Shuru
Apke Nagar Ki App…
महिलाओं के सपनों को कुचला गया बोले मोदी, बिल फेल होने का फायदा भी मोदी सरकार को, राहुल प्रियंका का हमला जारी और बीजेपी महिलाओं ने प्रदर्शन किया पुतला फूंका... देखिए महिला बिल पास न होने पर राजनीति महात्वाकांक्षा पूरी करने पैंतरे राजपथ न्यूज़ पर... महिलाओं के सपनों को कुचला गया बोले मोदी, बिल फेल होने का फायदा भी मोदी सरकार को, राहुल प्रियंका का हमला जारी और बीजेपी महिलाओं ने प्रदर्शन किया पुतला फूंका... देखिए महिला बिल पास न होने पर राजनीति महात्वाकांक्षा पूरी करने पैंतरे राजपथ न्यूज़ पर...
Rajpath News
महिलाओं के सपनों को कुचला गया बोले मोदी, बिल फेल होने का फायदा भी मोदी सरकार को, राहुल प्रियंका का हमला जारी और बीजेपी महिलाओं ने प्रदर्शन किया पुतला फूंका... देखिए महिला बिल पास न होने पर राजनीति महात्वाकांक्षा पूरी करने पैंतरे राजपथ न्यूज़ पर... महिलाओं के सपनों को कुचला गया बोले मोदी, बिल फेल होने का फायदा भी मोदी सरकार को, राहुल प्रियंका का हमला जारी और बीजेपी महिलाओं ने प्रदर्शन किया पुतला फूंका... देखिए महिला बिल पास न होने पर राजनीति महात्वाकांक्षा पूरी करने पैंतरे राजपथ न्यूज़ पर...
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- पांढुर्णा:-मांगें पूरी न होने पर 17 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित। पांढुर्णा: सौंसर में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। सौंसर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश शुक्ला के खिलाफ स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि कई बार प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। इससे नाराज होकर सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों ने 17 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं, जिससे आम जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और कब तक इस विवाद का समाधान निकल पाता है।1
- Post by Manohar agrval Agrawal2
- बैतूल से हजारों किलोमीटर दूर सीमा पार पहुंची संवेदनाएं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, की मदद से नेपाली युवक को मिला सम्मानजनक अंतिम सफर जब कोई नहीं था साथ, तब आगे आए हेमंत खंडेलवाल: 1800 किमी दूर नेपाल पहुंचेगी पार्थिव देह राष्ट्रीय हिंदू सेना ने निभाया मानवता का धर्म, नेपाली परिवार को संकट में दिया सहारा फोटो - बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि उनके लिए राजनीति केवल सत्ता का माध्यम नहीं, सेवा का संकल्प है। समय-समय पर उनकी दरियादिली और मानवीय संवेदनाएं सामने आती रही हैं, लेकिन इस बार जो उदाहरण सामने आया है, उसने इंसानियत की नई मिसाल कायम कर दी है। बैतूल से की गई यह मदद की देश की सीमाओं को पार करते हुए नेपाल तक पहुंची है। इस पूरे मामले में राष्ट्रीय हिंदू सेना और उसके प्रदेशाध्यक्ष दीपक मालवीय भी पीड़ित परिवार का सहारा बने। राष्ट्रीय हिंदू सेना के जिला मीडिया प्रमुख अंश अग्रवाल के अनुसार, नेपाल के कंचनपुर जिला, नगर पालिका भीमदत्त निवासी रमेश दमाई (उम्र 29 वर्ष), पिता हंसराम दमाई और माता मधू दमाई की 16 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे गंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजपुर मलकापुर के पास चलती ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई। रमेश अपनी दो भतीजियों और उनकी माताजी के साथ दिल्ली से चेन्नई की यात्रा कर रहा था, तभी अचानक पैर फिसलने से वह ट्रेन से नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। - राष्ट्रीय हिंदू सेना बनी सहारा घटना के बाद मृतक की माताजी ने पुलिस से मदद की अपील की। गंज थाना पुलिस ने इस मामले में राष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रदेशाध्यक्ष दीपक मालवीय से संपर्क किया। इसके बाद संगठन के सदस्य तत्काल हरकत में आए और मृतक के परिजनों से संपर्क कर गंज थाना पहुंचकर उनकी पीड़ा को समझा और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। - नेपाल ले जाने की जिद, आर्थिक स्थिति बनी बाधा राष्ट्रीय हिंदू सेना के जिलाध्यक्ष अनुज राठौर ने बताया कि मृतक के परिजनों की आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर थी कि वे शव को अपने देश नेपाल ले जाने में सक्षम नहीं थे। संगठन की ओर से उन्हें बैतूल में ही हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार करने का सुझाव दिया गया, लेकिन नेपाल में मौजूद अन्य परिजनों की इच्छा के चलते परिवार शव को अपने देश ले जाना चाहता था। - हेमंत खंडेलवाल आगे आए, उठाया पूरा खर्च इस संवेदनशील स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रदेशाध्यक्ष दीपक मालवीय ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल से संपर्क कर मदद की अपील की। हेमंत खंडेलवाल ने बिना देर किए तुरंत सहयोग प्रदान करने का निर्णय लिया और मृतक के शव को नेपाल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस सहित पूरे खर्च की जिम्मेदारी उठाई। शनिवार शाम 7 बजे परिवार के साथ मृतक के शव को राष्ट्रीय हिंदू सेना के पदाधिकारियों द्वारा एंबुलेंस से रवाना किया गया। उनकी इस पहल से एक असहाय परिवार को बड़ा सहारा मिला। - सेवा का कारवां, सीमा पार पहुंची इंसानियत यह पूरा घटनाक्रम इस बात का प्रमाण है कि सेवा का भाव यदि सच्चा हो तो वह सीमाओं में बंधा नहीं रहता। इस दौरान प्रांत सह संगठन मंत्री शुभम इंग्लिश सुभा।मिंगले, युवा मंत्री रोहित मालवीय, नगर युवा उपाध्यक्ष विदित मालवीय और सदस्य पीयूष सिहाने भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस सेवा कार्य में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।1
- न्यू वायरल वीडियो1
- Post by Namdev gujre Khabar bhart news1
- Post by 🌹Sahil Pathan🌹1
- शासन प्रशासन के निर्देश के बाद भी खेतों की नरवाई मे लगाई जा रही है,आगजनी की घटनाओं पर नहीं लग रहा अंकुश । नपा का एक फायर वाहन हुआ ख़राब एक वाहन लगातार बुझा रहा है आग मुलताई। इन दिनों लगातार आगजनी की घटनाएं सामने आ रही है अधिकांश जगहों पर खेतों की नरवाई मे आग लगाने से खेत की फसल कृषि उपकरण और भी अन्य सामान आगजनी का शिकार हो रहे है। जानकारी अनुसार एक दिन मे चार से पांच जगहों पर नपा की दमकल टीम आग बुझा रही है, बताया जा रहा है कि मुलताई नगर पालिका के पास दो दमकल वाहन है जिसमे से एक ख़राब हो जाने से सुधार के लिए बैतूल भेजा गया है वही बचा एक वाहन लगातार आग बुझाने मे लगा है। नगर पालिका की पीआईसी की बैठक मे नया फायर वाहन खरीदने का प्रस्ताव पिछली बैठक मे लिया गया था फिर भी पुराने वाहन कों सुधार कर काम चलाया जा रहा है। शासन प्रशासन के निर्देश के बाद भी नरवाई मे आग लगाई जा रही है जिससे नपा के एक फायर वाहन पर भार बढ़ गया है।1
- Post by Manohar agrval Agrawal1
- 😊😉😊1