Shuru
Apke Nagar Ki App…
ये व्यक्ति छोटे बच्चे को सीखा रहा है! कैसे हमें बर्बाद होना है! कैसे आने वाली पीढ़ी को बर्बाद करना है! ऐसे पंगु दिमाग़ के लोग समाज को गर्त की खाई में धकेल रहें है इसकी पहचान कर कार्यवाही होनी चाहिए! रक्षाबंधन
Dheeraj Roat
ये व्यक्ति छोटे बच्चे को सीखा रहा है! कैसे हमें बर्बाद होना है! कैसे आने वाली पीढ़ी को बर्बाद करना है! ऐसे पंगु दिमाग़ के लोग समाज को गर्त की खाई में धकेल रहें है इसकी पहचान कर कार्यवाही होनी चाहिए! रक्षाबंधन
More news from राजस्थान and nearby areas
- कुशलगढ़ के वार्ड-1 में बदले समीकरण! ST आरक्षण से बढ़ा चुनावी रोमांच, दावेदारों पर नजर कुशलगढ़ के वार्ड-1 में बदले समीकरण! ST आरक्षण से बढ़ा चुनावी रोमांच, दावेदारों पर नजर कुशलगढ़। नगर पालिका चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वार्ड नंबर 1 को अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित किए जाने के बाद चुनावी समीकरण बदल गए हैं। वार्ड में कुल 371 मतदाता हैं और ST वर्ग की आबादी नगण्य होने से अन्य वार्डों के संभावित उम्मीदवारों की दावेदारी ने मुकाबले को रोचक बना दिया है। हालांकि दलों ने अभी आधिकारिक प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। चुनाव में ट्रैफिक जाम, पार्किंग, सड़क, नाली, बिजली, सफाई और आवासीय पट्टे प्रमुख मुद्दे बन सकते हैं। बांसवाड़ा मार्ग और चर्चित टीबेड़ा बस स्टैंड पर पार्किंग व यातायात व्यवस्था को लेकर भी लोगों में नाराजगी है। शास्त्री कॉलोनी के समीप वर्षों से रह रहे कई परिवार आवासीय पट्टों की मांग उठा रहे हैं। वार्ड में जैन, प्रजापत, राजपूत, तेली सहित विभिन्न समाजों के लोग निवास करते हैं। ऐसे में जातीय समीकरणों के साथ स्थानीय विकास और मूलभूत सुविधाएं भी चुनावी परिणाम में अहम भूमिका निभा सकती हैं। अब नजर इस बात पर है कि दोनों प्रमुख दल किसे मैदान में उतारते हैं और मतदाता वर्षों पुरानी समस्याओं के बीच किस प्रत्याशी पर भरोसा जताते हैं।2
- ये व्यक्ति छोटे बच्चे को सीखा रहा है! कैसे हमें बर्बाद होना है! कैसे आने वाली पीढ़ी को बर्बाद करना है! ऐसे पंगु दिमाग़ के लोग समाज को गर्त की खाई में धकेल रहें है इसकी पहचान कर कार्यवाही होनी चाहिए! रक्षाबंधन1
- भक्त जनों बाबा रामदेव जाकर वापस आगये उसका आनंद लेते हुए भक्त जनों बाबा रामदेव जाकर वापस आगये उसका आनंद लेते हुए नाचते1
- धर्मनगरी गनोड़ा में प्रज्ञा पुराण कथा शांतिकुंज हरिद्वार की दीदी वनिता जी ने महिलाओं से एक-दूसरे की चुगली न करके बच्चों को उचित संस्कार देने का निवेदन किया, साथ ही परिवार को मजबूत करके एकता बनाए रखने और समाज को आगे ले जाने का संदेश दिया। वहीं, शांतिकुंज के प्रतिनिधि हेमंत जी भट्ट ने भी अपने अमूल्य शब्दों से सभी को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि 'निस्वार्थ कर्म करना ही सबसे बड़ा धर्म है और किसी और के कार्य का श्रेय खुद ना लेना यह भी सबसे बड़ा धर्म है और अगर किसी और के कार्य का श्रेय अगर हम लेते हैं तो यह सबसे बड़ा अधर्म है।' नमस्ते, आप देख रहे हैं न्यूज़ 24 से पंडित की ग्राउंड रिपोर्ट। और आप देख रहे हैं इस वक्त खबर गनोड़ा से। धर्मनगरी गनोड़ा में 'उत्तर श्री मदभागवत कथा (प्रज्ञा पुराण)' के अवसर पर शांतिकुंज हरिद्वार की दीदी वनिता जी ने महिलाओं से एक-दूसरे की चुगली न करके बच्चों को उचित संस्कार देने का निवेदन किया, साथ ही परिवार को मजबूत करके एकता बनाए रखने और समाज को आगे ले जाने का संदेश दिया। वहीं, शांतिकुंज के प्रतिनिधि हेमंत जी भट्ट ने भी अपने अमूल्य शब्दों से सभी को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि 'निस्वार्थ कर्म करना ही सबसे बड़ा धर्म है और किसी और के कार्य का श्रेय खुद ना लेना यह भी सबसे बड़ा धर्म है और अगर किसी और के कार्य का श्रेय अगर हम लेते हैं तो यह सबसे बड़ा अधर्म है।' यह आध्यात्मिक कार्यक्रम 23 से 30 अगस्त 2026 तक श्री गौड़ ब्राह्मण समाज नोहरा में आयोजित किया जा रहा है। न्यूज़ 24 से पंडित। ऐसी ही तमाम खबरों को देखने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें और खबर को लाइक शेयर करना बिल्कुल न भूलें। धन्यवाद!"1
- सालमगढ़ थाने में बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी ने मनाया रक्षाबंधन, पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षासूत्र सालमगढ़ थाने में बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी ने मनाया रक्षाबंधन, पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षासूत्र सालमगढ़ /अशोक चौधरी कि रिपोर्ट भाई-बहन के पवित्र स्नेह और रक्षा के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी द्वारा सालमगढ़ पुलिस थाने में एक विशेष एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बजरंग दल के प्रखंड उपाध्यक्ष अजय चौधरी (सालमगढ़) तथा नगर उपाध्यक्ष कुलदीप बैरागी (सालमगढ़) के नेतृत्व में दुर्गा वाहिनी की बहनों ने थाने में तैनात समस्त पुलिसकर्मियों को रक्षासूत्र बांधकर त्योहार मनाया। तिलक लगाकर की दीर्घायु की कामना दुर्गा वाहिनी की बहनों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ सभी पुलिस अधिकारियों व जवानों के माथे पर तिलक लगाया, आरती उतारी और कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके लंबे, यशस्वी और सुरक्षित जीवन की ईश्वर से कामना की। पुलिस जवानों ने लिया सुरक्षा का संकल्प दिन-रात जनता की सुरक्षा में तैनात रहने वाले पुलिसकर्मियों ने बहनों से राखी बंधवाकर अत्यंत खुशी व्यक्त की। जवानों ने दुर्गा वाहिनी की बहनों को सुरक्षा का पूर्ण वचन दिया और अपनी ओर से उपहार स्वरूप आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान थाने का माहौल बेहद आत्मीय और उत्सवमय बना रहा। इस दौरान बजरंग दल एवं दुर्गा वाहिनी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।1
- very much for your support of the year old girl I don't1
- बनकोड़ा-बडलिया गोशाला में विकास राशि में गबन का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की जांच की मांग बनकोड़ा-बडलिया गोशाला में विकास राशि में गबन का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की जांच की मांग डूंगरपुर/आसपुर। बनकोड़ा-बडलिया क्षेत्र स्थित गोशाला में विकास कार्यों के लिए आवंटित राशि के उपयोग को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गोशाला के विकास के नाम पर स्वीकृत राशि का अपेक्षित तरीके से उपयोग नहीं हुआ और इसमें कथित तौर पर अनियमितता एवं गबन किया गया है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को शिकायत देकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गोशाला में पशुओं की सुविधा और आवश्यक विकास कार्यों के लिए सरकारी स्तर पर राशि उपलब्ध कराई गई थी। इसके बावजूद मौके पर कराए गए कार्य और खर्च की गई राशि में कथित तौर पर अंतर दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने निर्माण एवं विकास कार्यों की गुणवत्ता, भुगतान तथा राशि के उपयोग से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की मांग उठाई है। रिकॉर्ड की जांच की मांग शिकायतकर्ताओं ने प्रशासन से गोशाला के लिए स्वीकृत राशि, कार्यों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति, बिल-वाउचर, भुगतान विवरण, माप पुस्तिका तथा मौके पर हुए कार्यों का भौतिक सत्यापन कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि रिकॉर्ड और मौके की स्थिति में अंतर मिलता है तो संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। निष्पक्ष जांच से सामने आएगा सच ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि मामले की जांच किसी सक्षम एवं निष्पक्ष अधिकारी से कराई जाए। जांच के दौरान गोशाला में हुए सभी विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन करने के साथ सरकारी राशि के खर्च का रिकॉर्ड भी जांचा जाए। ग्रामीणों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि विकास राशि का वास्तविक उपयोग कितना हुआ और किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता हुई या नहीं। बनकोड़ा और बडलिया आसपुर क्षेत्र के गांव हैं। सरकारी रिकॉर्ड में भी दोनों गांव आसपुर क्षेत्र में दर्ज हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक करने तथा दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।1
- कुशलगढ़ में रक्षाबंधन की धूम, राखियों की खरीदारी से बाजार गुलजार कुशलगढ़। रक्षाबंधन पर्व को लेकर नगर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। भाई-बहन के अटूट प्रेम के इस त्योहार को लेकर बहनों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। कुशलगढ़ के नहेरूमार्ग, सुभाष मार्ग, थांदला रोड, रतलाम रोड, टिमेडा बस स्टेंड, बांसवाड़ा रोड सहित अन्य बाजारों में राखियों के आकर्षक स्टॉल सजे हैं। कार्टून, लाइट वाली, रुद्राक्ष, चंदन और इको-फ्रेंडली राखियों की विशेष मांग है। राखियों के साथ फुटवेट व कपड़ों की दुकानों तथा मिठाई की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ नजर आ रही है। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए राखियों के साथ गिफ्ट और मिठाइयों के कॉम्बो पैक भी उपलब्ध कराए हैं। व्यापारियों के अनुसार पिछले साल की तुलना में इस बार बिक्री बेहतर है। रक्षा बंधन की खरीदारी को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद है। चौराहों और बाजारों में पुलिसकर्मी गश्त करते नजर आए, वहीं पुलिस वाहन भी तैनात किया गया है।1