logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हिंडौन शहर में पार्षद टिकट को लेकर कांग्रेस में नाराजगी सामने आई है। ब्लॉक अध्यक्ष एवं ब्लॉक महिला प्रकोष्ठ की नाजरिन ने हिंडौन विधायक पर टिकट वितरण में हेराफेरी के आरोप लगाए हैं। हिंडौन शहर में पार्षद टिकट को लेकर कांग्रेस में नाराजगी सामने आई है। ब्लॉक अध्यक्ष एवं ब्लॉक महिला प्रकोष्ठ की नाजरिन ने हिंडौन विधायक पर टिकट वितरण में हेराफेरी के आरोप लगाए हैं। नाजरिन ने कहा कि वह 10 वर्षों से पार्टी के लिए जी-तोड़ मेहनत करती आ रही हैं, लेकिन इतनी लंबी मेहनत के बाद भी उन्हें पार्षद चुनाव का टिकट नहीं मिल सका

5 hrs ago
user_Hanis Sheikh
Hanis Sheikh
हिंडौन, करौली, राजस्थान•
5 hrs ago

हिंडौन शहर में पार्षद टिकट को लेकर कांग्रेस में नाराजगी सामने आई है। ब्लॉक अध्यक्ष एवं ब्लॉक महिला प्रकोष्ठ की नाजरिन ने हिंडौन विधायक पर टिकट वितरण में हेराफेरी के आरोप लगाए हैं। हिंडौन शहर में पार्षद टिकट को लेकर कांग्रेस में नाराजगी सामने आई है। ब्लॉक अध्यक्ष एवं ब्लॉक महिला प्रकोष्ठ की नाजरिन ने हिंडौन विधायक पर टिकट वितरण में हेराफेरी के आरोप लगाए हैं। नाजरिन ने कहा कि वह 10 वर्षों से पार्टी के लिए जी-तोड़ मेहनत करती आ रही हैं, लेकिन इतनी लंबी मेहनत के बाद भी उन्हें पार्षद चुनाव का टिकट नहीं मिल सका

More news from राजस्थान and nearby areas
  • हिंडौन सिटी के राजकीय जिला अस्पताल में निशुल्क दवा योजना पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। हिंडौन सिटी के राजकीय जिला अस्पताल में निशुल्क दवा योजना पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल में दवाइयों का स्टॉक भरपूर बताया जा रहा है, फिर भी मरीजों को जरूरी दवाइयां नहीं मिल रही हैं। आरोप है कि ऑनलाइन रिकॉर्ड में कई दवाइयों के बैच नंबर दिखाई नहीं दे रहे हैं। स्टॉक और ऑनलाइन रिकॉर्ड में अंतर होने से दवा वितरण व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। मरीजों ने मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय करने और निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराने की मांग की है। अब देखना होगा कि अस्पताल प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
    1
    हिंडौन सिटी के राजकीय जिला अस्पताल में निशुल्क दवा योजना पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
हिंडौन सिटी के राजकीय जिला अस्पताल में निशुल्क दवा योजना पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
अस्पताल में दवाइयों का स्टॉक भरपूर बताया जा रहा है, फिर भी मरीजों को जरूरी दवाइयां नहीं मिल रही हैं।
आरोप है कि ऑनलाइन रिकॉर्ड में कई दवाइयों के बैच नंबर दिखाई नहीं दे रहे हैं।
स्टॉक और ऑनलाइन रिकॉर्ड में अंतर होने से दवा वितरण व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
मरीजों ने मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय करने और निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराने की मांग की है।
अब देखना होगा कि अस्पताल प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
    user_Hanis Sheikh
    Hanis Sheikh
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • टोडाभीम। ग्राम पंचायत नांगलशेरपुर में बुधवार को आमबस्ती के सहयोग से एक दिवसीय कन्हैया दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में गायक कलाकारों ने धार्मिक एवं पौराणिक रचनाओं की शानदार प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। खोहल्या टोंक के मेडिया लखपत मीणा, झारेड़ा हिण्डौन के रमसी मीणा तथा नांगलशेरपुर पार्टी के मेडिया सुरेश-रीतेश ने धार्मिक-पौराणिक रचनाओं के साथ समाज में व्याप्त विभिन्न कुरीतियों पर आधारित स्वरचित रचनाएं प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। दंगल में हजारों की संख्या में महिला-पुरुषों ने पहुंचकर कार्यक्रम का आनंद लिया। समापन अवसर पर ग्रामीण पंच-पटेलों ने सभी दंगल पार्टियों के मेडियाओं का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश मीणा ने तीनों पार्टियों को एक-एक आधुनिक वाद्ययंत्र (डफ) भेंट किया। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।
    1
    टोडाभीम। ग्राम पंचायत नांगलशेरपुर में बुधवार को आमबस्ती के सहयोग से एक दिवसीय कन्हैया दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में गायक कलाकारों ने धार्मिक एवं पौराणिक रचनाओं की शानदार प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
खोहल्या टोंक के मेडिया लखपत मीणा, झारेड़ा हिण्डौन के रमसी मीणा तथा नांगलशेरपुर पार्टी के मेडिया सुरेश-रीतेश ने धार्मिक-पौराणिक रचनाओं के साथ समाज में व्याप्त विभिन्न कुरीतियों पर आधारित स्वरचित रचनाएं प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। दंगल में हजारों की संख्या में महिला-पुरुषों ने पहुंचकर कार्यक्रम का आनंद लिया।
समापन अवसर पर ग्रामीण पंच-पटेलों ने सभी दंगल पार्टियों के मेडियाओं का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश मीणा ने तीनों पार्टियों को एक-एक आधुनिक वाद्ययंत्र (डफ) भेंट किया। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।
    user_Kailash sattavan
    Kailash sattavan
    Repoter टोडाभीम, करौली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • आज और कल में प्रत्याशी ले सकते हैं अपना आवेदन पत्र वापस सिकराय में 25 वार्डों के लिए नामांकन प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी हैं। जिसके चलते आज और कल नामांकन वापस प्रत्याशी ले सकते हैं ऐसे में एसडीएम कार्यालय में दिनभर पुलिस के आला अधिकारी और दर्जनों पुलिस के जवान मौजूद रहे इस दौरान बड़ी संख्या में प्रत्याशी भी मौजूद रहे जिनके मौजूदगी में उनके फार्म की जांच की गई ऐसे में अब लगभग 132 प्रत्याशी मैदान में है और आज और काल में अगर कोई प्रत्याशी अपना फार्म वापस लेता है तो और भी प्रत्याशियों की संख्या घट सकती है।
    2
    आज और कल में प्रत्याशी ले सकते हैं अपना आवेदन पत्र वापस
सिकराय में 25 वार्डों के लिए नामांकन प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी हैं। जिसके चलते आज और कल नामांकन वापस प्रत्याशी ले सकते हैं ऐसे में एसडीएम कार्यालय में दिनभर पुलिस के आला अधिकारी और दर्जनों पुलिस के जवान मौजूद रहे इस दौरान बड़ी संख्या में प्रत्याशी भी मौजूद रहे जिनके मौजूदगी में उनके फार्म की जांच की गई ऐसे में अब लगभग 132 प्रत्याशी मैदान में है और आज और काल में अगर कोई प्रत्याशी अपना फार्म वापस लेता है तो और भी प्रत्याशियों की संख्या घट सकती है।
    user_पुष्पेन्द्र घूमना
    पुष्पेन्द्र घूमना
    Sikrai, Dausa•
    15 hrs ago
  • श्री महावीर जी स्टेशन पर बंदर ने लुटाए 40 हजार रुपए, महिला यात्री का छीना था पर्स, वीडियो वायरल कोटा। कोटा मंडल के श्री महावीर जी स्टेशन पर मंगलवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया यहां है। यहां पर एक बंदर ने एक महिला का पर्स पर छीन लिया। यह पर्स लेकर बंदर फुट ओवर ब्रिज के टीन शेड पर बैठ गया। यहां से बंदर ने पर्स खोलकर इसके अंदर रखे करीब 40 हजार रुपए लूटाना शुरू कर दिया। करीब 15 मिनट तक बंदर ने 500, 200 और 100 के नोट हवा में उड़ता रहा। मामले का पता चलने पर स्टेशन स्टाफ और यात्री मौके पर एकत्रित हो गए। बाद में यात्रियों और स्टेशन स्टाफ ने बंदर द्वारा फेके रुपयों को एकत्रित करना शुरू किया। स्टेशन भवन की छत, प्लेटफार्म और कई जगह उड़े इन नोटों को एकत्रित कर महिला को सौंपा गया। इसके बाद लोगों ने बड़ी मुश्किल से बंदर से पर्स छुड़ाया। खाली समझ कर बंदर ने भी पर्स को फेंक दिया। पर्स में अभी भी करीब 11 हजार रुपए बाकी थे। यह पैसे पर्स की दूसरी जेब में रखे होने के कारण बच गए। कोटा से गई थी महिला स्टेशन स्टाफ ने बताया कि यह महिला कोटा से ही जनशताब्दी ट्रेन से श्री महावीर जी पहुंची थी। नोट लूटते देख महिला काफी परेशान हो गई। बाद में पैसे वापस मिलने पर महिला ने राहत की सांस ली। हालांकि इसमें भी महिला को हजार रुपए कम मिले। काफी तलाश के बाद भी यह पैसे नहीं मिले। इस घटना का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बंदर पैसे लुटाता और पर्स लेकर फुट ओवर ब्रिज के टीन शेड पर बैठा नजर आ रहा है। बंदरों का आतंक यात्रियों ने बताया कि श्री महावीर जी स्टेशन पर बंदरों का भारी आतंक है। बड़ी संख्या में बंदर यहां यात्रियों का सामान छीन कर भाग जाते हैं। विरोध करने पर यह बंदर कई बार यात्रियों को काट भी लेते हैं। मामले की कई बार शिकायत की गई। लेकिन समस्या का ठोस समाधान आज तक नहीं हुआ।
    1
    श्री महावीर जी स्टेशन पर बंदर ने लुटाए  40 हजार रुपए,
महिला यात्री का छीना था पर्स,
वीडियो वायरल
कोटा। कोटा मंडल के श्री महावीर जी स्टेशन पर मंगलवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया यहां है। यहां पर एक बंदर ने एक महिला का पर्स पर छीन लिया। यह पर्स लेकर बंदर फुट ओवर ब्रिज के टीन शेड पर बैठ गया।
यहां से बंदर ने पर्स खोलकर इसके अंदर रखे करीब 40 हजार रुपए लूटाना शुरू कर दिया।  
करीब 15  मिनट तक बंदर ने 500, 200 और 100 के नोट हवा में उड़ता रहा।
मामले का पता चलने पर स्टेशन स्टाफ और यात्री मौके पर एकत्रित हो गए। बाद में यात्रियों और स्टेशन स्टाफ ने बंदर द्वारा फेके रुपयों को एकत्रित करना शुरू किया।
स्टेशन भवन की छत, प्लेटफार्म और कई जगह उड़े इन नोटों को एकत्रित कर महिला को सौंपा गया।
इसके बाद लोगों ने बड़ी मुश्किल से बंदर से पर्स छुड़ाया। खाली समझ कर बंदर ने भी पर्स को फेंक दिया।
पर्स में अभी भी करीब 11 हजार रुपए बाकी थे। यह पैसे पर्स की दूसरी जेब में रखे होने के कारण बच गए। 
कोटा से गई थी महिला
स्टेशन स्टाफ ने बताया कि यह महिला कोटा से ही जनशताब्दी ट्रेन से श्री महावीर जी पहुंची थी। नोट लूटते देख महिला काफी परेशान हो गई। बाद में पैसे वापस मिलने पर महिला ने राहत की सांस ली। हालांकि इसमें भी महिला को हजार रुपए कम मिले। काफी तलाश के बाद भी यह पैसे नहीं मिले। 
इस घटना का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बंदर पैसे लुटाता और पर्स लेकर फुट ओवर ब्रिज के टीन शेड पर बैठा नजर आ रहा है। 
बंदरों का आतंक 
यात्रियों ने बताया कि श्री महावीर जी स्टेशन पर बंदरों का भारी आतंक है। बड़ी संख्या में बंदर यहां यात्रियों का सामान छीन कर भाग जाते हैं। विरोध करने पर यह बंदर कई बार यात्रियों को काट भी लेते हैं। मामले की कई बार शिकायत की गई। लेकिन समस्या का ठोस समाधान आज तक नहीं हुआ।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • गंगापुर सिटी में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अंतर्गत पौधे वितरित कर रक्षा सूत्र बांधा पर्यावरण संरक्षण पर राष्ट्र रक्षा का दिलाए संकल्प गंगापुर सिटी पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अंतर्गत पौधे वितरित कर रक्षा सूत्र बांधा, पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्र रक्षा का दिलाया संकल्प गंगापुर सिटी। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत “हर घर पौधा, हर घर फल” का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से समाजसेविका एवं नारी शक्ति प्रमुख अंजना रावत ने पौधे वितरित किए। इस दौरान विभिन्न संगठनों के सदस्यों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें पर्यावरण, समाज एवं राष्ट्र की रक्षा का संकल्प दिलाया गया। अंजना रावत ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। अधिक से अधिक पौधारोपण करने से पर्यावरण में हरियाली बढ़ेगी और स्वच्छ एवं शुद्ध वातावरण मिलेगा। वहीं, फलदार पौधों से प्राप्त फल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं। नियमित रूप से पौष्टिक फलों का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में भी सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि “हर घर पौधा, हर घर फल” अभियान के माध्यम से प्रत्येक परिवार को पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल के लिए प्रेरित किया जा रहा है। रक्षा सूत्र बांधकर लोगों को अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करते हुए राष्ट्र रक्षा, पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा के लिए समर्पित रहने का संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. रश्मि जैन, मोनिका जैन, अंतर्राष्ट्रीय तहसील इकाई अध्यक्ष रेखा गुप्ता सहित वर्धमान हॉस्पिटल के स्वास्थ्य कर्मियों एवं विभिन्न संगठनों के सदस्यों को रक्षा सूत्र बांधे गए तथा पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य रक्षाबंधन पर्व को भाई-बहन के स्नेह तक सीमित न रखते हुए प्रकृति, पर्यावरण, समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों की रक्षा के संकल्प के रूप में मनाना रहा।
    1
    गंगापुर सिटी में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अंतर्गत पौधे वितरित कर रक्षा सूत्र बांधा पर्यावरण संरक्षण पर राष्ट्र रक्षा का दिलाए संकल्प
गंगापुर सिटी पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अंतर्गत पौधे वितरित कर रक्षा सूत्र बांधा, पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्र रक्षा का दिलाया संकल्प
गंगापुर सिटी। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत “हर घर पौधा, हर घर फल” का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से समाजसेविका एवं नारी शक्ति प्रमुख अंजना रावत ने पौधे वितरित किए। इस दौरान विभिन्न संगठनों के सदस्यों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें पर्यावरण, समाज एवं राष्ट्र की रक्षा का संकल्प दिलाया गया।
अंजना रावत ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। अधिक से अधिक पौधारोपण करने से पर्यावरण में हरियाली बढ़ेगी और स्वच्छ एवं शुद्ध वातावरण मिलेगा। वहीं, फलदार पौधों से प्राप्त फल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं। नियमित रूप से पौष्टिक फलों का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में भी सहायता मिलती है।
उन्होंने कहा कि “हर घर पौधा, हर घर फल” अभियान के माध्यम से प्रत्येक परिवार को पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल के लिए प्रेरित किया जा रहा है। रक्षा सूत्र बांधकर लोगों को अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करते हुए राष्ट्र रक्षा, पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा के लिए समर्पित रहने का संकल्प भी दिलाया गया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. रश्मि जैन, मोनिका जैन, अंतर्राष्ट्रीय तहसील इकाई अध्यक्ष रेखा गुप्ता सहित वर्धमान हॉस्पिटल के स्वास्थ्य कर्मियों एवं विभिन्न संगठनों के सदस्यों को रक्षा सूत्र बांधे गए तथा पौधे वितरित किए गए।
कार्यक्रम का उद्देश्य रक्षाबंधन पर्व को भाई-बहन के स्नेह तक सीमित न रखते हुए प्रकृति, पर्यावरण, समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों की रक्षा के संकल्प के रूप में मनाना रहा।
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    12 hrs ago
  • स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक चुनाव के लिए हर स्तर पर प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें – जिला निर्वाचन अधिकारी,संवेदनशील एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर विशेष निगरानी, मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश नगरीय निकाय आम चुनाव-2026- सवाई माधोपुर, 2 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में बुधवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर गंगापुर सिटी के कक्ष में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निर्वाचन प्रबंधन, कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, आदर्श आचार संहिता तथा संवेदनशील एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव को पूर्ण निष्पक्षता, निर्भीकता एवं स्वतंत्रता के साथ सम्पन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ निर्वाचन से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतें। उन्होंने सभी संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का भौतिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने तथा संवेदनशील एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव को प्रभावित करने वाले संभावित असामाजिक तत्वों के विरुद्ध समय रहते आवश्यक निवारक एवं कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। *मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं पुख्ता करने के निर्देश* जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान दलों एवं मतदाताओं के लिए स्वच्छ शौचालय, साफ-सफाई, पेयजल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, फॉगिंग तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर प्रवेश एवं निकास व्यवस्था को सुचारू रखने तथा दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केन्द्रों के आसपास निर्धारित 100 एवं 200 मीटर की परिधि का स्पष्ट चिन्हांकन करवाने तथा मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक पहुंचने में सुविधा के लिए आवश्यक दिशा-सूचक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन आयोग की सभी गाइडलाइन की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने पर जोर दिया। *आचार संहिता की पालना पर विशेष जोर* जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता के दौरान बिना अनुमति रैली, जुलूस, सभा, होर्डिंग अथवा अन्य प्रचार गतिविधियां संचालित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इसकी प्रभावी निगरानी करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों एवं कार्मिकों को पूर्ण निष्पक्षता बनाए रखने तथा किसी भी राजनीतिक दल या अभ्यर्थी के पक्ष में कार्य नहीं करने की हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन संबंधी दायित्वों में पक्षपात अथवा नियमों की अवहेलना पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारी एवं कार्मिक अपने दायित्वों का गंभीरता, सतर्कता एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें तथा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें। अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर ने निर्वाचन संबंधी तैयारियों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं की प्रगति की जानकारी दी। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी नारायण लाल शर्मा, उपखण्ड अधिकारी विनोद कुमार गोदारा, तहसीलदार सुरेश विश्नोई, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी दीपक चौहान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    4
    स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक चुनाव के लिए हर स्तर पर प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें – जिला निर्वाचन अधिकारी,संवेदनशील एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर विशेष निगरानी, मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026-
सवाई माधोपुर, 2 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में बुधवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर गंगापुर सिटी के कक्ष में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निर्वाचन प्रबंधन, कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, आदर्श आचार संहिता तथा संवेदनशील एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव को पूर्ण निष्पक्षता, निर्भीकता एवं स्वतंत्रता के साथ सम्पन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ निर्वाचन से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतें।
उन्होंने सभी संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का भौतिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने तथा संवेदनशील एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव को प्रभावित करने वाले संभावित असामाजिक तत्वों के विरुद्ध समय रहते आवश्यक निवारक एवं कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
*मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं पुख्ता करने के निर्देश*
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान दलों एवं मतदाताओं के लिए स्वच्छ शौचालय, साफ-सफाई, पेयजल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, फॉगिंग तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर प्रवेश एवं निकास व्यवस्था को सुचारू रखने तथा दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने मतदान केन्द्रों के आसपास निर्धारित 100 एवं 200 मीटर की परिधि का स्पष्ट चिन्हांकन करवाने तथा मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक पहुंचने में सुविधा के लिए आवश्यक दिशा-सूचक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन आयोग की सभी गाइडलाइन की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
*आचार संहिता की पालना पर विशेष जोर*
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता के दौरान बिना अनुमति रैली, जुलूस, सभा, होर्डिंग अथवा अन्य प्रचार गतिविधियां संचालित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इसकी प्रभावी निगरानी करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों एवं कार्मिकों को पूर्ण निष्पक्षता बनाए रखने तथा किसी भी राजनीतिक दल या अभ्यर्थी के पक्ष में कार्य नहीं करने की हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन संबंधी दायित्वों में पक्षपात अथवा नियमों की अवहेलना पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारी एवं कार्मिक अपने दायित्वों का गंभीरता, सतर्कता एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें तथा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें।
अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर ने निर्वाचन संबंधी तैयारियों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं की प्रगति की जानकारी दी।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी नारायण लाल शर्मा, उपखण्ड अधिकारी विनोद कुमार गोदारा, तहसीलदार सुरेश विश्नोई, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी दीपक चौहान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Sudeep Kumar Gaur
    Sudeep Kumar Gaur
    Local News Reporter बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    56 min ago
  • yah Mathura mein bahut sara Pani bhara hua vahan per nale jaam Ho chuke hain niyam pal ka Ne kuchh bhi kuchh Dhyan nahin de rahe मथुरा में भर पानी सड़कों के पानी वहां पर नियम पालिका ने नल नहीं करवाया साहब नल और बारिश का पानी सड़कों पर भर जाता है
    1
    yah Mathura mein bahut sara Pani bhara hua vahan per nale jaam Ho chuke hain niyam pal ka Ne kuchh bhi kuchh Dhyan nahin de rahe
मथुरा में भर पानी सड़कों के पानी वहां पर नियम पालिका ने नल नहीं करवाया साहब नल और बारिश का पानी सड़कों पर भर जाता है
    user_सलमान खान  बॉडी  धौलपुर
    सलमान खान बॉडी धौलपुर
    Voice of people बारी, धौलपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने गंगापुर सिटी एवं वजीरपुर में चुनाव तैयारियों का लिया जायजा,मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने, स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष की व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 : सवाई माधोपुर, 2 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम ने बुधवार को गंगापुर सिटी एवं वजीरपुर उपखण्ड क्षेत्रों का दौरा कर निर्वाचन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी लेते हुए सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। वजीरपुर में जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिटर्निंग अधिकारी महीपाल सिंह से निर्वाचन तैयारियों, क्रिटिकल एवं संवेदनशील मतदान केन्द्रों तथा अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, प्रवेश एवं निकास, दिव्यांग मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाओं सहित सभी मूलभूत व्यवस्थाएं मतदान दिवस से पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति एवं संबंधित व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने राजकीय कन्या महाविद्यालय, वजीरपुर स्थित नगरपालिका वजीरपुर के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं निर्वाचन सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव की व्यवस्थाएं देखीं तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान दर्सगाह इस्लामी सेकेंडरी स्कूल, वजीरपुर सहित अन्य मतदान केन्द्रों का भी निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में गंगापुर सिटी पहुंचकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्थित स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा, निर्वाचन सामग्री के सुरक्षित संधारण तथा मतगणना संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से क्रिटिकल बूथों की स्थिति की जानकारी लेकर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में भी निर्देशित किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध प्रक्रिया है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारी एवं कार्मिक अपने दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी से निर्वहन करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें, ताकि नगरीय निकाय चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जा सकें। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायण लाल शर्मा, उपखण्ड अधिकारी विनोद कुमार गोदारा, तहसीलदार सुरेश विश्नोई एवं नगरपालिका अधिशासी अधिकारी दीपक चौहान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    4
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने गंगापुर सिटी एवं वजीरपुर में चुनाव तैयारियों का लिया जायजा,मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने, स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष की व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 : 
सवाई माधोपुर, 2 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम ने बुधवार को गंगापुर सिटी एवं वजीरपुर उपखण्ड क्षेत्रों का दौरा कर निर्वाचन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी लेते हुए सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
वजीरपुर में जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिटर्निंग अधिकारी महीपाल सिंह से निर्वाचन तैयारियों, क्रिटिकल एवं संवेदनशील मतदान केन्द्रों तथा अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, प्रवेश एवं निकास, दिव्यांग मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाओं सहित सभी मूलभूत व्यवस्थाएं मतदान दिवस से पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति एवं संबंधित व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की।
उन्होंने राजकीय कन्या महाविद्यालय, वजीरपुर स्थित नगरपालिका वजीरपुर के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं निर्वाचन सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव की व्यवस्थाएं देखीं तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान दर्सगाह इस्लामी सेकेंडरी स्कूल, वजीरपुर सहित अन्य मतदान केन्द्रों का भी निरीक्षण किया गया।
इसी क्रम में गंगापुर सिटी पहुंचकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्थित स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा, निर्वाचन सामग्री के सुरक्षित संधारण तथा मतगणना संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से क्रिटिकल बूथों की स्थिति की जानकारी लेकर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में भी निर्देशित किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध प्रक्रिया है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारी एवं कार्मिक अपने दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी से निर्वहन करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें, ताकि नगरीय निकाय चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जा सकें।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायण लाल शर्मा, उपखण्ड अधिकारी विनोद कुमार गोदारा, तहसीलदार सुरेश विश्नोई एवं नगरपालिका अधिशासी अधिकारी दीपक चौहान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Sudeep Kumar Gaur
    Sudeep Kumar Gaur
    Local News Reporter बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दंपती समेत तीन को कुचला, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम। करौली राजस्थान बालघाट थाना क्षेत्र किरवाड़ा-दुब्बी के बीच घुमाव पर बालाजी भट्टे के पास बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार एक दंपती समेत तीन जनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने घटनास्थल पर जाम लगा दिया। करीब पांच घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस के अनुसार हादसे में भगवत राम महावर (52), उनकी पत्नी भगवानी देवी महावर (50) निवासी किशोरपुर, थाना वजीरपुर तथा लक्ष्मीनारायण महावर (35) निवासी खेड़ा जमालपुर, करौली की मौत हुई है। तीनों बाइक से बालघाट क्षेत्र के पहाड़ी गांव में देवता पर इलाज कराने जा रहे थे। इसी दौरान किरवाड़ा की तरफ से तेज गति से आ रही बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि भगवत राम महावर और भगवानी देवी महावर पति-पत्नी थे, जबकि लक्ष्मीनारायण महावर उनका रिश्तेदार था। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवारजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। जाम में सामाजिक कार्यकर्ता जवान सिंह मौहचा और पिंटू मीना बडौली सहित हजारों ग्रामीण मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति घटना की सूचना पर टोडाभीम उपखंड अधिकारी अमन चौधरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर उचित मुआवजा दिलाने तथा परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी देने का आश्वासन दिया। प्रशासन के आश्वासन के बाद करीब पांच घंटे से लगा जाम खोला गया। मौके पर एडिशनल एसपी कमल जांगिड़, टोडाभीम डिप्टी भंवरलाल बुनकर, बालघाट थाना प्रभारी मंजू फौजदार, नादौती थाना प्रभारी ओमेंद्र सिंह सहित पुलिस के जवान मौजूद रहे। पुलिस ने तीनों शवों को बालघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। हादसे के बाद किशोरपुर, खेड़ा जमालपुर, पहाड़ी सहित आसपास के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। फोटो -दुर्घटना के बाद मौके पर भीड,समझाइश करते एसडीएम, मांग पत्र सौपते ग्रामीण
    1
    तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दंपती समेत तीन को कुचला, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम।
करौली राजस्थान 
बालघाट थाना क्षेत्र किरवाड़ा-दुब्बी के बीच घुमाव पर बालाजी भट्टे के पास बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार एक दंपती समेत तीन जनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने घटनास्थल पर जाम लगा दिया। करीब पांच घंटे तक जाम लगा रहा।
पुलिस के अनुसार हादसे में भगवत राम महावर (52), उनकी पत्नी भगवानी देवी महावर (50) निवासी किशोरपुर, थाना वजीरपुर तथा लक्ष्मीनारायण महावर (35) निवासी खेड़ा जमालपुर, करौली की मौत हुई है। तीनों बाइक से बालघाट क्षेत्र के पहाड़ी गांव में देवता पर इलाज कराने जा रहे थे। इसी दौरान किरवाड़ा की तरफ से तेज गति से आ रही बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया गया कि भगवत राम महावर और भगवानी देवी महावर पति-पत्नी थे, जबकि लक्ष्मीनारायण महावर उनका रिश्तेदार था। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवारजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। जाम में सामाजिक कार्यकर्ता जवान सिंह मौहचा और पिंटू मीना बडौली सहित हजारों ग्रामीण मौजूद रहे।
प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति
घटना की सूचना पर टोडाभीम उपखंड अधिकारी अमन चौधरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर उचित मुआवजा दिलाने तथा परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी देने का आश्वासन दिया। प्रशासन के आश्वासन के बाद करीब पांच घंटे से लगा जाम खोला गया।
मौके पर एडिशनल एसपी कमल जांगिड़, टोडाभीम डिप्टी भंवरलाल बुनकर, बालघाट थाना प्रभारी मंजू फौजदार, नादौती थाना प्रभारी ओमेंद्र सिंह सहित पुलिस के जवान मौजूद रहे।
पुलिस ने तीनों शवों को बालघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। हादसे के बाद किशोरपुर, खेड़ा जमालपुर, पहाड़ी सहित आसपास के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई।
फोटो -दुर्घटना के बाद मौके पर भीड,समझाइश करते एसडीएम, मांग पत्र सौपते ग्रामीण
    user_Kailash sattavan
    Kailash sattavan
    Repoter टोडाभीम, करौली, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.