रामबाग में 48 घंटे का अष्टयाम कार्यक्रम संपन्न, नेपाल की महिला मंडली के गायन से भक्तिमय हुआ वातावरण अषाढ़ी पूर्णिमां पर बजरंग बली मंदिर परिसर में भक्ति कार्यक्रम का आयोजन हुआ, बड़ी संख्या में लोगों ने लिए भाग उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 रामबाग मुहल्ला स्थित बजरंगी बली मंदिर परिसर में अषाढ़ी पूर्णिमां के अवसर पर आयोजित 48 घंटे का अष्टयाम कार्यक्रम संपन्न हो गया। मुहल्ला दो दिनों तक भक्तिमय वातावरण से पटा रहा। क्षेत्रीय और नेपाल की महिला मंडली ने नृत्य, गायन, भजन कीर्तन प्रस्तुत किए। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिए। बड़ी संख्या में लोग मंदिर में पूजा अर्चना भी करने पहुंचे। भक्ति कार्यक्रम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यापक प्रबंध किए गए थे। लोग नृत्य, भजन कीर्तन पर झूमते रहे हैं। हर तरफ बाबा बजरंग बली के जयकारे गूंजते रहे। हरे राम हरे कृष्ण की गूंज सुनाई देता रहा। दिन रात लोग भक्ति कार्यक्रम में गोता लगाते रहे। कार्यक्रम स्थल के पास मेला जैस दृष्य दिखाई दिया। तरह की दुकानें सजी नजर आए। बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। इस कार्यक्रम को लेकर बुधवार 111 कन्याओं द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली गई थी। आयोजक समिति के सदस्यों ने बताया कि पिछले साल से ही अषाढ़ी पूर्णिमां पर भक्ति कार्यक्रम शुरू करने का सिलसिला शुरू हुआ। कार्यक्रम सफल होने पर आयोजन समिति के बीरेंद्र मेहता, अजय मेहता, राजीव कुमार, खुशी लाल शर्मा, कृत्यानंद शर्मा, नवीन शर्मा, श्रीराम मालाकार, फनीलाल मेहता आदि ने मुहल्ले वासियों का आभार जताया। आयोजक ने बताया कि अब यह कार्यक्रम निरंतर हर वर्ष होता रहेगा। समापन मौके पर मौजूद वार्ड पार्षद रीना देवी ने कहा कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम से भक्तिमय वातावरण होता है। आपस में भाईचारे का संदेश जाता है। लोगों को इसी तरह समाज में मिलजुल कर रहना चाहिए।
रामबाग में 48 घंटे का अष्टयाम कार्यक्रम संपन्न, नेपाल की महिला मंडली के गायन से भक्तिमय हुआ वातावरण अषाढ़ी पूर्णिमां पर बजरंग बली मंदिर परिसर में भक्ति कार्यक्रम का आयोजन हुआ, बड़ी संख्या में लोगों ने लिए भाग उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 रामबाग मुहल्ला स्थित बजरंगी बली मंदिर परिसर में अषाढ़ी पूर्णिमां के अवसर पर आयोजित 48 घंटे का अष्टयाम कार्यक्रम संपन्न हो गया। मुहल्ला दो दिनों तक भक्तिमय वातावरण से पटा रहा। क्षेत्रीय और नेपाल की महिला मंडली ने नृत्य, गायन, भजन कीर्तन प्रस्तुत किए। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिए।
बड़ी संख्या में लोग मंदिर में पूजा अर्चना भी करने पहुंचे। भक्ति कार्यक्रम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यापक प्रबंध किए गए थे। लोग नृत्य, भजन कीर्तन पर झूमते रहे हैं। हर तरफ बाबा बजरंग बली के जयकारे गूंजते रहे। हरे राम हरे कृष्ण की गूंज सुनाई देता रहा। दिन रात लोग भक्ति कार्यक्रम में गोता लगाते रहे। कार्यक्रम स्थल के पास मेला जैस दृष्य दिखाई दिया। तरह की दुकानें सजी नजर आए। बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। इस कार्यक्रम को लेकर बुधवार 111 कन्याओं द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली गई थी। आयोजक समिति के सदस्यों ने
बताया कि पिछले साल से ही अषाढ़ी पूर्णिमां पर भक्ति कार्यक्रम शुरू करने का सिलसिला शुरू हुआ। कार्यक्रम सफल होने पर आयोजन समिति के बीरेंद्र मेहता, अजय मेहता, राजीव कुमार, खुशी लाल शर्मा, कृत्यानंद शर्मा, नवीन शर्मा, श्रीराम मालाकार, फनीलाल मेहता आदि ने मुहल्ले वासियों का आभार जताया। आयोजक ने बताया कि अब यह कार्यक्रम निरंतर हर वर्ष होता रहेगा। समापन मौके पर मौजूद वार्ड पार्षद रीना देवी ने कहा कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम से भक्तिमय वातावरण होता है। आपस में भाईचारे का संदेश जाता है। लोगों को इसी तरह समाज में मिलजुल कर रहना चाहिए।
- 13 साल का इंतजार खत्म: मधेपुरा में खुला केंद्रीय विद्यालय, नामांकन शुरू; साहूगढ़ में बनेगा 5.5 एकड़ का स्थायी कैंपस मधेपुरा के हजारों छात्रों और अभिभावकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। वर्षों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार जिले में केंद्रीय विद्यालय की शुरुआत हो गई है। अब छात्रों को गुणवत्तापूर्ण सीबीएसई शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए केंद्रीय विद्यालय में नामांकन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। फिलहाल विद्यालय का संचालन शहर के सुभाष चौक स्थित एसएनपीएम प्लस-टू विद्यालय के अस्थायी परिसर से किया जाएगा। शुरुआती चरण में बालवाटिका-1, बालवाटिका-2, बालवाटिका-3 और कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों का नामांकन लिया जा रहा है। बाइट ---कुमार ठाकुर, केंद्रीय विद्यालय प्रधानाचार्य मधेपुरा विद्यालय प्रशासन के मुताबिक, ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया 30 जुलाई से शुरू हो चुकी है और 10 अगस्त तक चलेगी। प्रत्येक कार्यदिवस सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अभिभावक आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ सभी जरूरी दस्तावेज देना अनिवार्य होगा। इधर, केंद्रीय विद्यालय के स्थायी परिसर को लेकर भी बड़ी प्रगति हुई है। राज्य सरकार ने मधेपुरा अंचल के मौजा साहूगढ़ में 5 एकड़ 50 डिसमिल 156 वर्ग कड़ी सरकारी जमीन 30 वर्षों की लीज पर केंद्रीय विद्यालय संगठन को उपलब्ध करा दी है। इसी जमीन पर आधुनिक सुविधाओं से लैस केंद्रीय विद्यालय का स्थायी भवन बनाया जाएगा। आने वाले समय में यहां स्मार्ट क्लासरूम, विज्ञान प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, खेल मैदान और अन्य आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। विद्यालय प्रशासन ने साफ किया है कि प्रवेश पूरी तरह केंद्रीय विद्यालय संगठन की प्रवेश मार्गदर्शिका 2026-27 के अनुसार होगा। आवेदन पत्र में गलत या भ्रामक जानकारी मिलने पर किसी भी स्तर पर आवेदन रद्द किया जा सकता है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि केवल पंजीकरण करा देने से प्रवेश की गारंटी नहीं होगी। अंतिम चयन उपलब्ध सीटों और केंद्रीय विद्यालय संगठन के निर्धारित नियमों के अनुसार ही किया जाएगा। केंद्रीय विद्यालय की शुरुआत मधेपुरा जिले के शिक्षा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। अब जिले और आसपास के हजारों बच्चों को सीबीएसई पैटर्न की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अपने ही शहर में मिल सकेगी। इससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ भी कम होगा, क्योंकि अब बच्चों को पढ़ाई के लिए दूसरे जिलों या बड़े शहरों में भेजने की मजबूरी काफी हद तक खत्म होगी। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि केंद्रीय विद्यालय खुलने से जिले में शैक्षणिक माहौल और प्रतिस्पर्धा दोनों मजबूत होंगे। साथ ही छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा, बेहतर अनुशासन और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अनुकूल वातावरण मिलेगा। कुल मिलाकर, केंद्रीय विद्यालय का आगाज मधेपुरा के लिए सिर्फ एक नए स्कूल की शुरुआत नहीं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उम्मीद और नए अध्याय की शुरुआत है। अब निगाहें साहूगढ़ में बनने वाले स्थायी परिसर पर टिकी हैं, जहां आने वाले वर्षों में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित केंद्रीय विद्यालय जिले की नई पहचान बन सकता है।3
- गोगरी मुख्यालय स्थित ट्रायसन भवन में चेहल्लुम पर्व को लेकर शांति समिति बैठक का किया गया आयोजन, गोगरी एसडीओ एवं एसडीपीओ रहे मौजूद। आगामी चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रायसन भवन में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गोगरी एसडीओ संजय कुमार ने की। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंदन कुमार ठाकुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी रघुनंदन आनंद, अंचल राजस्व पदाधिकारी सुजीत कुमार, गोगरी प्रखंड प्रमुख अशोक पंत सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए चेहल्लुम पर्व मनाने की अपील की। साथ ही जुलूस मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीओ संजय कुमार एवं एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें। प्रशासन द्वारा सभी संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।1
- भागलपुर: प्रोपेल इंटरनेशनल स्कूल में ओरल हाइजीन डे पर जागरूकता शिविर आयोजित, बच्चों को दंत स्वास्थ्य की दी गई महत्वपूर्ण जानकारी 1 अगस्त 2026। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (IDA), अंग प्रदेश भागलपुर के तत्वावधान में ओरल हाइजीन डे के अवसर पर प्रोपेल इंटरनेशनल स्कूल, पन्नूचक, घोघा में दंत स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और दंत चिकित्सकों द्वारा मौखिक स्वच्छता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ दंत चिकित्सकों ने बच्चों को सही तरीके से ब्रश करने की विधि, दांतों में कैविटी एवं मसूड़ों की बीमारियों से बचाव, नियमित दंत परीक्षण के महत्व तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के बारे में विस्तार से बताया। शिविर में बच्चों को यह संदेश दिया गया कि "स्वस्थ मुंह, स्वस्थ शरीर की पहली पहचान है।" इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को प्रतिदिन सुबह और रात में ब्रश करने, संतुलित आहार लेने, मीठे खाद्य पदार्थों का सीमित सेवन करने तथा समय-समय पर दंत चिकित्सक से जांच कराने की सलाह दी। कार्यक्रम के अंतर्गत निःशुल्क दंत जांच (Free Dental Check-up) की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। विद्यालय प्रबंधन ने इंडियन डेंटल एसोसिएशन, अंग प्रदेश भागलपुर के सभी दंत चिकित्सकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।1
- Ayodhya में Pappu Yadav के बयान के खिलाफ विरोध, Jagadguru Paramahamsa Acharya ने की कार्रवाई की मांग #Ayodhya #PappuYadav #SanatanDharma #Bhagwa #JagadguruParamhansAcharya #RamMandir #UttarPradesh #UPNews #PoliticalControversy #Sanatan #Protest #BreakingNews #IndiaNews #LatestNews Ayodhya में Pappu Yadav के बयान के खिलाफ विरोध, Jagadguru Paramahamsa Acharya ने की कार्रवाई की मांग #Ayodhya #PappuYadav #SanatanDharma #Bhagwa #JagadguruParamhansAcharya #RamMandir #UttarPradesh #UPNews #PoliticalControversy #Sanatan #Protest #BreakingNews #IndiaNews #LatestNews1
- मंदिर पर आरोप लगाने वाले विधर्मियों को ध्यान से देखे जो खुद गली में रुकावट कर रहे हैं और बदनाम मंदिर को किया जा रहा है और धार्मिक संगठन चुप प्रशासन विरोधियों के साथ1
- बाबा राज-राजेश्वर स्थान साहेडीह बड़गांव में दो दिवसीय महोत्सव की तैयारी तेज, बैठक में पुजारी सम्मान का मुद्दा भी गूंजा1
- गोगरी में साप्ताहिक जनता दरबार का किया गया आयोजन,कुल पांच मामलों की हुई सुनवाई। गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचलाधिकारी कार्यालय कक्ष में शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चले इस जनता दरबार में कुल पांच आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें सभी मामले भूमि एवं राजस्व संबंधी विवादों से जुड़े थे। जनता दरबार की अध्यक्षता अंचलाधिकारी आमिर हुसैन ने की। उन्होंने प्रत्येक मामले की गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित दस्तावेजों की जांच कराई। मौके पर ही 3 मामलों का निष्पादन कर दिया गया। अंचलाधिकारी आमिर हुसैन ने बताया कि शेष दो मामलों में आवश्यक दस्तावेजों एवं अभिलेखों की विस्तृत जांच की जानी है। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले सप्ताह आयोजित होने वाले जनता दरबार में इन मामलों का भी निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भूमि विवादों के त्वरित और निष्पक्ष समाधान के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है तथा सभी मामलों का समाधान नियमानुसार किया जाएगा। जनता दरबार के दौरान राजस्व कर्मचारी सुजीत कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि लोगों को न्याय के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।1
- नोहट्टा में अंचल कार्यालय परिसर में लगा जनता दरबार, ऑन द स्पॉट निपटारे से ग्रामीणों के चेहरे खिले नोहट्टा ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने और उन्हें सरकारी व्यवस्था का सीधा लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से नोहट्टा अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को 'जनता दरबार' का आयोजन किया गया। इस दौरान नोहट्टा के राजस्व अधिकारी (RO) राजन कुमार एवं नोहट्टा थाना प्रभारी राहुल कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, आपसी मनमुटाव और कानून-व्यवस्था से जुड़े कई पेचीदा मामले सामने आए। RO राजन कुमार और थाना प्रभारी राहुल कुमार की सजगता, सूझबूझ और संवेदनशील कार्यशैली का ही परिणाम रहा कि अधिकतम मामलों का 'ऑन द स्पॉट' (मौके पर ही) निपटारा कर दिया गया।ग्रामीणों का कहना था कि RO राजन कुमार और थाना प्रभारी राहुल कुमार जैसे कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी से आम जनता का प्रशासन और कानून-व्यवस्था पर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि अंचल में शांति, न्याय और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस तरह के जनता दरबार आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।1
- घोघा में सड़क सुरक्षा, मौलिक अधिकार और पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता शिविर घोघा। अनुमंडल विधिक सेवा समिति, व्यवहार न्यायालय कहलगांव के तत्वावधान में शनिवार को श्री संत उच्च विद्यालय, घोघा एवं इंटरस्तरीय शारदा पाठशाला में सड़क सुरक्षा, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य तथा पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया। श्री संत उच्च विद्यालय में आयोजित शिविर में प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता अमित कुमार ने सड़क सुरक्षा के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट तथा कार चालकों को सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, शराब या अन्य नशीले पदार्थों के सेवन के बाद वाहन नहीं चलाने और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने की सलाह दी। साथ ही ट्रैफिक सिग्नल एवं सड़क संकेतों का पालन करने तथा पैदल यात्रियों को जेब्रा क्रॉसिंग से सड़क पार करने के लिए प्रेरित किया। इंटरस्तरीय शारदा पाठशाला में पर्यावरण संरक्षण विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर आकर्षक चित्र बनाकर लोगों को प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। अधिवक्ता अमित कुमार ने इस दौरान राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) की आशा (ASHA–Awareness, Support, Help and Action) पहल की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कोई आर्थिक सहायता योजना नहीं, बल्कि बाल विवाह की रोकथाम, पीड़ितों की सुरक्षा और उनके दीर्घकालिक पुनर्वास के लिए तैयार मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) है। इसके माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं आशा यूनिट बाल विवाह की रोकथाम और पीड़ितों के पुनर्वास की निगरानी करते हैं। प्राधिकार के मनीष पांडे ने बताया कि अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह अवर न्यायाधीश अखिलेश कुमार एवं सचिव न्यायाधीश विकास गौरव के निर्देशन में समय-समय पर इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम में पीएलवी जयद्रथ पासवान, श्री संत उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नीता सिंह, अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।1