सवाल उठा रही है। इन्हीं मुद्दों पर कांग्रेस का पक्ष, आगे की रणनीति और सरकार से मांगों को लेकर पटना जिला कांग्रेस कमिटी (ग्रामीण-2) के अध्यक्ष सरदार गुरजीत सिंह से चर्चा की गई है। इसमें जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिलाओं और छात्रों पर हुई कार्रवाई को लेकर पार्टी का रुख साफ किया जा रहा है।1
- बिहार के समस्तीपुर में सीबीआई की टीम ने छापेमारी कर रेल मंडल विभाग में कार्यरत कर्मी APO अरुण मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई की टीम ने उनके सरकारी आवास से एक गैर लाइसेंसी पिस्टल, दो मैगजीन और 9 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। हथियार और कारतूस की बरामदगी के बाद सीबीआई की टीम APO अरुण मंडल को अपने साथ लेकर रवाना हो गई है।1