तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दंपती समेत तीन को कुचला, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम। करौली राजस्थान बालघाट थाना क्षेत्र किरवाड़ा-दुब्बी के बीच घुमाव पर बालाजी भट्टे के पास बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार एक दंपती समेत तीन जनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने घटनास्थल पर जाम लगा दिया। करीब पांच घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस के अनुसार हादसे में भगवत राम महावर (52), उनकी पत्नी भगवानी देवी महावर (50) निवासी किशोरपुर, थाना वजीरपुर तथा लक्ष्मीनारायण महावर (35) निवासी खेड़ा जमालपुर, करौली की मौत हुई है। तीनों बाइक से बालघाट क्षेत्र के पहाड़ी गांव में देवता पर इलाज कराने जा रहे थे। इसी दौरान किरवाड़ा की तरफ से तेज गति से आ रही बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि भगवत राम महावर और भगवानी देवी महावर पति-पत्नी थे, जबकि लक्ष्मीनारायण महावर उनका रिश्तेदार था। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवारजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। जाम में सामाजिक कार्यकर्ता जवान सिंह मौहचा और पिंटू मीना बडौली सहित हजारों ग्रामीण मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति घटना की सूचना पर टोडाभीम उपखंड अधिकारी अमन चौधरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर उचित मुआवजा दिलाने तथा परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी देने का आश्वासन दिया। प्रशासन के आश्वासन के बाद करीब पांच घंटे से लगा जाम खोला गया। मौके पर एडिशनल एसपी कमल जांगिड़, टोडाभीम डिप्टी भंवरलाल बुनकर, बालघाट थाना प्रभारी मंजू फौजदार, नादौती थाना प्रभारी ओमेंद्र सिंह सहित पुलिस के जवान मौजूद रहे। पुलिस ने तीनों शवों को बालघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। हादसे के बाद किशोरपुर, खेड़ा जमालपुर, पहाड़ी सहित आसपास के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। फोटो -दुर्घटना के बाद मौके पर भीड,समझाइश करते एसडीएम, मांग पत्र सौपते ग्रामीण
तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दंपती समेत तीन को कुचला, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम। करौली राजस्थान बालघाट थाना क्षेत्र किरवाड़ा-दुब्बी के बीच घुमाव पर बालाजी भट्टे के पास बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार एक दंपती समेत तीन जनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने घटनास्थल पर जाम लगा दिया। करीब पांच घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस के अनुसार हादसे में भगवत राम महावर (52), उनकी पत्नी भगवानी देवी महावर (50) निवासी किशोरपुर, थाना वजीरपुर तथा लक्ष्मीनारायण महावर (35) निवासी खेड़ा जमालपुर, करौली की मौत हुई है। तीनों बाइक से बालघाट क्षेत्र के पहाड़ी गांव में देवता पर इलाज कराने जा रहे थे। इसी दौरान किरवाड़ा की तरफ से तेज गति से आ रही बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि भगवत राम महावर और भगवानी देवी महावर पति-पत्नी थे, जबकि लक्ष्मीनारायण महावर उनका रिश्तेदार था। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवारजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। जाम में सामाजिक कार्यकर्ता जवान सिंह मौहचा और पिंटू मीना बडौली सहित हजारों ग्रामीण मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति घटना की सूचना पर टोडाभीम उपखंड अधिकारी अमन चौधरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर उचित मुआवजा दिलाने तथा परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी देने का आश्वासन दिया। प्रशासन के आश्वासन के बाद करीब पांच घंटे से लगा जाम खोला गया। मौके पर एडिशनल एसपी कमल जांगिड़, टोडाभीम डिप्टी भंवरलाल बुनकर, बालघाट थाना प्रभारी मंजू फौजदार, नादौती थाना प्रभारी ओमेंद्र सिंह सहित पुलिस के जवान मौजूद रहे। पुलिस ने तीनों शवों को बालघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। हादसे के बाद किशोरपुर, खेड़ा जमालपुर, पहाड़ी सहित आसपास के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। फोटो -दुर्घटना के बाद मौके पर भीड,समझाइश करते एसडीएम, मांग पत्र सौपते ग्रामीण
- गोपालपुरा से राज राजेश्वरी कैला देवी की 16वीं पदयात्रा हुई रवाना। जैकारों से गूंजा आसमान गोपालपुरा से कैला देवी की 16वीं पदयात्रा रवाना। टोडाभीम करौली ग्राम गोपालपुरा से राजराजेश्वरी कैला देवी की 16वीं पदयात्रा बुधवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ रवाना हुई। पदयात्रा को जनप्रतिनिधि एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ. भवी मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पदयात्रा रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने राजराजेश्वरी कैला देवी के जयकारे लगाए, जिससे पूरा माहौल धर्ममय हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष पदयात्रा में शामिल हुए। श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए कैला देवी के लिए रवाना हुए।इस अवसर पर टोडाभीम कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामचरण मीणा, पंचायत समिति सदस्य दीपा मनीराम ठेकेदार खेड़ी, पूर्व सरपंच खेड़ी राम प्रसाद मीणा, शिवदयाल मीणा मेरेड़ा, कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष हनुमान गोपालपुरा, समाजसेवी गोपाल मीणा, ओपी खेड़ी, भप्पूराम मीणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया। ग्रामीणों ने माता कैला देवी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आयोजन को लेकर गोपालपुरा सहित आसपास के गांवों में भी उत्साह का माहौल रहा।1
- सिकराय उपखंड मुख्यालय पर आज नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा के द्वारा प्रधान कार्यालय का उद्घाटन किया गया इस दौरान भाजपा के विधायक विक्रम और प्रभारी मनोज सहित दर्जनों वार्ड प्रभारी मौजूद रहे इस दौरान सभी की बैठक भी आयोजित हुई बैठक में विधायक ने कहा नगर निकाय के चुनाव हर हाल में जितने हैं और भाजपा पार्टी का ही बोर्ड बनाना है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद रहे सभी ने भाजपा पार्टी का बोर्ड बनाने का आश्वासन भी दिया है।1
- पूर्व सरपंच प्रतिनिधि केदार लाल जाटव को श्रद्धांजलि,शोक सभा में पहुंचे विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने किए पुष्प अर्पित.... हिंडौन सिटी। खेड़ा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ समाजसेवी स्व. केदार लाल जाटव के निधन के पश्चात बुधवार को उनके निज निवास पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिरकत कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. केदार लाल जाटव के चित्रपट पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने कहा कि केदार लाल जी का निधन क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक सभा में मौजूद खेड़ा के पूर्व सरपंच नंदकिशोर चौधरी, ज्ञान सिंह चौधरी, भाजपा नेता मनोज तिवाडी, नरेश कुमार, पत्रकार कृष्ण मुरारी राजोरा सहित ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने स्व. जाटव के किए गए विकास कार्यों और उनके जनसेवा से जुड़े संस्मरणों को याद किया। इस दौरान विधायक के साथ आए जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों तथा ग्रामीणों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।2
- बेंगलुरु कर्नाटक शिक्षा विभाग के अधिकारी रिटायर होकर अपने गृह जिला करौली आए खेड़ा गांव के रोयल इंटरनेशनल विद्यालय स्टाफ और गांव खेड़ा के लोगों ने किया भव्य स्वागत सम्मान सीबीएसई जॉइंट सेक्रेटरी के सेवा निवृत्त लखन सिंह मीणा का रॉयल इंटरनेशनल स्कूल खेड़ा में भव्य स्वागत सम्मान2
- हिंडौन शहर में पार्षद टिकट को लेकर कांग्रेस में नाराजगी सामने आई है। ब्लॉक अध्यक्ष एवं ब्लॉक महिला प्रकोष्ठ की नाजरिन ने हिंडौन विधायक पर टिकट वितरण में हेराफेरी के आरोप लगाए हैं। हिंडौन शहर में पार्षद टिकट को लेकर कांग्रेस में नाराजगी सामने आई है। ब्लॉक अध्यक्ष एवं ब्लॉक महिला प्रकोष्ठ की नाजरिन ने हिंडौन विधायक पर टिकट वितरण में हेराफेरी के आरोप लगाए हैं। नाजरिन ने कहा कि वह 10 वर्षों से पार्टी के लिए जी-तोड़ मेहनत करती आ रही हैं, लेकिन इतनी लंबी मेहनत के बाद भी उन्हें पार्षद चुनाव का टिकट नहीं मिल सका1
- *रलावता में विशेष वृक्षारोपण अभियान, मियावाकी तकनीक से लगाए 180 पौधे* *गृह रक्षा के 87 प्रशिक्षणरत स्वयंसेवकों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग, पर्यावरण संरक्षण के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का दिया संदेश* दौसा। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र के विस्तार के उद्देश्य से गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र दौसा, जिला पुलिस लाइन दौसा एवं पंचायत समिति दौसा के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत रलावता में विशेष वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान सरकारी चारागाह भूमि पर मियावाकी तकनीक से विभिन्न प्रजातियों के 180 पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण के दौरान अर्जुन, कदंब, नीम, आंवला, पलाश, जामुन सहित विभिन्न उपयोगी एवं स्थानीय पर्यावरण के अनुकूल पौधों का रोपण किया गया। मियावाकी तकनीक के माध्यम से कम क्षेत्रफल में अधिक संख्या में पौधे लगाकर घना एवं तेजी से विकसित होने वाला हरित क्षेत्र तैयार करने का प्रयास किया गया। 87 स्वयंसेवकों ने लिया भाग अभियान में गृह रक्षा दौसा के प्रशिक्षणरत बैच के 87 स्वयंसेवकों ने उत्साह एवं अनुशासन के साथ भाग लिया। स्वयंसेवकों ने पौधारोपण करने के साथ उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल के प्रति भी अपनी प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में गृह रक्षा दौसा एवं पुलिस लाइन दौसा के स्थायी स्टाफ, पंचायत समिति दौसा के कार्मिक तथा ग्राम पंचायत रलावता के सदस्यों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। प्रशिक्षण के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र दौसा के डिप्टी कमांडेंट डॉ. अमन रुस्तगी ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के सहयोग से पुलिस लाइन दौसा में गृह रक्षा के नए बैच का प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा की भावना विकसित करने के साथ उन्हें सामाजिक सरोकारों से जोड़ने के लिए विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में आयोजित इस विशेष वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से प्रशिक्षणरत स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह, प्रशिक्षण प्रभारी रोशन लाल पीसी, किशोरी लाल आरएसी, अनिल यादव आरएसी, हेड कांस्टेबल रत्नेश, आरक्षी नीलम एवं आरक्षी मंगतू अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। अधिकारियों एवं कार्मिकों का रहा सहयोग वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने में पंचायत समिति दौसा के कनिष्ठ अभियंता हिमांशु सिंघल, गृह रक्षा दौसा के कनिष्ठ सहायक सुरेश गुर्जर एवं स्वयंसेवक जितेंद्र का विशेष सहयोग रहा। वहीं पंचायत समिति दौसा की कनिष्ठ सहायक श्रीमती कल्पना अग्रवाल एवं ग्राम पंचायत रलावता के सरपंच पुखराज गुर्जर ने भी कार्यक्रम के आयोजन एवं व्यवस्थाओं में सराहनीय योगदान दिया। हरित क्षेत्र विकसित करने की दिशा में पहल अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि पर्यावरण संरक्षण किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग का सामूहिक दायित्व है। पुलिस एवं गृह रक्षा जैसे अनुशासित बलों की ओर से पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों में भागीदारी आमजन को भी पौधारोपण एवं प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करती है। सरकारी चारागाह भूमि पर 180 पौधे लगाकर उसे हरित एवं पर्यावरण अनुकूल क्षेत्र के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। साथ ही लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल पर भी जोर दिया गया।4
- टोडाभीम। ग्राम पंचायत नांगलशेरपुर में बुधवार को आमबस्ती के सहयोग से एक दिवसीय कन्हैया दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में गायक कलाकारों ने धार्मिक एवं पौराणिक रचनाओं की शानदार प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। खोहल्या टोंक के मेडिया लखपत मीणा, झारेड़ा हिण्डौन के रमसी मीणा तथा नांगलशेरपुर पार्टी के मेडिया सुरेश-रीतेश ने धार्मिक-पौराणिक रचनाओं के साथ समाज में व्याप्त विभिन्न कुरीतियों पर आधारित स्वरचित रचनाएं प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। दंगल में हजारों की संख्या में महिला-पुरुषों ने पहुंचकर कार्यक्रम का आनंद लिया। समापन अवसर पर ग्रामीण पंच-पटेलों ने सभी दंगल पार्टियों के मेडियाओं का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश मीणा ने तीनों पार्टियों को एक-एक आधुनिक वाद्ययंत्र (डफ) भेंट किया। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।1
- किरवाड़ा मोड़ पर भीषण सड़क हादसा: मिनी बस की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत, परिवार में छाया मातम हिंडौन सिटी। किरवाड़ा मोड़ के पास बुधवार को एक अनियंत्रित मिनी बस की जोरदार टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के गांव और घर में कोहराम मच गया। खेड़ा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच नंदकिशोर चौधरी ने बताया कि खेड़ा गांव निवासी 28 वर्षीय लक्ष्मी नारायण महावर पुत्र सूका अपने रिश्तेदारों के यहां किशोरपुर गया हुआ था। वहां से वह अपने दो रिश्तेदार 60 वर्षीय भगवत राम और उनकी पत्नी भगवानी निवासी किशोरपुर थाना पीलोदा को अपनी बाइक पर बैठाकर नांगल पहाड़ी स्थित देवस्थान में दर्शन के लिए जा रहा था। तीनों हंसी-खुशी सफर तय कर रहे थे, लेकिन किरवाड़ा मोड़ के पास सामने से अत्यधिक तेज गति और लापरवाही से आ रही एक निजी बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों सवार सड़क पर जा गिरे। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और शवों को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही मौके पर हिंडौन,श्री महावीरजी और बालघाट पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और तीनों शवों को कब्जे में लेकर नजदीकी अस्पताल बालघाट की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है और फरार बस चालक की तलाश शुरू कर दी है। एक ही परिवार और रिश्तेदारी से जुड़े तीन लोगों की अचानक हुई इस असामयिक मौत से खेड़ा गांव और किशोरपुर में मातम छाया हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर गहरा शोक व्यक्त किया जा रहा है। इधर सूचना पर खेड़ा क्रय-विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा, पूर्व सरपंच नंदकिशोर चौधरी, राज्य स्तर पर सम्मानित रिटायर्ड शिक्षक शीतल प्रसाद शुक्ला, ज्ञान सिंह चौधरी आदि मृतक युवक के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। परिजनों ने बताया कि खेड़ा गांव निवासी मृतक युवक लक्ष्मी नारायण महावर के दो बेटियां हैं और उनकी पत्नी फिलहाल गर्भवती है। किरवाड़ा मोड़ पर भीषण सड़क हादसा: मिनी बस की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत, परिवार में छाया मातम हिंडौन सिटी। किरवाड़ा मोड़ के पास बुधवार को एक अनियंत्रित मिनी बस की जोरदार टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के गांव और घर में कोहराम मच गया। खेड़ा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच नंदकिशोर चौधरी ने बताया कि खेड़ा गांव निवासी 28 वर्षीय लक्ष्मी नारायण महावर पुत्र सूका अपने रिश्तेदारों के यहां किशोरपुर गया हुआ था। वहां से वह अपने दो रिश्तेदार 60 वर्षीय भगवत राम और उनकी पत्नी भगवानी निवासी किशोरपुर थाना पीलोदा को अपनी बाइक पर बैठाकर नांगल पहाड़ी स्थित देवस्थान में दर्शन के लिए जा रहा था। तीनों हंसी-खुशी सफर तय कर रहे थे, लेकिन किरवाड़ा मोड़ के पास सामने से अत्यधिक तेज गति और लापरवाही से आ रही एक निजी बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों सवार सड़क पर जा गिरे। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और शवों को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही मौके पर हिंडौन,श्री महावीरजी और बालघाट पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और तीनों शवों को कब्जे में लेकर नजदीकी अस्पताल बालघाट की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है और फरार बस चालक की तलाश शुरू कर दी है। एक ही परिवार और रिश्तेदारी से जुड़े तीन लोगों की अचानक हुई इस असामयिक मौत से खेड़ा गांव और किशोरपुर में मातम छाया हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर गहरा शोक व्यक्त किया जा रहा है। इधर सूचना पर खेड़ा क्रय-विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा, पूर्व सरपंच नंदकिशोर चौधरी, राज्य स्तर पर सम्मानित रिटायर्ड शिक्षक शीतल प्रसाद शुक्ला, ज्ञान सिंह चौधरी आदि मृतक युवक के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। परिजनों ने बताया कि खेड़ा गांव निवासी मृतक युवक लक्ष्मी नारायण महावर के दो बेटियां हैं और उनकी पत्नी फिलहाल गर्भवती है।1