जुआ खेलते पांच लोग गिरफ्तार 820 रुपये बरामद उसावां। थाना पुलिस ने गश्त के दौरान पांच लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से 820 रुपये नगद व ताश की गड्डी बरामद की है। जुआ खेलते पांच लोग गिरफ्तार, 820 रुपये बरामद उसावां। थाना पुलिस ने गश्त के दौरान पांच लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से 820 रुपये की नगदी तथा ताश की गड्डी बरामद की है। पुलिस के अनुसार ग्राम राजा नगला के पास खुली जगह में जुआ खेल रहे अरविंद पुत्र वेदराम निवासी ग्राम पथरामई थाना उसहैत, विजयवीर पुत्र सोहनपाल, अनुज कुमार पुत्र चरन सिंह, विजय सिंह पुत्र सुरेन्द्र पाल तथा अजय पाल पुत्र बादशाह, निवासी ग्राम सांडी थाना उसावां को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से 820 रुपये की नगदी और ताश की गड्डी बरामद की। पांचों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
जुआ खेलते पांच लोग गिरफ्तार 820 रुपये बरामद उसावां। थाना पुलिस ने गश्त के दौरान पांच लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से 820 रुपये नगद व ताश की गड्डी बरामद की है। जुआ खेलते पांच लोग गिरफ्तार, 820 रुपये बरामद उसावां। थाना पुलिस ने गश्त के दौरान पांच लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से 820 रुपये की नगदी तथा ताश की गड्डी बरामद की है। पुलिस के अनुसार ग्राम राजा नगला के पास खुली जगह में जुआ खेल रहे अरविंद पुत्र वेदराम निवासी ग्राम पथरामई थाना उसहैत, विजयवीर पुत्र सोहनपाल, अनुज कुमार पुत्र चरन सिंह, विजय सिंह पुत्र सुरेन्द्र पाल तथा अजय पाल पुत्र बादशाह, निवासी ग्राम सांडी थाना उसावां को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से 820 रुपये की नगदी और ताश की गड्डी बरामद की। पांचों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
- सामाजिक समरसता संगोष्ठी में अमर शहीद कोतवाल धन सिंह गुर्जर को श्रद्धांजलि सामाजिक एकता पर दिया गया जोर सामाजिक समरसता संगोष्ठी में अमर शहीद कोतवाल धनसिंह गुर्जर को श्रद्धांजलि, सामाजिक एकता पर दिया गया जोर हुकुम सिंह संवादाता दातागंज (बदायूं), 31 जुलाई। दातागंज में शुक्रवार को सामाजिक समरसता संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह 'बब्बू भैया' मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ 1857 की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक एवं मेरठ के तत्कालीन सदर कोतवाल अमर शहीद धनसिंह गुर्जर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके अद्वितीय साहस, वीरता और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक राजीव कुमार सिंह 'बब्बू भैया' ने कहा कि अमर शहीद धनसिंह गुर्जर ने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष कर देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात कर समाज में भाईचारा, समानता और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत किया जा सकता है। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, युवाओं के सशक्तिकरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सामाजिक जागरूकता तथा क्षेत्र के समग्र विकास जैसे विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने से ही विकास की गति तेज होगी और सामाजिक सौहार्द को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए विधायक के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में मौजूद कई लोगों ने आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी तथा विधायक राजीव कुमार सिंह 'बब्बू भैया' के नेतृत्व के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। संगोष्ठी में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, सर्व समाज के गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन, युवा, महिलाएं एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सामाजिक एकता, राष्ट्रहित और जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ।4
- PM Narendra Modi ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर जंतर-मंतर की घटना पर प्रतिक्रिया दी PM Narendra Modi ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर जंतर-मंतर की घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती बच्चों ने उन्हें और उनकी दिवंगत मां को भद्दी-भद्दी गालियां दीं, लेकिन वह गाली देने वाले बच्चों को माफ करना चाहते हैं।1
- यूपी में कांवड़ यात्रा पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, DGP ने की समीक्षा बैठक, #BREAKING1
- शाहजहाँपुर, 30 जुलाई 2026। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष एवं व्यापारी हृदय सम्राट श्री लोकेश अग्रवाल जी के शहीदों की नगरी शाहजहाँपुर आगमन पर आस्था बरेली न्यूज चैनल लोधीपुर स्थित होटल पार्क इन में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर व्यापारियों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने श्री अग्रवाल का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में व्यापारियों की एकजुटता, संगठन की मजबूती तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया गया। समारोह में बड़ी संख्या में व्यापारी, गणमान्य नागरिक एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने प्रांतीय अध्यक्ष के नेतृत्व में व्यापारियों के हितों की रक्षा और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का विश्वास व्यक्त किया।1
- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्रों के बीच खूनी संघर्ष, तीन छात्रों पर चाकू से हमला 🚨 बदायूं ब्रेकिंग 🚨 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्रों के बीच खूनी संघर्ष, तीन छात्रों पर चाकू से हमला संवाददाता: प्रवेंद्र सिंह फोन: 8650252442 बदायूं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट के दौरान तीन छात्रों पर चाकू से हमला किए जाने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और इसी दौरान तीन छात्रों पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी छात्र मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्रों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तीनों घायल छात्रों का इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी अंकिता शर्मा जिला अस्पताल पहुंचीं और घायल छात्रों का हाल जाना। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। फिलहाल छात्रों के बीच विवाद की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना के बाद स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था और स्टाफ की निगरानी को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस जांच के बाद ही विवाद की पूरी वजह और घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 📍 स्थान: द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिविल लाइन थाना क्षेत्र, बदायूं।3