logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गाजियाबाद लोनी से विधायक नंदकिशोर ब हाजी सलमान के बीच चल रहे विवाद में हाजी सलमान को गाजियाबाद पुलिस द्वारा गिरप्तार किया गया

1 hr ago
user_UP-23-News सच्ची खबर सबसे पहले
UP-23-News सच्ची खबर सबसे पहले
News Anchor हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

गाजियाबाद लोनी से विधायक नंदकिशोर ब हाजी सलमान के बीच चल रहे विवाद में हाजी सलमान को गाजियाबाद पुलिस द्वारा गिरप्तार किया गया

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • दिल्ली के सत्यनिकेतन हादसे में जाने वाले घरो के चिराग़ इनकी आत्मा की शांति के लिए दो बोल ज़रूर लिखें कमेंट्स बॉक्स में बिना लिखे ना आए #delhinewsupdate #sattiyeniketan#nonfollowers #barahbastitv #ᴠɪʀᴀʟᴘᴏsᴛ
    1
    दिल्ली के सत्यनिकेतन हादसे में जाने वाले घरो के चिराग़ इनकी आत्मा की शांति के लिए दो बोल ज़रूर लिखें कमेंट्स बॉक्स में बिना लिखे ना आए 
#delhinewsupdate #sattiyeniketan#nonfollowers #barahbastitv #ᴠɪʀᴀʟᴘᴏsᴛ
    user_Barahbastitv
    Barahbastitv
    Local News Reporter सियाना, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • स्कूल बैंड प्रतियोगिता में सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल गजरौला प्रथम अमरोहा। समग्र शिक्षा माध्यमिक योजना के अंतर्गत जनपद स्तरीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को जेएस हिंदू इंटर कॉलेज अमरोहा में किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग कर शानदार एवं मनमोहक बैंड प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों के अनुशासन, टीम भावना और उत्साह ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक शतानन्द शर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्कूल बैंड जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में रचनात्मकता, अनुशासन, टीम भावना और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करती हैं। ऐसे मंच विद्यार्थियों को मिल-जुलकर कार्य करने तथा जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी टीमों को शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता में सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल गजरौला की टीम ने प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा ने द्वितीय तथा जेएस हिंदू इंटर कॉलेज अमरोहा की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीमों को अतिथियों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी। निर्णायक मंडल में क्रीड़ा प्रभारी सुरेंद्र सिंह, क्रीड़ा सचिव कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक विजय सिंह तथा जेएस हिंदू इंटर कॉलेज के राजवीर सिंह शामिल रहे। प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी डॉ. जीपी सिंह ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. वीके शुक्ला, शैलेश पंकज, डॉन बॉस्को की श्रीमती शालिनी सहित अन्य शिक्षक एवं अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मदनपाल सिंह, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक ने किया।
    1
    स्कूल बैंड प्रतियोगिता में सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल गजरौला प्रथम
अमरोहा। समग्र शिक्षा माध्यमिक योजना के अंतर्गत जनपद स्तरीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को जेएस हिंदू इंटर कॉलेज अमरोहा में किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग कर शानदार एवं मनमोहक बैंड प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों के अनुशासन, टीम भावना और उत्साह ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक शतानन्द शर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्कूल बैंड जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में रचनात्मकता, अनुशासन, टीम भावना और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करती हैं। ऐसे मंच विद्यार्थियों को मिल-जुलकर कार्य करने तथा जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी टीमों को शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिता में सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल गजरौला की टीम ने प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा ने द्वितीय तथा जेएस हिंदू इंटर कॉलेज अमरोहा की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीमों को अतिथियों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
निर्णायक मंडल में क्रीड़ा प्रभारी सुरेंद्र सिंह, क्रीड़ा सचिव कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक विजय सिंह तथा जेएस हिंदू इंटर कॉलेज के राजवीर सिंह शामिल रहे। प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी डॉ. जीपी सिंह ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर डॉ. वीके शुक्ला, शैलेश पंकज, डॉन बॉस्को की श्रीमती शालिनी सहित अन्य शिक्षक एवं अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मदनपाल सिंह, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक ने किया।
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • स्वास्थ्य शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जीएमएस ग्रुप सम्मानित अमरोहा। स्वास्थ्य विज्ञान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए जीएमएस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस एंड हास्पिटल को श्रेष्ठ स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया। देहरादून में आयोजित श्री गुरु सम्मान समारोह-2026 में संस्थान को यह सम्मान फार्मेसी, नर्सिंग तथा संबद्ध एवं स्वास्थ्य देखभाल विज्ञान के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया। स्वास्थ्य शिक्षा एवं अनुसंधान सोसायटी की ओर से आयोजित समारोह में जीएमएस ग्रुप की ओर से ग्रुप निदेशक डा. हरीश ने सम्मान ग्रहण किया। संस्थान के अध्यक्ष शाहनवाज़ अली के नेतृत्व में स्वास्थ्य विज्ञान शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर प्रयासों को इस सम्मान से नई पहचान मिली है। समारोह में शिक्षा, विज्ञान, तकनीकी एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे। इनमें उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक प्रो. डा. दुर्गेश पंत, उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. डा. राजेश उपाध्याय, कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की विभागाध्यक्ष प्रो. डा. कुमुद उपाध्याय तथा उत्तराखंड भाजपा की राज्य चिकित्सा मीडिया समन्वयक प्रो. डा. दिव्या नेगी सहित अन्य गणमान्य अतिथि शामिल रहे। जीएमएस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में फार्मेसी, नर्सिंग और संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान से जुड़े पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण और कौशल विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की वर्तमान एवं भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है। सम्मान ग्रहण करते हुए डा. हरीश ने स्वास्थ्य शिक्षा एवं अनुसंधान सोसायटी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान संस्थान के शिक्षकों, विद्यार्थियों, अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक परिश्रम एवं समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्थान भविष्य में भी स्वास्थ्य विज्ञान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।सम्मान मिलने से संस्थान के शिक्षकों और विद्यार्थियों में उत्साह है। संस्थान प्रबंधन ने कहा कि यह उपलब्धि नई जिम्मेदारी भी है। भविष्य में शिक्षा एवं प्रशिक्षण की गुणवत्ता को और बेहतर करते हुए विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में प्रभावी योगदान देने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।
    1
    स्वास्थ्य शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जीएमएस ग्रुप सम्मानित
अमरोहा। स्वास्थ्य विज्ञान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए जीएमएस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस एंड हास्पिटल को श्रेष्ठ स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया। देहरादून में आयोजित श्री गुरु सम्मान समारोह-2026 में संस्थान को यह सम्मान फार्मेसी, नर्सिंग तथा संबद्ध एवं स्वास्थ्य देखभाल विज्ञान के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया। स्वास्थ्य शिक्षा एवं अनुसंधान सोसायटी की ओर से आयोजित समारोह में जीएमएस ग्रुप की ओर से ग्रुप निदेशक डा. हरीश ने सम्मान ग्रहण किया।
संस्थान के अध्यक्ष शाहनवाज़ अली के नेतृत्व में स्वास्थ्य विज्ञान शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर प्रयासों को इस सम्मान से नई पहचान मिली है। समारोह में शिक्षा, विज्ञान, तकनीकी एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे। इनमें उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक प्रो. डा. दुर्गेश पंत, उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. डा. राजेश उपाध्याय, कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की विभागाध्यक्ष प्रो. डा. कुमुद उपाध्याय तथा उत्तराखंड भाजपा की राज्य चिकित्सा मीडिया समन्वयक प्रो. डा. दिव्या नेगी सहित अन्य गणमान्य अतिथि शामिल रहे।
जीएमएस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में फार्मेसी, नर्सिंग और संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान से जुड़े पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण और कौशल विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की वर्तमान एवं भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है। सम्मान ग्रहण करते हुए डा. हरीश ने स्वास्थ्य शिक्षा एवं अनुसंधान सोसायटी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान संस्थान के शिक्षकों, विद्यार्थियों, अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक परिश्रम एवं समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्थान भविष्य में भी स्वास्थ्य विज्ञान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।सम्मान मिलने से संस्थान के शिक्षकों और विद्यार्थियों में उत्साह है। संस्थान प्रबंधन ने कहा कि यह उपलब्धि नई जिम्मेदारी भी है। भविष्य में शिक्षा एवं प्रशिक्षण की गुणवत्ता को और बेहतर करते हुए विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में प्रभावी योगदान देने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।
    user_Aas Mohd
    Aas Mohd
    Local News Reporter अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • डिडौली में साइबर ठगी अज्ञात ने मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 1 लाख 66 हजार *डिडौली में साइबर ठगी: अज्ञात ने मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 1 लाख 66 हजार* *डिडौली, अमरोहा।* थाना डिडौली क्षेत्र के एक ग्रामीण के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अज्ञात ठग ने मोबाइल फोन हैक कर उसके एचडीएफसी बैंक खाते से 1 लाख 66 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने थाना डिडौली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जावेद आलम पुत्र मुनव्वर हुसैन निवासी ग्राम कनपुरा, थाना डिडौली, जिला अमरोहा ने दी तहरीर में बताया कि दिनांक 31 जुलाई को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसका मोबाइल हैक कर लिया गया। इसके बाद उसके खाता संख्या 50100252735481, HDFC BANK AMROHA से 96,000 रुपये निकाल लिए गए, जिसका UTR No. 069284484147 है।इसके बाद दिनांक 01.08.2026 को उसी खाते से दोबारा 70,000 रुपये निकाल लिए गए, जिसका UTR No. 01800028134 है। इस प्रकार कुल 1,66,000 रुपये अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके खाते से काट लिए गए। पीड़ित ने बताया कि इस संबंध में उसने NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है, जिसकी शिकायत संख्या 33108260189502 व 33108260189858 है। दिनांक 07.09.2026 को पीड़ित ने थाना प्रभारी डिडौली को तहरीर देकर अपने कटे हुए 1,66,000 रुपये वापस दिलाने और रिपोर्ट दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    2
    डिडौली में साइबर ठगी अज्ञात ने मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 1 लाख 66 हजार 
*डिडौली में साइबर ठगी: अज्ञात ने मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 1 लाख 66 हजार*
*डिडौली, अमरोहा।* थाना डिडौली क्षेत्र के एक ग्रामीण के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अज्ञात ठग ने मोबाइल फोन हैक कर उसके एचडीएफसी बैंक खाते से 1 लाख 66 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने थाना डिडौली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जावेद आलम पुत्र मुनव्वर हुसैन निवासी ग्राम कनपुरा, थाना डिडौली, जिला अमरोहा ने दी तहरीर में बताया कि दिनांक 31 जुलाई को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसका मोबाइल हैक कर लिया गया। इसके बाद उसके खाता संख्या 50100252735481, HDFC BANK AMROHA से 96,000 रुपये निकाल लिए गए, जिसका UTR No. 069284484147 है।इसके बाद दिनांक 01.08.2026 को उसी खाते से दोबारा 70,000 रुपये निकाल लिए गए, जिसका UTR No. 01800028134 है। इस प्रकार कुल 1,66,000 रुपये अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके खाते से काट लिए गए।
पीड़ित ने बताया कि इस संबंध में उसने NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है, जिसकी शिकायत संख्या 33108260189502 व 33108260189858 है।
दिनांक 07.09.2026 को पीड़ित ने थाना प्रभारी डिडौली को तहरीर देकर अपने कटे हुए 1,66,000 रुपये वापस दिलाने और रिपोर्ट दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_नरेन्द्र कुमार
    नरेन्द्र कुमार
    TV News Anchor अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 🚨 BBC पूर्व पत्रकार हुदा जरीवाला गिरफ्तार! CM योगी और DM पर टिप्पणी के आरोप में कार्रवाई BARAHBASTITV सच की आवाज़ आपके साथ #Saharanpur #HudaZariwala #BreakingNews #UPNews #BARAHBASTITV
    1
    🚨 BBC पूर्व पत्रकार हुदा जरीवाला गिरफ्तार! CM योगी और DM पर टिप्पणी के आरोप में कार्रवाई

BARAHBASTITV सच की आवाज़ आपके साथ 

#Saharanpur #HudaZariwala #BreakingNews #UPNews #BARAHBASTITV
    user_Barahbastitv
    Barahbastitv
    Local News Reporter सियाना, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • चौधरपुर के जंगल में चोरों ने 8 किसानों के नलकूपों से स्टार केविल चोरी किया *चौधरपुर के जंगल में चोरों ने 8 किसानों के नलकूपों से स्टार्टर-केबल चोरी किए* *जोया ।* थाना डिडौली क्षेत्र के ग्राम चौधरपुर के जंगल में सोमवार देर रात अज्ञात चोरों ने आठ किसानों के नलकूपों को निशाना बनाया। चोर नलकूपों के ताले तोड़कर कीमती स्टार्टर और केबल चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह जब किसान अपने खेतों पर नलकूप चलाने पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। नलकूपों के ताले टूटे पड़े थे और अंदर से स्टार्टर व केबल गायब थे। पीड़ित किसानों में बाबू, राशिद, आसिफ, मतलूब, हाजी नन्हे, जाहिद, खलील और जुबैर शामिल हैं। किसानों के अनुसार चोरी से उन्हें हजारों रुपये का नुकसान हुआ है और सिंचाई का कार्य भी ठप हो गया है। सूचना पर डिडौली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित किसानों ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
    2
    चौधरपुर के जंगल में चोरों ने 8 किसानों के नलकूपों से स्टार केविल चोरी किया 
*चौधरपुर के जंगल में चोरों ने 8 किसानों के नलकूपों से स्टार्टर-केबल चोरी किए*
*जोया ।* थाना डिडौली क्षेत्र के ग्राम चौधरपुर के जंगल में सोमवार देर रात अज्ञात चोरों ने आठ किसानों के नलकूपों को निशाना बनाया। चोर नलकूपों के ताले तोड़कर कीमती स्टार्टर और केबल चोरी कर ले गए।
मंगलवार सुबह जब किसान अपने खेतों पर नलकूप चलाने पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। नलकूपों के ताले टूटे पड़े थे और अंदर से स्टार्टर व केबल गायब थे।
पीड़ित किसानों में बाबू, राशिद, आसिफ, मतलूब, हाजी नन्हे, जाहिद, खलील और जुबैर शामिल हैं। किसानों के अनुसार चोरी से उन्हें हजारों रुपये का नुकसान हुआ है और सिंचाई का कार्य भी ठप हो गया है।
सूचना पर डिडौली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित किसानों ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
    user_नरेन्द्र कुमार
    नरेन्द्र कुमार
    TV News Anchor अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बरेली में 4 करोड़ की पानी टंकी नदी में समाई!देखिए वीडियो उत्तर प्रदेश के बरेली में करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से बनी पानी की टंकी बाढ़ के पानी में नदी में समा गई। बताया जा रहा है कि टंकी का निर्माण नदी से कुछ दूरी पर कराया गया था, लेकिन बाढ़ के पानी ने नदी और टंकी के बीच की दूरी ही खत्म कर दी। खास बात यह है कि करीब 70 फीसदी घरों में पानी की टोटियां लग चुकी थीं और पाइपलाइन भी बिछाई जा चुकी थी। ऐसे में टंकी के नदी में समाने से योजना की गुणवत्ता और निर्माण स्थल को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। अब सवाल—4 करोड़ की इस योजना के नदी में समाने की जिम्मेदारी किसकी है?
    1
    बरेली में 4 करोड़ की पानी टंकी नदी में समाई!देखिए वीडियो
उत्तर प्रदेश के बरेली में करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से बनी पानी की टंकी बाढ़ के पानी में नदी में समा गई।
बताया जा रहा है कि टंकी का निर्माण नदी से कुछ दूरी पर कराया गया था, लेकिन बाढ़ के पानी ने नदी और टंकी के बीच की दूरी ही खत्म कर दी।
खास बात यह है कि करीब 70 फीसदी घरों में पानी की टोटियां लग चुकी थीं और पाइपलाइन भी बिछाई जा चुकी थी। ऐसे में टंकी के नदी में समाने से योजना की गुणवत्ता और निर्माण स्थल को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
अब सवाल—4 करोड़ की इस योजना के नदी में समाने की जिम्मेदारी किसकी है?
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी पर पुलिस का शिकंजा, रहरा पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार अमरोहा। रहरा थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के मुताबिक, 6 सितंबर 2026 को पीड़िता के परिजन की ओर से थाना रहरा में तहरीर दी गई थी। तहरीर में ग्राम पथरा निवासी नरेन्द्र पुत्र बृजराज, उम्र करीब 19 वर्ष, पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए रहरा पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 65(1)/351(3) बीएनएस और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेन्द्र पुत्र बृजराज निवासी ग्राम पथरा, थाना रहरा, अमरोहा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय, अमरोहा के समक्ष पेश किया गया। इस कार्रवाई को थाना रहरा पुलिस की टीम ने अंजाम दिया। टीम में थानाध्यक्ष अमित सिंह तोमर, उपनिरीक्षक संजीव कुमार, कांस्टेबल प्रदीप कुमार और कांस्टेबल कुलदीप सिंह शामिल रहे।
    1
    नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी पर पुलिस का शिकंजा, रहरा पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार
अमरोहा। रहरा थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के मुताबिक, 6 सितंबर 2026 को पीड़िता के परिजन की ओर से थाना रहरा में तहरीर दी गई थी। तहरीर में ग्राम पथरा निवासी नरेन्द्र पुत्र बृजराज, उम्र करीब 19 वर्ष, पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए रहरा पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 65(1)/351(3) बीएनएस और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेन्द्र पुत्र बृजराज निवासी ग्राम पथरा, थाना रहरा, अमरोहा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय, अमरोहा के समक्ष पेश किया गया।
इस कार्रवाई को थाना रहरा पुलिस की टीम ने अंजाम दिया। टीम में थानाध्यक्ष अमित सिंह तोमर, उपनिरीक्षक संजीव कुमार, कांस्टेबल प्रदीप कुमार और कांस्टेबल कुलदीप सिंह शामिल रहे।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अमरोहा। रहरा थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। अमरोहा में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी पर पुलिस का शिकंजा, रहरा पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार
    1
    अमरोहा। रहरा थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
अमरोहा में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी पर पुलिस का शिकंजा, रहरा पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार
    user_Bachchan Singh
    Bachchan Singh
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.