कपासन कस्बे में छापा डालने आई पुलिस,दरवाजे के बाहर खड़ी रही,कथित फोन कॉल से बेरंग लौटी च्यवन आश्रम के पास राजस्थान ग्रामीण बड़ौदा के ऊपर निजी फ्लैट में सर्च,अंदर थे रसूखदार लोग* जयपुर/चित्तौड़गढ़,31/07/2026, चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन शहर में पुराना उदयपुर रोड स्थित च्यवन आश्रम के पास राजस्थान ग्रामीण बड़ौदा बैंक के ऊपर निजी फ्लैट में बुधवार रात संदिग्ध गतिविधियों को लेकर हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार कुछ लोगों को फ्लैट में संदिग्ध गतिविधियां करते देखा गया, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कपासन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब फ्लैट का दरवाजा खटखटाया तो वह अंदर से बंद पाया गया। पुलिस करीब 1 घंटे तक दरवाजे के बाहर खड़ी रही। इस दौरान अंदर मौजूद लोगों से फोन पर बातचीत भी करती रही। बाद में नगर के पुलिसकर्मी ने फोन पर बात की तो फ्लैट का दरवाजा अंदर से खुला। 3-4 पुलिसकर्मी अंदर दाखिल हुए और लगभग आधे घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। सूत्रों के अनुसार फ्लैट में नगर के कुछ रसूखदार और प्रतिष्ठित लोग मौजूद थे, जिनकी नेताओं और पुलिस में अच्छी खासी पकड़ है इसीलिए हमारे मीडियाकर्मियों ने अंदर जाने की कोशिश की तो उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। सर्च के बाद पुलिस बिना कोई कार्रवाई के वापस लौट गई। इस संबंध में चित्तौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि कपासन में पुलिस के बेरंग लौटने के मामले में वीडियो मिले हैं। मामले की जांच की जा रही है। यदि कोई गड़बड़ है तो किसी को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं कपासन थानाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी लेकिन जांच के बाद सूचना मिथ्या निकली। इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को सट्टा खेले जाने की सूचना मिली थी। एक घंटे तक इंतजार के बाद भी अंदर की गतिविधियों के बारे में न तो मीडिया को बताया न ही स्थानीय लोगों को । यदि फ्लैट में कुछ गलत नहीं था तो अंदर मौजूद लोग सीढ़ी और पास के विशेष समुदाय के मकान के रास्ते से क्यों उतरे और उतरने के बाद पुलिस ने पुराना उदयपुर रोड श्रेत्र कि बिजली बंद करवा कर अपने संरक्षण में जिसे निकाला वो लोग कौन थे बाकी आस पास के लोगों को सभी व्यक्तियों की पहचान पता है मगर कपासन पुलिस चित्तौड़गढ़ जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव के अपराध पर रोकथाम लगाने की कड़ी में बाधा तो नहीं बन रही है, 2 दिन बीत जाने के बाद भी पूरे घटनाक्रम को लेकर नगर में तरह-तरह की चर्चाएं भी अब आम हो गई हैं और कुछ पुलिसकर्मियों की इस तरह से अपराधियों और सट्टेबाजों से मित्रता पर भी उंगली उठ रही हैं !
कपासन कस्बे में छापा डालने आई पुलिस,दरवाजे के बाहर खड़ी रही,कथित फोन कॉल से बेरंग लौटी च्यवन आश्रम के पास राजस्थान ग्रामीण बड़ौदा के ऊपर निजी फ्लैट में सर्च,अंदर थे रसूखदार लोग* जयपुर/चित्तौड़गढ़,31/07/2026, चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन शहर में पुराना उदयपुर रोड स्थित च्यवन आश्रम के पास राजस्थान ग्रामीण बड़ौदा बैंक के ऊपर निजी फ्लैट में बुधवार रात संदिग्ध गतिविधियों को लेकर हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार कुछ लोगों को फ्लैट में संदिग्ध गतिविधियां करते देखा गया, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कपासन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब फ्लैट का दरवाजा खटखटाया तो वह अंदर से बंद पाया गया। पुलिस करीब
1 घंटे तक दरवाजे के बाहर खड़ी रही। इस दौरान अंदर मौजूद लोगों से फोन पर बातचीत भी करती रही। बाद में नगर के पुलिसकर्मी ने फोन पर बात की तो फ्लैट का दरवाजा अंदर से खुला। 3-4 पुलिसकर्मी अंदर दाखिल हुए और लगभग आधे घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। सूत्रों के अनुसार फ्लैट में नगर के कुछ रसूखदार और प्रतिष्ठित लोग मौजूद थे, जिनकी नेताओं और पुलिस में अच्छी खासी पकड़ है इसीलिए हमारे मीडियाकर्मियों ने अंदर जाने की कोशिश की तो उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। सर्च के बाद पुलिस बिना कोई कार्रवाई के वापस लौट गई। इस संबंध में चित्तौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि कपासन
में पुलिस के बेरंग लौटने के मामले में वीडियो मिले हैं। मामले की जांच की जा रही है। यदि कोई गड़बड़ है तो किसी को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं कपासन थानाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी लेकिन जांच के बाद सूचना मिथ्या निकली। इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को सट्टा खेले जाने की सूचना मिली थी। एक घंटे तक इंतजार के बाद भी अंदर की गतिविधियों के बारे में न तो मीडिया को बताया न ही स्थानीय लोगों को । यदि फ्लैट में कुछ गलत नहीं था तो अंदर मौजूद लोग सीढ़ी और पास के विशेष समुदाय के
मकान के रास्ते से क्यों उतरे और उतरने के बाद पुलिस ने पुराना उदयपुर रोड श्रेत्र कि बिजली बंद करवा कर अपने संरक्षण में जिसे निकाला वो लोग कौन थे बाकी आस पास के लोगों को सभी व्यक्तियों की पहचान पता है मगर कपासन पुलिस चित्तौड़गढ़ जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव के अपराध पर रोकथाम लगाने की कड़ी में बाधा तो नहीं बन रही है, 2 दिन बीत जाने के बाद भी पूरे घटनाक्रम को लेकर नगर में तरह-तरह की चर्चाएं भी अब आम हो गई हैं और कुछ पुलिसकर्मियों की इस तरह से अपराधियों और सट्टेबाजों से मित्रता पर भी उंगली उठ रही हैं !
- महिला सुरक्षा के लिए डिकॉय ऑपरेशन सादे वस्त्रों में महिला पुलिसकर्मियों की पांच विशेष टीमों ने शहर के प्रमुख स्थलों पर की कार्रवाई, चार मनचले गिरफ्तार। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली छेड़छाड़ और अभद्रता की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में गुरुवार शाम को कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों को सादे वस्त्रों में तैनात कर डिकॉय ऑपरेशन चलाया गया। अभियान के तहत पांच विशेष पुलिस टीमों का गठन कर शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान महिलाओं व छात्राओं से छेड़छाड़, फब्तियां कसने एवं अभद्र व्यवहार करने वाले चार मनचलों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई। डिकॉय ऑपरेशन के तहत गठित प्रत्येक टीम में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की दो-दो महिला कांस्टेबल सादे वस्त्रों में तैनात की गईं, जिनके साथ पुरुष पुलिसकर्मी भी सुरक्षा एवं कार्रवाई के लिए मौजूद रहे। टीमों ने शहर के प्रताप नगर चौराहा, रेलवे स्टेशन, दिल्ली गेट, चामटी खेड़ा चौराहा तथा अभिमन्यु पार्क जैसे संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी। पार्क जैसे संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी। महिला पुलिसकर्मियों ने आम छात्राओं एवं महिलाओं की तरह सामान्य रूप से इन स्थानों पर मौजूद रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। जैसे ही कुछ युवकों द्वारा महिलाओं से अभद्र व्यवहार एवं फब्तियां कसने की घटनाएं सामने आईं, मौके पर मौजूद पुलिस टीमों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अभियान के दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की तथा युवाओं को महिला सम्मान एवं कानून का पालन करने के संबंध में समझाइश भी दी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महिला सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर इस प्रकार के विशेष अभियान संचालित किए जाएंगे, ताकि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यदि कहीं भी महिलाओं से छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार या अन्य आपराधिक गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे त्वरित कार्रवाई कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जा सकें।1
- ग्राम पंचायत साड़ास में आंगनबाड़ी सहायिका के सेवानिवृत्त कार्यक्रम कार्यकर्त्ताओ द्वारा माला पहनाकर स्वागत1
- बदहाल सड़क से आमजन परेशान राह पर चलना हुआ दुभर , अधिकारी ने सुनी लोगो की पीड़ा गंगरार उपखंड के ग्राम पंचायत साडास में गैर के चौक से बालाजी तक का सड़क मार्ग पूर्ण रूप से बदहाली का शिकार हो चुका है इस रास्ते पर काफ़ी लोगों का किसानों का छात्र छात्राओं का आना जाना लगा रहता हे , इस मार्ग में एक रा.उच्च माध्यमिक विद्यालय व आयुर्वेदिक चिकित्सालय है आगे एक प्रसिद्ध बालाजी का मंदिर हैजर्जर पड़े संपर्क मार्ग को लेकर ग्रामीणों ने बताया है कि गांव तक पहुंचने के लिए रोजाना जान जोखिम में डालनी पड़ती है। बरसात में सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण स्थिति और गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि यही मार्ग क्षेत्र के सैकड़ों किसानों व विद्यार्थियों का प्रमुख रास्ता है। और अन्य भारी वाहन प्रतिदिन इसी सड़क से गुजरते हैं, लेकिन गहरे गड्ढों के कारण हादसों का खतरा लगातार बना रहता है। ग्रामीणों का दावा है कि कई बार वाहन असंतुलित हो चुके हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ जान का भी जोखिम उठाना पड़ता है। ग्रामीणों ने सड़क सुधार की मांग की है।।1
- आयुर्वेद चिकित्सा से सफल ईलाज की कहानी खुद की जुबानी,, भारतीय चिकित्सा आयुर्वेद की बढ़ रहा है जनता का विश्वास, विशेष जानकारी हेतु आप आयुष हॉस्पिटल आकाशवाणी चौराहा गांधी नगर चितौड़गढ़ में संपर्क करें 83020838351
- 2.0 का समापन: पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट के जरिए दिया नशामुक्त समाज का संदेश नीमच। "नशे से दूरी है ज़रूरी" अभियान 2.0 के अंतिम दिवस जिला पुलिस नीमच द्वारा आयोजित पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हुए नशे से दूर रहने का संदेश देना था। टूर्नामेंट के समापन अवसर पर फाइनल मुकाबला रोमांचक माहौल में खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करते हैं। नशे से दूर रहकर खेलों को अपनाने से न केवल व्यक्ति का भविष्य उज्ज्वल बनता है, बल्कि समाज भी सुरक्षित और स्वस्थ बनता है। कार्यक्रम में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति रही। जिला पुलिस ने सभी नागरिकों से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की। जिला पुलिस नीमच का "नशे से दूरी है ज़रूरी" अभियान 2.0 खेल, जनजागरूकता और सामाजिक सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।1
- चित्तौड़गढ़ में गुरु पूर्णिमा, सामाजिक सेवा, छात्र राजनीति और व्यापारिक गतिविधियां रहीं चर्चा में बालाजी प्रशिक्षण संस्थान में गुरु पूर्णिमा पर शस्त्र प्रदर्शन, अन्नपूर्णा भोजनशाला समिति की तीसरी वार्षिक आम सभा सम्पन्न, युवराज सिंह चौहान बने एनएसयूआई इकाई अध्यक्ष, फुटकर फल व्यवसायियों ने समझौते की शर्तें लागू करने की उठाई मांग1
- चित्तौड़गढ़ में गोलियों की गूंज! हिस्ट्रीशीटर परबू सिंह और पुलिस के बीच मुठभेड़, इलाके में मचा हड़कंप 🚨 बड़ी ब्रेकिंग: शक्ति, भक्ति, त्याग और बलिदान की पावन धरा चित्तौड़गढ़ से सनसनीखेज खबर! शंभूपुरा में पुलिस और हिस्ट्रीशीटर परबू सिंह के बीच हुई मुठभेड़, चली गोलियां, पैर में लगी गोली, पूरे जिले में हाई अलर्ट... जानिए आखिर क्या हुआ?1