मुआवजे और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग लेकर धरना दिया हादसे में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन, शव के अपमान का आरोप मुआवजे और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग जोधपुर। दिव्य संस्कार न्यूज़ शहर के निकट सालावास पुल पर स्ट्रीट लाइट बंद होने से फैले अंधेरे के बीच सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे के बाद अस्पताल में शव को सम्मानपूर्वक कपड़े से नहीं ढका गया और उसे सामान्य वार्ड में रखा गया, जिससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई। दरअसल हादसे में पाली जिले के बुढाणी स्थित भीलों की ढाणी निवासी 20 वर्षीय कैलाश पुत्र नेमाराम की मौत हो गई। शनिवार सुबह घटना से आहत ग्रामीणों ने सालावास अस्पताल के सामने धरना-प्रदर्शन करते हुए सडक जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन और उसके चालक की तत्काल गिरफ्तारी, मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा तथा सालावास पुल पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को जल्द चालू कराने की मांग की। सूचना मिलने पर विवेक विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से समझाइश कर रास्ता खुलवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना करने वाले वाहन व चालक की तलाश की जा रही है।
मुआवजे और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग लेकर धरना दिया हादसे में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन, शव के अपमान का आरोप मुआवजे और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग जोधपुर। दिव्य संस्कार न्यूज़ शहर के निकट सालावास पुल पर स्ट्रीट लाइट बंद होने से फैले अंधेरे के बीच सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे के बाद अस्पताल में शव को सम्मानपूर्वक कपड़े से नहीं ढका गया और उसे सामान्य वार्ड में रखा गया, जिससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई। दरअसल हादसे में पाली जिले के बुढाणी स्थित भीलों की ढाणी निवासी 20 वर्षीय कैलाश पुत्र नेमाराम की मौत हो गई। शनिवार सुबह घटना से आहत ग्रामीणों ने सालावास अस्पताल के सामने धरना-प्रदर्शन करते हुए सडक जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन और उसके चालक की तत्काल गिरफ्तारी, मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा तथा सालावास पुल पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को जल्द चालू कराने की मांग की। सूचना मिलने पर विवेक विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से समझाइश कर रास्ता खुलवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना करने वाले वाहन व चालक की तलाश की जा रही है।
- स्व. श्री राजकुमार सिंह भण्डारी की प्रतिमा अनावरण समारोह दिव्यलोक सेवा संस्थान, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, जोधपुर में स्वर्गीय श्री राजकुमार सिंह भण्डारी की प्रतिमा का अनावरण अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। दिव्यलोक सेवा संस्थान, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, जोधपुर में स्वर्गीय श्री राजकुमार सिंह भण्डारी की प्रतिमा का अनावरण अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह अवसर केवल एक प्रतिमा के अनावरण का नहीं, बल्कि एक ऐसे व्यक्तित्व के आदर्शों, सेवा-भाव और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को स्मरण करने का था, जिन्होंने अपने जीवन से अनेक लोगों को प्रेरणा प्रदान की। समारोह में उपस्थित अतिथियों ने स्व. भण्डारी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन सेवा, समर्पण, सादगी और मानवीय मूल्यों का अनुपम उदाहरण था। वक्ताओं ने उनके द्वारा समाजहित में किए गए कार्यों को याद करते हुए कहा कि उनकी स्मृतियाँ और आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।1
- रक्षाबंधन पर डाक विभाग की विशेष सौगात अब राखी और उपहार भेजें सुरक्षित, सस्ते और समय पर मनोज शर्मा, वॉइस ऑफ मारवाड़ पाली, 01 अगस्त। आगामी रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए डाक विभाग ने भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह के इस पावन पर्व को यादगार बनाने के लिए विशेष "राखी स्पेशल सेवा" शुरू की है। अधीक्षक डाकघर, पाली श्री तरुण कुमार शर्मा ने बताया कि बहनों द्वारा अपने भाइयों को सुरक्षित एवं समय पर राखी पहुँचाने के उद्देश्य से डाक विभाग द्वारा विशेष राखी स्पेशल कवर उपलब्ध कराए गए हैं। छोटे राखी कवर का मूल्य मात्र ₹10 तथा बड़े राखी कवर का मूल्य ₹15 निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त राखी के साथ उपहार एवं अन्य सामग्री भेजने के लिए विशेष राखी गिफ्ट बॉक्स भी उपलब्ध है, जिसकी कीमत ₹30 है। उन्होंने बताया कि डाक विभाग की यह विशेष सुविधा देश के किसी भी कोने में रहने वाले भाई-बहनों के प्रेम और विश्वास को समय पर एक-दूसरे तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है। विभाग ने रक्षाबंधन के अवसर पर डाक के त्वरित निस्तारण एवं समयबद्ध वितरण के लिए विशेष व्यवस्थाएँ भी की हैं। श्री शर्मा ने आमजन से अपील की है कि वे रक्षाबंधन से पूर्व अपनी राखी एवं उपहार निकटतम डाकघर से समय रहते बुक कराएं, ताकि भाई-बहन के स्नेह का यह पावन संदेश समय पर अपने गंतव्य तक पहुँच सके। "डाक विभाग – रिश्तों की डोर, विश्वास के साथ हर घर तक।"1
- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत जोधपुर आए और लोगों ने धूमधाम से उनका स्वागत किया राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत जोधपुर आए और लोगों ने धूमधाम से उनका स्वागत किया1
- बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी व उमस से मिली राहत..... बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी व उमस से मिली राहत रानी/नाडोल। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को शनिवार शाम हुई बारिश ने बड़ी राहत दी। शाम करीब 5 से 6 बजे तक लगभग एक घंटे तक लगातार हुई बारिश से नाडोल सहित आसपास के गांवों का मौसम सुहावना हो गया। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। काफी दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरों पर भी खुशी लौट आई। जिन किसानों ने पहले ही बुवाई कर दी थी, उनके लिए यह बारिश किसी संजीवनी से कम नहीं रही। बारिश से खेतों में नमी बढ़ने से फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद है। लगातार उमस भरे मौसम से परेशान आमजन ने बारिश का आनंद लिया। कई स्थानों पर लोगों ने घरों से बाहर निकलकर ठंडी फुहारों का आनंद उठाया। मौसम में आए इस बदलाव से क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह खुशनुमा हो गया।1
- जालौर शनिवार को धार्मिक शोभायात्रा के बीच बिजली का तार टूट कर गिरा बड़ा हादसा टला जालौर शनिवार को भेरुनाथ अखाड़े के पीठाधीश्वर पीर गंगा नाथ जी महाराज की चतुर्थ मार्च के लिए शोभायात्रा अखाड़े से रवाना हुई थी इस बीच अखाड़ा गली में कम ऊंचाई पर बिजली के तार झूल रहे थे अचानक से बिजली का तार टूट कर श्रद्धालुओं के बीच गिरा जिससे शोभायात्रा में हड़कंप मच गया सूचना पर बिजली कटौती की गई कमेटी के सदस्य ने बताया कि करीब 3 महीना पहले विद्युत विभाग को इन कम ऊंचाई पर झूलते बिजली तारों को व्यवस्थित करने को कहा गया था लेकिन विद्युत विभाग की अनदेखी के कारण आज शोभायात्रा के बीच बिजली का तार टूट गया गनीमत रहेगी किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई श्रद्धालुओं ने विद्युत विभाग पर आक्रोश भी जताया4
- BREAKING NEWS | जालौर कनियागिरी तपोभूमि से निकली चातुर्मास की भव्य शोभायात्रा, देवनगरी बैरठ में होगा मंगलमय चातुर्मास प्रवेश जालोर, 1 अगस्त 2026। नाथ संप्रदाय की अति प्राचीन तपोभूमि कनियागिरी पर्वत पर विराजमान श्री शिवावतारी महासिद्ध जालन्धरनाथजी महाराज की पावन सिद्धपीठ तथा शिवस्वरूप पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 पीर श्री गंगानाथ जी महाराज, सिरे मंदिर धाम एवं श्री भेरूनाथ जी अखाड़ा, जालोर के सान्निध्य में शनिवार को चातुर्मास भव्य शोभायात्रा–2026 श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ निकाली गई। प्रातःकाल श्री भेरूनाथ जी अखाड़ा, जालोर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों, ध्वज-पताकाओं और "जय गुरुदेव" के गगनभेदी जयघोष के बीच निकली इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में संत-महात्मा, नाथ संप्रदाय के अनुयायी एवं श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर संतों का भावपूर्ण स्वागत एवं अभिनंदन किया। शोभायात्रा श्रद्धा और भक्ति के वातावरण के बीच वंदनीय श्री केशरनाथ जी महाराज की तपोस्थली देवनगरी बैरठ पहुँची, जहाँ गुरु भगवान का मंगलमय चातुर्मास प्रवेश वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न होगा। इस अवसर पर क्षेत्रभर से आए श्रद्धालुओं ने गुरु भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, अनुशासन, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। संतों के सान्निध्य में निकली इस शोभायात्रा ने क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। चातुर्मास के शुभारंभ के साथ ही आगामी चार माह तक धर्म, साधना, सत्संग, प्रवचन, भजन-कीर्तन एवं जनकल्याणकारी धार्मिक आयोजनों का क्रम निरंतर जारी रहेगा। नाथ संप्रदाय के अनुयायियों ने इसे आध्यात्मिक चेतना और सनातन संस्कृति के संरक्षण का महत्वपूर्ण पर्व बताते हुए अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से चातुर्मास के धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आह्वान किया।2
- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर रियल बनाकर लोगों को बताया कि देश को आगे कैसे बढ़ाएं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर रियल बनाकर लोगों को बताया कि देश को आगे कैसे बढ़ाएं1
- वंदना पेट्रोल पंप के पास बड़ा हादसा टला, डंपर की चपेट में आया बाइक सवार बालोतरा : शहर के खेड़ रोड स्थित वंदना पेट्रोल पंप के पास शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार डंपर की चपेट में एक बाइक सवार आ गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना पर बालोतरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना गंभीर था कि कुछ पल की चूक से बड़ा नुकसान हो सकता था। पुलिस ने डंपर चालक और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।_1