Shuru
Apke Nagar Ki App…
सरगुजा नाबालिक को बहला फुसलाकर दुष्कर्म आरोपी सलीम गिरफ्तार......
Jarif Khan
सरगुजा नाबालिक को बहला फुसलाकर दुष्कर्म आरोपी सलीम गिरफ्तार......
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- योजना बहुत अच्छी है। उनकी बातों में केवल राहत नहीं, बल्कि एक नए जीवन की उम्मीद झलकती है। डर के साये से विकास की राह तक गांव के निवासी तेलाम बुधु बताते हैं कि पहले लखापाल में भय का माहौल था। हमारा गांव पहले नक्सल समस्या से प्रभावित था। लोग ख़ौफ़ में जीते थे। बिजली, पानी और सड़क की समस्या थी। गांव में पहले नक्सलियों की मीटिंग होती थी। गांववालों से पैसा और चावल-दाल जमा कराया जाता था। लेकिन अब बदलाव आ गया है। अब पंचायत की मीटिंग ग्राम विकास के लिए होती है। बिजली, पानी, राशन और सड़क की सुविधा मिल रही है।” उनके शब्द साफ कहते हैं अब गांव में डर नहीं, विकास की चर्चा होती है। स्वच्छ जल से स्वास्थ्य में सुधार, बीमारी में कमी जल जीवन मिशन के लागू होने के बाद लखापाल में सिर्फ पानी की सुविधा नहीं आई, बल्कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बड़ा परिवर्तन देखने को मिला। अब जलजनित बीमारियों में कमी आई है और स्वच्छ पेयजल के कारण ग्रामीणों की जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आया है। अब सब्जी-बाड़ी से आत्मनिर्भरता की ओर गांव नल जल योजना से पानी मिलने के बाद ग्रामीणों ने खेती और बाड़ी की ओर कदम बढ़ाया है। अब गांव के लोग अपने घर के आसपास टमाटर, मिर्ची, बरबट्टी, सेमी और खट्टा भाजी उगा रहे हैं। इससे न केवल घर में सब्जी की व्यवस्था हो रही है, बल्कि बाजार से सब्जी खरीदने का खर्च भी बच रहा है। कलेक्टर श्री अमित कुमार ने बताया कि जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्राम लखापाल जैसे दूरस्थ और नक्सल प्रभावित क्षेत्र में हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना प्रशासन की बड़ी उपलब्धि है। इससे ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जिले के प्रत्येक गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाकर विकास की रोशनी हर क्षेत्र तक पहुंचाई जाएगी। ग्रामीणों ने जताया मुख्यमंत्री और प्रशासन के प्रति आभार* ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें पानी के लिए भटकना नहीं पड़ता। घर में नल से पानी मिल रहा है, जिससे जीवन आसान, सुरक्षित और सम्मानजनक हुआ है। लखापाल बना उदाहरण- विकास हर कोने तक पहुंच रहा है जल जीवन मिशन ने यह साबित कर दिया है कि जब सरकार की योजनाएं ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ जमीन पर उतरती हैं, तो नक्सल प्रभावित और दूरस्थ क्षेत्रों में भी विकास की नई रोशनी पहुंचती है। आज लखापाल गांव केवल पानी की सुविधा नहीं पा रहा बल्कि वह भय से मुक्त होकर आत्मनिर्भरता और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।1
- सीतापुर। राज्य शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुसार करों की शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के पालन में नगर पंचायत सीतापुर ने बकाया कर वसूली के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है। नगर पंचायत द्वारा एक टीम का गठन कर नगर क्षेत्र में बकायेदारों की पहचान कर सूची तैयार की गई है। अभियान के तहत ऐसे नागरिकों पर विशेष कार्रवाई की जा रही है, जिन्होंने कई वर्षों से जल कर का भुगतान नहीं किया है। नगर पंचायत द्वारा ऐसे बकायेदारों के नल कनेक्शन विच्छेद करने जैसी सख्त कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है। नगर पंचायत प्रशासन का कहना है कि यह कदम नागरिकों में कर भुगतान के प्रति जागरूकता लाने और राजस्व लक्ष्य की पूर्ति के लिए आवश्यक है। इसके साथ ही नागरिकों को समय पर कर चुकता करने का संदेश भी दिया जा रहा है। नगर पंचायत सीतापुर ने नगर के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बकाया करों का समय पर भुगतान करें, ताकि अनावश्यक कार्रवाई से बचा जा सके और नगर के विकास कार्यों में सहयोग मिल सके। न्यूज़ द गुलेल और शुरू न्यूज़ के लिए सुनील गुप्ता की रिपोर्ट1
- Post by Mr Dayashankar Yadav1
- Post by Ratan Choudhry2
- ब्रेकिंग बलरामपुर हाथियों के हमले में 14 वर्षीय किशोरी पिंकी कुमारी की हुई मौत मृतिका पिंकी झारखंड से चीनिया आई थी महुआ चुनने मृतिका सुबह सुबह महुआ चुनने गई थी जंगल 22 हाथियों के झुंड ने अचानक किया हमला .. घटना बलरामपुर रामानुजगंज के चिनिया गांव की है।1
- बलरामपुर जिले में इन दोनों एक और दो की सीखें दुकानदार लेने से इनकार करते हैं वही छोटा के बदला ग्राहकों को चूना लगाया जाता है1
- ⏺️ प्रथम तिमाही में 537 शराबी, 2023 बिना हेल्मेट, 1659 सीट बेल्ट समेत कुल 7970 पर कार्यवाही। ⏺️ बलरामपुर पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु प्रथम तिमाही में की ताबड़तोड़ कार्यवाही धरे गये 537 शराबी चालक । पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा, रेंज सरगुजा के निर्देषन में इकाई में सड़क दुर्घटना पर प्रभावी अंकुष लगाने व दुर्घटना दर में कमी लाने के उद्देष्य से पुलिस अधीक्षक जिला बलरामपुर रामानुजगंज श्री वैभव बैंकर (भा.पु.से.) एवं श्री विष्व दीपक त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्षन पर जिला बलरापमुर-रामानुगंज अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं को कम करने लगातार जन जागरूकता के साथ ही प्रवर्तन की कार्यवाही के तारतम्य में जिला पुलिस बलरामपुर-रामानुजगंज नें प्रथम तिमाही माह (जनवरी से मार्च 2026 तक) में लगातार अभियान चलाकर शराब सेवन कर वाहन चलाने पर कुल 537 प्रकरण, बिना हेलमेट पर 2023 प्रकरण व बिना सीट बेल्ट लगाये वाहन चलाने वाले 1659 प्रकरण समेत कुल 7970 प्रकरण में 29,89,900/- (रूपये उन्तीस लाख नवासी हजार, नौ सौ) की चालानी कार्यवाही की गई है। बलरामपुर पुलिस आम नागरिको से अपील करती है कि दोपहिया वाहन में तीन सवारी न बैठाने, नाबालिक को वाहन न चलाने दे, बिना लायसेंस वाहन न चलाये, नषे की हालत में वाहन न चलावे, सीट बेल्ट का उपयोग करें। बिना हेलमेट वाहन न चलावे, तेज रफ्तार से वाहन न चलाये। क्षमता से अधिक सवारी/माल न ढोना एवं वाहन संबंधी सभी प्रकार के दस्तावेजों को हमेशा वाहन के साथ रखे एवं एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाये।1
- वैन चोरी करने के मामले में पुलिस ने की कार्यवाही आरोपी को किया गिरफ्तार1
- Post by क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ1