logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ऑपरेशन प्रहार”में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ पर कार्रवाई में 1 करोड़ 15 लाख की संपत्ति जप्त। एसएसपी शशि मोहन के निर्देशन पर संपत्ति संबंधी अपराधों में अंकुश लगाने विशेष रणनीति के तहत कबाड़ के अवैध कारोबार पर बड़ा प्रहार एक ही दिन 8 बड़ी कार्यवाही में 134 टन स्क्रैप और मिनी राइस मिल से मैग्नीज मेटल व पाईलेट गोली जप्त पूंजीपथरा पुलिस ने अवैध कबाड परिवहन में लगी 6 ट्रक और 1 माजदा वाहन जप्त कर आरोपियों पर किया गया वैधानिक कार्रवाई। 🚨 एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने “ऑपरेशन प्रहार”के तहत अवैध कबाड़ कारोबार पर लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

on 11 March
user_क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
Media company Sanna, Jashpur•
on 11 March

ऑपरेशन प्रहार”में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ पर कार्रवाई में 1 करोड़ 15 लाख की संपत्ति जप्त। एसएसपी शशि मोहन के निर्देशन पर संपत्ति संबंधी अपराधों में अंकुश लगाने विशेष रणनीति के तहत कबाड़ के अवैध कारोबार पर बड़ा प्रहार एक ही दिन 8 बड़ी कार्यवाही में 134 टन स्क्रैप और मिनी राइस मिल से मैग्नीज मेटल व पाईलेट गोली जप्त पूंजीपथरा पुलिस ने अवैध कबाड परिवहन में लगी 6 ट्रक और 1 माजदा वाहन जप्त कर आरोपियों पर किया गया वैधानिक कार्रवाई। 🚨 एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने “ऑपरेशन प्रहार”के तहत अवैध कबाड़ कारोबार पर लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

More news from Jashpur and nearby areas
  • Post by क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    1
    Post by क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    user_क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    Media company Sanna, Jashpur•
    15 hrs ago
  • Post by Mr Dayashankar Yadav
    1
    Post by Mr Dayashankar Yadav
    user_Mr Dayashankar Yadav
    Mr Dayashankar Yadav
    Local News Reporter शंकरगढ़, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • सरगुजा, 04 अप्रैल 2026। थाना बतौली पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 मार्च 2026 को एक प्रार्थी ने थाना बतौली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री 14 मार्च को घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों द्वारा आसपास एवं रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के बावजूद बालिका का पता नहीं चल पाया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए बालिका को धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के रैरुमाखुर्द से बरामद किया। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि आरोपी सलीम ने उसे प्रेम का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और शादी का वादा कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी सलीम (18 वर्ष), निवासी चरखापारा रैरुमाखुर्द, थाना धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में अपराध करना स्वीकार किया है। प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धाराएं 64(2)(एम), 65, 69 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
    1
    सरगुजा, 04 अप्रैल 2026।
थाना बतौली पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 मार्च 2026 को एक प्रार्थी ने थाना बतौली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री 14 मार्च को घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों द्वारा आसपास एवं रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के बावजूद बालिका का पता नहीं चल पाया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए बालिका को धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के रैरुमाखुर्द से बरामद किया। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि आरोपी सलीम ने उसे प्रेम का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और शादी का वादा कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी सलीम (18 वर्ष), निवासी चरखापारा रैरुमाखुर्द, थाना धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में अपराध करना स्वीकार किया है। प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धाराएं 64(2)(एम), 65, 69 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के तहत कार्रवाई की गई।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
    user_Sunil Gupta
    Sunil Gupta
    सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • जुर्माना विवाद ने पकड़ा तूल: छोटा कटरा में आमने-सामने आए दो पक्ष, प्रशासन के सामने निष्पक्ष जांच की चुनौती गुमला जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा कटरा गांव में कथित जबरन जुर्माना वसूली और सामाजिक बहिष्कार का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। जानकारी देते हुए शनिवार दोपहर एक बजे बताया गया कि इस विवाद को लेकर गांव में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए हैं और मामला प्रशासनिक स्तर तक पहुंच चुका है। बताया गया कि गांव के एक पीड़ित परिवार ने दो अप्रैल (गुरुवार) को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा और न्याय की मांग की थी। परिवार का आरोप है कि छह मार्च को गांव के कुछ लोग उनके घर पहुंचे और गांव में रहने के लिए एक लाख रुपये जुर्माना देने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी गई कि राशि नहीं देने पर उन्हें गांव छोड़ना होगा या घर में आग लगा दी जाएगी। पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया है कि पूर्व में उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की गई थी, जिसे प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद हटाया गया। आवेदन में यह भी कहा गया कि गांव में बैठक कर निर्णय लिया गया कि जो कोई भी परिवार से संपर्क रखेगा या उनके सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होगा, उस पर पच्चीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं दूसरी ओर गांव के ग्रामीणों एवं नामजद आरोपियों ने सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। शनिवार को गांव में आयोजित बैठक में ग्रामीण एकजुट हुए और कहा कि मामला गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। बैठक के बाद ग्रामीणों तथा आरोपित पक्ष ने प्रखंड विकास पदाधिकारी और थाना प्रभारी को आवेदन सौंपकर अपने पक्ष की जानकारी दी। इधर पीड़ित परिवार अपने आरोपों पर कायम है और सामाजिक बहिष्कार व धमकी का दावा कर रहा है। दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों से मामला पेचीदा हो गया है। अब प्रशासन के सामने निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। #GumlaNews #Dumri #JharkhandNews #VillageDispute #SocialBoycott #BreakingNews #LocalNewsJharkhand
    1
    जुर्माना विवाद ने पकड़ा तूल: छोटा कटरा में आमने-सामने आए दो पक्ष, प्रशासन के सामने निष्पक्ष जांच की चुनौती
गुमला जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा कटरा गांव में कथित जबरन जुर्माना वसूली और सामाजिक बहिष्कार का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। जानकारी देते हुए शनिवार दोपहर एक बजे बताया गया कि इस विवाद को लेकर गांव में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए हैं और मामला प्रशासनिक स्तर तक पहुंच चुका है।
बताया गया कि गांव के एक पीड़ित परिवार ने दो अप्रैल (गुरुवार) को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा और न्याय की मांग की थी। परिवार का आरोप है कि छह मार्च को गांव के कुछ लोग उनके घर पहुंचे और गांव में रहने के लिए एक लाख रुपये जुर्माना देने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी गई कि राशि नहीं देने पर उन्हें गांव छोड़ना होगा या घर में आग लगा दी जाएगी।
पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया है कि पूर्व में उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की गई थी, जिसे प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद हटाया गया। आवेदन में यह भी कहा गया कि गांव में बैठक कर निर्णय लिया गया कि जो कोई भी परिवार से संपर्क रखेगा या उनके सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होगा, उस पर पच्चीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
वहीं दूसरी ओर गांव के ग्रामीणों एवं नामजद आरोपियों ने सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। शनिवार को गांव में आयोजित बैठक में ग्रामीण एकजुट हुए और कहा कि मामला गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। बैठक के बाद ग्रामीणों तथा आरोपित पक्ष ने प्रखंड विकास पदाधिकारी और थाना प्रभारी को आवेदन सौंपकर अपने पक्ष की जानकारी दी।
इधर पीड़ित परिवार अपने आरोपों पर कायम है और सामाजिक बहिष्कार व धमकी का दावा कर रहा है। दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों से मामला पेचीदा हो गया है। अब प्रशासन के सामने निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
#GumlaNews #Dumri #JharkhandNews #VillageDispute #SocialBoycott #BreakingNews #LocalNewsJharkhand
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    7 hrs ago
  • पण्डरीपानी खूंटीटोली मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना
    1
    पण्डरीपानी खूंटीटोली मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना
    user_Dj sund Devnarayan Pandripani
    Dj sund Devnarayan Pandripani
    Farmer Kunkuri, Jashpur•
    16 hrs ago
  • सरगुजा नाबालिक को बहला फुसलाकर दुष्कर्म आरोपी सलीम गिरफ्तार......
    1
    सरगुजा नाबालिक को बहला फुसलाकर दुष्कर्म आरोपी सलीम गिरफ्तार......
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • नगर निगम भगवानपुर वार्ड नं. 2 में यात्री प्रतीक्षालय बदहाल, जनता परेशान भगवानपुर वार्ड नंबर 2 स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर के बाहर बने यात्री प्रतीक्षालय की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। प्रतीक्षालय में लगी सभी बैठने की कुर्सियां उखाड़ दी गई हैं, जिससे आने-जाने वाले यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतीक्षालय अब जर्जर हालत में पहुंच गया है और इसकी देखरेख बिल्कुल नहीं हो रही है। खासकर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों को बैठने तक की सुविधा नहीं मिल पा रही है। वार्ड के पार्षद की ओर से इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिए जाने से लोगों में नाराजगी है। जनता का आरोप है कि जनप्रतिनिधि की उदासीनता के कारण यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि जल्द से जल्द प्रतीक्षालय की मरम्मत कराई जाए और बैठने की व्यवस्था फिर से बहाल की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
    1
    नगर निगम भगवानपुर वार्ड नं. 2 में यात्री प्रतीक्षालय बदहाल, जनता परेशान
भगवानपुर वार्ड नंबर 2 स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर के बाहर बने यात्री प्रतीक्षालय की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। प्रतीक्षालय में लगी सभी बैठने की कुर्सियां उखाड़ दी गई हैं, जिससे आने-जाने वाले यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतीक्षालय अब जर्जर हालत में पहुंच गया है और इसकी देखरेख बिल्कुल नहीं हो रही है। खासकर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों को बैठने तक की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
वार्ड के पार्षद की ओर से इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिए जाने से लोगों में नाराजगी है। जनता का आरोप है कि जनप्रतिनिधि की उदासीनता के कारण यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।
स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि जल्द से जल्द प्रतीक्षालय की मरम्मत कराई जाए और बैठने की व्यवस्था फिर से बहाल की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
    user_Himanshu raj
    Himanshu raj
    Social Media Manager अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • Post by Mr Dayashankar Yadav
    1
    Post by Mr Dayashankar Yadav
    user_Mr Dayashankar Yadav
    Mr Dayashankar Yadav
    Local News Reporter शंकरगढ़, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.