दबाव में दिया प्रार्थना पत्र, अब मीडिया के सामने पलटे बादाम आदिवासी, दिलीप पांडे को बताया सज्जन रक्सा थाना क्षेत्र के बाजना निवासी बादाम आदिवासी ने मीडिया के सामने आकर बड़ा बयान दिया है। बादाम आदिवासी का कहना है कि कुछ दिन पहले वह कुछ लोगों के बहकावे और दबाव में आकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा था, जहां उसने समाजसेवी दिलीप पांडे के खिलाफ एक प्रार्थना पत्र दे दिया था। हालांकि अब बादाम आदिवासी को अपनी गलती का एहसास हो गया है। उसने मीडिया के सामने आकर साफ कहा कि समाजसेवी दिलीप पांडे एक स्वच्छ छवि के व्यक्ति हैं और उनसे उसका कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं है। बादाम आदिवासी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि वह कुछ लोगों के बहकावे में आ गया था, जिसके चलते उसने गलत कदम उठाया। अब उसने पूरी सच्चाई सामने रखते हुए दिलीप पांडे के पक्ष में अपना बयान दिया है।
दबाव में दिया प्रार्थना पत्र, अब मीडिया के सामने पलटे बादाम आदिवासी, दिलीप पांडे को बताया सज्जन रक्सा थाना क्षेत्र के बाजना निवासी बादाम आदिवासी ने मीडिया के सामने आकर बड़ा बयान दिया है। बादाम आदिवासी का कहना है कि कुछ दिन पहले वह कुछ लोगों के बहकावे और दबाव में आकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा था, जहां उसने समाजसेवी दिलीप पांडे के खिलाफ एक प्रार्थना पत्र दे दिया था। हालांकि अब बादाम आदिवासी को अपनी गलती का एहसास हो गया है। उसने मीडिया के सामने आकर साफ कहा कि समाजसेवी दिलीप पांडे एक स्वच्छ छवि के व्यक्ति हैं और उनसे उसका कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं है। बादाम आदिवासी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि वह कुछ लोगों के बहकावे में आ गया था, जिसके चलते उसने गलत कदम उठाया। अब उसने पूरी सच्चाई सामने रखते हुए दिलीप पांडे के पक्ष में अपना बयान दिया है।
- जालौन के चिल्ली गांव के शैलेश ने UPSC 2025 में हासिल की बड़ी सफलता, ऑल इंडिया रैंक 877। शैलेश की इस उपलब्धि पर झांसी रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत। शैलेश के पिता श्री राम बाबू और माता श्रीमति केशकली ने बेटे की इस सफलता पर खुशी जताई। शैलेश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और शिक्षकों को दिया। शैलेश ने देश के युवाओं से की अपील, कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ें और देश के विकास में योगदान दें। शैलेश की शिक्षा प्राथमिक विद्यालय चिल्ली, जूनियर हाई स्कूल चिल्ली, सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज उरई में हुई, और ग्रेजुएशन DVC कॉलेज Orai में किया । शैलेश ने घर से ही UPSC की तैयारी की और तीसरे प्रयास में सफलता हासिल की । शैलेश के परिवार में उत्साह का माहौल देखने को मिला, परिजनों ने फूल माला पहनाकर सम्मानित किया । शैलेश के इस सम्मान समारोह में गांव के गणमान्य लोग और शिक्षक भी शामिल हुए।1
- झांसी पारंपरिक लठ मार होली का आज खूबसूरत नजारा जो हमारे देश की संस्कृति ओर परंपराओं को आज भी जिंदा रखे हुए है।1
- झाँसी (उत्तर प्रदेश)। झांसी शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान चलाया। टीआई देवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में एलाइट चौराहा, क्राफ्ट मेला मैदान, गोविंद चौराहा और खुशीपुरा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।1
- झाँसी ब्रेकिंग : शिवाजी नगर में देर रात लड़कियों का आतंक। पास के एक घर मे कई लड़कियों ने मारी लाते। इससे पहले भी शिवाजी नगर में लड़कियों ने काफी आतंक मचाया था। पीड़िता ने थाने में की शिकायत पर नही हुई कार्यवाही। झाँसी के थाना नवाबाद छेत्र का मामला1
- दबाव में दिया प्रार्थना पत्र, अब मीडिया के सामने पलटे बादाम आदिवासी, दिलीप पांडे को बताया सज्जन रक्सा थाना क्षेत्र के बाजना निवासी बादाम आदिवासी ने मीडिया के सामने आकर बड़ा बयान दिया है। बादाम आदिवासी का कहना है कि कुछ दिन पहले वह कुछ लोगों के बहकावे और दबाव में आकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा था, जहां उसने समाजसेवी दिलीप पांडे के खिलाफ एक प्रार्थना पत्र दे दिया था। हालांकि अब बादाम आदिवासी को अपनी गलती का एहसास हो गया है। उसने मीडिया के सामने आकर साफ कहा कि समाजसेवी दिलीप पांडे एक स्वच्छ छवि के व्यक्ति हैं और उनसे उसका कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं है। बादाम आदिवासी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि वह कुछ लोगों के बहकावे में आ गया था, जिसके चलते उसने गलत कदम उठाया। अब उसने पूरी सच्चाई सामने रखते हुए दिलीप पांडे के पक्ष में अपना बयान दिया है।1
- मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का झांसी स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया1
- झांसी। दहेज उत्पीड़न और जान के खतरे से भयभीत एक विवाहिता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित करते रहे और अब मुकदमा दर्ज कराने के बाद जबरन उसे ससुराल ले जाने का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता को आशंका है कि यदि वह ससुराल गई तो उसके साथ गंभीर अनहोनी हो सकती है प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बरुआसागर क्षेत्र के ग्राम धमनाखुर्द निवासी 21 वर्षीय अनुराधा पुत्री सियाराम अहिरवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका विवाह दिनांक 08 मई 2025 को दीपचन्द्र अहिरवार पुत्र महेश अहिरवार निवासी ग्राम छिपरी थाना लिधौरा जिला टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता के अनुसार उसे आए दिन अपमानित किया जाता था और तरह-तरह की मांगें पूरी करने के लिए दबाव बनाया जाता था। पीड़िता ने बताया कि 08 जुलाई 2025 को ससुराल पक्ष के लोगों ने उसका समस्त स्त्रीधन छीन लिया और उसे झांसी मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर-1 के सामने छोड़कर चले गए। इस घटना के बाद उसने न्याय की आस में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एफटीसी / सीएडब्ल्यू न्यायालय झांसी में अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 85, 115(2), 351(2), 352 तथा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कराया गया। इसके साथ ही घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 12, 17, 18, 19, 20 और 22 के अंतर्गत भी महिला थाना नवाबाद में एक अन्य मुकदमा दर्ज कराया गया। अनुराधा का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से उसके ससुराल पक्ष के लोग उससे रंजिश रखने लगे हैं और अब उसके पिता पर दबाव बनाकर उसे जबरदस्ती ससुराल ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। पीड़िता ने बताया कि वह वर्तमान में अपने मायके ग्राम धमनाखुर्द में रह रही है और ससुराल जाने से डर रही है। उसका कहना है कि यदि उसे जबरदस्ती ससुराल भेजा गया तो उसके साथ कोई बड़ी घटना हो सकती है या उसकी हत्या भी की जा सकती है। काफी समय तक न्याय और सहारे की तलाश करने के बाद जब उसे कोई रास्ता समझ नहीं आया तो वह मदद के लिए सामाजिक संस्था आसरा सोसाइटी की अध्यक्ष पूजा शर्मा और बंटी शर्मा के पास पहुंची। पीड़िता ने संस्था को अपनी पूरी आपबीती सुनाई और सुरक्षा दिलाने की गुहार लगाई। इसके बाद आसरा सोसाइटी की अध्यक्ष पूजा शर्मा और बंटी शर्मा पीड़िता को साथ लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और वहां प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी कार्यालय में मौजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने प्रकरण को सुनने के बाद पीड़िता को संबंधित थाना में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी, ताकि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जा सके। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उसे ससुराल पक्ष से सुरक्षा प्रदान की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में उसके साथ किसी प्रकार की अनहोनी न हो सके। ज्ञापन के दौरान निशांत वर्मा , बंटी शर्मा, शक्ति, कीर्ति वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।1
- झांसी ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिस का लगातार कड़ा एक्शन बिना नंबर प्लेट मोटर साइकल वा मोडिफाइड साइलेंसर बुलेट पर कारवाही करते हुए 2 गाड़िया सीज करते हुए लगभग 92000 का जुर्माना बसूला गया...1