logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौन। लंबित विवेचनाओं का गुण दोष के आधार पर तत्काल निस्तारण करें, रिकॉर्ड अपडेट रखें। यह बात सीओ शैलेंद्र बाजपेई ने कोतवाली के त्रैमासिक निरीक्षण में अधीनस्थों को दिए। सीओ शैलेंद्र बाजपेई ने शनिवार की दोपहर कोतवाली का त्रैमासिक निरीक्षण किया। जैसे ही सीओ कोतवाली पहुंचे तो उन्होंने शस्त्रों के रख रखाव को देखा और उनका मिलान किया। कारतूसों की भी गिनती कराई। इसके बाद वह रिकॉर्ड रूम में पहुंचे जहां उन्होंने दस्तावेजों का रख रखाव देखा। आवश्यक निर्देश भी देते हुए कहा कि रिकॉर्ड हमेशा अपडेट रखें ताकि किसी भी समय कोई भी जानकारी तत्काल प्राप्त की जा सके। उन्होंने कोतवाली की साफ सफाई व्यवस्था एवं मिशन शक्ति केंद्र को भी देखा जिससे वह संतुष्ट दिखे। विवेचनाओं के बारे में जानकारी करने पर पता चला कि कोतवाली में 38 विवेचनाएं लंबित हैं। जिन्हें उन्होंने गुण दोष के आधार पर तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। बीट प्रभारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र में होने वाले क्रिया कलापों की जानकारी रखें। विशेष रूप से जेल से छूटे हुए अपराधियों पर पैनी निगाह रखें। सोशल मीडिया पर भी नजर बनाए रखें ताकि कोई किसी प्रकार की अफवाह न फैला पाए। इस मौके पर कोतवाल हरिशंकर चंद, इंस्पेक्टर क्राइम विवेक कुमार मौर्य, एसएसआई संजय यति, छिरिया सलेमपुर चौकी प्रभारी आलोक पाल, एसआई अमर सिंह, शिवम सिंह, हेड मुहर्रिर अशोक कुमार, सतेंद्र कुमार आदि रहे।

7 hrs ago
user_Satyendra kumar
Satyendra kumar
जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

जालौन। लंबित विवेचनाओं का गुण दोष के आधार पर तत्काल निस्तारण करें, रिकॉर्ड अपडेट रखें। यह बात सीओ शैलेंद्र बाजपेई ने कोतवाली के त्रैमासिक निरीक्षण में अधीनस्थों को दिए। सीओ शैलेंद्र बाजपेई ने शनिवार की दोपहर कोतवाली का त्रैमासिक निरीक्षण किया। जैसे ही सीओ कोतवाली पहुंचे तो उन्होंने शस्त्रों के रख रखाव को देखा और उनका मिलान किया। कारतूसों की भी गिनती कराई। इसके बाद वह रिकॉर्ड रूम में पहुंचे जहां उन्होंने दस्तावेजों का रख रखाव देखा। आवश्यक निर्देश भी देते हुए कहा कि रिकॉर्ड हमेशा अपडेट रखें ताकि किसी भी समय कोई भी जानकारी तत्काल प्राप्त की जा सके। उन्होंने कोतवाली की साफ सफाई व्यवस्था एवं मिशन शक्ति केंद्र को भी

ea8cd0cf-63dc-433e-b64a-f4cd9c7e8f14

देखा जिससे वह संतुष्ट दिखे। विवेचनाओं के बारे में जानकारी करने पर पता चला कि कोतवाली में 38 विवेचनाएं लंबित हैं। जिन्हें उन्होंने गुण दोष के आधार पर तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। बीट प्रभारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र में होने वाले क्रिया कलापों की जानकारी रखें। विशेष रूप से जेल से छूटे हुए अपराधियों पर पैनी निगाह रखें। सोशल मीडिया पर भी नजर बनाए रखें ताकि कोई किसी प्रकार की अफवाह न फैला पाए। इस मौके पर कोतवाल हरिशंकर चंद, इंस्पेक्टर क्राइम विवेक कुमार मौर्य, एसएसआई संजय यति, छिरिया सलेमपुर चौकी प्रभारी आलोक पाल, एसआई अमर सिंह, शिवम सिंह, हेड मुहर्रिर अशोक कुमार, सतेंद्र कुमार आदि रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • छिरिया चौकी के पास सड़क हादसा, बाइक सवार गंभीर घायल जालौन में छिरिया चौकी के पास देर शाम एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घायल की पहचान खकसीस निवासी मुहम्मद हुसैन के रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए एम्बुलेंस को सूचना दी। इसके बाद घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जालौन पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार वाहन की तलाश के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से नियंत्रण किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके। आवाज न्यूज़ 24 ब्यूरो चीफ: छत्रपाल सिंह, जालौन
    1
    छिरिया चौकी के पास सड़क हादसा, बाइक सवार गंभीर घायल
जालौन में छिरिया चौकी के पास देर शाम एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
घायल की पहचान खकसीस निवासी मुहम्मद हुसैन के रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए एम्बुलेंस को सूचना दी। इसके बाद घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जालौन पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार वाहन की तलाश के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से नियंत्रण किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके।
आवाज न्यूज़ 24
ब्यूरो चीफ: छत्रपाल सिंह, जालौन
    user_Chhatrapal singh आवाज न्यूज़24
    Chhatrapal singh आवाज न्यूज़24
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के ग्राम बंगरा से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां निर्माणाधीन मकान का छज्जा अचानक से भरभराकर गिर गया और उसके नीचे कई मजदूर दब गए थे देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
    1
    नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के ग्राम बंगरा से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां निर्माणाधीन मकान का छज्जा अचानक से भरभराकर गिर गया और उसके नीचे कई मजदूर दब गए थे 
देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Satyendra kumar
    2
    Post by Satyendra kumar
    user_Satyendra kumar
    Satyendra kumar
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | जालौन 35 साल पुराने किराएदार से प्रशासन ने खाली कराई दुकान, पुलिस छावनी में बदला इलाका जालौन जनपद के कोंच कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भगत सिंह नगर इलाके में शनिवार को प्रशासन ने बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए 35 वर्षों से काबिज एक किराएदार की दुकान को खाली करा दिया। यह कार्रवाई अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के आदेश पर न्यायिक मजिस्ट्रेट वीरेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई। जानकारी के मुताबिक, जैसे ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची, पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। किसी भी प्रकार के विरोध या अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पहले से ही पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी। पुलिस की मौजूदगी में पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया। किराएदार को हिरासत में लेकर कराई गई कार्रवाई प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान किराएदार अशरफ को हिरासत में ले लिया गया, ताकि वह किसी प्रकार का विरोध न कर सके। इसके बाद अधिकारियों की निगरानी में दुकान को खाली कराया गया। इस दौरान दुकान में रखे सामान को बाहर निकलवाया गया और पूरी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा किया गया। 35 साल से चला रहे थे दुकान बताया जा रहा है कि किराएदार अशरफ पिछले लगभग 35 वर्षों से इस दुकान में प्लास्टिक के घरेलू सामान का व्यापार कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। अचानक हुई इस कार्रवाई से न केवल परिवार पर संकट खड़ा हो गया है, बल्कि स्थानीय व्यापारियों में भी चिंता का माहौल है। इलाके में जुटी भीड़, लोगों में चर्चा का माहौल घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। लोग इस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं करते नजर आए। कुछ लोग प्रशासन की कार्रवाई को न्यायिक आदेश का पालन बता रहे हैं, तो कुछ इसे मानवीय दृष्टिकोण से कठोर कदम मान रहे हैं। प्रशासन का पक्ष अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई पूरी तरह न्यायालय के आदेश के तहत की गई है और इसमें सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से दुकान खाली कराई गई है। 👉 फिलहाल, इस कार्रवाई ने इलाके में हलचल मचा दी है और आगे भी ऐसे मामलों को लेकर प्रशासन की सख्ती जारी रहने के संकेत मिल रहे हैं।
    3
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | जालौन
35 साल पुराने किराएदार से प्रशासन ने खाली कराई दुकान, पुलिस छावनी में बदला इलाका
जालौन जनपद के कोंच कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भगत सिंह नगर इलाके में शनिवार को प्रशासन ने बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए 35 वर्षों से काबिज एक किराएदार की दुकान को खाली करा दिया। यह कार्रवाई अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के आदेश पर न्यायिक मजिस्ट्रेट वीरेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई।
जानकारी के मुताबिक, जैसे ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची, पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। किसी भी प्रकार के विरोध या अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पहले से ही पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी। पुलिस की मौजूदगी में पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया।
किराएदार को हिरासत में लेकर कराई गई कार्रवाई
प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान किराएदार अशरफ को हिरासत में ले लिया गया, ताकि वह किसी प्रकार का विरोध न कर सके। इसके बाद अधिकारियों की निगरानी में दुकान को खाली कराया गया। इस दौरान दुकान में रखे सामान को बाहर निकलवाया गया और पूरी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा किया गया।
35 साल से चला रहे थे दुकान
बताया जा रहा है कि किराएदार अशरफ पिछले लगभग 35 वर्षों से इस दुकान में प्लास्टिक के घरेलू सामान का व्यापार कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। अचानक हुई इस कार्रवाई से न केवल परिवार पर संकट खड़ा हो गया है, बल्कि स्थानीय व्यापारियों में भी चिंता का माहौल है।
इलाके में जुटी भीड़, लोगों में चर्चा का माहौल
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। लोग इस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं करते नजर आए। कुछ लोग प्रशासन की कार्रवाई को न्यायिक आदेश का पालन बता रहे हैं, तो कुछ इसे मानवीय दृष्टिकोण से कठोर कदम मान रहे हैं।
प्रशासन का पक्ष
अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई पूरी तरह न्यायालय के आदेश के तहत की गई है और इसमें सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से दुकान खाली कराई गई है।
👉 फिलहाल, इस कार्रवाई ने इलाके में हलचल मचा दी है और आगे भी ऐसे मामलों को लेकर प्रशासन की सख्ती जारी रहने के संकेत मिल रहे हैं।
    user_विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    Newspaper publisher जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • 📌पहली बार पकड़े जाने पर होगा 10 हजार रुपये तक का जुर्माना* जालौन में मॉडिफाइड साइलेंसर और तेज आवाज वाले वाहनों पर अब प्रशासन का शिकंजा कसता नजर आ रहा है। आरटीओ विभाग ने जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर कई बाइकों और बुलेट पर कार्रवाई की है। जालौन जिले में मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर और सायरन लगाकर सड़कों पर फर्राटा भरने वालों के खिलाफ आरटीओ विभाग ने बड़ा अभियान शुरू किया है। कार्रवाई के दौरान करीब आधा दर्जन बाइकों और बुलेट मोटरसाइकिलों का चालान किया गया। संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश वर्मा ने बताया कि यह अभियान जिलेभर के डीलरों, गैराज संचालकों, वर्कशॉप मालिकों और वाहन चालकों के खिलाफ चलाया जा रहा है, जो बिना अनुमति वाहनों में अवैध बदलाव कर रहे हैं। आरटीओ ने साफ चेतावनी दी है कि पहली बार पकड़े जाने पर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं मौके पर ही वाहन जब्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। इसके अलावा दोषी चालक का ड्राइविंग लाइसेंस 3 महीने तक निलंबित किया जा सकता है। बार-बार नियम तोड़ने वालों का लाइसेंस और वाहन रजिस्ट्रेशन भी रद्द किया जा सकता है। लोगों से अपील है कि नियमों का पालन करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।” फिलहाल आरटीओ की इस कार्रवाई से तेज आवाज और स्टंटबाजी करने वालों में हड़कंप हुआ है। रिपोर्ट-जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।
    1
    📌पहली बार पकड़े जाने पर होगा 10 हजार रुपये तक का जुर्माना*
जालौन में मॉडिफाइड साइलेंसर और तेज आवाज वाले वाहनों पर अब प्रशासन का शिकंजा कसता नजर आ रहा है। आरटीओ विभाग ने जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर कई बाइकों और बुलेट पर कार्रवाई की है।
जालौन जिले में मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर और सायरन लगाकर सड़कों पर फर्राटा भरने वालों के खिलाफ आरटीओ विभाग ने बड़ा अभियान शुरू किया है। कार्रवाई के दौरान करीब आधा दर्जन बाइकों और बुलेट मोटरसाइकिलों का चालान किया गया।
संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश वर्मा ने बताया कि यह अभियान जिलेभर के डीलरों, गैराज संचालकों, वर्कशॉप मालिकों और वाहन चालकों के खिलाफ चलाया जा रहा है, जो बिना अनुमति वाहनों में अवैध बदलाव कर रहे हैं।
आरटीओ ने साफ चेतावनी दी है कि पहली बार पकड़े जाने पर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।
वहीं मौके पर ही वाहन जब्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।
इसके अलावा दोषी चालक का ड्राइविंग लाइसेंस 3 महीने तक निलंबित किया जा सकता है। बार-बार नियम तोड़ने वालों का लाइसेंस और वाहन रजिस्ट्रेशन भी रद्द किया जा सकता है।
लोगों से अपील है कि नियमों का पालन करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
फिलहाल आरटीओ की इस कार्रवाई से तेज आवाज और स्टंटबाजी करने वालों में हड़कंप हुआ है।
रिपोर्ट-जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जालौन घर में रखें कीटनाशक से महिला की बिगड़ी हालत, अस्पताल में तोड़ादम!! जांच में जुटी पुलिस!!....
    1
    जालौन घर में रखें कीटनाशक से महिला की बिगड़ी हालत, अस्पताल में तोड़ादम!! जांच में जुटी पुलिस!!....
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • नमस्कार दोस्तों मैं आपका अपना देवेश कुमार स्वर्णकार आज़ हम आपको जालौन जिले के उरई मुख्यालय से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज़ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मोटरसाइकिलों के साइलेंसर से छेड़छाड़ कर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई है देखें खास तस्वीरें
    1
    नमस्कार दोस्तों मैं आपका अपना देवेश कुमार स्वर्णकार 
आज़ हम आपको जालौन जिले के उरई मुख्यालय से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज़ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मोटरसाइकिलों के साइलेंसर से छेड़छाड़ कर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई है 
देखें खास तस्वीरें
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.