logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्रेकिंग न्यूज़... क्रन्तिकारी वीर शहीद लाबुड़ नगेसिया/किसान क़ो याद करते हुवे उनकी 5 वां पुण्यतिथि मनाया गया कवई शिव मंदिर प्रांगण में समाज के माता पिता नवयुवक सभी उपस्थित रहे, यहाँ उपस्थित सभी नवयुवकों को क्रन्तिकारी वीर शहीद लाबुड़ किसान के बारे बताया गया।

3 hrs ago
user_क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
Media company सन्ना, जशपुर, छत्तीसगढ़•
3 hrs ago

ब्रेकिंग न्यूज़... क्रन्तिकारी वीर शहीद लाबुड़ नगेसिया/किसान क़ो याद करते हुवे उनकी 5 वां पुण्यतिथि मनाया गया कवई शिव मंदिर प्रांगण में समाज के माता पिता नवयुवक सभी उपस्थित रहे, यहाँ उपस्थित सभी नवयुवकों को क्रन्तिकारी वीर शहीद लाबुड़ किसान के बारे बताया गया।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • Post by क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    1
    Post by क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    user_क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    Media company सन्ना, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • कुसमी से जसपुर मुख्य मार्ग गलफूला नदी के पास हुई भयानक सड़क हादसा ट्रेक्टर ने एक बाइक को मारी टकर,हुई बाइक चालक की मौत,और बाइक में सवार व्यक्ति की गंभीर हालत।
    3
    कुसमी से जसपुर मुख्य मार्ग गलफूला नदी के पास हुई भयानक सड़क हादसा ट्रेक्टर ने एक बाइक को मारी टकर,हुई बाइक चालक की मौत,और बाइक में सवार व्यक्ति की गंभीर हालत।
    user_कुसमी की प्रमुख खबरें।
    कुसमी की प्रमुख खबरें।
    समरी (कुसमी), बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • जानकारी देते हुए शाम के पाँच बजे बताया गया कि चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में बेशकीमती साल सखुआ के पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। ताजा घटना छतरपुर के समीप मुख्य सड़क किनारे की है, जहाँ हरे-भरे साल के पेड़ों को बेखौफ होकर काटा जा रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि पूरी कार्रवाई वन विभाग की नाक के नीचे हो रही है, लेकिन विभाग अब तक मूकदर्शक बना हुआ है। सड़क किनारे हो रही अंधाधुंध कटाई को देखकर स्थानीय ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना मीडिया कर्मियों को दी। मौके पर पहुँची टीम ने देखा कि कई विशालकाय पेड़ों को काटकर उनके बोटे बनाए जा रहे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि पर्यावरण को ताक पर रखकर इन कीमती पेड़ों का सफाया किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जब वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया गया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि उक्त स्थान पर पेड़ काटने के लिए विभाग को कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है और न ही किसी प्रकार की अनुमति दी गई है। मौके पर मौजूद वन कर्मी बिजेंद्र उरांव ने पूछताछ में स्वीकार किया कि जमीन रैयती है, लेकिन साल जैसे प्रतिबंधित पेड़ों की कटाई के लिए विभागीय अनुमति लेना अनिवार्य होता है, जो नहीं ली गई। जानकारों के अनुसार जमीन निजी होने के बावजूद साल सखुआ जैसे बहुमूल्य पेड़ों को काटने से पहले वन विभाग की आधिकारिक अनुमति आवश्यक है और बिना अनुमति के ऐसी कटाई पूरी तरह अवैध मानी जाती है। लगातार हो रही कटाई से क्षेत्र के पर्यावरण पर संकट मंडराने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी तरह मुख्य सड़क किनारे से पेड़ों का सफाया जारी रहा, तो प्राकृतिक संतुलन बिगड़ सकता है। वन विभाग की कथित अनदेखी से लकड़ी माफियाओं के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। अब देखना यह है कि प्रशासन दोषियों पर सख्त कार्रवाई करता है या फिर मामला कागजी खानापूर्ति तक सिमट कर रह जाता है।
    3
    जानकारी देते हुए शाम के पाँच बजे बताया गया कि चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में बेशकीमती साल सखुआ के पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। ताजा घटना छतरपुर के समीप मुख्य सड़क किनारे की है, जहाँ हरे-भरे साल के पेड़ों को बेखौफ होकर काटा जा रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि पूरी कार्रवाई वन विभाग की नाक के नीचे हो रही है, लेकिन विभाग अब तक मूकदर्शक बना हुआ है। सड़क किनारे हो रही अंधाधुंध कटाई को देखकर स्थानीय ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना मीडिया कर्मियों को दी। मौके पर पहुँची टीम ने देखा कि कई विशालकाय पेड़ों को काटकर उनके बोटे बनाए जा रहे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि पर्यावरण को ताक पर रखकर इन कीमती पेड़ों का सफाया किया जा रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जब वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया गया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि उक्त स्थान पर पेड़ काटने के लिए विभाग को कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है और न ही किसी प्रकार की अनुमति दी गई है। मौके पर मौजूद वन कर्मी बिजेंद्र उरांव ने पूछताछ में स्वीकार किया कि जमीन रैयती है, लेकिन साल जैसे प्रतिबंधित पेड़ों की कटाई के लिए विभागीय अनुमति लेना अनिवार्य होता है, जो नहीं ली गई। जानकारों के अनुसार जमीन निजी होने के बावजूद साल सखुआ जैसे बहुमूल्य पेड़ों को काटने से पहले वन विभाग की आधिकारिक अनुमति आवश्यक है और बिना अनुमति के ऐसी कटाई पूरी तरह अवैध मानी जाती है। लगातार हो रही कटाई से क्षेत्र के पर्यावरण पर संकट मंडराने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी तरह मुख्य सड़क किनारे से पेड़ों का सफाया जारी रहा, तो प्राकृतिक संतुलन बिगड़ सकता है। वन विभाग की कथित अनदेखी से लकड़ी माफियाओं के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। अब देखना यह है कि प्रशासन दोषियों पर सख्त कार्रवाई करता है या फिर मामला कागजी खानापूर्ति तक सिमट कर रह जाता है।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    3 hrs ago
  • चैनपुर: महाशिवरात्रि के पावन पर्व को लेकर चैनपुर के लोगों में भारी उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। क्षेत्र में भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का आयोजन पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ बेहद हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। ​संकट मोचन मंदिर में संपन्न हुई हल्दी की रस्म इसी कड़ी में शुक्रवार को प्रेम नगर स्थित संकट मोचन मंदिर में भगवान भोलेनाथ की हल्दी की रस्म अदा की गई। इस पवित्र और मांगलिक अनुष्ठान को ग्राम पुरोहित और ग्राम बैगा के द्वारा पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। ​महिलाओं ने गाए पारंपरिक हल्दी गीत इस वैवाहिक रस्म में शामिल होने के लिए मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं और श्रद्धालु जुटे। महिलाओं ने पारंपरिक हल्दी और मंगल गीत गाकर पूरे माहौल को उत्सवपूर्ण और शिवमय बना दिया। शिव भक्तों की आस्था, महिलाओं के मंगल गीत और उल्लास से पूरा चैनपुर क्षेत्र भक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है।
    4
    चैनपुर: महाशिवरात्रि के पावन पर्व को लेकर चैनपुर के लोगों में भारी उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। क्षेत्र में भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का आयोजन पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ बेहद हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है।
​संकट मोचन मंदिर में संपन्न हुई हल्दी की रस्म
इसी कड़ी में शुक्रवार को प्रेम नगर स्थित संकट मोचन मंदिर में भगवान भोलेनाथ की हल्दी की रस्म अदा की गई। इस पवित्र और मांगलिक अनुष्ठान को ग्राम पुरोहित और ग्राम बैगा के द्वारा पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया।
​महिलाओं ने गाए पारंपरिक हल्दी गीत
इस वैवाहिक रस्म में शामिल होने के लिए मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं और श्रद्धालु जुटे। महिलाओं ने पारंपरिक हल्दी और मंगल गीत गाकर पूरे माहौल को उत्सवपूर्ण और शिवमय बना दिया। शिव भक्तों की आस्था, महिलाओं के मंगल गीत और उल्लास से पूरा चैनपुर क्षेत्र भक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है।
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    4 hrs ago
  • रूह कांप जा रही है इसे मंजर को देखकर भगवान इन्हें ठीक कर दे 😢😢
    1
    रूह कांप जा रही है इसे मंजर को देखकर भगवान इन्हें ठीक कर दे 😢😢
    user_SAMBHU RAVI
    SAMBHU RAVI
    पत्रकार Jashpur, Chhattisgarh•
    4 hrs ago
  • मैनपाट में आज से तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव 2026 का का शुभारंभ सीएम विष्णु देव साय ने किया है। सीएम साय ने दी सरगुजा में की बड़ी घोषणाएं, 527 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले सरगुजा जिले के मैनपाट में आज से तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव 2026 का का शुभारंभ सीएम विष्णु देव साय ने किया है। आपको बता दें कि, आज 13 फरवरी 2026 से लगातार तीन दिनों तक यानी 13,14 और 15 फरवरी तक मैनपाट महोत्सव 2026 में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। वहीं इस दौरान सीएम विष्णु देव साय के साथ छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल और भाजपा सांसद मनोज तिवारी और लुण्ड्रा और सीतापुर विधायक भी मौजूद रहे। सरगुजा को मिली 527 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात इस दौरान सीएम विष्णु देव साय ने मैनपाट महोत्सव 2026 के जरिए सरगुजा को 527 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी है। सीएम विष्णु देव साय ने मंच से बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि, मैनपाट महोत्सव हर वर्ष आयोजित हो इसके लिए सरकार द्वारा जल्द ही एक निश्चित तिथि तय करने की बात की है। उन्होंने यह भी बताया कि, मैनपाट महोत्सव के लिए छत्तीसगढ़ सरकार हर वर्ष ₹50 लाख रुपये देगी ताकि इसका आयोजन और भी भव्य रूप से हो सकें। सीएम विष्णु देव साय ने सीतापुर के स्थानीय विधायक रामकुमार टोप्पो की मांग पर मैनपाट में पर्यटन स्थलों के विस्तार के लिए ₹1 करोड़ रुपये और सीतापुर आलीशान और सर्व सुविधायुक्त बस स्टैंड बनाएं जाने की घोषणा की है। प्रदेश में पूरी हो रही मोदी की हर गारंटी: सीएम साय मीडिया से खास बातचीत में सीएम विष्णु देव साय ने बताया कि, छत्तीसगढ़ में मोदी की तमाम गारंटियों को पूरा किया जा रहा है जिससे यहां की जनता काफी खुश है। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद का खात्मा हो रहा है और नक्सली बैकफुट पर जा रहें है, क्योंकि बीते 02 वर्षों में ही हमारे छत्तीसगढ़ के सुरक्षाबलों के जवानों ने कई खूंखार नक्सलियों को मारकर नक्सलवाद को समाप्ति की ओर ले आएं है। सीएम विष्णु देव ने दावा करते हुए यह भी बताया कि आगामी 31 मार्च 2026 तक पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश से नक्सलवाद समाप्त हो जाएगा क्योंकि इसके लिए लगातार रणनीति तैयार कर धड़ाधड़ ऑपरेशन चलाए जा रहें है। प्रदेश के विकास के लिए तेजी से काम कर रही सरकार सीएम विष्णु देव साय ने यह भी बताया कि सरगुजा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट सहित सरगुजा और छत्तीसगढ़ के कई धार्मिक और पर्यटन स्थलों को संवारने का काम छत्तीसगढ़ सरकार कर रहीं है। सीएम विष्णु देव साय ने यह भी बताया कि मोदी सरकार विकसित भारत की ओर तेजी से आगे बढ़ रहीं है और हमारी सरकार केंद्र के सहयोग से तेजी से इस प्रदेश का विकास कर रहीं है। आज राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों की बस्तियों तक इस प्रदेश में विकास पहुंच रहा है और पीएम आवास के माध्यम से हर गरीब को पीएम आवास योजना के तहत पक्के मकान देने का काम सरकार कर रही है।
    1
    मैनपाट में आज से तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव 2026 का का शुभारंभ सीएम विष्णु देव साय ने किया है।
सीएम साय ने दी सरगुजा में की बड़ी घोषणाएं, 527 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात
अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले सरगुजा जिले के मैनपाट में आज से तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव 2026 का का शुभारंभ सीएम विष्णु देव साय ने किया है। आपको बता दें कि, आज 13 फरवरी 2026 से लगातार तीन दिनों तक यानी 13,14 और 15 फरवरी तक मैनपाट महोत्सव 2026 में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। वहीं इस दौरान सीएम विष्णु देव साय के साथ छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल और भाजपा सांसद मनोज तिवारी और लुण्ड्रा और सीतापुर विधायक भी मौजूद रहे।
सरगुजा को मिली 527 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
इस दौरान सीएम विष्णु देव साय ने मैनपाट महोत्सव 2026 के जरिए सरगुजा को 527 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी है। सीएम विष्णु देव साय ने मंच से बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि, मैनपाट महोत्सव हर वर्ष आयोजित हो इसके लिए सरकार द्वारा जल्द ही एक निश्चित तिथि तय करने की बात की है। उन्होंने यह भी बताया कि, मैनपाट महोत्सव के लिए छत्तीसगढ़ सरकार हर वर्ष ₹50 लाख रुपये देगी ताकि इसका आयोजन और भी भव्य रूप से हो सकें। सीएम विष्णु देव साय ने सीतापुर के स्थानीय विधायक रामकुमार टोप्पो की मांग पर मैनपाट में पर्यटन स्थलों के विस्तार के लिए ₹1 करोड़ रुपये और सीतापुर आलीशान और सर्व सुविधायुक्त बस स्टैंड बनाएं जाने की घोषणा की है।
प्रदेश में पूरी हो रही मोदी की हर गारंटी: सीएम साय
मीडिया से खास बातचीत में सीएम विष्णु देव साय ने बताया कि, छत्तीसगढ़ में मोदी की तमाम गारंटियों को पूरा किया जा रहा है जिससे यहां की जनता काफी खुश है। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद का खात्मा हो रहा है और नक्सली बैकफुट पर जा रहें है, क्योंकि बीते 02 वर्षों में ही हमारे छत्तीसगढ़ के सुरक्षाबलों के जवानों ने कई खूंखार नक्सलियों को मारकर नक्सलवाद को समाप्ति की ओर ले आएं है। सीएम विष्णु देव ने दावा करते हुए यह भी बताया कि आगामी 31 मार्च 2026 तक पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश से नक्सलवाद समाप्त हो जाएगा क्योंकि इसके लिए लगातार रणनीति तैयार कर धड़ाधड़ ऑपरेशन चलाए जा रहें है।
प्रदेश के विकास के लिए तेजी से काम कर रही सरकार
सीएम विष्णु देव साय ने यह भी बताया कि सरगुजा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट सहित सरगुजा और छत्तीसगढ़ के कई धार्मिक और पर्यटन स्थलों को संवारने का काम छत्तीसगढ़ सरकार कर रहीं है। सीएम विष्णु देव साय ने यह भी बताया कि मोदी सरकार विकसित भारत की ओर तेजी से आगे बढ़ रहीं है और हमारी सरकार केंद्र के सहयोग से तेजी से इस प्रदेश का विकास कर रहीं है। आज राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों की बस्तियों तक इस प्रदेश में विकास पहुंच रहा है और पीएम आवास के माध्यम से हर गरीब को पीएम आवास योजना के तहत पक्के मकान देने का काम सरकार कर रही है।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    Journalist सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • चैनपुर: महाशिवरात्रि के पावन पर्व को लेकर चैनपुर क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल बना हुआ है। इसी क्रम में प्रेम नगर में भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य विवाह का आयोजन पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक किया जा रहा है।
    1
    चैनपुर:
महाशिवरात्रि के पावन पर्व को लेकर चैनपुर क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल बना हुआ है। इसी क्रम में प्रेम नगर में भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य विवाह का आयोजन पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक किया जा रहा है।
    user_Sachin public news
    Sachin public news
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    14 hrs ago
  • रीवैम्प्ड राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत पेशा मोबिलाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्राम पंचायत चैनपुर के सभागार कक्ष में सुचारु रूप से संचालित हो रहा है। जानकारी देते हुए शुक्रवार शाम के सात बजे बताया गया कि प्रशिक्षण के दूसरे दिन रायडीह, चैनपुर, डुमरी एवं जारी प्रखंड के पेशा मोबिलाइजरों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर निकोलस मुंडा के नेतृत्व में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना, मोबिलाइजरों को योजनाओं की सही जानकारी देना तथा ग्रामीण विकास कार्यों को गति प्रदान करना है। दूसरे दिन प्रतिभागियों को उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही पंचायत सशक्तिकरण, ग्राम सभा की भूमिका, पारदर्शिता, सामाजिक सहभागिता और विकास योजनाओं की निगरानी जैसे विषयों पर विशेष चर्चा की गई। मास्टर ट्रेनर ने कहा कि पेशा मोबिलाइजर पंचायत और ग्रामीणों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं, इसलिए उनकी सक्रियता से ही सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर जरूरतमंदों तक पहुंच सकता है। प्रशिक्षण के दौरान अभिलेख संधारण, प्रतिवेदन तैयार करने, योजनाओं की नियमित समीक्षा तथा डिजिटल माध्यमों के उपयोग पर भी जोर दिया गया। उल्लेखनीय है कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बारह फरवरी से चौदह फरवरी दो हजार छब्बीस तक चलेगा। प्रशासन को उम्मीद है कि इस पहल से पंचायतों की कार्यप्रणाली में सकारात्मक सुधार आएगा और ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
    3
    रीवैम्प्ड राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत पेशा मोबिलाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्राम पंचायत चैनपुर के सभागार कक्ष में सुचारु रूप से संचालित हो रहा है। जानकारी देते हुए शुक्रवार शाम के सात बजे बताया गया कि प्रशिक्षण के दूसरे दिन रायडीह, चैनपुर, डुमरी एवं जारी प्रखंड के पेशा मोबिलाइजरों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर निकोलस मुंडा के नेतृत्व में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना, मोबिलाइजरों को योजनाओं की सही जानकारी देना तथा ग्रामीण विकास कार्यों को गति प्रदान करना है। दूसरे दिन प्रतिभागियों को उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही पंचायत सशक्तिकरण, ग्राम सभा की भूमिका, पारदर्शिता, सामाजिक सहभागिता और विकास योजनाओं की निगरानी जैसे विषयों पर विशेष चर्चा की गई। मास्टर ट्रेनर ने कहा कि पेशा मोबिलाइजर पंचायत और ग्रामीणों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं, इसलिए उनकी सक्रियता से ही सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर जरूरतमंदों तक पहुंच सकता है। प्रशिक्षण के दौरान अभिलेख संधारण, प्रतिवेदन तैयार करने, योजनाओं की नियमित समीक्षा तथा डिजिटल माध्यमों के उपयोग पर भी जोर दिया गया।
उल्लेखनीय है कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बारह फरवरी से चौदह फरवरी दो हजार छब्बीस तक चलेगा। प्रशासन को उम्मीद है कि इस पहल से पंचायतों की कार्यप्रणाली में सकारात्मक सुधार आएगा और ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.