जीजा की पिटाई से साले की मौत : बस स्टैंड पर मारपीट के बाद मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित बस स्टैंड के पास मंगलवार सुबह जीजा और साले के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद के दौरान हुई मारपीट में साला गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। ललितपुर शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड के पास मंगलवार सुबह किसी बात को लेकर जीजा और साले के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट होने लगी। मारपीट में साला देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को 108 एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। लेकिन इलाज के दौरान देवेंद्र ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जीजा की पिटाई से साले की मौत : बस स्टैंड पर मारपीट के बाद मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित बस स्टैंड के पास मंगलवार सुबह जीजा और साले के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद के दौरान हुई मारपीट में साला गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। ललितपुर शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड के पास मंगलवार सुबह
किसी बात को लेकर जीजा और साले के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट होने लगी। मारपीट में साला देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को 108 एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। लेकिन इलाज के दौरान देवेंद्र ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- बानपुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में एक्सपायरी दवा मिलने का आरोप, मरीज ने जांच की मांग की बानपुर (ललितपुर)। आयुष्मान आरोग्य मंदिर बानपुर में दवा वितरण को लेकर एक मरीज ने सवाल उठाए हैं। ग्राम बड़ोखरा निवासी जाहर सिंह अपनी पत्नी रश्मि के साथ इलाज कराने आयुष्मान आरोग्य मंदिर बानपुर पहुंचे थे। जाहर सिंह का आरोप है कि डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद अस्पताल के काउंटर से उन्हें जो दवाइयां उपलब्ध कराई गईं, उनमें कुछ दवाओं की एक्सपायरी डेट समाप्त हो चुकी थी। जाहर सिंह के अनुसार, उन्होंने दवाओं का इस्तेमाल करने से पहले उनकी पैकिंग पर लिखी एक्सपायरी डेट की जांच की, जिसके बाद उन्हें इसकी जानकारी हुई। उनका कहना है कि समय रहते दवा की जांच करने से संभावित नुकसान से बचाव हो गया। उन्होंने मामले की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग से जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मरीज ने लोगों से अपील की है कि सरकारी अस्पताल या मेडिकल स्टोर से मिलने वाली किसी भी दवा का सेवन करने से पहले उसकी निर्माण तिथि और एक्सपायरी डेट जरूर जांच लें, ताकि किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से बचा जा सके। वहीं, इस मामले में स्वास्थ्य केंद्र प्रशासन का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया मिलने के बाद उसे भी खबर में शामिल किया जाएगा। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले की जांच कर क्या कार्रवाई करता है। (नोट: यह खबर मरीज द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर है, जिसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।)2
- प्रेस नोट छतरपुर पुलिस *थाना सिविल लाइन पुलिस की अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही- फोरलेन ब्रिज के पास कार से 37 पेटी, 333 लीटर अवैध शराब एवं प्रयुक्त विटारा ब्रेजा कार कीमत करीब 9 लाख रुपए किये जप्त* पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ संग्रह, विक्रय एवं परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे नशाखोरों के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्यवाही की जा रही है। थाना सिविल लाइन पुलिस को आज प्रातः रोड पेट्रोलिंग के दौरान अवैध शराब तस्करी संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान नई तहसील फोरलेन ब्रिज के पास पहुंची। संदिग्ध कार को चेक करने पर अवैध शराब पाई गई। कार से 37 पेटी, मात्रा 333 लीटर अवैध शराब एवं विटारा ब्रेजा कार कुल कीमत करीब 9 लाख रुपये जप्त की गई। अवैध शराब तस्करी में संलिप्त फरार आरोपी के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। एकत्रित साक्ष्य के आधार पर फरार आरोपी की तलाश एवं विवेचना कार्यवाही जारी है। उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय, उप निरीक्षक ख्रीस्तोफर टोप्पो, प्रधान आरक्षक पुष्पेंद्र, रामेश्वर, आरक्षक हरेंद्र, रवि एवं टीम की भूमिका रही। प्रेस नोट छतरपुर पुलिस *थाना सिविल लाइन पुलिस की अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही- फोरलेन ब्रिज के पास कार से 37 पेटी, 333 लीटर अवैध शराब एवं प्रयुक्त विटारा ब्रेजा कार कीमत करीब 9 लाख रुपए किये जप्त* पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ संग्रह, विक्रय एवं परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे नशाखोरों के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्यवाही की जा रही है। थाना सिविल लाइन पुलिस को आज प्रातः रोड पेट्रोलिंग के दौरान अवैध शराब तस्करी संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान नई तहसील फोरलेन ब्रिज के पास पहुंची। संदिग्ध कार को चेक करने पर अवैध शराब पाई गई। कार से 37 पेटी, मात्रा 333 लीटर अवैध शराब एवं विटारा ब्रेजा कार कुल कीमत करीब 9 लाख रुपये जप्त की गई। अवैध शराब तस्करी में संलिप्त फरार आरोपी के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। एकत्रित साक्ष्य के आधार पर फरार आरोपी की तलाश एवं विवेचना कार्यवाही जारी है। उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय, उप निरीक्षक ख्रीस्तोफर टोप्पो, प्रधान आरक्षक पुष्पेंद्र, रामेश्वर, आरक्षक हरेंद्र, रवि एवं टीम की भूमिका रही।1
- मड़ावरा विकास खंड में लंबे समय से जमे ग्राम विकास अधिकारी का तबादला मड़ावरा विकास खंड में लंबे समय से जमे ग्राम विकास अधिकारी का तबादला ललितपुर। मड़ावरा विकास खंड में लंबे समय से तैनात ग्राम विकास अधिकारी का आखिरकार तबादला कर दिया गया है। लंबे समय से एक ही विकास खंड में कार्यरत रहने के कारण उनका नाम लगातार चर्चा में बना हुआ था। अब विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के बाद उन्हें मड़ावरा से स्थानांतरित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि संबंधित ग्राम विकास अधिकारी काफी समय से मड़ावरा विकास खंड में अपनी सेवाएं दे रहे थे। स्थानांतरण के बाद विकास खंड में नए ग्राम विकास अधिकारी की तैनाती की जाएगी। विभागीय स्तर पर इस कार्रवाई को सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया जा रहा है। हालांकि, अभी विभाग की ओर से स्थानांतरण के विस्तृत कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।1
- जीजा की पिटाई से साले की मौत : बस स्टैंड पर मारपीट के बाद मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित बस स्टैंड के पास मंगलवार सुबह जीजा और साले के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद के दौरान हुई मारपीट में साला गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। ललितपुर शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड के पास मंगलवार सुबह किसी बात को लेकर जीजा और साले के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट होने लगी। मारपीट में साला देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को 108 एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। लेकिन इलाज के दौरान देवेंद्र ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।2