सीबीएसई जॉइंट सेक्रेटरी एवं बेंगलुरु रीजन के क्षेत्रीय अधिकारी के सेवानिवृत्ति पर रॉयल इंटरनेशनल स्कूल खेड़ा में भव्य अभिनंदन समारोह.... हिंडौन सिटी। खेड़ा गांव स्थित रॉयल इंटरनेशनल स्कूल परिसर में बुधवार को एक विशेष सम्मान एवं अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कर्नाटक के बेंगलुरु में अपनी सेवाएं दे चुके सीबीएसई बोर्ड के जॉइंट सेक्रेटरी एवं बेंगलुरु रीजन के क्षेत्रीय अधिकारी मेडी निवासी लखन लाल मीना की गौरवपूर्ण सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित हुआ। समारोह में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं स्काउट गाइड ने सेवानिवृत जॉइंट सेक्रेटरी लखन लाल मीना एवं उनकी पत्नी का स्कूल के प्रवेश द्वार पर ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। सेवानिवृत अधिकारी मीना एवं उनकी पत्नी के परिसर में आगमन पर विद्यालय निदेशक डॉक्टर बबलेश मीना, प्रिंसिपल सोनिया चौधरी, छात्र-छात्रा, स्टॉप ने गुलदस्ता भेंट कर एवं तिलक लगाकर स्वागत किया। इस मौके पर खेड़ा क्रय-विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा, पूर्व सरपंच नंदकिशोर चौधरी, राज्य स्तर पर सम्मानित रिटायर्ड शिक्षक शीतल प्रसाद शुक्ला, ज्ञान सिंह चौधरी आदि पंच पटेलों ने सेवानिवृत जॉइंट सेक्रेटरी मीना का साफा माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर नागरिक अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने शिक्षा और सम्मान पर आधारित स्वागत गीत एवं मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। इस मौके पर वक्ताओं ने अपने संबोधन में सेवानिवृत्त अधिकारी के सेवाकाल के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान, प्रशासनिक दक्षता और सीबीएसई सुधारों में उनकी भूमिका की सराहना की। समारोह को संबोधित करते हुए सेवानिवृत शिक्षा अधिकारी लखन लाल मीना ने अपने सेवाकाल के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि खेड़ा जैसे ग्रामीण आंचल में स्थित रॉयल इंटरनेशनल स्कूल द्वारा दिए गए इस आत्मीय सम्मान से वे बेहद अभिभूत हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने और अनुशासन के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रिंसिपल चौधरी ने आए हुए सभी अतिथियों और ग्रामीणों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके पश्चात जलपान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
सीबीएसई जॉइंट सेक्रेटरी एवं बेंगलुरु रीजन के क्षेत्रीय अधिकारी के सेवानिवृत्ति पर रॉयल इंटरनेशनल स्कूल खेड़ा में भव्य अभिनंदन समारोह.... हिंडौन सिटी। खेड़ा गांव स्थित रॉयल इंटरनेशनल स्कूल परिसर में बुधवार को एक विशेष सम्मान एवं अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कर्नाटक के बेंगलुरु में अपनी सेवाएं दे चुके सीबीएसई बोर्ड के जॉइंट सेक्रेटरी एवं बेंगलुरु रीजन के क्षेत्रीय अधिकारी मेडी निवासी लखन लाल मीना की गौरवपूर्ण सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित हुआ। समारोह में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं स्काउट गाइड ने सेवानिवृत जॉइंट सेक्रेटरी लखन लाल मीना एवं उनकी पत्नी का स्कूल के प्रवेश द्वार पर ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। सेवानिवृत अधिकारी मीना एवं उनकी पत्नी के परिसर में आगमन पर विद्यालय निदेशक डॉक्टर बबलेश मीना, प्रिंसिपल सोनिया चौधरी, छात्र-छात्रा, स्टॉप ने गुलदस्ता भेंट कर एवं तिलक लगाकर स्वागत किया। इस मौके पर खेड़ा क्रय-विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा, पूर्व सरपंच नंदकिशोर चौधरी, राज्य स्तर पर सम्मानित रिटायर्ड शिक्षक शीतल प्रसाद शुक्ला, ज्ञान सिंह
चौधरी आदि पंच पटेलों ने सेवानिवृत जॉइंट सेक्रेटरी मीना का साफा माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर नागरिक अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने शिक्षा और सम्मान पर आधारित स्वागत गीत एवं मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। इस मौके पर वक्ताओं ने अपने संबोधन में सेवानिवृत्त अधिकारी के सेवाकाल के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान, प्रशासनिक दक्षता और सीबीएसई सुधारों में उनकी भूमिका की सराहना की। समारोह को संबोधित करते हुए सेवानिवृत शिक्षा अधिकारी लखन लाल मीना ने अपने सेवाकाल के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि खेड़ा जैसे ग्रामीण आंचल में स्थित रॉयल इंटरनेशनल स्कूल द्वारा दिए गए इस आत्मीय सम्मान से वे बेहद अभिभूत हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने और अनुशासन के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रिंसिपल चौधरी ने आए हुए सभी अतिथियों और ग्रामीणों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके पश्चात जलपान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
- सीबीएसई जॉइंट सेक्रेटरी एवं बेंगलुरु रीजन के क्षेत्रीय अधिकारी के सेवानिवृत्ति पर रॉयल इंटरनेशनल स्कूल खेड़ा में भव्य अभिनंदन समारोह.... हिंडौन सिटी। खेड़ा गांव स्थित रॉयल इंटरनेशनल स्कूल परिसर में बुधवार को एक विशेष सम्मान एवं अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कर्नाटक के बेंगलुरु में अपनी सेवाएं दे चुके सीबीएसई बोर्ड के जॉइंट सेक्रेटरी एवं बेंगलुरु रीजन के क्षेत्रीय अधिकारी मेडी निवासी लखन लाल मीना की गौरवपूर्ण सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित हुआ। समारोह में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं स्काउट गाइड ने सेवानिवृत जॉइंट सेक्रेटरी लखन लाल मीना एवं उनकी पत्नी का स्कूल के प्रवेश द्वार पर ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। सेवानिवृत अधिकारी मीना एवं उनकी पत्नी के परिसर में आगमन पर विद्यालय निदेशक डॉक्टर बबलेश मीना, प्रिंसिपल सोनिया चौधरी, छात्र-छात्रा, स्टॉप ने गुलदस्ता भेंट कर एवं तिलक लगाकर स्वागत किया। इस मौके पर खेड़ा क्रय-विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा, पूर्व सरपंच नंदकिशोर चौधरी, राज्य स्तर पर सम्मानित रिटायर्ड शिक्षक शीतल प्रसाद शुक्ला, ज्ञान सिंह चौधरी आदि पंच पटेलों ने सेवानिवृत जॉइंट सेक्रेटरी मीना का साफा माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर नागरिक अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने शिक्षा और सम्मान पर आधारित स्वागत गीत एवं मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। इस मौके पर वक्ताओं ने अपने संबोधन में सेवानिवृत्त अधिकारी के सेवाकाल के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान, प्रशासनिक दक्षता और सीबीएसई सुधारों में उनकी भूमिका की सराहना की। समारोह को संबोधित करते हुए सेवानिवृत शिक्षा अधिकारी लखन लाल मीना ने अपने सेवाकाल के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि खेड़ा जैसे ग्रामीण आंचल में स्थित रॉयल इंटरनेशनल स्कूल द्वारा दिए गए इस आत्मीय सम्मान से वे बेहद अभिभूत हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने और अनुशासन के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रिंसिपल चौधरी ने आए हुए सभी अतिथियों और ग्रामीणों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके पश्चात जलपान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।2
- हिंडौन शहर में पार्षद टिकट को लेकर कांग्रेस में नाराजगी सामने आई है। ब्लॉक अध्यक्ष एवं ब्लॉक महिला प्रकोष्ठ की नाजरिन ने हिंडौन विधायक पर टिकट वितरण में हेराफेरी के आरोप लगाए हैं। हिंडौन शहर में पार्षद टिकट को लेकर कांग्रेस में नाराजगी सामने आई है। ब्लॉक अध्यक्ष एवं ब्लॉक महिला प्रकोष्ठ की नाजरिन ने हिंडौन विधायक पर टिकट वितरण में हेराफेरी के आरोप लगाए हैं। नाजरिन ने कहा कि वह 10 वर्षों से पार्टी के लिए जी-तोड़ मेहनत करती आ रही हैं, लेकिन इतनी लंबी मेहनत के बाद भी उन्हें पार्षद चुनाव का टिकट नहीं मिल सका1
- हिंडौन के झारेडा रोड स्थित एक मकान में घुसे सांप को रामहरि और पवन मीणा ने सफल रेस्क्यू करते हुए लोगों को सांपों के बारे में जागरूक किया। आज 1 सितंबर को दोपहर 1 बजे हिंडौन सिटी के झारेडा रोड के पास स्वामी विवेकानंद स्कूल के पास स्थित उदय सिंह धाकड़ उर्फ सेठी भाई के मकान में लगभग 8 फीट लंबा एक धामन (रेट स्नेक) सांप घुस गया था। इसकी सूचना झारेड़ा निवासी राम हरी मीणा और पवन मीणा को दी गई तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर घर से निकल कर भाग रहे सांप को पकड़ कर उपस्थित लोगों को सांप की नस्ल के बारे में बताया और उसे पकड़कर जंगल में छोड़ने के लिए ले गए। कॉलोनी वासियों ने रेस्क्यू टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया और राहत की सांस ली। हिंडौन के झारेडा रोड स्थित एक मकान में घुसे सांप को रामहरि और पवन मीणा ने सफल रेस्क्यू करते हुए लोगों को सांपों के बारे में जागरूक किया। आज 1 सितंबर को दोपहर 1 बजे हिंडौन सिटी के झारेडा रोड के पास स्वामी विवेकानंद स्कूल के पास स्थित उदय सिंह धाकड़ उर्फ सेठी भाई के मकान में लगभग 8 फीट लंबा एक धामन (रेट स्नेक) सांप घुस गया था। इसकी सूचना झारेड़ा निवासी राम हरी मीणा और पवन मीणा को दी गई तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर घर से निकल कर भाग रहे सांप को पकड़ कर उपस्थित लोगों को सांप की नस्ल के बारे में बताया और उसे पकड़कर जंगल में छोड़ने के लिए ले गए। कॉलोनी वासियों ने रेस्क्यू टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया और राहत की सांस ली।1
- गोपालपुरा से राज राजेश्वरी कैला देवी की 16वीं पदयात्रा हुई रवाना। जैकारों से गूंजा आसमान गोपालपुरा से कैला देवी की 16वीं पदयात्रा रवाना। टोडाभीम करौली ग्राम गोपालपुरा से राजराजेश्वरी कैला देवी की 16वीं पदयात्रा बुधवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ रवाना हुई। पदयात्रा को जनप्रतिनिधि एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ. भवी मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पदयात्रा रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने राजराजेश्वरी कैला देवी के जयकारे लगाए, जिससे पूरा माहौल धर्ममय हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष पदयात्रा में शामिल हुए। श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए कैला देवी के लिए रवाना हुए।इस अवसर पर टोडाभीम कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामचरण मीणा, पंचायत समिति सदस्य दीपा मनीराम ठेकेदार खेड़ी, पूर्व सरपंच खेड़ी राम प्रसाद मीणा, शिवदयाल मीणा मेरेड़ा, कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष हनुमान गोपालपुरा, समाजसेवी गोपाल मीणा, ओपी खेड़ी, भप्पूराम मीणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया। ग्रामीणों ने माता कैला देवी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आयोजन को लेकर गोपालपुरा सहित आसपास के गांवों में भी उत्साह का माहौल रहा।1
- नगर निकाय चुनाव में कानून व्यवस्था रहेगी दुरुस्त: एएसपी रामकुमार कस्वां करौली। नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने की तैयारियां तेज कर दी हैं। करौली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार कस्वां ने कहा कि नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराए जाएंगे। एएसपी कस्वां ने कहा कि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा असामाजिक तत्वों और चुनाव में माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से लगातार गश्त, निगरानी और आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। मतदान के दौरान भी पर्याप्त पुलिस जाप्ता तैनात रहेगा, ताकि मतदाता बिना किसी भय या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। एएसपी ने आमजन से भी अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है।1
- सिकराय उपखंड मुख्यालय पर आज नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा के द्वारा प्रधान कार्यालय का उद्घाटन किया गया इस दौरान भाजपा के विधायक विक्रम और प्रभारी मनोज सहित दर्जनों वार्ड प्रभारी मौजूद रहे इस दौरान सभी की बैठक भी आयोजित हुई बैठक में विधायक ने कहा नगर निकाय के चुनाव हर हाल में जितने हैं और भाजपा पार्टी का ही बोर्ड बनाना है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद रहे सभी ने भाजपा पार्टी का बोर्ड बनाने का आश्वासन भी दिया है।1
- गंगापुर सिटी में महिला जागृति संस्थान द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का किया आयोजन लड्डू गोपाल जी एवं गणेश जी की आरती करके कार्यक्रम की विधि में शुरुआत की गंगापुर सिटी में महिला जागृति संस्थान द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का किया आयोजन लड्डू गोपाल जी एवं गणेश जी की आरती करके कार्यक्रम की विधि व शुरुआत की गंगापुर सिटी में महिला जागृति संस्थान द्वारा दिनांक 1 सितंबर 2026 को ऐतिहासिक रूप से श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव कार्यक्रम हायर सेकेंडरी पार्क में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से लड्डू गोपाल जी एवं गणेश जी की आरती करके कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। जिलाध्यक्ष डॉक्टर कुसुम गुप्ता ने बताया कि आज का यह उत्सव हमारे आपसी प्रेम आनंद और संगठन की शक्ति का प्रतीक है। जिस तरह आज हम सब ने पीले वस्त्र पहनकर लड्डू गोपाल जी को सभी महिलाओं ने वारी --वारी से झूला झूलाकर पुण्य लाभ कमाया। सभी ने जोश के साथ "हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की" जयकारे लगाए जिससे कि पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। भगवान श्री कृष्ण का जीवन हमें यही सिखाता है की परिस्थितियों चाहे जैसी भी हो हमें अपने कर्तव्य के पद से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए एवं श्री कृष्ण के दिखाए धर्म,सत्य, एवं निस्वार्थ सेवा के मार्ग पर चलेंगे, आपस में प्रेम सहयोग की भावना को बढ़ाते हुए समाज के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। संयोजक मंडल सुषमा जैन, सीमा गुप्ता, ममता सैनी ने बताया कि इस पावन अवसर पर विभिन्न मनोरंजक खेल आयोजित किए गए। सभी से प्रश्नोत्तरी पूछी गई। सभी विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सभी महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं भजनों का आनंद लिया। महामंत्री अर्चना गोयल एवं मंत्री सोना सिंघल ने बताया कि लोकतंत्र की असली ताकत अपना वोट है। 11 सितंबर को होने वाले चुनाव में मतदान करके अपना कर्तव्य निभाये। सही प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान जरूर करें। सभी को मतदान करने के लिए संकल्प दिलाया गया। मंच संचालन इंजीनियर महेश गुप्ता सर्वेयर ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित ---- आकांक्षा अग्रवाल, अर्चना गोयल,सोना सिंघल, सुषमा जैन,सीमा गुप्ता,ममता सैनी, मीना गुप्ता अंजली दुबे, महादेवी वर्मा, ,लक्ष्मी जोशी, सीमा गुप्ता, मीनाक्षी शर्मा,नूतन गुप्ता, दिव्या,गायत्री जोशी, ममता गुप्ता, सीमा सिंघल,आशा सिंघल तारा देवी वंदना सिंघल,निधि,सुरभी, प्रज्ञा ,ममता , सुनीता, सीमा, मेघा जायसवाल, ममता सैनी, सुपिता मांझ़ीवाल रेनू , रानी,वीना पटेल,सुमन बंसल, चंचल देवी गुप्ता, मोना बिंदल,पुष्पा बंसल, तुलसी खंडेलवाल, कृष्णा सैनी सुषमा,आदि सैकड़ो महिला उपस्थित रही1
- किरवाड़ा मोड़ पर भीषण सड़क हादसा: मिनी बस की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत, परिवार में छाया मातम.... हिंडौन सिटी। किरवाड़ा मोड़ के पास बुधवार को एक अनियंत्रित मिनी बस की जोरदार टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के गांव और घर में कोहराम मच गया। खेड़ा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच नंदकिशोर चौधरी ने बताया कि खेड़ा गांव निवासी 28 वर्षीय लक्ष्मी नारायण महावर पुत्र सूका अपने रिश्तेदारों के यहां किशोरपुर गया हुआ था। वहां से वह अपने दो रिश्तेदार 60 वर्षीय भगवत राम और उनकी पत्नी भगवानी निवासी किशोरपुर थाना पीलोदा को अपनी बाइक पर बैठाकर नांगल पहाड़ी स्थित देवस्थान में दर्शन के लिए जा रहा था। तीनों हंसी-खुशी सफर तय कर रहे थे, लेकिन किरवाड़ा मोड़ के पास सामने से अत्यधिक तेज गति और लापरवाही से आ रही एक निजी बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों सवार सड़क पर जा गिरे। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और शवों को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही मौके पर हिंडौन,श्री महावीरजी और बालघाट पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और तीनों शवों को कब्जे में लेकर नजदीकी अस्पताल बालघाट की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है और फरार बस चालक की तलाश शुरू कर दी है। एक ही परिवार और रिश्तेदारी से जुड़े तीन लोगों की अचानक हुई इस असामयिक मौत से खेड़ा गांव और किशोरपुर में मातम छाया हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर गहरा शोक व्यक्त किया जा रहा है। इधर सूचना पर खेड़ा क्रय-विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा, पूर्व सरपंच नंदकिशोर चौधरी, राज्य स्तर पर सम्मानित रिटायर्ड शिक्षक शीतल प्रसाद शुक्ला, ज्ञान सिंह चौधरी आदि मृतक युवक के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। परिजनों ने बताया कि खेड़ा गांव निवासी मृतक युवक लक्ष्मी नारायण महावर के दो बेटियां हैं और उनकी पत्नी फिलहाल गर्भवती है।2