Shuru
Apke Nagar Ki App…
जशपुर की राजनीति से लेकर भारत जोड़ो यात्रा तक सक्रिय प्रदेश कांग्रेस सचिव सुश्री रत्ना पैंकरा से महिला दिवस पर Jashpur Times के साथ खास बातचीत जशपुर की राजनीति से लेकर भारत जोड़ो यात्रा तक सक्रिय प्रदेश कांग्रेस सचिव सुश्री रत्ना पैंकरा से महिला दिवस पर Jashpur Times के साथ खास बातचीत
Ibnul khan
जशपुर की राजनीति से लेकर भारत जोड़ो यात्रा तक सक्रिय प्रदेश कांग्रेस सचिव सुश्री रत्ना पैंकरा से महिला दिवस पर Jashpur Times के साथ खास बातचीत जशपुर की राजनीति से लेकर भारत जोड़ो यात्रा तक सक्रिय प्रदेश कांग्रेस सचिव सुश्री रत्ना पैंकरा से महिला दिवस पर Jashpur Times के साथ खास बातचीत
- User5589Balod, Chhattisgarh👏on 11 March
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- जशपुर जिले के कांसाबेल स्थित DAV मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल ने इस वर्ष कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100% परिणाम हासिल किया है। विद्यालय की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य Pijus Chatterjee के कुशल मार्गदर्शन में छात्रों ने उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की है। Jashpur Times Pijus Chatterjee1
- केशला में उचित मूल्य दुकान क्रमांक 3 के खिलाफ ग्रामीणों का जोरदार विरोध प्रदर्शन सीतापुर। विकासखंड सीतापुर के केशला क्षेत्र में उस समय तनाव का माहौल बन गया जब ग्रामीणों का गुस्सा उचित मूल्य दुकान क्रमांक 3 के खिलाफ सड़कों पर उतर आया। आक्रोशित ग्रामीणों ने दुकान संचालक पर लगातार लापरवाही और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले लगभग 6 महीनों से राशन वितरण में भारी अनियमितता बरती जा रही है। कई हितग्राहियों को 2 से 3 महीनों तक राशन नहीं दिया गया, जबकि शासन के नियमों के अनुसार हर महीने नियमित रूप से राशन मिलना चाहिए। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि डीलर द्वारा राशन की कालाबाजारी की जा रही है और अपात्र व्यक्तियों को सामग्री दी जा रही है, जिससे वास्तविक जरूरतमंद लोग वंचित रह जा रहे हैं। इन समस्याओं से परेशान होकर ग्रामीणों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। न्यूज़ द गुलेल और शुरू न्यूज़ के लिए सुनील गुप्ता की रिपोर्ट1
- एक 22 वर्षीय आदिवासी छात्र के साथ थाना परिसर में पुलिसकर्मियों द्वारा की गई गाली-गलौच और मारपीट की घटना बेहद चिंताजनक और निंदनीय है। आख़िर ऐसा क्या हुआ था उस थाने के भीतर, जिसकी वजह से कानून के रक्षक ही एक छात्र के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार करने लगे? क्या एक आम नागरिक, वह भी एक आदिवासी छात्र, न्याय की उम्मीद भी नहीं कर सकता? सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस घटना के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हुई। आखिर यह सब किसके संरक्षण में हो रहा है, जो जिम्मेदार लोगों पर हाथ डालने से परहेज़ किया जा रहा है? यह सिर्फ एक व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं, बल्कि पूरे समाज के विश्वास पर चोट है। प्रशासन को चाहिए कि इस मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि कानून और न्याय व्यवस्था पर लोगों का भरोसा बना रहे।1
- Post by Mr Dayashankar Yadav1
- सिमडेगा : सीएनटी उल्लंघन मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पूर्व मंत्री एनोस एक्का बुधवार को अपने गृह जिला सिमडेगा पहुंचे। उनके आगमन पर समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ जोरदार स्वागत किया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया।सिमडेगा पहुंचने से पूर्व एनोस एक्का कोलेबिरा में रुके, जहां उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी तेलेंगा खड़िया एवं बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कोलेबिरा में भी उनका भव्य स्वागत किया गया।मीडिया से बातचीत के दौरान एनोस एक्का ने कहा कि वे एक आदिवासी नेता हैं और इसी कारण उन्हें साजिश के तहत जेल भेजा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कई प्रभावशाली लोगों द्वारा सीएनटी नियमों का उल्लंघन कर जमीन की हेराफेरी की गई है, लेकिन कार्रवाई केवल उनके खिलाफ हुई।उन्होंने राष्ट्रीय पार्टियों भाजपा और कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यदि कोई आदिवासी नेता इन दलों का साथ छोड़ता है तो उसे परेशान किया जाता है। उन्होंने खुद को इसका उदाहरण बताया।कोलेबिरा से सिमडेगा पहुंचने पर उनके समर्थकों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर जुटे और उनका अभिनंदन किया। एनोस एक्का के आगमन को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।1
- दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों के बीच टक्कर दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज एक बड़ा हादसा टल गया, जब रनवे की ओर बढ़ते समय स्पाइसजेट और अकासा एयर के दो विमान आपस में टकरा गए। यह घटना उस वक्त हुई जब विमान ग्राउंड मूवमेंट कर रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार नहीं थी कि कोई बड़ी अनहोनी होती, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दोनों विमानों के पिछले हिस्से स्पष्ट रूप से क्षतिग्रस्त नजर आ रहे हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दोनों विमानों की ‘टेल’ एक-दूसरे से रगड़ खा गई, जिससे मामूली नुकसान हुआ है। हादसे के तुरंत बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए मामले की जानकारी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को दी। अधिकारियों ने इस घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह चूक पायलट की थी या एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के निर्देशों में कोई कमी रह गई थी। वर्तमान में दोनों विमानों को उड़ान भरने से रोक दिया गया है और उन्हें तकनीकी मरम्मत के लिए हैंगर में भेज दिया गया है। राहत की बात यह रही कि इस टक्कर के दौरान किसी भी यात्री या क्रू मेंबर को चोट नहीं आई है। हालांकि, इस घटना ने देश के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट पर विमानों के सुरक्षित संचालन और ग्राउंड ट्रैफिक मैनेजमेंट पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रभावित विमानों में सवार यात्रियों के लिए एयरलाइंस द्वारा वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था की जा रही है, ताकि उन्हें गंतव्य तक पहुँचाया जा सके1
- महिला से छेड़छाड़ और घर में तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पहुँचा जेल चैनपुर थाना क्षेत्र के तिलवारी गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ तथा घर में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। तिलवारी निवासी डिफरें टोप्पो, पिता स्वर्गीय मिलियनुस टोप्पो, को आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद गुमला न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी देते हुए गुरुवार सुबह दस बजे बताया गया कि आरोपी ने गांव की ही लगभग चालीस वर्षीय पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की थी। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसके घर में जमकर तोड़फोड़ करते हुए नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद पीड़िता ने चैनपुर थाना पहुँचकर न्याय की गुहार लगाई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए चैनपुर थाना पुलिस ने चैनपुर थाना कांड संख्या शून्य सात / छब्बीस, दिनांक अठारह मार्च दो हजार छब्बीस को दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता दो हजार तेईस की धारा चौहत्तर, एक सौ पंद्रह उपधारा दो तथा तीन सौ इक्यावन उपधारा एक के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस अपराध और अपराधियों के विरुद्ध शून्य सहिष्णुता की नीति पर कार्य कर रही है। महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।1
- ब्रेकिंग बलरामपुर सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने एसडीएम और तहसीलदार को हटाने के लिए दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, राजपुर एसडीएम और तहसीलदार को हटाने के लिए 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम, निर्माण कार्य के भूमि पूजन कार्यक्रम में उपस्थित नहीं होने पर भड़की विधायक, बलरामपुर कलेक्टर को फोन कर दिया अल्टीमेटम, 24 घंटे के अंदर नहीं हटाने पर समर्थकों और पत्रकारों के साथ धरने पर बैठने की दी चेतावनी, कार्यकर्ताओं ने एसडीएम देवेंद्र प्रधान के खिलाफ किए नारेबाजी, भाजपा से सामरी विधायक है उद्धेश्वरी पैकरा।1