Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन घर में रखें कीटनाशक से महिला की बिगड़ी हालत, अस्पताल में तोड़ादम!! जांच में जुटी पुलिस!!.... जालौन घर में रखें कीटनाशक से महिला की बिगड़ी हालत, अस्पताल में तोड़ादम!! जांच में जुटी पुलिस!!....
Harsh Samvad
जालौन घर में रखें कीटनाशक से महिला की बिगड़ी हालत, अस्पताल में तोड़ादम!! जांच में जुटी पुलिस!!.... जालौन घर में रखें कीटनाशक से महिला की बिगड़ी हालत, अस्पताल में तोड़ादम!! जांच में जुटी पुलिस!!....
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- रुरा थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर लड़ाई झगड़ा हो गया था। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया।वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में एक व्यक्ति सहित तीन महिलाओं पर शांतिभंग की कार्यवाही की।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि एक व्यक्ति सहित तीन महिलाओं पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई ।1
- नमस्कार दोस्तों मैं आपका अपना देवेश कुमार स्वर्णकार आज़ हम आपको जालौन जिले के उरई मुख्यालय से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज़ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मोटरसाइकिलों के साइलेंसर से छेड़छाड़ कर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई है देखें खास तस्वीरें1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | जालौन 35 साल पुराने किराएदार से प्रशासन ने खाली कराई दुकान, पुलिस छावनी में बदला इलाका जालौन जनपद के कोंच कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भगत सिंह नगर इलाके में शनिवार को प्रशासन ने बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए 35 वर्षों से काबिज एक किराएदार की दुकान को खाली करा दिया। यह कार्रवाई अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के आदेश पर न्यायिक मजिस्ट्रेट वीरेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई। जानकारी के मुताबिक, जैसे ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची, पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। किसी भी प्रकार के विरोध या अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पहले से ही पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी। पुलिस की मौजूदगी में पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया। किराएदार को हिरासत में लेकर कराई गई कार्रवाई प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान किराएदार अशरफ को हिरासत में ले लिया गया, ताकि वह किसी प्रकार का विरोध न कर सके। इसके बाद अधिकारियों की निगरानी में दुकान को खाली कराया गया। इस दौरान दुकान में रखे सामान को बाहर निकलवाया गया और पूरी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा किया गया। 35 साल से चला रहे थे दुकान बताया जा रहा है कि किराएदार अशरफ पिछले लगभग 35 वर्षों से इस दुकान में प्लास्टिक के घरेलू सामान का व्यापार कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। अचानक हुई इस कार्रवाई से न केवल परिवार पर संकट खड़ा हो गया है, बल्कि स्थानीय व्यापारियों में भी चिंता का माहौल है। इलाके में जुटी भीड़, लोगों में चर्चा का माहौल घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। लोग इस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं करते नजर आए। कुछ लोग प्रशासन की कार्रवाई को न्यायिक आदेश का पालन बता रहे हैं, तो कुछ इसे मानवीय दृष्टिकोण से कठोर कदम मान रहे हैं। प्रशासन का पक्ष अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई पूरी तरह न्यायालय के आदेश के तहत की गई है और इसमें सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से दुकान खाली कराई गई है। 👉 फिलहाल, इस कार्रवाई ने इलाके में हलचल मचा दी है और आगे भी ऐसे मामलों को लेकर प्रशासन की सख्ती जारी रहने के संकेत मिल रहे हैं।3
- जालौन ग्राम विकास अधिकारी निलंबित शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही लापरवाही पर डीएम ने निलंबित किया जिला विकास अधिकारी की रिपोर्ट पर कार्रवाई नदीगांव ब्लॉक के प्रशांत दुबे पर कार्रवाई1
- सरीला। सरीला तहसील क्षेत्र के जिटकरी गांव में मोरम खनन से जुड़े बेलगाम ट्रकों का कहर सामने आया है। शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे ‘25/25 खंड’ में मोरम भरने जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे किसान को टक्कर मार दी। हादसे के बाद घायल को समय पर मदद नहीं मिली और करीब एक से डेढ़ घंटे तक तड़पने के बाद अधिक रक्तस्राव से उसकी मौत हो गई। गांव निवासी फूल सिंह (55) पुत्र बीरबल खलियान जा रहे थे। तभी खदान मार्ग पर अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि पास स्थित खदान के कांटे पर मौजूद कर्मियों ने घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए वाहन तक उपलब्ध नहीं कराया। बाद में ग्रामीणों ने निजी साधन से उन्हें सीएचसी सरीला पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी सुशीला, एक पुत्र रमाकांत और दो विवाहित पुत्रियां हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में ‘25/25 खंड’ समेत कई स्थानों पर दिन-रात मोरम खनन हो रहा है और ओवरलोड ट्रकों की आवाजाही से लगातार हादसे हो रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही। जरिया थाना प्रभारी दिनेश पांडे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। वहीं क्षेत्राधिकारी साहरुख खान ने कहा कि घटना ट्रक से हुई है, तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।3
- थाना रुरा पुलिस ने मारपीट से संबंधित मामले में फरार चल रहे वांछित वारंटी मानसिंह पुत्र स्व0 जय सिंह निवासी ग्राम सुमेरपुर थाना रुरा को उसके गांव के पास से गिरफ्तार किया।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्त पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।1
- उरई में रात का काला खेल चौरासी गांव से धड़ल्ले से गुजर रही अवैध मिट्टी, प्रशासन बेखबर उरई के चौरासी गांव से रात के अंधेरे में अवैध मिट्टी खनन का बड़ा खेल सामने आ रहा है। कालपी रोड के रास्ते ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से मिट्टी की लगातार ढुलाई की जा रही है, जिससे साफ है कि नियमों को खुलेआम ठेंगा दिखाया जा रहा है। हैरानी की बात ये है कि यह पूरा खेल रात में बेखौफ चलता है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी या तो अनजान बने हैं या फिर आंखें मूंदे बैठे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस अवैध कारोबार से सड़कें भी खराब हो रही हैं और पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है। अब सवाल ये है कि आखिर कब जागेगा प्रशासन और इस काले खेल पर लगेगी लगाम1
- नमस्कार दोस्तों मैं आपका अपना देवेश कुमार स्वर्णकार आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र में स्थित एम एल कांवेंट स्कूल के मेधावियों से हुई खास मुलाकात दिखाने जा रहे हैं जिसमें हाईस्कूल में उत्तीर्ण बच्चों ने द न्यूज जालौन पर अपने मन की बात कही है देखें खास रिपोर्ट1