जालौन के चिल्ली गांव के शैलेश ने UPSC 2025 में हासिल की बड़ी सफलता, ऑल इंडिया रैंक 877। शैलेश की इस उपलब्धि पर झांसी रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत जालौन के चिल्ली गांव के शैलेश ने UPSC 2025 में हासिल की बड़ी सफलता, ऑल इंडिया रैंक 877। शैलेश की इस उपलब्धि पर झांसी रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत। शैलेश के पिता श्री राम बाबू और माता श्रीमति केशकली ने बेटे की इस सफलता पर खुशी जताई। शैलेश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और शिक्षकों को दिया। शैलेश ने देश के युवाओं से की अपील, कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ें और देश के विकास में योगदान दें। शैलेश की शिक्षा प्राथमिक विद्यालय चिल्ली, जूनियर हाई स्कूल चिल्ली, सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज उरई में हुई, और ग्रेजुएशन DVC कॉलेज Orai में किया । शैलेश ने घर से ही UPSC की तैयारी की और तीसरे प्रयास में सफलता हासिल की । शैलेश के परिवार में उत्साह का माहौल देखने को मिला, परिजनों ने फूल माला पहनाकर सम्मानित किया । शैलेश के इस सम्मान समारोह में गांव के गणमान्य लोग और शिक्षक भी शामिल हुए।

- झांसी। अखिल भारतीय गहोई वैश्य परिवार की सामाजिक बैठक शनिवार को लार्ड महाकालेश्वर इंटर कॉलेज, बड़ागांव गेट बाहर में आयोजित की गई। बैठक में समाज के संगठनात्मक विस्तार, महिला सशक्तिकरण तथा नवयुवक मंडल को मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में समाज के पदाधिकारियों ने सामाजिक एकता को मजबूत करने और समाज की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया। विशेष रूप से मध्य प्रदेश में मंडल और जिला स्तर पर नई इकाइयों के गठन तथा वरिष्ठ संघ के विस्तार को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में संस्थापक अध्यक्ष विकाश रेजा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (संगठन) राजीव सहदेले, राष्ट्रीय महासचिव (महिला प्रकल्प) श्रीमती संजना मातेले, कानूनी सलाहकार एडवोकेट केतन मोर, जनरल सेक्रेटरी (ऑफिस) मोहित बरदिया, सेक्रेटरी (ऑफिस) प्रियांशु बिलैया, वरिष्ठ प्रकल्प अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद रेजा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा प्रकल्प) विजय बिलैया तथा मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष रवि शंकर कनकने सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने समाज के युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा संगठन को देशभर में मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया।1
- झांसी: एलाइट चौराहे पर सघन चेकिंग, दो बुलेट मोटरसाइकिल सीज, ₹92 हजार का जुर्माना झांसी में यातायात नियमों के पालन को लेकर एलाइट चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टीआई देवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने विशेष रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर और बिना नंबर प्लेट चल रही बुलेट मोटरसाइकिलों पर सख्त कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान दो बुलेट मोटरसाइकिलों को सीज किया गया, जबकि कई वाहनों के चालान काटे गए। अभियान के तहत कुल ₹92,000 का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा एक ब्रेजा कार ब्लैक फिल्म लगी हुई पाई गई, जिस पर ₹2,500 का चालान किया गया और मौके पर ही ब्लैक फिल्म हटवाई गई। यह सघन चेकिंग अभियान एलाइट चौराहा, क्राफ्ट मेला मैदान, गोविंद चौराहा और खुशीपुरा क्षेत्र में चलाया गया। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। Jhansi TrafficPolice1
- जालौन के चिल्ली गांव के शैलेश ने UPSC 2025 में हासिल की बड़ी सफलता, ऑल इंडिया रैंक 877। शैलेश की इस उपलब्धि पर झांसी रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत। शैलेश के पिता श्री राम बाबू और माता श्रीमति केशकली ने बेटे की इस सफलता पर खुशी जताई। शैलेश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और शिक्षकों को दिया। शैलेश ने देश के युवाओं से की अपील, कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ें और देश के विकास में योगदान दें। शैलेश की शिक्षा प्राथमिक विद्यालय चिल्ली, जूनियर हाई स्कूल चिल्ली, सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज उरई में हुई, और ग्रेजुएशन DVC कॉलेज Orai में किया । शैलेश ने घर से ही UPSC की तैयारी की और तीसरे प्रयास में सफलता हासिल की । शैलेश के परिवार में उत्साह का माहौल देखने को मिला, परिजनों ने फूल माला पहनाकर सम्मानित किया । शैलेश के इस सम्मान समारोह में गांव के गणमान्य लोग और शिक्षक भी शामिल हुए।1
- झांसी पारंपरिक लठ मार होली का आज खूबसूरत नजारा जो हमारे देश की संस्कृति ओर परंपराओं को आज भी जिंदा रखे हुए है।1
- झाँसी (उत्तर प्रदेश)। झांसी शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान चलाया। टीआई देवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में एलाइट चौराहा, क्राफ्ट मेला मैदान, गोविंद चौराहा और खुशीपुरा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।1
- दबाव में दिया प्रार्थना पत्र, अब मीडिया के सामने पलटे बादाम आदिवासी, दिलीप पांडे को बताया सज्जन रक्सा थाना क्षेत्र के बाजना निवासी बादाम आदिवासी ने मीडिया के सामने आकर बड़ा बयान दिया है। बादाम आदिवासी का कहना है कि कुछ दिन पहले वह कुछ लोगों के बहकावे और दबाव में आकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा था, जहां उसने समाजसेवी दिलीप पांडे के खिलाफ एक प्रार्थना पत्र दे दिया था। हालांकि अब बादाम आदिवासी को अपनी गलती का एहसास हो गया है। उसने मीडिया के सामने आकर साफ कहा कि समाजसेवी दिलीप पांडे एक स्वच्छ छवि के व्यक्ति हैं और उनसे उसका कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं है। बादाम आदिवासी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि वह कुछ लोगों के बहकावे में आ गया था, जिसके चलते उसने गलत कदम उठाया। अब उसने पूरी सच्चाई सामने रखते हुए दिलीप पांडे के पक्ष में अपना बयान दिया है।1
- मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का झांसी स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया1
- झांसी ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिस का लगातार कड़ा एक्शन बिना नंबर प्लेट मोटर साइकल वा मोडिफाइड साइलेंसर बुलेट पर कारवाही करते हुए 2 गाड़िया सीज करते हुए लगभग 92000 का जुर्माना बसूला गया...1