logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रक्षकों की कलाई पर सजी राखी, छात्राओं ने लिया सुरक्षा का वचन नालंदा विद्यापीठ की छात्राओं ने धंबोला थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, उप निरीक्षक चंद्रशेखर ने बेटियों को दिए सफलता के मंत्र सिमलवाड़ा। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर नालंदा विद्यापीठ विद्यालय, सिमलवाड़ा की छात्राओं ने अनूठी पहल करते हुए पुलिस थाना धंबोला पहुंचकर पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को रक्षासूत्र बांधकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त किया। वहीं पुलिसकर्मियों ने भी छात्राओं को हर परिस्थिति में सुरक्षा और सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान थाने का माहौल भाई-बहन के स्नेह और अपनत्व से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम के दौरान धंबोला थाना के थानाधिकारी चंद्रशेखर किलानिया ने छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और लगन से पढ़ाई करनी चाहिए। छात्राओं को भविष्य में आईएएस, आईपीएस, उपखंड अधिकारी एवं तहसीलदार जैसे महत्वपूर्ण पदों तक पहुंचने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में किसी भी प्रकार की परेशानी या समस्या सामने आए तो उसे छिपाने के बजाय अपने माता-पिता, शिक्षकों अथवा पुलिस के साथ साझा करना चाहिए। समय रहते समस्या बताने से उसका समाधान आसानी से किया जा सकता है। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और कठिन परिस्थितियों का धैर्यपूर्वक सामना करने की सीख भी दी। थानाधिकारी चंद्रशेखर किलानिया ने पढ़ाई को लेकर कहा कि यदि कोई विषय पहली बार में समझ में नहीं आए तो निराश होने के बजाय उसे दोबारा और बार-बार पढ़ने का प्रयास करना चाहिए। निरंतर प्रयास और मेहनत से कठिन से कठिन विषय को भी समझा जा सकता है। साथ ही उन्होंने छात्राओं को किसी भी परिस्थिति को केवल एक नजरिए से नहीं, बल्कि अलग-अलग दृष्टिकोण से देखने की आदत विकसित करने की बात कही। पुलिसकर्मियों ने निभाया सुरक्षा का संकल्प रक्षाबंधन के अवसर पर छात्राओं ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर भाईचारे और सम्मान का संदेश दिया। वहीं पुलिसकर्मियों ने भी छात्राओं की सुरक्षा और सहयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। छात्राओं ने कहा कि पुलिसकर्मी त्योहारों और विशेष अवसरों पर भी अपने कर्तव्य पर तैनात रहकर समाज की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे रक्षकों के साथ रक्षाबंधन मनाना उनके लिए गर्व का अवसर है। कार्यक्रम नालंदा विद्यापीठ विद्यालय, सिमलवाड़ा के समन्वयक संजय पाटीदार के सान्निध्य में आयोजित हुआ। इस दौरान शिक्षक ध्रुवराज सिंह चुंडावत, जानवी कलाल, के.डी. मैडम एवं तमन्ना पठान सहित विद्यालय की छात्राएं मौजूद रहीं। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता प्रकट की। कार्यक्रम ने रक्षाबंधन के पर्व को सामाजिक सरोकार और सुरक्षा के संदेश से जोड़ते हुए एक यादगार रूप प्रदान किया।

9 hrs ago
user_Gunwant kalal
Gunwant kalal
Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
9 hrs ago
2d169460-1101-4164-b243-09d7010114ce

रक्षकों की कलाई पर सजी राखी, छात्राओं ने लिया सुरक्षा का वचन नालंदा विद्यापीठ की छात्राओं ने धंबोला थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, उप निरीक्षक चंद्रशेखर ने बेटियों को दिए सफलता के मंत्र सिमलवाड़ा। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर नालंदा विद्यापीठ विद्यालय, सिमलवाड़ा की छात्राओं ने अनूठी पहल करते हुए पुलिस थाना धंबोला पहुंचकर पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को रक्षासूत्र बांधकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त किया। वहीं पुलिसकर्मियों ने भी छात्राओं को हर परिस्थिति में सुरक्षा और सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान थाने का माहौल भाई-बहन के स्नेह और अपनत्व से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम के दौरान धंबोला थाना के थानाधिकारी चंद्रशेखर किलानिया ने छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और लगन से पढ़ाई करनी चाहिए। छात्राओं को भविष्य में आईएएस, आईपीएस, उपखंड अधिकारी एवं तहसीलदार जैसे महत्वपूर्ण पदों तक पहुंचने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में किसी भी प्रकार की परेशानी या समस्या सामने आए तो उसे छिपाने के बजाय अपने माता-पिता, शिक्षकों अथवा पुलिस के साथ साझा करना चाहिए। समय रहते समस्या बताने से उसका समाधान आसानी से किया जा सकता है। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और कठिन परिस्थितियों का धैर्यपूर्वक

सामना करने की सीख भी दी। थानाधिकारी चंद्रशेखर किलानिया ने पढ़ाई को लेकर कहा कि यदि कोई विषय पहली बार में समझ में नहीं आए तो निराश होने के बजाय उसे दोबारा और बार-बार पढ़ने का प्रयास करना चाहिए। निरंतर प्रयास और मेहनत से कठिन से कठिन विषय को भी समझा जा सकता है। साथ ही उन्होंने छात्राओं को किसी भी परिस्थिति को केवल एक नजरिए से नहीं, बल्कि अलग-अलग दृष्टिकोण से देखने की आदत विकसित करने की बात कही। पुलिसकर्मियों ने निभाया सुरक्षा का संकल्प रक्षाबंधन के अवसर पर छात्राओं ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर भाईचारे और सम्मान का संदेश दिया। वहीं पुलिसकर्मियों ने भी छात्राओं की सुरक्षा और सहयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। छात्राओं ने कहा कि पुलिसकर्मी त्योहारों और विशेष अवसरों पर भी अपने कर्तव्य पर तैनात रहकर समाज की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे रक्षकों के साथ रक्षाबंधन मनाना उनके लिए गर्व का अवसर है। कार्यक्रम नालंदा विद्यापीठ विद्यालय, सिमलवाड़ा के समन्वयक संजय पाटीदार के सान्निध्य में आयोजित हुआ। इस दौरान शिक्षक ध्रुवराज सिंह चुंडावत, जानवी कलाल, के.डी. मैडम एवं तमन्ना पठान सहित विद्यालय की छात्राएं मौजूद रहीं। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता प्रकट की। कार्यक्रम ने रक्षाबंधन के पर्व को सामाजिक सरोकार और सुरक्षा के संदेश से जोड़ते हुए एक यादगार रूप प्रदान किया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 रक्षाबंधन पर डूंगरपुर पुलिस की अंगूठी पहन रक्षा सूत्र के साथ यातायात के नियमों का संदेश। भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 रक्षाबंधन पर डूंगरपुर पुलिस की अंगूठी पहन रक्षा सूत्र के साथ यातायात के नियमों का संदेश। डूंगरपुर रक्षाबंधन के पावन अवसर पर डूंगरपुर पुलिस द्वारा आमजन एवं पुलिस के बीच आत्मीयता, विश्वास, एवं सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करने की दिशा में एक अनूठी पहल की गई। श्रीमान मनीष कुमार जिला पुलिस अधीक्षक महोदय डूंगरपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय , समस्त वृताधिकारी, एवं समस्त थानाधिकारियों के निर्देशन एवं सहभागिता से जिले भर के पुलिस थानों चौकियों एवं कार्यालयों, में रक्षाबंधन का पर्व बड़े उत्साह एवं आत्मीय भाव के साथ मनाया गया। इस दौरान विशेष रूप से बिना हेलमेट पहने वाहन चलाने वाले चालकों को रोक कर राखी बांधी गई । पुलिस कर्मियों द्वारा वाहन चालकों को राखी बांधकरभावात्मक संदेश दिया कि आप सुरक्षित रहेंगे तो आपका परिवार भी सुरक्षित रहेगा। एक छोटी सी राखी के माध्यम से लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने और अपने घर सुरक्षित लौटने का संकल्प दिलाने का प्रयास किया। डूंगरपुर पुलिस का यह प्रयास समाज में , पुलिस हमारे साथ है हम पुलिस के साथ हैं"की भावना को सकारात्मक भावना को बढ़ावा देने वाला था । इस पहल से ये संदेश दिया कि कानून का पालन केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
    2
    भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
     9829264909

रक्षाबंधन पर डूंगरपुर पुलिस की अंगूठी पहन रक्षा सूत्र के साथ यातायात के नियमों का संदेश। 

भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
9829264909
रक्षाबंधन पर डूंगरपुर पुलिस की अंगूठी पहन रक्षा सूत्र के साथ यातायात के नियमों का संदेश। 
डूंगरपुर  रक्षाबंधन के पावन अवसर पर डूंगरपुर पुलिस द्वारा आमजन एवं पुलिस के बीच आत्मीयता, विश्वास, एवं सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करने की दिशा में एक अनूठी पहल की गई। श्रीमान मनीष कुमार जिला पुलिस अधीक्षक महोदय डूंगरपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय , समस्त वृताधिकारी, एवं समस्त थानाधिकारियों के निर्देशन एवं सहभागिता से जिले भर के पुलिस थानों चौकियों एवं कार्यालयों, में रक्षाबंधन का पर्व बड़े उत्साह एवं आत्मीय भाव के साथ मनाया गया। इस दौरान विशेष रूप से बिना हेलमेट पहने वाहन चलाने वाले चालकों को रोक कर राखी बांधी गई । पुलिस कर्मियों द्वारा वाहन चालकों को राखी बांधकरभावात्मक संदेश दिया कि आप सुरक्षित रहेंगे तो आपका परिवार भी सुरक्षित रहेगा। एक छोटी सी राखी के माध्यम से लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने और अपने घर सुरक्षित लौटने का संकल्प दिलाने का प्रयास किया। डूंगरपुर पुलिस का यह प्रयास समाज में , पुलिस हमारे साथ है हम पुलिस के साथ हैं"की भावना को सकारात्मक भावना को बढ़ावा देने वाला था । इस पहल से ये संदेश दिया कि कानून का पालन केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • धर्मनगरी गनोड़ा में प्रज्ञा पुराण कथा शांतिकुंज हरिद्वार की दीदी वनिता जी ने महिलाओं से एक-दूसरे की चुगली न करके बच्चों को उचित संस्कार देने का निवेदन किया, साथ ही परिवार को मजबूत करके एकता बनाए रखने और समाज को आगे ले जाने का संदेश दिया। ​वहीं, शांतिकुंज के प्रतिनिधि हेमंत जी भट्ट ने भी अपने अमूल्य शब्दों से सभी को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि 'निस्वार्थ कर्म करना ही सबसे बड़ा धर्म है और किसी और के कार्य का श्रेय खुद ना लेना यह भी सबसे बड़ा धर्म है और अगर किसी और के कार्य का श्रेय अगर हम लेते हैं तो यह सबसे बड़ा अधर्म है।' नमस्ते, आप देख रहे हैं न्यूज़ 24 से पंडित की ग्राउंड रिपोर्ट। और आप देख रहे हैं इस वक्त खबर गनोड़ा से। ​धर्मनगरी गनोड़ा में 'उत्तर श्री मदभागवत कथा (प्रज्ञा पुराण)' के अवसर पर शांतिकुंज हरिद्वार की दीदी वनिता जी ने महिलाओं से एक-दूसरे की चुगली न करके बच्चों को उचित संस्कार देने का निवेदन किया, साथ ही परिवार को मजबूत करके एकता बनाए रखने और समाज को आगे ले जाने का संदेश दिया। ​वहीं, शांतिकुंज के प्रतिनिधि हेमंत जी भट्ट ने भी अपने अमूल्य शब्दों से सभी को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि 'निस्वार्थ कर्म करना ही सबसे बड़ा धर्म है और किसी और के कार्य का श्रेय खुद ना लेना यह भी सबसे बड़ा धर्म है और अगर किसी और के कार्य का श्रेय अगर हम लेते हैं तो यह सबसे बड़ा अधर्म है।' ​यह आध्यात्मिक कार्यक्रम 23 से 30 अगस्त 2026 तक श्री गौड़ ब्राह्मण समाज नोहरा में आयोजित किया जा रहा है। ​न्यूज़ 24 से पंडित। ऐसी ही तमाम खबरों को देखने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें और खबर को लाइक शेयर करना बिल्कुल न भूलें। धन्यवाद!"
    1
    धर्मनगरी गनोड़ा में प्रज्ञा पुराण कथा शांतिकुंज हरिद्वार की दीदी वनिता जी ने महिलाओं से एक-दूसरे की चुगली न करके बच्चों को उचित संस्कार देने का निवेदन किया, साथ ही परिवार को मजबूत करके एकता बनाए रखने और समाज को आगे ले जाने का संदेश दिया।
​वहीं, शांतिकुंज के प्रतिनिधि हेमंत जी भट्ट ने भी अपने अमूल्य शब्दों से सभी को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि 'निस्वार्थ कर्म करना ही सबसे बड़ा धर्म है और किसी और के कार्य का श्रेय खुद ना लेना यह भी सबसे बड़ा धर्म है और अगर किसी और के कार्य का श्रेय अगर हम लेते हैं तो यह सबसे बड़ा अधर्म है।'
नमस्ते, आप देख रहे हैं न्यूज़ 24 से पंडित की ग्राउंड रिपोर्ट। और आप देख रहे हैं इस वक्त खबर गनोड़ा से।
​धर्मनगरी गनोड़ा में 'उत्तर श्री मदभागवत कथा (प्रज्ञा पुराण)' के अवसर पर शांतिकुंज हरिद्वार की दीदी वनिता जी ने महिलाओं से एक-दूसरे की चुगली न करके बच्चों को उचित संस्कार देने का निवेदन किया, साथ ही परिवार को मजबूत करके एकता बनाए रखने और समाज को आगे ले जाने का संदेश दिया।
​वहीं, शांतिकुंज के प्रतिनिधि हेमंत जी भट्ट ने भी अपने अमूल्य शब्दों से सभी को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि 'निस्वार्थ कर्म करना ही सबसे बड़ा धर्म है और किसी और के कार्य का श्रेय खुद ना लेना यह भी सबसे बड़ा धर्म है और अगर किसी और के कार्य का श्रेय अगर हम लेते हैं तो यह सबसे बड़ा अधर्म है।'
​यह आध्यात्मिक कार्यक्रम 23 से 30 अगस्त 2026 तक श्री गौड़ ब्राह्मण समाज नोहरा में आयोजित किया जा रहा है।
​न्यूज़ 24 से पंडित। ऐसी ही तमाम खबरों को देखने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें और खबर को लाइक शेयर करना बिल्कुल न भूलें। धन्यवाद!"
    user_Pandit Repotar
    Pandit Repotar
    Voice of people गनोड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • बनकोड़ा-बडलिया गोशाला में विकास राशि में गबन का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की जांच की मांग बनकोड़ा-बडलिया गोशाला में विकास राशि में गबन का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की जांच की मांग डूंगरपुर/आसपुर। बनकोड़ा-बडलिया क्षेत्र स्थित गोशाला में विकास कार्यों के लिए आवंटित राशि के उपयोग को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गोशाला के विकास के नाम पर स्वीकृत राशि का अपेक्षित तरीके से उपयोग नहीं हुआ और इसमें कथित तौर पर अनियमितता एवं गबन किया गया है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को शिकायत देकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गोशाला में पशुओं की सुविधा और आवश्यक विकास कार्यों के लिए सरकारी स्तर पर राशि उपलब्ध कराई गई थी। इसके बावजूद मौके पर कराए गए कार्य और खर्च की गई राशि में कथित तौर पर अंतर दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने निर्माण एवं विकास कार्यों की गुणवत्ता, भुगतान तथा राशि के उपयोग से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की मांग उठाई है। रिकॉर्ड की जांच की मांग शिकायतकर्ताओं ने प्रशासन से गोशाला के लिए स्वीकृत राशि, कार्यों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति, बिल-वाउचर, भुगतान विवरण, माप पुस्तिका तथा मौके पर हुए कार्यों का भौतिक सत्यापन कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि रिकॉर्ड और मौके की स्थिति में अंतर मिलता है तो संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। निष्पक्ष जांच से सामने आएगा सच ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि मामले की जांच किसी सक्षम एवं निष्पक्ष अधिकारी से कराई जाए। जांच के दौरान गोशाला में हुए सभी विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन करने के साथ सरकारी राशि के खर्च का रिकॉर्ड भी जांचा जाए। ग्रामीणों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि विकास राशि का वास्तविक उपयोग कितना हुआ और किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता हुई या नहीं। बनकोड़ा और बडलिया आसपुर क्षेत्र के गांव हैं। सरकारी रिकॉर्ड में भी दोनों गांव आसपुर क्षेत्र में दर्ज हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक करने तथा दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    1
    बनकोड़ा-बडलिया गोशाला में विकास राशि में गबन का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की जांच की मांग
बनकोड़ा-बडलिया गोशाला में विकास राशि में गबन का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की जांच की मांग
डूंगरपुर/आसपुर। बनकोड़ा-बडलिया क्षेत्र स्थित गोशाला में विकास कार्यों के लिए आवंटित राशि के उपयोग को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गोशाला के विकास के नाम पर स्वीकृत राशि का अपेक्षित तरीके से उपयोग नहीं हुआ और इसमें कथित तौर पर अनियमितता एवं गबन किया गया है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को शिकायत देकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि गोशाला में पशुओं की सुविधा और आवश्यक विकास कार्यों के लिए सरकारी स्तर पर राशि उपलब्ध कराई गई थी। इसके बावजूद मौके पर कराए गए कार्य और खर्च की गई राशि में कथित तौर पर अंतर दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने निर्माण एवं विकास कार्यों की गुणवत्ता, भुगतान तथा राशि के उपयोग से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की मांग उठाई है।
रिकॉर्ड की जांच की मांग
शिकायतकर्ताओं ने प्रशासन से गोशाला के लिए स्वीकृत राशि, कार्यों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति, बिल-वाउचर, भुगतान विवरण, माप पुस्तिका तथा मौके पर हुए कार्यों का भौतिक सत्यापन कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि रिकॉर्ड और मौके की स्थिति में अंतर मिलता है तो संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।
निष्पक्ष जांच से सामने आएगा सच
ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि मामले की जांच किसी सक्षम एवं निष्पक्ष अधिकारी से कराई जाए। जांच के दौरान गोशाला में हुए सभी विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन करने के साथ सरकारी राशि के खर्च का रिकॉर्ड भी जांचा जाए। ग्रामीणों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि विकास राशि का वास्तविक उपयोग कितना हुआ और किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता हुई या नहीं।
बनकोड़ा और बडलिया आसपुर क्षेत्र के गांव हैं। सरकारी रिकॉर्ड में भी दोनों गांव आसपुर क्षेत्र में दर्ज हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक करने तथा दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    user_वागड़ NEWS 24
    वागड़ NEWS 24
    Local News Reporter आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • कुशलगढ़ के वार्ड-1 में बदले समीकरण! ST आरक्षण से बढ़ा चुनावी रोमांच, दावेदारों पर नजर कुशलगढ़ के वार्ड-1 में बदले समीकरण! ST आरक्षण से बढ़ा चुनावी रोमांच, दावेदारों पर नजर कुशलगढ़। नगर पालिका चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वार्ड नंबर 1 को अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित किए जाने के बाद चुनावी समीकरण बदल गए हैं। वार्ड में कुल 371 मतदाता हैं और ST वर्ग की आबादी नगण्य होने से अन्य वार्डों के संभावित उम्मीदवारों की दावेदारी ने मुकाबले को रोचक बना दिया है। हालांकि दलों ने अभी आधिकारिक प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। चुनाव में ट्रैफिक जाम, पार्किंग, सड़क, नाली, बिजली, सफाई और आवासीय पट्टे प्रमुख मुद्दे बन सकते हैं। बांसवाड़ा मार्ग और चर्चित टीबेड़ा बस स्टैंड पर पार्किंग व यातायात व्यवस्था को लेकर भी लोगों में नाराजगी है। शास्त्री कॉलोनी के समीप वर्षों से रह रहे कई परिवार आवासीय पट्टों की मांग उठा रहे हैं। वार्ड में जैन, प्रजापत, राजपूत, तेली सहित विभिन्न समाजों के लोग निवास करते हैं। ऐसे में जातीय समीकरणों के साथ स्थानीय विकास और मूलभूत सुविधाएं भी चुनावी परिणाम में अहम भूमिका निभा सकती हैं। अब नजर इस बात पर है कि दोनों प्रमुख दल किसे मैदान में उतारते हैं और मतदाता वर्षों पुरानी समस्याओं के बीच किस प्रत्याशी पर भरोसा जताते हैं।
    2
    कुशलगढ़ के वार्ड-1 में बदले समीकरण! ST आरक्षण से बढ़ा चुनावी रोमांच, दावेदारों पर नजर
कुशलगढ़ के वार्ड-1 में बदले समीकरण! ST आरक्षण से बढ़ा चुनावी रोमांच, दावेदारों पर नजर
कुशलगढ़। नगर पालिका चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वार्ड नंबर 1 को अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित किए जाने के बाद चुनावी समीकरण बदल गए हैं। वार्ड में कुल 371 मतदाता हैं और ST वर्ग की आबादी नगण्य होने से अन्य वार्डों के संभावित उम्मीदवारों की दावेदारी ने मुकाबले को रोचक बना दिया है। हालांकि दलों ने अभी आधिकारिक प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं।
चुनाव में ट्रैफिक जाम, पार्किंग, सड़क, नाली, बिजली, सफाई और आवासीय पट्टे प्रमुख मुद्दे बन सकते हैं। बांसवाड़ा मार्ग और चर्चित टीबेड़ा बस स्टैंड पर पार्किंग व यातायात व्यवस्था को लेकर भी लोगों में नाराजगी है। शास्त्री कॉलोनी के समीप वर्षों से रह रहे कई परिवार आवासीय पट्टों की मांग उठा रहे हैं।
वार्ड में जैन, प्रजापत, राजपूत, तेली सहित विभिन्न समाजों के लोग निवास करते हैं। ऐसे में जातीय समीकरणों के साथ स्थानीय विकास और मूलभूत सुविधाएं भी चुनावी परिणाम में अहम भूमिका निभा सकती हैं।
अब नजर इस बात पर है कि दोनों प्रमुख दल किसे मैदान में उतारते हैं और मतदाता वर्षों पुरानी समस्याओं के बीच किस प्रत्याशी पर भरोसा जताते हैं।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • ये व्यक्ति छोटे बच्चे को सीखा रहा है! कैसे हमें बर्बाद होना है! कैसे आने वाली पीढ़ी को बर्बाद करना है! ऐसे पंगु दिमाग़ के लोग समाज को गर्त की खाई में धकेल रहें है इसकी पहचान कर कार्यवाही होनी चाहिए! रक्षाबंधन
    1
    ये व्यक्ति छोटे बच्चे को सीखा रहा है!
कैसे हमें बर्बाद होना है!
कैसे आने वाली पीढ़ी को बर्बाद करना है!
ऐसे पंगु दिमाग़ के लोग समाज को गर्त की खाई में धकेल रहें है इसकी पहचान कर कार्यवाही होनी चाहिए!
रक्षाबंधन
    user_Dheeraj Roat
    Dheeraj Roat
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • भक्त जनों बाबा रामदेव जाकर वापस आगये उसका आनंद लेते हुए भक्त जनों बाबा रामदेव जाकर वापस आगये उसका आनंद लेते हुए नाचते
    1
    भक्त जनों बाबा रामदेव जाकर वापस आगये उसका आनंद लेते हुए 
भक्त जनों बाबा रामदेव जाकर वापस आगये उसका आनंद लेते हुए नाचते
    user_Praveen Damor
    Praveen Damor
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • रक्षासूत्र से बंधा सुरक्षा का संकल्प, बेटियों ने खाकी के साथ पेड़ों तक को बांधी राखी ब्राइट डे स्कूल में अनूठे अंदाज में मनाया रक्षाबंधन, पुलिसकर्मियों, सुरक्षा गार्डों, वाहन चालकों और वृक्षों को बांधा रक्षा सूत्र सिमलवाड़ा। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और एक-दूसरे की रक्षा के संकल्प का पर्व रक्षाबंधन ब्राइट डे स्कूल, धंबोला-सिमलवाड़ा में उत्साह और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया। विद्यालय की छात्राओं ने इस बार रक्षाबंधन को पारंपरिक रूप से अलग अंदाज में मनाते हुए उन लोगों को भी रक्षा सूत्र बांधा, जो रोजमर्रा की जिंदगी में उनकी सुरक्षा और सुविधा के लिए जिम्मेदारी निभाते हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर विद्यालय की छात्राएं पुलिस थाना धंबोला पहुंचीं और पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। छात्राओं ने कहा कि पुलिसकर्मी समाज की सुरक्षा के लिए दिन-रात अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं, इसलिए वास्तविक जीवन में सुरक्षा प्रदान करने वाले इन रक्षकों के साथ रक्षाबंधन मनाना उनके लिए विशेष अनुभव रहा। छात्राओं द्वारा राखी बांधे जाने पर पुलिसकर्मियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षा और सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान पुलिस थाना धंबोला का समस्त स्टाफ तथा विद्यालय स्टाफ से प्रशांति, रिद्धि, रामित और राज सहित विद्यालय की छात्राएं मौजूद रहीं। सुरक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश विद्यालय की छात्राओं ने रक्षाबंधन के पर्व को पर्यावरण संरक्षण से भी जोड़ा। रोजमर्रा की जिंदगी में विद्यालय की सुरक्षा और व्यवस्था में सहयोग करने वाले विद्यालय के सुरक्षा गार्ड एवं वाहन चालकों को भी छात्राओं ने रक्षा सूत्र बांधा। इसके साथ ही छात्राओं ने वृक्षों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति की रक्षा का संकल्प लिया। शिक्षिकाओं साक्षी कलाल, शिवानी एवं मुक्ता भट्ट के नेतृत्व में आयोजित इस पहल में छात्राओं ने संदेश दिया कि वृक्ष भी हमारे जीवन के रक्षक हैं। पेड़ हमें स्वच्छ हवा, छाया और पर्यावरण संतुलन प्रदान करते हैं, इसलिए उनकी रक्षा करना भी समाज की जिम्मेदारी है। राखी मेकिंग और निबंध प्रतियोगिता में दिखी रचनात्मकता रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर विद्यालय में विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। विद्यालय की ओर से राखी मेकिंग प्रतियोगिता एवं रक्षाबंधन विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने स्वयं राखियां तैयार कर पर्व के महत्व को समझा और भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम, विश्वास एवं सुरक्षा के भाव को अपनी रचनाओं के माध्यम से व्यक्त किया। विद्यालय परिसर में भाई-बहनों ने भी उत्साह के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार देकर उनके प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया। इस दौरान विद्यालय का वातावरण उत्सवमय बना रहा। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ ने सहभागिता की। रक्षाबंधन के माध्यम से विद्यालय ने पुलिस, सुरक्षा कर्मियों, वाहन चालकों और पर्यावरण संरक्षण को एक सूत्र में जोड़ते हुए विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारी और कर्तव्य का संदेश दिया। कार्यक्रम की जानकारी विद्यालय के समन्वयक तपन बर्मन ने दी।
    4
    रक्षासूत्र से बंधा सुरक्षा का संकल्प, बेटियों ने खाकी के साथ पेड़ों तक को बांधी राखी

ब्राइट डे स्कूल में अनूठे अंदाज में मनाया रक्षाबंधन, पुलिसकर्मियों, सुरक्षा गार्डों, वाहन चालकों और वृक्षों को बांधा रक्षा सूत्र
सिमलवाड़ा। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और एक-दूसरे की रक्षा के संकल्प का पर्व रक्षाबंधन ब्राइट डे स्कूल, धंबोला-सिमलवाड़ा में उत्साह और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया। विद्यालय की छात्राओं ने इस बार रक्षाबंधन को पारंपरिक रूप से अलग अंदाज में मनाते हुए उन लोगों को भी रक्षा सूत्र बांधा, जो रोजमर्रा की जिंदगी में उनकी सुरक्षा और सुविधा के लिए जिम्मेदारी निभाते हैं।
रक्षाबंधन के अवसर पर विद्यालय की छात्राएं पुलिस थाना धंबोला पहुंचीं और पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। छात्राओं ने कहा कि पुलिसकर्मी समाज की सुरक्षा के लिए दिन-रात अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं, इसलिए वास्तविक जीवन में सुरक्षा प्रदान करने वाले इन रक्षकों के साथ रक्षाबंधन मनाना उनके लिए विशेष अनुभव रहा। छात्राओं द्वारा राखी बांधे जाने पर पुलिसकर्मियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षा और सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस दौरान पुलिस थाना धंबोला का समस्त स्टाफ तथा विद्यालय स्टाफ से प्रशांति, रिद्धि, रामित और राज सहित विद्यालय की छात्राएं मौजूद रहीं।
सुरक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विद्यालय की छात्राओं ने रक्षाबंधन के पर्व को पर्यावरण संरक्षण से भी जोड़ा। रोजमर्रा की जिंदगी में विद्यालय की सुरक्षा और व्यवस्था में सहयोग करने वाले विद्यालय के सुरक्षा गार्ड एवं वाहन चालकों को भी छात्राओं ने रक्षा सूत्र बांधा। इसके साथ ही छात्राओं ने वृक्षों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति की रक्षा का संकल्प लिया।
शिक्षिकाओं साक्षी कलाल, शिवानी एवं मुक्ता भट्ट के नेतृत्व में आयोजित इस पहल में छात्राओं ने संदेश दिया कि वृक्ष भी हमारे जीवन के रक्षक हैं। पेड़ हमें स्वच्छ हवा, छाया और पर्यावरण संतुलन प्रदान करते हैं, इसलिए उनकी रक्षा करना भी समाज की जिम्मेदारी है।
राखी मेकिंग और निबंध प्रतियोगिता में दिखी रचनात्मकता
रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर विद्यालय में विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। विद्यालय की ओर से राखी मेकिंग प्रतियोगिता एवं रक्षाबंधन विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने स्वयं राखियां तैयार कर पर्व के महत्व को समझा और भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम, विश्वास एवं सुरक्षा के भाव को अपनी रचनाओं के माध्यम से व्यक्त किया।
विद्यालय परिसर में भाई-बहनों ने भी उत्साह के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार देकर उनके प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया। इस दौरान विद्यालय का वातावरण उत्सवमय बना रहा।
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ ने सहभागिता की। रक्षाबंधन के माध्यम से विद्यालय ने पुलिस, सुरक्षा कर्मियों, वाहन चालकों और पर्यावरण संरक्षण को एक सूत्र में जोड़ते हुए विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारी और कर्तव्य का संदेश दिया।
कार्यक्रम की जानकारी विद्यालय के समन्वयक तपन बर्मन ने दी।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • कुशलगढ़ में रक्षाबंधन की धूम, राखियों की खरीदारी से बाजार गुलजार कुशलगढ़। रक्षाबंधन पर्व को लेकर नगर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। भाई-बहन के अटूट प्रेम के इस त्योहार को लेकर बहनों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। कुशलगढ़ के नहेरूमार्ग, सुभाष मार्ग, थांदला रोड, रतलाम रोड, टिमेडा बस स्टेंड, बांसवाड़ा रोड सहित अन्य बाजारों में राखियों के आकर्षक स्टॉल सजे हैं। कार्टून, लाइट वाली, रुद्राक्ष, चंदन और इको-फ्रेंडली राखियों की विशेष मांग है। राखियों के साथ फुटवेट व कपड़ों की दुकानों तथा मिठाई की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ नजर आ रही है। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए राखियों के साथ गिफ्ट और मिठाइयों के कॉम्बो पैक भी उपलब्ध कराए हैं। व्यापारियों के अनुसार पिछले साल की तुलना में इस बार बिक्री बेहतर है। रक्षा बंधन की खरीदारी को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद है। चौराहों और बाजारों में पुलिसकर्मी गश्त करते नजर आए, वहीं पुलिस वाहन भी तैनात किया गया है।
    1
    कुशलगढ़ में रक्षाबंधन की धूम, राखियों की खरीदारी से बाजार गुलजार
कुशलगढ़। रक्षाबंधन पर्व को लेकर नगर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। भाई-बहन के अटूट प्रेम के इस त्योहार को लेकर बहनों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।
कुशलगढ़ के नहेरूमार्ग, सुभाष मार्ग, थांदला रोड, रतलाम रोड, टिमेडा बस स्टेंड, बांसवाड़ा रोड सहित अन्य बाजारों में राखियों के आकर्षक स्टॉल सजे हैं। कार्टून, लाइट वाली, रुद्राक्ष, चंदन और इको-फ्रेंडली राखियों की विशेष मांग है।
राखियों के साथ फुटवेट व कपड़ों की दुकानों तथा मिठाई की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ नजर आ रही है। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए राखियों के साथ गिफ्ट और मिठाइयों के कॉम्बो पैक भी उपलब्ध कराए हैं। व्यापारियों के अनुसार पिछले साल की तुलना में इस बार बिक्री बेहतर है।
रक्षा बंधन की खरीदारी को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद है। चौराहों और बाजारों में पुलिसकर्मी गश्त करते नजर आए, वहीं पुलिस वाहन भी तैनात किया गया है।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • सालमगढ़ थाने में बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी ने मनाया रक्षाबंधन, पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षासूत्र ​ सालमगढ़ थाने में बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी ने मनाया रक्षाबंधन, पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षासूत्र ​सालमगढ़  /अशोक चौधरी कि रिपोर्ट  भाई-बहन के पवित्र स्नेह और रक्षा के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी द्वारा सालमगढ़ पुलिस थाने में एक विशेष एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ​इस अवसर पर बजरंग दल के प्रखंड उपाध्यक्ष अजय चौधरी (सालमगढ़) तथा नगर उपाध्यक्ष कुलदीप बैरागी (सालमगढ़) के नेतृत्व में दुर्गा वाहिनी की बहनों ने थाने में तैनात समस्त पुलिसकर्मियों को रक्षासूत्र बांधकर त्योहार मनाया। ​तिलक लगाकर की दीर्घायु की कामना दुर्गा वाहिनी की बहनों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ सभी पुलिस अधिकारियों व जवानों के माथे पर तिलक लगाया, आरती उतारी और कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके लंबे, यशस्वी और सुरक्षित जीवन की ईश्वर से कामना की। ​पुलिस जवानों ने लिया सुरक्षा का संकल्प दिन-रात जनता की सुरक्षा में तैनात रहने वाले पुलिसकर्मियों ने बहनों से राखी बंधवाकर अत्यंत खुशी व्यक्त की। जवानों ने दुर्गा वाहिनी की बहनों को सुरक्षा का पूर्ण वचन दिया और अपनी ओर से उपहार स्वरूप आशीर्वाद प्रदान किया। ​कार्यक्रम के दौरान थाने का माहौल बेहद आत्मीय और उत्सवमय बना रहा। इस दौरान बजरंग दल एवं दुर्गा वाहिनी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
    1
    सालमगढ़ थाने में बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी ने मनाया रक्षाबंधन, पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षासूत्र

​
सालमगढ़ थाने में बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी ने मनाया रक्षाबंधन, पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षासूत्र
​सालमगढ़  /अशोक चौधरी कि रिपोर्ट 
भाई-बहन के पवित्र स्नेह और रक्षा के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी द्वारा सालमगढ़ पुलिस थाने में एक विशेष एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
​इस अवसर पर बजरंग दल के प्रखंड उपाध्यक्ष अजय चौधरी (सालमगढ़) तथा नगर उपाध्यक्ष कुलदीप बैरागी (सालमगढ़) के नेतृत्व में दुर्गा वाहिनी की बहनों ने थाने में तैनात समस्त पुलिसकर्मियों को रक्षासूत्र बांधकर त्योहार मनाया।
​तिलक लगाकर की दीर्घायु की कामना
दुर्गा वाहिनी की बहनों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ सभी पुलिस अधिकारियों व जवानों के माथे पर तिलक लगाया, आरती उतारी और कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके लंबे, यशस्वी और सुरक्षित जीवन की ईश्वर से कामना की।
​पुलिस जवानों ने लिया सुरक्षा का संकल्प
दिन-रात जनता की सुरक्षा में तैनात रहने वाले पुलिसकर्मियों ने बहनों से राखी बंधवाकर अत्यंत खुशी व्यक्त की। जवानों ने दुर्गा वाहिनी की बहनों को सुरक्षा का पूर्ण वचन दिया और अपनी ओर से उपहार स्वरूप आशीर्वाद प्रदान किया।
​कार्यक्रम के दौरान थाने का माहौल बेहद आत्मीय और उत्सवमय बना रहा। इस दौरान बजरंग दल एवं दुर्गा वाहिनी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
    user_User3132
    User3132
    दलोट, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.