Shuru
Apke Nagar Ki App…
गौकशी गैंग के तीन आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली | सुलतानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सुलतानपुर जिले के थाना गोसाईगंज क्षेत्र में पुलिस और संदिग्धों के बीच हुई मुठभेड़ में गौकशी से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे और कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों का संबंध गौकशी से जुड़े गिरोह से बताया जा रहा है और उनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है।
Kamalpresh Kamal tiwari
गौकशी गैंग के तीन आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली | सुलतानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सुलतानपुर जिले के थाना गोसाईगंज क्षेत्र में पुलिस और संदिग्धों के बीच हुई मुठभेड़ में गौकशी से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे और कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों का संबंध गौकशी से जुड़े गिरोह से बताया जा रहा है और उनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सुलतानपुर जिले के थाना गोसाईगंज क्षेत्र में पुलिस और संदिग्धों के बीच हुई मुठभेड़ में गौकशी से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे और कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों का संबंध गौकशी से जुड़े गिरोह से बताया जा रहा है और उनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है।1
- Post by Raju.u.p.442
- संग्रामपुर। असिस्टेंट कमर्शियल टैक्स अधिकारी बनीं नेवादा कनू निवासी अनुराधा सिंह के गांव आगमन पर मंगलवार को खुशी का माहौल रहा। इस दौरान ग्रामीणों व परिजनों ने फूल मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। गांव पहुंचने के बाद अनुराधा सिंह अपने परिवारजनों के साथ प्रसिद्ध कालिकन धाम मंदिर पहुंचीं। जहां उन्होंने मां कालिकन के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माथा टेका और आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में ढोल-नगाड़ों की गूंज और मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर अनुराधा सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और पति को देते हुए कहा कि महिलाओं के लिए शादी के बाद भी सफलता प्राप्त करना संभव है। उन्होंने कहा कि यदि दृढ़ संकल्प और परिवार का सहयोग हो, तो महिलाएं परिवार की जिम्मेदारी निभाते हुए सफलता प्राप्त कर सकती है। उनके साथ उनके पति आकाश सिंह, ससुर रिटायर्ड मेजर अमर बहादुर सिंह, समर बहादुर सिंह, बसपा विधानसभा पूर्व प्रभारी तेज बहादुर सिंह, शिव प्रताप सिंह बाबा के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।3
- पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय सिंह ने किया ठेंगहा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ अमेठी जनपद के ठेंगहा गांव में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। प्राथमिक विद्यालय ठेंगहा के पास स्थित खेल मैदान को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया, जिससे शाम ढलते ही पूरा परिसर जगमगा उठा। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और खेल प्रेमी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में सहजीपुर और लाजवाब क्रिकेट क्लब प्रतापगढ़ की टीमें आमने-सामने रहीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए सहजीपुर की टीम 8 ओवर में मात्र 39 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लाजवाब क्रिकेट क्लब प्रतापगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिना कोई विकेट गंवाए 9 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। इस दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, वहीं दर्शकों ने भी उत्साहपूर्वक तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया। आयोजन समिति के सदस्य अनुपम मिश्र ने बताया कि इस नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 26 टीमों ने पंजीकरण कराया है। विजेता टीम को 31 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। सभी मैच रात में रोशनी के बीच खेले जाएंगे, जिससे खेल का रोमांच और बढ़ जाएगा। उन्होंने बताया कि दूसरा मुकाबला शुकुलपुर और गौरीगंज की टीमों के बीच खेला जाएगा, जिसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। यह टूर्नामेंट क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने का एक बेहतर मंच साबित होगा।4
- भारतीय किसान यूनियन का लम्भुआ में प्रदर्शन किसी अधिकारी के ना पहुँचने से किसानो में नाराजगी पाए एस डी एम लम्भुआ पहुंची 10 तारीख तक निस्तारण का ली मौका मिडिया के सवालों का जवाब देने से कतराती नजर आई उपजिलाधिकारी प्रीति जैन आखिर वजह क्या है जो जिले के आला अधिकारी मिडिया के सवालों का जवाब देने से कतरा रहे है क्या अपनी कमियों को छिपा रहे है अधिकारी1
- *भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी संगठन ने लम्भुआ अधिकारियो के निरंकुशता के खिलाफ किया प्रदर्शन* *अधिकारियों के इंतजार में भड़के किसान,कोतवाली की ओर किया कूच* अशोक कुमार वर्मा सुल्तानपुर जिले की लम्भुआ पुरानी तहसील परिसर में मंगलवार को किसानों का आक्रोश उस समय फूट पड़ा, जब तय समय पर कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, सुबह 10 बजे से ही किसान अपनी समस्याओं को लेकर तहसील परिसर में एकत्र होने लगे, लेकिन दोपहर 1 बजे तक कोई जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी नहीं पहुंचा अधिकारियों की अनुपस्थिति से नाराज किसानों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और अपनी आवाज बुलंद करने के लिए कोतवाली लम्भुआ की ओर कूच कर गए इस दौरान किसानों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ और किसानों से शांत रहने की अपील करते हुए आश्वासन दिया कि अधिकारी जल्द ही मौके पर पहुंचेंगे, सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी प्रीति जैन भी अन्य कार्य छोड़कर पुरानी तहसील पहुंचीं और किसानों की समस्याएं सुनीं प्रदर्शन के दौरान लोटिया गांव से आई एक महिला ने चौकी इंचार्ज रूपी का पूरा विनोद कुमार और गांव के चौकीदार पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराने तथा हर छह माह में धारा 151 के तहत कार्यवाही करने का आरोप लगाया, वहीं किसान यूनियन के विभिन्न सदस्यों ने तहसील में लम्बे समय से तैनात लेखपाल, कानूनगो और पेशकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए, मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों और उपनिरीक्षकों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसानों का आक्रोश बढ़ता नजर आया, हालांकि, स्थिति को किसी तरह नियंत्रण में कर लिया गया। *पत्रकारों को वीडियो बनाने से रोका-:* इस बीच उपजिलाधिकारी द्वारा पत्रकारों को वीडियो बनाने से रोकने की बात भी सामने आई, जिससे पत्रकारों में नाराजगी देखी गई, पत्रकारों के सवाल से बचते और भागते दिखी उपजिलाधिकारी प्रीति जैन, पत्रकारों का कहना है की आखिर अधिकारी पत्रकारों के सवाल से क्यों भाग रहे है पत्रकारों को बाइट देने से क्यों भागते है क्या अधिकारियो को डर है की उनकी पोल कही और घूसखोरी शासन और जनता के बीच पहुँच जाएगी या कुछ और। उपजिलाधिकारी प्रीति जैन ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए 10 तारीख तक का समय दिया जाए, वहीं किसान नेता गौरी शंकर पाण्डेय ने चेतावनी दी कि यदि तय समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो किसान संगठन बड़ा आंदोलन करेगा और जरूरत पड़ने पर लखनऊ तक संघर्ष जारी रहेगा1
- अमेठी स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में सेवानिवृत्ति स्वास्थ्य कर्मचारियों का विदाई समारोह संपन्न हुआ जिसमें विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी के चीफ फार्मासिस्ट आर एस पाठक एनम सुदामा सेवा निवृत्त हो गई है बुधवार को आयोजित विदाई समारोह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा पाठक जी के सेवानिवृत होने से जो खाली बनाया है उसे सभी उपस्थित स्वास्थ्य कर्मचारी पूरा करने का प्रयास करेंगे उन्होंने दोनों स्वास्थ्य कर्मचारियों को विदाई दिया एशिया डॉक्टर की उपाध्याय अधीक्षक डॉक्टर सौरभ सिंह नेवी अपने विचार प्रकट की श्री पाठक ने अपने कार्यकाल में किए हुए कार्यो को सुनाते हुए लोगों के सहयोग की सराहना किया डाक्टर आलोक तिवारी डाक्टर अंजली यादव डाक्टर देवेश फार्मासिस्ट जितेंद्र सिंह मनोज पटेल सहित स्वास्थ्य कर्मचारी अधिवक्ता थे उधर तहसील अमेठी के राजस्व निरीक्षक राजकुमार सिंह सेवा निवृत्त हुए उन्हें राजस्व कर्मचारियों ने विदाई दिया डाक्टर बने शिव प्रताप इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कालेज के प्रधानाचार्य नवल किशोर सिंह सेवा निवृत्त हुए उनको माला फूल पहना कर शिक्षको ने घर भेजा उनके स्थान पर श्री सिंह प्रधानाचार्य बनाए गए हैं जिनका शिक्षकों ने स्वागत किया3
- Post by Raju.u.p.441