logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शुकुलुउमरी जनपद सुल्तानपुर की लम्भुआ विधानसभा से जुडा मामला

1 hr ago
user_Ashok verma
Ashok verma
Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

शुकुलुउमरी जनपद सुल्तानपुर की लम्भुआ विधानसभा से जुडा मामला

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शुकुलुउमरी जनपद सुल्तानपुर की लम्भुआ विधानसभा से जुडा मामला
    1
    शुकुलुउमरी जनपद सुल्तानपुर की लम्भुआ विधानसभा से जुडा मामला
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सुल्तानपुर-रसोई गैस के बढ़ते दाम, सिलेंडरों की कमी और कथित कालाबाजारी के विरोध में शनिवार को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने गैस की कीमतों में कमी और वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की मांग उठाई। यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शहजाद अहमद के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों से गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्गीय परिवारों की घरेलू बजट पर भारी असर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर गैस एजेंसियां कृत्रिम कमी दिखाकर सिलेंडरों की कालाबाजारी कर रही हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं को समय पर गैस नहीं मिल पा रही है। ज्ञापन में मांग की गई कि एलपीजी सिलेंडर के बढ़े हुए दामों को तत्काल कम किया जाए। साथ ही गैस एजेंसियों द्वारा की जा रही कालाबाजारी और अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके अलावा गरीब, मजदूर और मध्यम वर्गीय परिवारों को रसोई गैस पर पर्याप्त सब्सिडी देने की मांग भी की गई। कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि प्रत्येक उपभोक्ता को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए सख्त निगरानी व्यवस्था लागू की जाए और बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण के लिए सरकार ठोस कदम उठाए। इस दौरान पवन यादव, शिव मंगल तिवारी, शनि यादव, ज़रताब रजा खान, कुलदीप वर्मा, सईद अहमद, सुल्तान खान, नूर आलम शानू, सुरेश कुमार, फहीम खान, साकिम अब्बास, मनोज यादव, योगेश यादव, सलमान खान, विनय मिश्रा, महफूज खान, अर्जुन, हरीश और अनिल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    4
    सुल्तानपुर-रसोई गैस के बढ़ते दाम, सिलेंडरों की कमी और कथित कालाबाजारी के विरोध में शनिवार को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने गैस की कीमतों में कमी और वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की मांग उठाई।
यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शहजाद अहमद के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों से गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्गीय परिवारों की घरेलू बजट पर भारी असर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर गैस एजेंसियां कृत्रिम कमी दिखाकर सिलेंडरों की कालाबाजारी कर रही हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं को समय पर गैस नहीं मिल पा रही है।
ज्ञापन में मांग की गई कि एलपीजी सिलेंडर के बढ़े हुए दामों को तत्काल कम किया जाए। साथ ही गैस एजेंसियों द्वारा की जा रही कालाबाजारी और अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके अलावा गरीब, मजदूर और मध्यम वर्गीय परिवारों को रसोई गैस पर पर्याप्त सब्सिडी देने की मांग भी की गई।
कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि प्रत्येक उपभोक्ता को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए सख्त निगरानी व्यवस्था लागू की जाए और बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण के लिए सरकार ठोस कदम उठाए।
इस दौरान पवन यादव, शिव मंगल तिवारी, शनि यादव, ज़रताब रजा खान, कुलदीप वर्मा, सईद अहमद, सुल्तान खान, नूर आलम शानू, सुरेश कुमार, फहीम खान, साकिम अब्बास, मनोज यादव, योगेश यादव, सलमान खान, विनय मिश्रा, महफूज खान, अर्जुन, हरीश और अनिल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Voice of people लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • शिवगढ़ कोतवाली अंतर्गत अवयत कारणों से 60 वर्षीय की हत्या कर दी गई सूचना पर मौके पर पुलिस पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है
    1
    शिवगढ़ कोतवाली अंतर्गत अवयत कारणों से 60 वर्षीय की हत्या कर दी गई  सूचना पर मौके पर पुलिस पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है
    user_जितेन्द्र श्रीवास्तव
    जितेन्द्र श्रीवास्तव
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • chana khaoge
    1
    chana khaoge
    user_अवधी बयार
    अवधी बयार
    Photographer कादीपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • क्या अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव में रूस भी किसी भूमिका में है? क्या व्लादिमीर पुतिन ईरान को समर्थन दे रहे हैं? अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के ताजा बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच डोनल्ड ट्रंप ने रूस को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगता है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ईरान की कुछ हद तक मदद कर रहे हो सकते हैं। ट्रंप ने यह बात एक रेडियो इंटरव्यू के दौरान कही। उन्होंने फॉक्स न्यूज के होस्ट ब्रायन किल्मीड से बातचीत में यह टिप्पणी की। बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि पुतिन ईरान की मदद कर रहे हैं, तो ट्रंप ने जवाब दिया कि “मुझे लगता है कि वह शायद थोड़ी मदद कर रहे होंगे।” हालांकि ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया कि रूस किस तरह की मदद कर रहा है या इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं। लेकिन उनके इस बयान के बाद वैश्विक राजनीति में अमेरिका, रूस और ईरान के संबंधों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान टकराव के बीच रूस की संभावित भूमिका को लेकर पहले भी कई बार सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में ट्रंप का यह बयान अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
    1
    क्या अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव में रूस भी किसी भूमिका में है? क्या व्लादिमीर पुतिन ईरान को समर्थन दे रहे हैं? अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के ताजा बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।
अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच डोनल्ड ट्रंप ने रूस को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगता है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ईरान की कुछ हद तक मदद कर रहे हो सकते हैं।
ट्रंप ने यह बात एक रेडियो इंटरव्यू के दौरान कही। उन्होंने फॉक्स न्यूज के होस्ट ब्रायन किल्मीड से बातचीत में यह टिप्पणी की। बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि पुतिन ईरान की मदद कर रहे हैं, तो ट्रंप ने जवाब दिया कि “मुझे लगता है कि वह शायद थोड़ी मदद कर रहे होंगे।”
हालांकि ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया कि रूस किस तरह की मदद कर रहा है या इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं। लेकिन उनके इस बयान के बाद वैश्विक राजनीति में अमेरिका, रूस और ईरान के संबंधों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान टकराव के बीच रूस की संभावित भूमिका को लेकर पहले भी कई बार सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में ट्रंप का यह बयान अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
    user_E RADIO INDIA
    E RADIO INDIA
    Media house सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    51 min ago
  • इज़राइल-ईरान-अमेरिका तनाव पर डॉ. जिग्नेश जानी का शांति संदेश: “युद्ध नहीं, शांति ही समाधान”
    1
    इज़राइल-ईरान-अमेरिका तनाव पर डॉ. जिग्नेश जानी का शांति संदेश: “युद्ध नहीं, शांति ही समाधान”
    user_KHABREIN UTTAR PRADESH KI
    KHABREIN UTTAR PRADESH KI
    Newspaper publisher Sultanpur, Uttar Pradesh•
    58 min ago
  • 🚨 *ब्रेकिंग प्रतापगढ़* *दलित परिवार को दबंगों की धमकी से आत्महत्या की नौबत! मुकदमे में सुलह का दबाव, काम से भी हटवाया – जान से मारने की धमकी* संवाददाता प्रतापगढ़। जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के सोनावा गांव से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक दलित परिवार दबंगों की प्रताड़ना से इतना परेशान हो चुका है कि आत्महत्या करने की बात कहने को मजबूर हो गया है। पीड़ित रामजस हरिजन निवासी सोनावा, कोतवाली नगर ने अपने ही पड़ोसियों राम सिंह यादव, कुंदन यादव, चंदन यादव, कोतवाल यादव, बलवंत यादव तथा उनके अन्य परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि इन लोगों के खिलाफ पहले से ही हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा डालने और हरिजन उत्पीड़न जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज हैं और क्षेत्र में इनका मुख्य कार्य जमीन कब्जा करना तथा लोगों को ब्याज पर पैसा बांटना बताया जाता है। पीड़ित रामजस के अनुसार होली के दिन उक्त आरोपियों ने मिलकर उन्हें, उनकी पत्नी और बेटे को बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया था। इस घटना के संबंध में कोतवाली नगर में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। रामजस का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही दबंग लगातार समझौता करने के लिए दबाव बना रहे हैं। इतना ही नहीं, दबंगों ने कथित तौर पर जहां वह काम करते थे वहां से भी उन्हें हटवा दिया, जिससे उनके परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित का कहना है कि यदि वह समझौता नहीं करते हैं तो दबंग लगातार जान से मारने की गंभीर धमकी दे रहे हैं। इस लगातार मिल रही धमकी और आर्थिक व मानसिक उत्पीड़न से पूरा परिवार भय और तनाव में जी रहा है। *रामजस हरिजन का कहना* है कि अगर प्रशासन ने समय रहते दबंगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर सुरक्षा नहीं दी, तो उनका परिवार किसी भी समय आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर हो सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी आरोपियों पर होगी। यह मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना यह है कि *प्रशासन पीड़ित दलित परिवार को न्याय दिलाने और आरोपियों* के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए क्या कदम उठाता है।
    1
    🚨 *ब्रेकिंग प्रतापगढ़*
*दलित परिवार को दबंगों की धमकी से आत्महत्या की नौबत! मुकदमे में सुलह का दबाव, काम से भी हटवाया – जान से मारने की धमकी*
संवाददाता 
प्रतापगढ़। जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के सोनावा गांव से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक दलित परिवार दबंगों की प्रताड़ना से इतना परेशान हो चुका है कि आत्महत्या करने की बात कहने को मजबूर हो गया है।
पीड़ित रामजस हरिजन निवासी सोनावा, कोतवाली नगर ने अपने ही पड़ोसियों राम सिंह यादव, कुंदन यादव, चंदन यादव, कोतवाल यादव, बलवंत यादव तथा उनके अन्य परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि इन लोगों के खिलाफ पहले से ही हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा डालने और हरिजन उत्पीड़न जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज हैं और क्षेत्र में इनका मुख्य कार्य जमीन कब्जा करना तथा लोगों को ब्याज पर पैसा बांटना बताया जाता है।
पीड़ित रामजस के अनुसार होली के दिन उक्त आरोपियों ने मिलकर उन्हें, उनकी पत्नी और बेटे को बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया था। इस घटना के संबंध में कोतवाली नगर में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।
रामजस का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही दबंग लगातार समझौता करने के लिए दबाव बना रहे हैं। इतना ही नहीं, दबंगों ने कथित तौर पर जहां वह काम करते थे वहां से भी उन्हें हटवा दिया, जिससे उनके परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
पीड़ित का कहना है कि यदि वह समझौता नहीं करते हैं तो दबंग लगातार जान से मारने की गंभीर धमकी दे रहे हैं। इस लगातार मिल रही धमकी और आर्थिक व मानसिक उत्पीड़न से पूरा परिवार भय और तनाव में जी रहा है।
*रामजस हरिजन का कहना* है कि अगर प्रशासन ने समय रहते दबंगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर सुरक्षा नहीं दी, तो उनका परिवार किसी भी समय आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर हो सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी आरोपियों पर होगी।
यह मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना यह है कि *प्रशासन पीड़ित दलित परिवार को न्याय दिलाने और आरोपियों* के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए क्या कदम उठाता है।
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    2 hrs ago
  • सुल्तानपुर जिले के लंभुआ नगर पंचायत क्षेत्र में रमजान के पाक महीने के आखिरी जुमे, यानी जुम्मा अलविदा के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूरे अकीदत और एहतराम के साथ नमाज अदा की। इस अवसर पर नगर की जामा मस्जिद लंभुआ, गौसिया मस्जिद सहित आसपास की अन्य मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ देखने को मिली। दूर-दराज के इलाकों से भी बड़ी संख्या में रोजेदार और नमाजी मस्जिदों में पहुंचकर अल्लाह की इबादत में मशगूल रहे। जुम्मा अलविदा को लेकर लोगों में खास उत्साह और धार्मिक आस्था देखने को मिली। मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए नमाजी समय से पहले ही पहुंचने लगे थे, जिससे कई स्थानों पर मस्जिदों के अंदर और बाहर तक नमाजियों की कतारें लग गईं। रमजान के इस पाक मौके पर लोगों ने पूरे मनोयोग और श्रद्धा के साथ अल्लाह की इबादत की और रोजे रखकर इबादत में अपना समय बिताया। नमाज से पहले मौलाना ने अपने बयान में जुम्मा अलविदा की अहमियत और रमजान महीने की फजीलत पर विस्तार से रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना सब्र, रहमत और बरकत का महीना होता है। इस महीने में अल्लाह अपने बंदों पर खास रहमत और बरकत नाजिल करता है। इसलिए हर मुसलमान को चाहिए कि वह इस पाक महीने में ज्यादा से ज्यादा इबादत करे, गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करे तथा समाज में भाईचारा और इंसानियत का संदेश फैलाए। इस मौके पर गुलाम दस्तगीर कादरी ने बताया कि रमजान का महीना बेहद बरकत और सवाब का महीना है। उन्होंने कहा कि इस महीने में की गई इबादत का सवाब कई गुना बढ़ जाता है। इसलिए लोगों को चाहिए कि वे ज्यादा से ज्यादा नमाज, रोजा, कुरआन की तिलावत और जरूरतमंदों की मदद करें, ताकि समाज में अमन और मोहब्बत कायम रह सके। नमाज अदा करने के बाद नमाजियों ने देश और दुनिया में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए खास दुआएं मांगी। लोगों ने अल्लाह से यह भी दुआ की कि समाज में भाईचारा बना रहे और हर इंसान को सुख-शांति और तरक्की नसीब हो। जुम्मा अलविदा के मौके पर मस्जिदों के आसपास सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए लंभुआ पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में नमाज शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल और आपसी भाईचारे की झलक साफ देखने को मिली।
    4
    सुल्तानपुर जिले के लंभुआ नगर पंचायत क्षेत्र में रमजान के पाक महीने के आखिरी जुमे, यानी जुम्मा अलविदा के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूरे अकीदत और एहतराम के साथ नमाज अदा की। इस अवसर पर नगर की जामा मस्जिद लंभुआ, गौसिया मस्जिद सहित आसपास की अन्य मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ देखने को मिली। दूर-दराज के इलाकों से भी बड़ी संख्या में रोजेदार और नमाजी मस्जिदों में पहुंचकर अल्लाह की इबादत में मशगूल रहे।
जुम्मा अलविदा को लेकर लोगों में खास उत्साह और धार्मिक आस्था देखने को मिली। मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए नमाजी समय से पहले ही पहुंचने लगे थे, जिससे कई स्थानों पर मस्जिदों के अंदर और बाहर तक नमाजियों की कतारें लग गईं। रमजान के इस पाक मौके पर लोगों ने पूरे मनोयोग और श्रद्धा के साथ अल्लाह की इबादत की और रोजे रखकर इबादत में अपना समय बिताया।
नमाज से पहले मौलाना ने अपने बयान में जुम्मा अलविदा की अहमियत और रमजान महीने की फजीलत पर विस्तार से रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना सब्र, रहमत और बरकत का महीना होता है। इस महीने में अल्लाह अपने बंदों पर खास रहमत और बरकत नाजिल करता है। इसलिए हर मुसलमान को चाहिए कि वह इस पाक महीने में ज्यादा से ज्यादा इबादत करे, गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करे तथा समाज में भाईचारा और इंसानियत का संदेश फैलाए।
इस मौके पर गुलाम दस्तगीर कादरी ने बताया कि रमजान का महीना बेहद बरकत और सवाब का महीना है। उन्होंने कहा कि इस महीने में की गई इबादत का सवाब कई गुना बढ़ जाता है। इसलिए लोगों को चाहिए कि वे ज्यादा से ज्यादा नमाज, रोजा, कुरआन की तिलावत और जरूरतमंदों की मदद करें, ताकि समाज में अमन और मोहब्बत कायम रह सके।
नमाज अदा करने के बाद नमाजियों ने देश और दुनिया में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए खास दुआएं मांगी। लोगों ने अल्लाह से यह भी दुआ की कि समाज में भाईचारा बना रहे और हर इंसान को सुख-शांति और तरक्की नसीब हो।
जुम्मा अलविदा के मौके पर मस्जिदों के आसपास सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए लंभुआ पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में नमाज शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल और आपसी भाईचारे की झलक साफ देखने को मिली।
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Voice of people लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.