Shuru
Apke Nagar Ki App…
Sudheer Kumar
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पीलीभीत। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गांधी सभागार में श्रृमवीर गौरव समारोह का आयोजन किया गया जिसमें लखनऊ से लाईव प्रसारण भी देखा गया इस दौरान श्रृमिकों को डीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।1
- स्लग - खटीमा में स्लैटर हाउस एवं बुचड़खान टेंडर पर बवाल, शिवसेना और भवानी सेना ने लगाए घोर अनियमितता के आरोप। स्थान - खटीमा ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड गुड्डू खान खटीमा - खटीमा के इस्लामनगर स्थित तहसील खटीमा में स्लैटर हाउस (बुचड़खान) के टेंडर को लेकर विवाद गहरा गया है। शिवसेना और भवानी सेना के कार्यकर्ताओं ने टेंडर प्रक्रिया में बड़ी धांधली का आरोप लगाते हुए इसे तत्काल निरस्त करने की मांग की है। स्थानीय नेताओं का कहना है कि अगर प्रशासन ने इस पर ठोस कदम नहीं उठाए, तो क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग हो सकती है।शिवसेना नेता बिक्रम बिष्ट और भवानी सेना के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वर्तमान टेंडर प्रक्रिया में नियमों को ताक पर रखा गया है। उन्होंने मांग की है कि इस टेंडर को रद्द कर, स्थानीय दैनिक समाचार पत्रों और कुर्मांचल संस्करणों में विधिवत सूचना प्रकाशित कर नए सिरे से पारदर्शी टेंडर कराए जाए।कार्यकर्ताओं ने बताया कि पिछले वर्ष मांस की दर 250 रुपये प्रति किलो थी। सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि नए टेंडर के बाद मीट की कीमत 360 रुपये प्रति किलो तक जा सकती है, जो स्थानीय जनता की जेब पर अतिरिक्त बोझ डालेगी।विरोध कर रहे संगठनों का कहना है कि स्लैटर हाउस का 80 प्रतिशत मीट बरेली भेजने की योजना है, जबकि केवल 20 प्रतिशत ही खटीमा में उपलब्ध होगा। इससे स्थानीय आपूर्ति प्रभावित होगी और जनता में असंतोष बढ़ेगा।कार्यकर्ताओं ने मांग रखी है कि जानवरों का कटान अनिवार्य रूप से मवेशी डॉक्टरों और प्रशासन की सीधी देखरेख में हो। केवल वैध और स्वास्थ्य परीक्षण में पास जानवरों को ही काटने की अनुमति दी जाए। शिव सेना के बिक्रम बिष्ट ने चेतावनी दी है कि इस विवादित टेंडर से क्षेत्र में तनाव बढ़ सकता है । उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि स्थानीय लोगों को रोजगार मिले और प्रक्रिया न्यायपूर्ण हो।फिलहाल, इन संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि टेंडर तत्काल निरस्त नहीं किया गया, तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। अब देखना यह है कि प्रशासन इन गंभीर आरोपों पर क्या रुख अपनाता है। बाइट -1 बिक्रम सिंह बिष्ट शिव सेना खटीमा बाइट - 2. गीता गौतम प्रशासनिक अधिकारी खटीमा1
- पीलीभीत: बरेली में मौलाना तौसीफ मज़हरी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद मुस्लिम समुदाय में गहरा रोष व्याप्त है। इस मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग को लेकर शनिवार को पूरनपुर के मोहल्ला खानकाह स्थित सावरी आहता गेट पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए। यहाँ प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार आशीष कुमार गुप्ता के माध्यम से रेल मंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा।1
- रामगंगा1
- पूरनपुर में गोमती पुनरुद्धार कार्य शुरू पूरनपुर। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने विकास खंड पूरनपुर की ग्राम पंचायत शहबाजपुर मेंगोमती नदी के पुनरुद्धार कार्य ककिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि दलजीत कौर व विधायक बाबूराम पासवान मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि कार्य से क्षेत्र में जल संरक्षण और पर्यावरण सुधार को बढ़ावा मिलेगा1
- Post by Mr Salim1
- नानकमत्ता/ खटीमा बिग ब्रेकिंग नानकमत्ता के ज्ञानपुर गोढ़ी में गई बारात को दो दिन लड़की वालों ने बनाया बंधक। यूपी के संपूर्णा नगर पीलीभीत से आई थी बारात सूचना पर नानकमत्ता पुलिस लाई बारातियों को छुड़ा कर 29 तारीख को आई थी बारात 30 तारीख को हुई फेरो के बाद जेवर चढ़ाने को लेकर लड़की वालों से बहस, लड़के वालों का आरोप दो दिन बंधक बनाया और मारपीट की। उप चिकित्सालय में सभी घायलों का शुक्रवार को हुआ इलाज ।1
- मा0 मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष, मा0 विधायक पूरनपुर एवं जिलाधिकारी ने गोमती नदी के पुनरोद्धार कार्य का शहबाजपुर में किया शुभारम्भ पीलीभीत सूचना विभाग 02 मई 2026/मा0 मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ0 दलजीत कौर, मा0 विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान एवं जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने आज विकास खण्ड पूरनपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत शहबाजपुर में गोमती नदी का पुनरोद्वार कार्य का विधि-विधान से पूजन कर कार्य की शुरूआत की। मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष, मा0 विधायक एवं जिलाधिकारी ने फावड़ा चलाकर नदी के पुनरोद्धार हेतु श्रमदान किया। मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में जनसमूह को संबोधित करते हुये कहा कि गोमती नदी पीलीभीत की पहचान है। हमें यह बताते हुये गर्व होता है कि गोमती नदी का उद्गम स्थल हमारे जनपद पीलीभीत में स्थित है। नदियां हमारी सभ्यता की जीवनरेखा हैं। गोमती नदी का पुनरोद्धार आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने का एक अभियान है। इससे न केवल जल स्तर में सुधार होगा अपितु स्थानीय जैव विविधता को भी नया जीवन मिलेगा। मा0 विधायक पूरनपुर ने कहा कि गोमती नदी को नया जीवन प्रदान करना और क्षेत्र के पारिस्थितिक संतुलन को बहाल करना है। उन्होंने कहा कि इस कार्य से वी.वी.रामजी और अन्य योजनाओं के माध्यम से स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार भी प्राप्त होगा। नदी की खुदाई और सफाई का कार्य को सही तरीके से कराया जाये। उन्होंने कहा कि इस स्थल का विकास कराने के लिए प्रयास करेंगें। जिलाधिकारी ने कहा कि गोमती नदी आदि गंगा के नाम से जाने जाती है। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी ने गोमती पर विशेष ध्यान दिया है और आने वाले में बहुत बडा पर्यटक स्थल माधोटांडा बनने जाने जा रहा है। उन्होंने बताया कि गोमती नदी की जनपद की सीमा तक की लम्बाई का सर्वे कराकर जहॉ जहॉ अतिक्रमण व गहराई कम है उसकी खुदाई कराने का कार्य किया जायेगा तथा गोमती से लगे तालाबों की खुदाई कराई जायेगी जिससे की जल स्तर सुधार हो सके। इस कार्य में जनप्रतिनिधियों और लोगों का सहयोग मिल रहा है। जिससे नदी का निरन्तर जल प्रवाह हो सके। उन्होंने कहा कि गोमती नदी के पुनर्जीवित होने से क्षेत्र के भूजल स्तर में सुधार होगा तथा किसानों को सिंचाई हेतु जल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की भी हमसबकी जिम्मेदारी है। इस दौरान जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने ग्रामवासियों की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान व स्थानीय लोगों द्वारा सराहनीय कार्य हेतु प्रशंसा की गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी पूरनुपर, खण्ड विकास अधिकारी, डीसी मनरेगा, पंचायत सचिव, लेखपाल, ग्राम प्रधान सहित अन्य उपस्थित रहे।4
- Post by न्यूज21न्यूज चैनल पीलीभीत1