बड़े मंगल पर 'सेवा ही धर्म', आरएस अस्पताल में डॉक्टर रामेंद्र मौर्य ने कराया विशाल भंडारा त्रिवेदीगंज, बाराबंकी:जेठ के पहले बड़े मंगल के पावन अवसर पर आरएस अस्पताल परिसर में सेवा और आस्था का संगम देखने को मिला। डॉ. रामेंद्र मौर्य द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।डॉ. रामेंद्र मौर्य पिछले कई वर्षों से बड़े मंगल के अवसर पर भंडारे का आयोजन करते आ रहे हैं। इस बार भी अस्पताल परिसर में सुबह से ही पूड़ी-सब्जी, बूंदी और छोला चावल का वितरण शुरू हो गया था जो देर शाम तक चलता रहा। भंडारे में भाजपा नेता उत्तम वर्मा, अशोक द्विवेदी, गुड्डू रावत, रजनीश द्विवेदी सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग पहुंचे। नेताओं ने भी अपने हाथों से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। डॉ. मौर्य ने कहा कि "नर सेवा ही नारायण सेवा है। मरीजों और जरूरतमंदों की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं।" *हजारों की भीड़, व्यवस्था चुस्त* भंडारे में करीब हजारों की संख्या में भक्तों, राहगीरों और मरीजों के तीमारदारों ने प्रसाद ग्रहण किया। अस्पताल स्टाफ ने व्यवस्था संभालने में पूरा सहयोग किया। पुड़ी सब्जी,छोला चावल बुंदिया और ठंडे पानी की व्यवस्था विशेष रूप से सराहनीय रही।

- *रील का जानलेवा जुनून! एक किशोर मरा, UP में 16 घंटे बाद सेना ने बचाया अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻*1
- बाराबंकी जिले के हरख विकासखंड क्षेत्र में मंगलवार सुबह 8 बजे से लगातार दूसरे दिन भी बेमौसम बारिश हुई। आसमान में काले बादल छा गए और झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।लगातार दूसरे दिन भी हो रही इस बेमौसम बरसात से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। मेंथा,टमाटर,केला किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, मूंग और उड़द जैसी फसलों को भी काफी क्षति पहुंचने की आशंका है।बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। सड़कों पर पानी भर गया है और खेतों में तालाब जैसी स्थिति बन गई है, जिससे आवागमन में भी परेशानी हो रही है।1
- बाराबंकी में कोर्ट का सख्त एक्शन: भरण-पोषण न देने पर जमीन कुर्क, अब नीलामी की चेतावनी बाराबंकी में कानून की अनदेखी करना एक शख्स को भारी पड़ गया—और इस बार कार्रवाई भी ऐसी हुई कि पूरे इलाके में चर्चा शुरू हो गई। पारिवारिक न्यायालय के साफ आदेश के बावजूद पत्नी को भरण-पोषण की रकम न देना दिनेश कुमार के लिए बड़ी मुसीबत बन गया। कोर्ट ने 61 हजार रुपये जमा करने के निर्देश दिए थे, लेकिन समय सीमा बीतने के बाद भी रकम नहीं चुकाई गई। इसके बाद न्यायालय ने सख्त रुख अपनाते हुए राजस्व विभाग को कार्रवाई के आदेश दे दिए। फिर क्या था—राजस्व टीम बनवा गांव पहुंची और सीधे जमीन पर कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी। मौके पर लाल झंडी गाड़कर साफ संदेश दे दिया गया कि अब यह जमीन सरकारी कब्जे में है। गांव के लोगों के बीच यह नजारा देखते ही हलचल मच गई। बताया जा रहा है कि दिनेश कुमार के खिलाफ उनकी पत्नी ने भरण-पोषण का केस दायर किया था। कोर्ट ने राहत देते हुए रकम तय की, लेकिन आदेश की अनदेखी करना उन्हें भारी पड़ गया। अधिकारियों ने दो टूक चेतावनी दी है—अगर जल्द बकाया राशि जमा नहीं की गई, तो कुर्क की गई जमीन की नीलामी कर वसूली की जाएगी। यानी अब सिर्फ जमीन ही नहीं, इज्जत भी दांव पर है। यह मामला साफ संकेत है—कोर्ट के आदेश को हल्के में लेना अब महंगा पड़ेगा। बाराबंकी में कानून अब सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं, जमीन पर उतर चुका है।1
- जो मंदिर कोर्ट के आदेश के बाद भी बंद रखा गया था, ये कहा गया था कि मंदिर खुला तो खून की नदियां बहेंगी, बंगाल में भाजपा सरकार बनने के बाद गर्व से उस मंदिर को वर्षों बाद खोला गया है लोग अपनी मां दुर्गा को देखने वर्षों बाद पहुंच रहे हैं⤵️1
- बड़ी खबर!! *🕎ये वही सूफियान है जिन्होंने कहा था कि..!* बंगाल में दीदी हार गई तो कोलकाता की सड़कों पर नंगा घूमूंगा.. फिर छुप कर बैठा था... हिंदुओं ने घर से बाहर निकालकर सड़कों पर उसका कबूतर बनाए दिया। मजा आ गया 😅1
- लखनऊ, 5 मई 2026:* जेष्ठ माह के पहले बड़े मंगल पर लखनऊ में एक अनोखा भंडारा लगा। श्री राम जानकी परिवार सेवा समिति ने यह भंडारा पशु-पक्षियों और बेज़ुबान जानवरों के लिए लगाया। बंदरों, पक्षियों और अन्य जीवों के लिए केले, ककड़ी और पानी की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में महासचिव नरेंद्र चौरसिया, उपाध्यक्ष आशीष कश्यप, गौ सेवक रवि गांधी, जिला महामंत्री आलोक ठाकुर, सौरभ, कार्तिक व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। महासचिव नरेंद्र चौरसिया ने कहा कि बेज़ुबानों की सेवा ही बजरंगबली की सच्ची सेवा है।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़* *लखनऊ काकोरी में दबंगई का मामला: घर में घुसकर मारपीट, जान से मारने की धमकी आरोपी फरार* *काकोरी थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव से दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है यहां के निवासी नीतू सिंह ने आरोप लगाया है कि गांव के ही युवक शिव जी पुत्र धर्मपाल सिंह ने उनके घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट की* *पीड़ित के अनुसार, दिनांक 04 मई 2026 की शाम करीब 8 बजे आरोपी शिव जी उनके घर पहुंचा और बिना किसी कारण के अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए लात-घूंसे से हमला कर दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं घटना के दौरान जब नीतू सिंह की चाची माया देवी बीच-बचाव करने पहुंचीं, तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट और बदसलूकी की* *आरोप है कि इसके बाद आरोपी माया देवी की बालू की दुकान पर पहुंचा और वहां भी हंगामा करते हुए जान से मारने की धमकी दी* *पीड़ित परिवार का कहना है कि वे इस घटना के बाद से डरे और सहमे हुए हैं तथा उन्हें अपनी जान-माल का खतरा बना हुआ है* *इस संबंध में पीड़ित ने कोतवाली काकोरी में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है* *पत्रकार रामजी*1
- बाराबंकी: बाराबंकी के विकासखंड हरख क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोहिलपुर में पूर्व प्रधान धर्मानंद यादव ने वर्तमान प्रधान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनके घर के सामने बनी इंटरलॉकिंग सड़क ऊंची होने के कारण बारिश का पानी घर में घुस गया।धर्मानंद यादव ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके घर के सामने इंटरलॉकिंग का निर्माण कराया गया था। यह इंटरलॉकिंग उनके घर के स्तर से काफी ऊंची हो गई है। सोमवार को सुबह करीब 10 बजे हुई बारिश के कारण इंटरलॉकिंग का सारा पानी उनके घर में भर गया, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।ग्रामीणों के अनुसार, इंटरलॉकिंग का स्तर घरों से काफी ऊंचा है, जिसके कारण बारिश का पानी अक्सर लोगों के घरों में घुस जाता है। यह समस्या केवल पूर्व प्रधान के घर तक सीमित नहीं है, बल्कि कई अन्य ग्रामीण भी इससे प्रभावित हैं।इस संबंध में जब ग्राम प्रधान से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि इंटरलॉकिंग की समस्या को जल्द ही ठीक करवाया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि कल सुबह इंटरलॉकिंग को सही करवाया जाएगा, जिससे यह समस्या दूर हो जाएगी।1
- Post by विशाल गुप्ता(Vishal ki report)1