कोर्ट परिसर से मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज धरमजयगढ़ - थाना क्षेत्र के न्यायालय परिसर से एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम शाहपुर निवासी हेमप्रसाद पटेल (49 वर्ष) ने थाना धरमजयगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वे व्यवहार न्यायालय धरमजयगढ़ में अधिवक्ता/नोटरी के रूप में कार्यरत हैं। 7 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2 बजे उन्होंने अपने बड़े भाई टीकाराम पटेल की Honda CD 110 Dream मोटरसाइकिल (क्रमांक CG13AA1522) को न्यायालय परिसर स्थित मोटरसाइकिल स्टैंड में खड़ा किया था। बताया गया है कि इसके बाद वे अपने कार्य में व्यस्त हो गए और बाद में दोस्तों के साथ रायगढ़ चले गए। शाम करीब 8 बजे जब वे वापस न्यायालय परिसर पहुंचे तो मोटरसाइकिल वहां नहीं थी। आसपास काफी खोजबीन करने और परिचितों से जानकारी लेने के बाद भी वाहन का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने थाना धरमजयगढ़ में इसकी सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी हुई मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई जा रही है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार वर्मा को सौंपी गई है।

- Post by Pooja Jaiswal Journalist1
- जशपुर की राजनीति से लेकर भारत जोड़ो यात्रा तक सक्रिय प्रदेश कांग्रेस सचिव सुश्री रत्ना पैंकरा से महिला दिवस पर Jashpur Times के साथ खास बातचीत1
- Gram panchayat bhakura janpad panchayat ambikapur ka anganbadi kendr bhari samshyao se jujh raha hai.gram panchayat bhwan k samne khaprel k purane bhawan mai varsho se sanchalit jarger bhawan kisi bhi vakt gir saktata hai.mauke par pahuch md news patrkar n bhawan ka jayaja liya aur karyakarta,sahayika se is dauran baat kiya.usne bataya ki khaprail se barsat k dino mai pani tapkta hai.vajan taulne wali mashin bhi mahino se kharab hai.superviser,sarpanch se is bawat kai baar sikayat kiya gaya mager aj tak koi karwahi nahi kiya gaya.bhari pareshaniyo ka samna karna pad raha hai.any khamiya bhi anganbadi kendr mai payi gayi.khas report himanshu raj patrkar md news ambikapur cg.7805838076.2
- सारंगढ़ के ग्राम चंदाई स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे के वक्त कार में दो लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।1
- सारंगढ़ के ग्राम चंदाई स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार में सवार दो लोगों में से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- एसएसपी शशि मोहन के निर्देशन पर संपत्ति संबंधी अपराधों में अंकुश लगाने विशेष रणनीति के तहत कबाड़ के अवैध कारोबार पर बड़ा प्रहार एक ही दिन 8 बड़ी कार्यवाही में 134 टन स्क्रैप और मिनी राइस मिल से मैग्नीज मेटल व पाईलेट गोली जप्त पूंजीपथरा पुलिस ने अवैध कबाड परिवहन में लगी 6 ट्रक और 1 माजदा वाहन जप्त कर आरोपियों पर किया गया वैधानिक कार्रवाई। 🚨 एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने “ऑपरेशन प्रहार”के तहत अवैध कबाड़ कारोबार पर लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।1
- Post by Gautam karsh1
- Post by Pooja Jaiswal Journalist1
- बिलासपुर के मस्तूरी (रिज्दा) में होली के दिन निःशुल्क मिलती है मिर्गी बीमारी की रामबाण औषधि1