*मंगलवार, 31 मार्च 2026 के मुख्य समाचार* 🔶गृह मंत्रालय ने लिया बड़ा एक्शन- गृह मंत्रालय ने ब्लॉक किए 8 लाख सिम और 83 हजार व्हाट्सएप अकाउंट 🔶लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा शब्बीर अहमद लोन दिल्ली में अरेस्ट: दिल्ली, तमिलनाडु में आतंकी मॉड्यूल तैयार कर रहा था; 2007 में भी गिरफ्तार हो चुका था 🔶‘प्रधानमंत्री तारिक रहमान की सकारात्मक पहल’ भारत-बंगलादेश संबंध फिर सुधार की तरफ! 🔶Pakistan : आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की मौत 🔶पीएम मोदी आज गुजरात जाएंगे: साणंद में देश के दूसरे सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, 20 हजार करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास करेंगे 🔶नीतीश का MLC पद से इस्तीफा, मंत्री अशोक चौधरी रोए: तेजस्वी बोले- BJP ने दबाव में इस्तीफा दिलवाया; नितिन नवीन ने भी MLA पद से रिजाइन किया 🔶राहुल बोले- केरल में महिला मुख्यमंत्री का बेसब्री से इंतजार: हिमंता ने कहा- असम को आसमान तक ले जाना है, Gen-Z हमारे साथ 🔶शाह बोले- जो हथियार उठाएगा, उसे कीमत चुकानी होगी: वामपंथियों ने आदिवासियों को बहकाया; गरीबी ने नक्सलवाद नहीं, नक्सलवाद ने गरीबी फैलाई 🔶रुपये में ऐतिहासिक गिरावट जारी, 95.20 प्रति डॉलर के करीब पहुंचा 🔶विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच शेयर बाजारों में फिर गिरावट, सेंसेक्स में आई 1000 अंक की गिरावट 🔶पाकिस्तान की किरकिरी: इस्राइली दूत बोलीं- पश्चिम एशिया संकट में भारत बन सकता है बेहतर मध्यस्थ, PAK को लताड़ा 🔶US Stock Market: ईरान युद्ध और तेल की बढ़ती कीमतों से अमेरिकी बाजार बेहाल, निवेशक पूछ रहे- कब रुकेगी महंगाई? 🔶दुनिया को फिर डरा रहा है कोरोना... 23 देशों में फैला नया 'सिकाडा' वेरिएंट, विशेषज्ञों ने जारी की चेतावनी 🔶बिहार में बनेगा भाजपा का मुख्यमंत्री, JDU से बनेंगे दो डिप्टी CM, 15 अप्रैल तक नई सरकार के गठन की संभावना 🔶ईरान पर अमेरिका-इज़रायल हमलों का 31वां दिन: बातचीत के दावों के बीच ट्रंप बोले- मैं तेल पर क़ब्ज़ा करना चाहता हूं 🔶मोदी ने 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' कार्यक्रम में असम और पुड्डुचेरी के भाजपा कार्यकर्ताओं से किया संवाद 🔶भाजपा का ममता पर चुनाव प्रक्रिया प्रभावित करने और मतदाताओं को धमकाने का आरोप, आयोग से शिकायत 🔶अमेरिकी सैनिक मध्य-पूर्व पहुंच गए हैं. रूस ने ईरान के परमाणु प्लांट में काम कर रहे अपने कर्मचारियों को निकाल लिया है. 🔶Punjab में करोड़ों की ठगी के मामले में AAP नेता गिरफ्तार, पुलिस ने कसा शिकंजा 🔶बड़ा हादसा: पाकिस्तान में भारी बारिश का कहर! 14 बच्चों समेत 17 की मौत, 56 से ज्यादा लोग घायल 🔶MP-राजस्थान समेत 5 राज्यों के कई इलाकों में बारिश-ओलावृष्टि: पुणे में ओले गिरे; हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के द्रास में बर्फबारी 🔷RR vs CSK, IPL 2026 : राजस्थान रॉयल्स ने CSK को चटाई धूल, 8 विकेट से जीता मैच, वैभव सूर्यवंशी ने जड़ी तूफानी फिफ्टी *आपका दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात..!!* जय हो🙏

- अयोध्या में यज्ञ के बाद लगी आग सही प्रबंधन-प्रशासन की कमी को दर्शाती है। आशा है सब सुरक्षित होंगे।1
- बरेली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुर्दे की पथरी के साधारण ऑपरेशन ने एक महिला की जिंदगी को खतरे में डाल दिया। पीड़ित पति के मुताबिक, उसकी पत्नी ज्योति रस्तोगी को 25 दिसंबर 2025 को बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टर ने दूरबीन विधि से ऑपरेशन किया। परिवार का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद हालत सुधरने के बजाय बिगड़ती चली गई। अगले ही दिन फेफड़ों में पानी भरने की बात सामने आई, जिस पर डॉक्टर ने खुद गलती मानते हुए इलाज करने की बात कही। हैरानी की बात यह रही कि फेफड़ा विशेषज्ञ को बुलाने की बार-बार मांग के बावजूद डॉक्टर ने खुद ही इलाज जारी रखा। स्थिति और बिगड़ने पर परिजन 29 दिसंबर को मरीज को अस्पताल से निकालकर दूसरे डॉक्टर के पास ले गए, जहां हालत गंभीर बताई गई। बाद में नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पता चला कि फेफड़ा बुरी तरह डैमेज हो चुका है और खून के थक्के जम गए हैं। 5 जनवरी 2026 को बड़े ऑपरेशन के बाद किसी तरह महिला की जान बचाई जा सकी। पीड़ित का आरोप है कि एक यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर ने फेफड़ों का इलाज कर गंभीर लापरवाही की, जिससे उसकी पत्नी को जानलेवा स्थिति का सामना करना पड़ा। अब पीड़ित ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की जांच कराकर अस्पताल और डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। पूरे मामले में पीड़ित ने आज गुरुवार समय लगभग दोपहर के 1:00 बजे जानकारी देते हुए बताया1
- बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोक भवन, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन, ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस तथा नवचयनित कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। साथ ही 63 आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का लोकार्पण एवं 6 बाल विकास परियोजना कार्यालयों का शिलान्यास भी किया गया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार, बरेली में किया गया, जहां जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की उपस्थिति में जनपद की 207 कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन, 780 ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस वितरित किए गए तथा 8 नवचयनित कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा 3.48 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले परियोजना कार्यालयों का शिलान्यास और 7.56 करोड़ रुपये की लागत से बने 63 आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण किया गया। विधायक कैंट संजीव अग्रवाल ने कहा कि सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी कार्यकत्रियों को स्मार्ट डिवाइस उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे उनकी कार्यशैली और प्रभावी बने तथा बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण में सुधार हो सके। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी , सीडीओ देवयानी, एमएलसी विधायक बहुरनलाल मौर्य , महाराज सिंह , कैंट विधायक संजीव अग्रवाल , आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रही।1
- Post by जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल1
- बरेली। थाना कैंट क्षेत्रांतर्गत कुछ व्यक्तियों द्वारा युवक के साथ मारपीट/धमकी/जबरन धन वसूली एवं वीडियो वायरल करने की सूचना पर की जा रही पुलिस कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते श्री आशुतोष शिवम, क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम।1
- *यौमे रज़ा (यौमे पैदाइश) बहुत बहुत मुबारक हो। अब्दुल माजिद रज़ा क़ादरी टी टी एस की जानिब से* माशा अल्लाह आज सरकार आला हज़रत की यौमे। विलादत की खुशी में टी टी एस प्रदेश सचिव व सहारा सिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर अब्दुल माजिद रज़ा क़ादरी ने । खुशी का इज़हार करते हुए अपने हॉस्पिटल से लेकर दरगाह आला हज़रत तक मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया और सभी को मुबारकबाद पेश की अब्दुल माजिद रज़ा क़ादरी टी टी एस व खादिम सरकार हुज़ूर अहसन मियां साहब क़िब्ला बदरूशरिया सज्जादा नशीन दरगाह आला हज़रत की जानिब से और दरगाह आला हज़रत की तंजीम टी टी एस की जानिब से देश, विदेश, पूरी दुनिया के मुसलमानो को मुबारक बाद पेश की। उन्होंने ने कहा आला हज़रत उस शख्सियत का नाम है जिन्होंने हमारे इमानों की हिफाज़त की और आज भी कर रहे हैं। आला हज़रत के । दामन को मजबूती से पकड़े रहना ही कामयाबी है ईमान की हिफाज़त है और हमें चाहिए कि हम आला हज़रत सरकार के बताए हुए रास्ते पर चले उनकी लिखी हुई किताबे पढ़ने की कोशिश करें इंशाल्लाह ताला यहां भी कामयाबी मिलेगी और मरने के बाद भी कामयाबी मिलेगी1
- Bareilly Ke Thana fatehganj paschimi ki khabar/ patni ki SSp Bareilly se Insaaf Ki Pukar/ kya rajniti ke liye Kisi Ki jindagi barbad karna sahi hai/ Priya Singh ki vitha/ jhuthi FIR ke khilaf patni ka Sangharsh/ patni ki Insaaf ke liye guhar/1
- बरेली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक रिटायर्ड कानूनगो अपने ही बेटे-बहू के अत्याचार से परेशान होकर दर-दर भटकने को मजबूर है। पीड़ित ओमप्रकाश शर्मा का आरोप है कि उनका बड़ा बेटा यतेन्द्र कुमार शर्मा और बहू सोमवती मिलकर लगातार मारपीट, गाली-गलौज और मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि ये सिलसिला कोई नया नहीं, बल्कि पिछले कई महीनों से जारी है। ताजा मामला 29 मार्च 2026 का है, जब छोटी बेटी की गोद भराई के कार्यक्रम में बेटे-बहू ने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। आरोप है कि उन्होंने रिश्तेदारों के सामने नाश्ते की टेबल पलट दी, मारपीट की और बुजुर्ग पिता की बेइज्जती कर दी। इतना ही नहीं, पीड़ित का कहना है कि आरोपी बेटे ने उनके तीन मकानों पर जबरन ताले डाल दिए हैं, जिससे वह डर के साए में इधर-उधर रात बिताने को मजबूर हैं। पीड़ित ने कई बार थाना बारादरी पुलिस को शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उन्हें व उनके परिवार को सुरक्षा दी जाए। पूरे मामले में आज गुरुवार समय लगभग सुबह के 11:00 दी गई जानकारी1