Shuru
Apke Nagar Ki App…
एक शाम मेधावियों के नाम कार्यक्रम में बच्चों ने कही अपने मन की बात नमस्कार दोस्तों मैं आपका अपना देवेश कुमार स्वर्णकार आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र में स्थित एम एल कांवेंट स्कूल के मेधावियों से हुई खास मुलाकात दिखाने जा रहे हैं जिसमें हाईस्कूल में उत्तीर्ण बच्चों ने द न्यूज जालौन पर अपने मन की बात कही है देखें खास रिपोर्ट
Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
एक शाम मेधावियों के नाम कार्यक्रम में बच्चों ने कही अपने मन की बात नमस्कार दोस्तों मैं आपका अपना देवेश कुमार स्वर्णकार आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र में स्थित एम एल कांवेंट स्कूल के मेधावियों से हुई खास मुलाकात दिखाने जा रहे हैं जिसमें हाईस्कूल में उत्तीर्ण बच्चों ने द न्यूज जालौन पर अपने मन की बात कही है देखें खास रिपोर्ट
- User9945Jalaun, Uttar Pradesh😂4 hrs ago
- User7480Madhogarh, Jalaun😤10 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उरई में रात का काला खेल चौरासी गांव से धड़ल्ले से गुजर रही अवैध मिट्टी, प्रशासन बेखबर उरई के चौरासी गांव से रात के अंधेरे में अवैध मिट्टी खनन का बड़ा खेल सामने आ रहा है। कालपी रोड के रास्ते ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से मिट्टी की लगातार ढुलाई की जा रही है, जिससे साफ है कि नियमों को खुलेआम ठेंगा दिखाया जा रहा है। हैरानी की बात ये है कि यह पूरा खेल रात में बेखौफ चलता है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी या तो अनजान बने हैं या फिर आंखें मूंदे बैठे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस अवैध कारोबार से सड़कें भी खराब हो रही हैं और पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है। अब सवाल ये है कि आखिर कब जागेगा प्रशासन और इस काले खेल पर लगेगी लगाम1
- जालौन में "शादी की जिद और हाईवोल्टेज ड्रामा! मदनेपुर में प्रेमी ने पुलिस की नाक में किया दम!!....1
- जालौन में मॉडिफाइड साइलेंसर और तेज आवाज वाले वाहनों पर अब प्रशासन का शिकंजा कसता नजर आ रहा है। आरटीओ विभाग ने जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर कई बाइकों और बुलेट पर कार्रवाई की है। जालौन जिले में मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर और सायरन लगाकर सड़कों पर फर्राटा भरने वालों के खिलाफ आरटीओ विभाग ने बड़ा अभियान शुरू किया है। कार्रवाई के दौरान करीब आधा दर्जन बाइकों और बुलेट मोटरसाइकिलों का चालान किया गया। संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश वर्मा ने बताया कि यह अभियान जिलेभर के डीलरों, गैराज संचालकों, वर्कशॉप मालिकों और वाहन चालकों के खिलाफ चलाया जा रहा है, जो बिना अनुमति वाहनों में अवैध बदलाव कर रहे हैं। आरटीओ ने साफ चेतावनी दी है कि पहली बार पकड़े जाने पर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं मौके पर ही वाहन जब्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। इसके अलावा दोषी चालक का ड्राइविंग लाइसेंस 3 महीने तक निलंबित किया जा सकता है। बार-बार नियम तोड़ने वालों का लाइसेंस और वाहन रजिस्ट्रेशन भी रद्द किया जा सकता है। लोगों से अपील है कि नियमों का पालन करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।” फिलहाल आरटीओ की इस कार्रवाई से तेज आवाज और स्टंटबाजी करने वालों में हड़कंप हुआ1
- Post by मुजीब आलम पत्रकार1
- Post by दिलीप कुमार4
- खबर कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद 11000 वोल्ट लाइन टूटने से 5 मवेशियों की मौत, एक घायल; ग्रामीणों में आक्रोश कानपुर देहात। डेरापुर तहसील क्षेत्र के कपासी गांव में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। गांव के पास से गुजर रही 11000 वोल्ट की विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में आकर 5 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी राजेश, महेश और महावीर के मवेशी घर के पास ही बंधे हुए थे, तभी यह हादसा हो गया। मृत मवेशियों में चार गाय और एक भैंस शामिल हैं। इस घटना से पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हादसे के बाद गांव में निराशा और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए मुआवजा देने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर विद्युत लाइन की शिकायत पहले भी कई बार की जा चुकी थी, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिसका खामियाजा अब पशुपालकों को भुगतना पड़ा है।3
- नमस्कार दोस्तों मैं आपका अपना देवेश कुमार स्वर्णकार आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र में स्थित एम एल कांवेंट स्कूल के मेधावियों से हुई खास मुलाकात दिखाने जा रहे हैं जिसमें हाईस्कूल में उत्तीर्ण बच्चों ने द न्यूज जालौन पर अपने मन की बात कही है देखें खास रिपोर्ट1
- Post by दिलीप कुमार1
- राजपुर ब्लॉक में ग्राम रोजगार सेवकों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन शनिवार दोपहर करीब 2 बजे ग्राम रोजगार सेवकों ने राजपुर ब्लॉक परिसर में प्रभारी बीडीओ अजय गुप्ता को ज्ञापन सौंपते हुए बकाया मानदेय और अन्य मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की। रोजगार सेवकों का आरोप है कि उन्हें कई महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। साथ ही उनके होल्डिंग अकाउंट में जमा ईपीएफ राशि भी अब तक उनके यूएएन खातों में ट्रांसफर नहीं की गई है, जिससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। ग्राम रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पाल ने बताया कि बकाया मानदेय और ईपीएफ भुगतान के लिए शासन द्वारा कई बार धनराशि उपलब्ध कराई जा चुकी है। इसके अलावा प्रतिमाह निर्धारित मानदेय देने का शासनादेश भी जारी किया गया था, लेकिन स्थानीय स्तर पर अधिकारियों द्वारा इन आदेशों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि रोजगार सेवकों को लगभग 28 महीनों से मानदेय नहीं मिला, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री की 4 अक्टूबर 2021 की घोषणाओं को लागू करने की मांग भी उठाई। इन मांगों में स्थानांतरण व्यवस्था लागू करना और सेवा काल के दौरान आकस्मिक मृत्यु होने पर मृतक आश्रितों को नौकरी देने का प्रावधान शामिल है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे 25 अप्रैल तक सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान विजय सिंह, संजय सिंह, हरनारायण, कमलेश कुमारी सहित कई रोजगार सेवक मौजूद रहे।1