Shuru
Apke Nagar Ki App…
बागपत कोतवाली क्षेत्र के टटीरी कस्बे में चार युवकों ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट की है, जिसका लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वही वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है, पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
Mohit Kumar
बागपत कोतवाली क्षेत्र के टटीरी कस्बे में चार युवकों ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट की है, जिसका लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वही वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है, पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
- Ch Pankaj Chauhanऊन, शामली, उत्तर प्रदेशgood 👍3 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- वही वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है, पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।1
- BAGHPAT DESK :- बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक इरफान का आरोप है कि उनके प्लॉट पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था, जिसका विरोध करने पर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। इरफान ने बताया कि उनका प्लॉट निवाड़ा क्षेत्र में स्थित है और कुछ लोग जबरन उस पर कब्जा करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्होंने इस अतिक्रमण का विरोध किया, आरोपी उनके ऊपर भड़क गए और मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने आगे आरोप लगाया कि आरोपी लगातार उन्हें धमकियां भी दे रहे हैं। इस कारण उन्होंने कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। साथ ही इरफान ने पुलिस से अपने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिल गई है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर नियमानुसार आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोग इस घटना से चिंतित हैं और पीड़ित के परिवार की सुरक्षा को लेकर पुलिस से सतर्क रहने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि अतिक्रमण और हिंसा में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।1
- Welcome To My Shuru App दोस्तों स्वागत हैं आप सभी का मेरे इस पेज पर सपोर्ट करें लाइक करें1
- मुजफ्फरनगर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां शुक्रवार सुबह एक स्कूली वैन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना थाना पुरकाजी क्षेत्र के ग्राम समसो की है, जहां आशीष इंग्लिश एकेडमी स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों को लेकर जा रही वैन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़क उठी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वैन सड़क पर चल रही थी तभी अचानक उसमें धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। वाहन में सवार बच्चे घबराकर चिल्लाने लगे। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को वैन से बाहर निकाला और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुरकाजी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में 5 बच्चे और वाहन चालक घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस और परिजनों की सहायता से तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी स्थिति सामान्य बताई है। पुलिस ने जली हुई वैन को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवहन विभाग और अग्निशमन विभाग के साथ समन्वय बनाकर आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और स्कूल वाहनों की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।1
- Post by Bawandr Bihari1
- ब्रेकिंग बहादुरगढ़ रोहद टोल पर दर्दनाक हादसा सामने आया है। रोडवेज बस के नीचे आने से टोलकर्मी कपिल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसने पूरे मामले को झकझोर दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक कपिल का ड्यूटी पर पहला ही दिन था। हादसे के बाद पुलिस ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है1
- MLC चुनाव को लेकर भोजपुर जिलाधिकारी का ब्यानभोजपुर और बक्सर जिले के लिए एम एल सी चुनाव होना है1
- पटना नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य की शपथ के बाद अशोक चौधरी का बयान......तेजस्वी को बताया घटिया।1